लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सुभाष चंद्रा

सूची सुभाष चंद्रा

सुभाष चन्द्रा (जन्म:३० नवम्बर, १९५०) भारत के एक उद्यमी, मीडिया स्वामी तथा अभिप्रेरक वक्ता (मोटिवेशनल स्पीकर) हैं। वे भारत के सबसे विशाल टीवी चैनल समूह ज़ी मीडिया तथा एस्सेल समूह के अध्यक्ष हैं जिसने भारतीय उपग्रह टेलीविजन प्रसारण में क्रान्ति का सूत्रपात किया। उनके द्वारा १९९२ में स्थापित जी टीवी भारत में पहला केबल टीवी था। आज सोनी एवं स्टार-प्लस आदि के साथ टक्कर कर रहा है। एम्मी पुरस्कार से नवाजे जा चुके चंद्रा की आत्मकथा का विमोचन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में २० जनवरी २०१६ को हुए एक कार्यक्रम में किया। 11 जून 2016 को वे हरियाणा से राज्यसभा सदस्य चुने गये। .

10 संबंधों: एस्सेल समूह, एकल विद्यालय फाउंडेशन, भारत, मुम्बई, हरियाणा, हिसार, ज़ी टीवी, ज़ी मीडिया, अध्यक्ष, उद्यमी

एस्सेल समूह

एस्सेल समूह (Essel Group) भारत की एक संगुटिका (Conglomerate) है जिसके अध्यक्ष सुभाष चन्द्रा हैं। .

नई!!: सुभाष चंद्रा और एस्सेल समूह · और देखें »

एकल विद्यालय फाउंडेशन

एकल विद्यालय फाउंडेशन का लक्ष्य वर्ष 2011 तक भारत के आदिवासी क्षेत्रों से अशिक्षा को समूल नष्ट करना है। फाउंडेशन द्वारा विगत कई वर्षों से देश के उपेक्षित और आदिवासी बहुल सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में एकल विद्यालय (एक शिक्षक वाले स्कूल) संचालित किए जा रहे हैं। बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि पैदा करने के लिए फाउंडेशन स्थानीय भाषा में ही शिक्षण सुविधा उपलब्ध कराता है। स्थानीय समुदाय में से ही शिक्षक का चयन किया जाता है, ताकि बच्चों की भाषा, संस्कृति और परम्परा का उन्हें ज्ञान हो। पाठ्यक्रम में बच्चों को बुनियादी शिक्षा और जीने के तौर-तरीकों के बारे में भी बताया जाता है, ताकि उनमें आत्मविश्वास की भावना पैदा हो और ग्रामीण जीवनस्तर से ऊपर उठकर वे उच्च शिक्षा हासिल करने की दिशा में कदम बढ़ा सकें। यहां बुनियादी शिक्षा ही नहीं दी जाती बल्कि समाज के उपेक्षित वर्गों को स्वास्थ्य, विकास और स्वरोजगार संबंधी शिक्षा भी दी जाती है। .

नई!!: सुभाष चंद्रा और एकल विद्यालय फाउंडेशन · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: सुभाष चंद्रा और भारत · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: सुभाष चंद्रा और मुम्बई · और देखें »

हरियाणा

हरियाणा उत्तर भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी चण्डीगढ़ है। इसकी सीमायें उत्तर में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण एवं पश्चिम में राजस्थान से जुड़ी हुई हैं। यमुना नदी इसके उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश राज्यों के साथ पूर्वी सीमा को परिभाषित करती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हरियाणा से तीन ओर से घिरी हुई है और फलस्वरूप हरियाणा का दक्षिणी क्षेत्र नियोजित विकास के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल है। यह राज्य वैदिक सभ्यता और सिंधु घाटी सभ्यता का मुख्य निवास स्थान है। इस क्षेत्र में विभिन्न निर्णायक लड़ाइयाँ भी हुई हैं जिसमें भारत का अधिकत्तर इतिहास समाहित है। इसमें महाभारत का महाकाव्य युद्ध भी शामिल है। हिन्दू मतों के अनुसार महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में हुआ (इसमें भगवान कृष्ण ने भागवत गीता का वादन किया)। इसके अलावा यहाँ तीन पानीपत की लड़ाइयाँ हुई। ब्रितानी भारत में हरियाणा पंजाब राज्य का अंग था जिसे १९६६ में भारत के १७वें राज्य के रूप में पहचान मिली। वर्तमान में खाद्यान और दुध उत्पादन में हरियाणा देश में प्रमुख राज्य है। इस राज्य के निवासियों का प्रमुख व्यवसाय कृषि है। समतल कृषि भूमि निमज्जक कुओं (समर्सिबल पंप) और नहर से सिंचित की जाती है। १९६० के दशक की हरित क्रान्ति में हरियाणा का भारी योगदान रहा जिससे देश खाद्यान सम्पन्न हुआ। हरियाणा, भारत के अमीर राज्यों में से एक है और प्रति व्यक्ति आय के आधार पर यह देश का दूसरा सबसे धनी राज्य है। वर्ष २०१२-१३ में देश में इसकी प्रति-व्यक्ति १,१९,१५८ (अर्थव्यवस्था के आकार के आधार पर भारत के राज्य देखें) और वर्ष २०१३-१४ में १,३२,०८९ रही। इसके अतिरिक्त भारत में सबसे अधिक ग्रामीण करोड़पति भी इसी राज्य में हैं। हरियाणा आर्थिक रूप से दक्षिण एशिया का सबसे विकसित क्षेत्र है और यहाँ कृषि एवं विनिर्माण उद्योग ने १९७० के दशक से निरंतर वृद्धि का प्राप्त की है। भारत में हरियाणा यात्रि कारों, द्विचक्र वाहनों और ट्रैक्टरों के निर्माण में सर्वोपरी राज्य है। भारत में प्रति व्यक्ति निवेश के आधार पर वर्ष २००० से राज्य सर्वोपरी स्थान पर रहा है। .

नई!!: सुभाष चंद्रा और हरियाणा · और देखें »

हिसार

हिसार भारत के उत्तर पश्चिम में स्थित हरियाणा प्रान्त के हिसार जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। यह भारत की राजधानी नई दिल्ली के १६४ किमी पश्चिम में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक १० एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक ६५ पर पड़ता है। यह भारत का सबसे बड़ा जस्ती लोहा उत्पादक है। इसीलिए इसे इस्पात का शहर के नाम से भी जाना जाता है। पश्चिमी यमुना नहर पर स्थित हिसार राजकीय पशु फार्म के लिए विशेष विख्यात है। अनिश्चित रूप से जल आपूर्ति करनेवाली घाघर एकमात्र नदी है। यमुना नहर हिसार जिला से होकर जाती है। जलवायु शुष्क है। कपास पर आधारित उद्योग हैं। भिवानी, हिसार, हाँसी तथा सिरसा मुख्य व्यापारिक केंद्र है। अच्छी नस्ल के साँड़ों के लिए हिसार विख्यात है। हिसार की स्थापना सन १३५४ ई. में तुगलक वंश के शासक फ़िरोज़ शाह तुग़लक ने की थी। घग्गर एवं दृषद्वती नदियां एक समय हिसार से गुजरती थी। हिसार में महाद्वीपीय जलवायु देखने को मिलती है जिसमें ग्रीष्म ऋतु में बहुत गर्मी होती है तथा शीत ऋतु में बहुत ठंड होती है। यहाँ हिन्दी एवं अंग्रेज़ी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाएँ हैं। यहाँ की औसत साक्षरता दर ८१.०४ प्रतिशत है। १९६० के दशक में हिसार की प्रति व्यक्ति आय भारत में सर्वाधिक थी। .

नई!!: सुभाष चंद्रा और हिसार · और देखें »

ज़ी टीवी

ज़ी टीवी एक भारतीय हिन्दी चैनल है। इसकी स्थापना 1 अक्टूबर और प्रसारण 2 अक्टूबर 1992 से शुरू हुआ और यह भारत का पहला हिन्दी केबल चैनल बना। .

नई!!: सुभाष चंद्रा और ज़ी टीवी · और देखें »

ज़ी मीडिया

जी मीडिया भारत का सबसे बड़े मीडिया और मनोरंचन कंपनियों में एक है। उसका मुख्यलय मुंबई पर स्थित है। वह एस्सेल समूह की सहयक कंपनी है। यह कंपनी १५ डिसंबर १९९१ को शुरु किया गया था। ज़ी मीडिया अभी ३४ से अधिक विभिन्न टेलीविज़न चैनलों,एक रिकार्ड कंपनी, एक उत्पाथन कंपनी और अन्य व्यवसायों भी है। ज़ी मीडिया भारतीय मीडिया चरित्र का एक नया अध्याय है।कंपनी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक सुभाश चंद्र और इसके वर्तमान सीइओ मुफ्फदल कैज़ेर है। ज़ी न्यूज़,इन्दिया २४*७ आदि अनेक समाचारों यह कंपनी का है। २०१२ में ज़ील ने इटीसि नेटवरक्स में बहुमत हिस्सेदारी क अधिग्रहणा किया। २००६ में वह एकीक्रत सबस्क्रैबरस मानेज्मेन्ट सेर्वीसज लिमिटड क अतिग्रहण और नवंबर २००६ में ज़ील रुचि ताज टेलिविजन डेन स्पोर्ट्स मेम अथिग्रहण मिला।२०१६ में ज़ील मुंटो शुरु किया। ज़ी टीवि हिन्दि मे अधिकतम कार्यक्रमों दिखाता है।चेनल दक्शिण पूर्व एशीया, यूरोप, मद्य पूर्व अफ्रिका आस्त्रेलिया और उत्तरि अमेरिका में भी उपलब्द है। ज़ी टीवि भारत का सबसे पहले हिन्दि केबल चैनल था। चैनल की ज्यातादर सामग्रीयों परिवार के साथ देखने वाली होती है। सा, रे, गा, मा, पा, डांस इंडिया डांस जैसे अनेक लोकप्रिय कार्यक्रमों इस चैनल का एक हिस्सा है। श्रेणी:टेलिविजन चैनल्.

नई!!: सुभाष चंद्रा और ज़ी मीडिया · और देखें »

अध्यक्ष

अध्यक्ष एक संगठन, दल, सभा, पंचायत, बोर्ड या किसी विशेष कार्यक्रम का स्वामी होता है। अध्यक्ष को संगठन में सर्वोपरि सदस्य माना जाता है। अगर संगठन में सर्वोपरि कोई महिला है तो उसके लिए अध्यक्षा(शब्द) का प्रयोग होता है। अध्यक्ष अपने संगठन के सभी सदस्यों का मार्गदर्शन करता है। .

नई!!: सुभाष चंद्रा और अध्यक्ष · और देखें »

उद्यमी

उद्यमी (Entrepreneur) वह व्यक्ति है जो एक उद्यम या परियोजना पर नियंत्रण रखता है और उसमें निहित जोखिमों और परिणाम के लिए महत्वपूर्ण रूप से जिम्मेदार है। उद्यमी एक महत्वाकांक्षी नेता है जो भूमि, श्रम तथा पूँजी को नए उत्पाद बनाने या सेवाएं प्रदान करने के लिए आपस में मिलाता है। यह शब्द फ्रेंच भाषा से ग्रहण किया गया है और इसे सबसे पहले आयरिश अर्थशास्त्री रिचर्ड केंटीलोन द्वारा परिभाषित किया गया था। अंग्रेजी में उद्यमी एक शब्द है जो एक व्यक्तित्व के प्रकार के लिए प्रयोग किया जाता है जो स्वयं एक नए उद्यम या परियोजना शुरू करने का इच्छुक है और उसके परिणाम की पूरी ज़िम्मेदारी स्वीकार करने के लिए तैयार है। ऐसा माना जाता है कि जीन-बपतिस्ते से, एक फ्रेंच अर्थशास्त्री, ने 1800 में सबसे पहले उद्यमी शब्द गढ़ा था। उन्होंने एक उद्यमी के विषय में कहा "वह व्यक्ति जो एक उद्यम को चलाता है, विशेष रूप से एक ठेकेदार, जो पूंजी और श्रम के बीच एक मध्यस्थ के रूप में कार्य करता है".

नई!!: सुभाष चंद्रा और उद्यमी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सुभाष चन्द्रा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »