13 संबंधों: एशिया एवं ऑस्ट्रेलेशिया में विश्व धरोहर स्थलों की सूची, दक्षिण २४ परगना जिला, पश्चिम बंगाल, बंगाल, बंगाल बाघ, भारत, भारत सरकार, भारत के बाघ संरक्षित क्षेत्र, भारत के राष्ट्रीय उद्यान, मगरमच्छ, मैन्ग्रोव, सुन्दरवन, गंगा नदी।
एशिया एवं ऑस्ट्रेलेशिया में विश्व धरोहर स्थलों की सूची
ये एशिया एवं ओशिआनिया में विश्व धरोहर स्थलों की सूची है: .
नई!!: सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान और एशिया एवं ऑस्ट्रेलेशिया में विश्व धरोहर स्थलों की सूची · और देखें »
दक्षिण २४ परगना जिला
दक्षिण २४ परगना जिला (দক্ষিণ চব্বিশ পরগণা জেলা) पश्चिम बंगाल का एक जिला है। इसका मुख्यालय अलीपुर में है। इसके एक ओर कोलकाता का शहरी क्षेत्र है, तो दूसरी ओर सुंदरवन के नदियों की बहुतायत वाले गांव हैं। कृषि, उद्योग एवं मत्स्य-उद्योग यहां के मुख्य उद्योग हैं। सुंदरवन में घने जंगल एवं खारे पानी की दलदल के मैन्ग्रोव वन हैं, जो गंगा नदी के डेल्टा २६० कि॰मी॰ (१६० मील) में फ़ैले हैं। श्रेणी:पश्चिम बंगाल के जिले श्रेणी:गंगा नदी श्रेणी:सुंदरवन.
नई!!: सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान और दक्षिण २४ परगना जिला · और देखें »
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) (बंगाली: পশ্চিমবঙ্গ) भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है। इसके पड़ोस में नेपाल, सिक्किम, भूटान, असम, बांग्लादेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार हैं। इसकी राजधानी कोलकाता है। इस राज्य मे 23 ज़िले है। यहां की मुख्य भाषा बांग्ला है। .
नई!!: सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान और पश्चिम बंगाल · और देखें »
बंगाल
बंगाल (बांग्ला: বঙ্গ बॉंगो, বাংলা बांला, বঙ্গদেশ बॉंगोदेश या বাংলাদেশ बांलादेश, संस्कृत: अंग, वंग) उत्तरपूर्वी दक्षिण एशिया में एक क्षेत्र है। आज बंगाल एक स्वाधीन राष्ट्र, बांग्लादेश (पूर्वी बंगाल) और भारतीय संघीय प्रजातन्त्र का अंगभूत राज्य पश्चिम बंगाल के बीच में सहभाजी है, यद्यपि पहले बंगाली राज्य (स्थानीय राज्य का ढंग और ब्रिटिश के समय में) के कुछ क्षेत्र अब पड़ोसी भारतीय राज्य बिहार, त्रिपुरा और उड़ीसा में है। बंगाल में बहुमत में बंगाली लोग रहते हैं। इनकी मातृभाषा बांग्ला है। .
नई!!: सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान और बंगाल · और देखें »
बंगाल बाघ
बंगाल बाघ, या रॉयल बंगाल टाइगर, बाघ की आठ बड़ी प्रजातियों में से एक है, जो कि भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में पाई जाती है। बंगाल के शेर, या रॉयल बंगाल बाघ (Panthera tigris tigris, पहले Panthera tigris bengalensis), भारत, बांग्लादेश, नेपाल और भूटान को बाघ देशी की एक उप है। बंगाल बाघ सबसे बाघ प्रजाति के कई है - भारत में 1411 में अनुमानित जनसंख्या, 200 बांग्लादेश में, नेपाल में और 155 67-81 भूटान के साथ. बंगाल उप पी.
नई!!: सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान और बंगाल बाघ · और देखें »
भारत
भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .
नई!!: सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान और भारत · और देखें »
भारत सरकार
भारत सरकार, जो आधिकारिक तौर से संघीय सरकार व आमतौर से केन्द्रीय सरकार के नाम से जाना जाता है, 29 राज्यों तथा सात केन्द्र शासित प्रदेशों के संघीय इकाई जो संयुक्त रूप से भारतीय गणराज्य कहलाता है, की नियंत्रक प्राधिकारी है। भारतीय संविधान द्वारा स्थापित भारत सरकार नई दिल्ली, दिल्ली से कार्य करती है। भारत के नागरिकों से संबंधित बुनियादी दीवानी और फौजदारी कानून जैसे नागरिक प्रक्रिया संहिता, भारतीय दंड संहिता, अपराध प्रक्रिया संहिता, आदि मुख्यतः संसद द्वारा बनाया जाता है। संघ और हरेक राज्य सरकार तीन अंगो कार्यपालिका, विधायिका व न्यायपालिका के अन्तर्गत काम करती है। संघीय और राज्य सरकारों पर लागू कानूनी प्रणाली मुख्यतः अंग्रेजी साझा और वैधानिक कानून (English Common and Statutory Law) पर आधारित है। भारत कुछ अपवादों के साथ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्याय अधिकारिता को स्वीकार करता है। स्थानीय स्तर पर पंचायती राज प्रणाली द्वारा शासन का विकेन्द्रीकरण किया गया है। भारत का संविधान भारत को एक सार्वभौमिक, समाजवादी गणराज्य की उपाधि देता है। भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य है, जिसका द्विसदनात्मक संसद वेस्टमिन्स्टर शैली के संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है। इसके शासन में तीन मुख्य अंग हैं: न्यायपालिका, कार्यपालिका और व्यवस्थापिका। .
नई!!: सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान और भारत सरकार · और देखें »
भारत के बाघ संरक्षित क्षेत्र
भारत के बाघ संरक्षित क्षेत्र भारत में वह क्षेत्र हैं जिनको प्रोजेक्ट टाइगर के तहत अधिसूचना द्वारा संरक्षित किया गया है। इनकी संख्या अभी तक ३९ है। .
नई!!: सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान और भारत के बाघ संरक्षित क्षेत्र · और देखें »
भारत के राष्ट्रीय उद्यान
नीचे दी गयी सूची भारत के राष्ट्रीय उद्यानों की है। 1936 में भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान था- हेली नेशनल पार्क, जिसे अब जिम कोर्बेट राष्ट्रीय उद्यान के रूप में जाना जाता है। १९७० तक भारत में केवल ५ राष्ट्रीय उद्यान थे। १९८० के दशक में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और प्रोजेक्ट टाइगर योजना के अलावा वन्य जीवों की सुरक्षार्थ कई अन्य वैधानिक प्रावधान लागू हुए.
नई!!: सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान और भारत के राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »
मगरमच्छ
मगरमच्छ Distrubition of crocodiles मगरमच्छ रेप्टीलिया वर्ग के सबसे बङे जंतुओं में एक है। यह 4 से 25 मीटर तक लंबा हो सकता है। श्रेणी:मगरमच्छ श्रेणी:उभयचर श्रेणी:सरीसृप.
नई!!: सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान और मगरमच्छ · और देखें »
मैन्ग्रोव
मैंग्रोव पादप - जल के ऊपर व नीचे का दृश्य मैंग्रोव सामान्यतः पेड़ व पौधे होते हैं, जो खारे पानी में तटीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं। ये उष्णकटिबन्धीय और उपोष्णकटिबन्धीय क्षेत्रों में मिलते हैं। यह शब्द तीन अर्थों में प्रयोग किया जाता है:- १. पूर्ण पेड़ या पौधे के आवास के लिए 'मैन्ग्रोव स्वैम्प्स' (दलदल) या 'मैन्ग्रोव वन' प्रयोग किया जाता है। २. मंगल के सभी पेड़ों और पौधों के लिए, ३. जो रिज़ोफोरेसी परिवार से होते हैं, या रिज़ोफोरा वंश से किसी भी पादप के लिए, मंगल डिपोज़ीश्नल तटीय क्षेत्रों में मिलते हैं, जहाँ बारीक कण, जिनमें उच्च कार्बनिक मात्रा हो, उच्च ऊर्जा की लहरों के प्रभाव से एकत्रित हो जाते हैं। .
नई!!: सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान और मैन्ग्रोव · और देखें »
सुन्दरवन
सुंदरवन का उपग्रह चित्र सुंदरवन का उपग्रह चित्र, भारत एवं बांग्लादेश सुंदरवन या सुंदरबोन भारत तथा बांग्लादेश में स्थित विश्व का सबसे बड़ा नदी डेल्टा है। यहां के नरभक्षी बाघ 'बंगाल टाइगर' के नाम से विश्व भर में प्रसिद्ध हैं। मै .
नई!!: सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान और सुन्दरवन · और देखें »
गंगा नदी
गंगा (गङ्गा; গঙ্গা) भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण नदी है। यह भारत और बांग्लादेश में कुल मिलाकर २,५१० किलोमीटर (कि॰मी॰) की दूरी तय करती हुई उत्तराखण्ड में हिमालय से लेकर बंगाल की खाड़ी के सुन्दरवन तक विशाल भू-भाग को सींचती है। देश की प्राकृतिक सम्पदा ही नहीं, जन-जन की भावनात्मक आस्था का आधार भी है। २,०७१ कि॰मी॰ तक भारत तथा उसके बाद बांग्लादेश में अपनी लंबी यात्रा करते हुए यह सहायक नदियों के साथ दस लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के अति विशाल उपजाऊ मैदान की रचना करती है। सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से अत्यन्त महत्त्वपूर्ण गंगा का यह मैदान अपनी घनी जनसंख्या के कारण भी जाना जाता है। १०० फीट (३१ मी॰) की अधिकतम गहराई वाली यह नदी भारत में पवित्र मानी जाती है तथा इसकी उपासना माँ तथा देवी के रूप में की जाती है। भारतीय पुराण और साहित्य में अपने सौन्दर्य और महत्त्व के कारण बार-बार आदर के साथ वंदित गंगा नदी के प्रति विदेशी साहित्य में भी प्रशंसा और भावुकतापूर्ण वर्णन किये गये हैं। इस नदी में मछलियों तथा सर्पों की अनेक प्रजातियाँ तो पायी ही जाती हैं, मीठे पानी वाले दुर्लभ डॉलफिन भी पाये जाते हैं। यह कृषि, पर्यटन, साहसिक खेलों तथा उद्योगों के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान देती है तथा अपने तट पर बसे शहरों की जलापूर्ति भी करती है। इसके तट पर विकसित धार्मिक स्थल और तीर्थ भारतीय सामाजिक व्यवस्था के विशेष अंग हैं। इसके ऊपर बने पुल, बांध और नदी परियोजनाएँ भारत की बिजली, पानी और कृषि से सम्बन्धित ज़रूरतों को पूरा करती हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि इस नदी के जल में बैक्टीरियोफेज नामक विषाणु होते हैं, जो जीवाणुओं व अन्य हानिकारक सूक्ष्मजीवों को जीवित नहीं रहने देते हैं। गंगा की इस अनुपम शुद्धीकरण क्षमता तथा सामाजिक श्रद्धा के बावजूद इसको प्रदूषित होने से रोका नहीं जा सका है। फिर भी इसके प्रयत्न जारी हैं और सफ़ाई की अनेक परियोजनाओं के क्रम में नवम्बर,२००८ में भारत सरकार द्वारा इसे भारत की राष्ट्रीय नदी तथा इलाहाबाद और हल्दिया के बीच (१६०० किलोमीटर) गंगा नदी जलमार्ग को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया है। .
नई!!: सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान और गंगा नदी · और देखें »
यहां पुनर्निर्देश करता है:
सुन्दरबन राष्ट्रीय उद्यान, सुन्दरवन राष्ट्रीय उद्यान, सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान, सुंदरवन राष्ट्रीय अभ्यारण्य।