लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सुमीत राघवन

सूची सुमीत राघवन

सुमीत राघवन एक भारतीय अभिनेता हैं। वर्तमान में सब टीवी के धारावाहिक बड़ी दूर से आये हैं में वसंत घोटाला का किरदार निभा रहें हैं। .

7 संबंधों: बड़ी दूर से आये हैं, भारत, मुम्बई, शुभ मंगल सावधान, सजन रे झूठ मत बोलो, गोलमाल है भाई सब गोलमाल है, अभिनेता

बड़ी दूर से आये हैं

बड़ी दूर से आये हैं एक भारतीय हास्य धारावाहिक है, जो सब टीवी पर प्रसारित होता है। यह कार्यक्रम 09 जून 2014 से आरम्भ हुआ था। यह एक बाहरी दुनिया के परिवार की कहानी है जो अपने लापता बच्चे को ढूँढने के लिए पृथ्वी पर आता है। .

नई!!: सुमीत राघवन और बड़ी दूर से आये हैं · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: सुमीत राघवन और भारत · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: सुमीत राघवन और मुम्बई · और देखें »

शुभ मंगल सावधान

शुभ मंगल सावधान एक भारतीय हिंदी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। यह आर एस द्वारा निर्देशित है प्रसन्ना और आननद एल राय द्वारा निर्मित यह आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर को तारे। ट्रेलर 1 अगस्त 2017 को रिलीज़ किया गया था। यह फिल्म 1 सितंबर, 2017 को दुनिया भर में रिलीज हुई थी। शुभ मंगल सावधान एक तमिल फिल्म, कल्याण समाल सदाम की रीमेक है, जो 2013 में रिलीज हुई थी। .

नई!!: सुमीत राघवन और शुभ मंगल सावधान · और देखें »

सजन रे झूठ मत बोलो

सजन रे झूठ मत बोलो भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण सब टीवी पर 14 दिसम्बर 2009 से सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे होता था। यह 6 जनवरी 2012 को समाप्त हो गया। इसमें मुख्य किरदार में सुमित राघवन, मुग्धा चाफेकर और टिकु तलसानिया हैं। इसमें अपूर्व शाह का किरदार सुमित राघवन निभा रहे हैं, जिसे आरती झवेरी से प्यार हो जाता है और अपनी नौकरी व प्यार को अपने पास रखने के लिए अपूर्व झूठ का जाल बुनता चला जाता है और अपने दोस्त राजू के साथ मिलकर पूरा नकली परिवार भी तैयार कर लेता है। 23 जनवरी 2017 को इसकी दूसरी कड़ी की शुरुआत होती है, जिसका नाम सजन रे फिर झूठ मत बोलो है। यह कहानी इस धारावाहिक से बिलकुल अलग है। जिसमें चैनल और इसके निर्माण करने वालों के अलावा केवल टिकु तलसानिया ही मौजूद हैं। इसमें हुसैन कुवाजरवाला और पार्वती वझे मुख्य किरदार निभा रहे हैं। हालांकि इसकी कहानी भी झूठ पर ही आधारित है, जिसमें जय अपने आप को गरीब दिखाने और जया से शादी करने के लिए झूठ का जाल बना देता है और अपूर्व की तरह ही उसमें फंस जाता है। .

नई!!: सुमीत राघवन और सजन रे झूठ मत बोलो · और देखें »

गोलमाल है भाई सब गोलमाल है

गोलमाल है भाई सब गोलमाल एक सब टीवी पर प्रसारित होने वाला हास्य धारावाहिक था। जो सजन रे झूठ मत बोलो के कहानी के लगभग समान था व सुमीत राघवन के स्थान पर स्वप्निल जोशी उनका पात्र निभा रहे है। स्वप्निल जोशी इसमें मुख्य किरदार निभा रहे है। यह धारावाहिक १३ अगस्त २०१२ से २६ अक्टूबर २०१२ तक चली। .

नई!!: सुमीत राघवन और गोलमाल है भाई सब गोलमाल है · और देखें »

अभिनेता

अभिनेता वह पुरुष कलाकार है जो एक चलचित्र या नाटक में किसी चरित्र का अभिनय करता है। अभिनेता परिकल्पना एवं दर्शक के बीच माध्यम का काम करता है। जो दी गयी भूमिका को किसी मंच (चलचित्र, नाटक, रेडियो) द्वारा दर्शक के लिए प्रस्तुत करता है। अभिनय की कला का ज्ञान एवं अभिनेता के भाव प्रस्तुतीकरण को सार्थक बनाता है। .

नई!!: सुमीत राघवन और अभिनेता · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सुमित राघवन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »