लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सुनासीर नाथ

सूची सुनासीर नाथ

सुनासीर नाथ भारत में उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावाँ में स्थित एक प्रसिद्ध शिव मंदिर है, जिसकी स्थापना, मान्यता है कि, देवराज इन्द्र ने की थी। यह भी दंतकथा है कि एक बार औरंगज़ेब मंदिरों को तोड़ता हुआ यहाँ पहुँचा तथा उसने यहाँ पर स्थापित शिवलिंग को काटने का आदेश दिया, तब एक अँगुल कटने के बाद शिवलिंग से बर्रैया तथा ततैया निकलने लगे तथा औरंगज़ेब को सेना समेत दौड़ा लिया। आज भी शिवलिंग लाल व कटी हुई है, तब से लेकर अभी तक शिवलिंग भर रही है, अब एक सेमी बचा है। यहाँ वैसे तो हर समय भारी भीड़ होती है, पर श्रावण मास में इसका शोभा देखने योग्य होती है। .

4 संबंधों: हरदोई जिला, गंज जलालाबाद, औरंगज़ेब, कपिलेश्वर महादेव

हरदोई जिला

हरदोई ज़िला भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक ज़िला है जिसका ज़िला मुख्यालय हरदोई नगर है। हरदोई ज़िला लखनऊ सम्भाग में है। .

नई!!: सुनासीर नाथ और हरदोई जिला · और देखें »

गंज जलालाबाद

गंज जलालाबाद भारत में उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के ब्लॉक मल्लावाँ में एक गाँव है, जो हरदोई व उन्नाव जिलों की सीमा पर राजकीय राजमार्ग 38 पर स्थित है। इस गाँव में कई विद्यालय हैं, जिनमें परिषदीय विद्यालय, प्रताप सिंह स्मारक शिक्षण संस्थान, छोटेलाल स्मारक पब्लिक स्कूल प्रमुख हैं। गाँव में स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया की एक शाखा भी है। इस गाँव से थोड़ी दूर उत्तर में स्थित कपिलेश्वर महादेव का मंदिर दर्शनीय स्थल है, जो शारदा नहर के किनारे पर स्थित है। देवलदेवी एवं पहला शूद्र जैसे प्रसिद्ध उपन्यासों के लेखक सुधीर मौर्य इसी गाँव से हैं।  .

नई!!: सुनासीर नाथ और गंज जलालाबाद · और देखें »

औरंगज़ेब

अबुल मुज़फ़्फ़र मुहिउद्दीन मुहम्मद औरंगज़ेब आलमगीर (3 नवम्बर १६१८ – ३ मार्च १७०७) जिसे आमतौर पर औरंगज़ेब या आलमगीर (प्रजा द्वारा दिया हुआ शाही नाम जिसका अर्थ होता है विश्व विजेता) के नाम से जाना जाता था भारत पर राज्य करने वाला छठा मुग़ल शासक था। उसका शासन १६५८ से लेकर १७०७ में उसकी मृत्यु होने तक चला। औरंगज़ेब ने भारतीय उपमहाद्वीप पर आधी सदी से भी ज्यादा समय तक राज्य किया। वो अकबर के बाद सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाला मुग़ल शासक था। अपने जीवनकाल में उसने दक्षिणी भारत में मुग़ल साम्राज्य का विस्तार करने का भरसक प्रयास किया पर उसकी मृत्यु के पश्चात मुग़ल साम्राज्य सिकुड़ने लगा। औरंगज़ेब के शासन में मुग़ल साम्राज्य अपने विस्तार के चरमोत्कर्ष पर पहुंचा। वो अपने समय का शायद सबसे धनी और शातिशाली व्यक्ति था जिसने अपने जीवनकाल में दक्षिण भारत में प्राप्त विजयों के जरिये मुग़ल साम्राज्य को साढ़े बारह लाख वर्ग मील में फैलाया और १५ करोड़ लोगों पर शासन किया जो की दुनिया की आबादी का १/४ था। औरंगज़ेब ने पूरे साम्राज्य पर फ़तवा-ए-आलमगीरी (शरियत या इस्लामी क़ानून पर आधारित) लागू किया और कुछ समय के लिए ग़ैर-मुस्लिमों पर अतिरिक्त कर भी लगाया। ग़ैर-मुसलमान जनता पर शरियत लागू करने वाला वो पहला मुसलमान शासक था। मुग़ल शासनकाल में उनके शासन काल में उसके दरबारियों में सबसे ज्यादा हिन्दु थे। और सिखों के गुरु तेग़ बहादुर को दाराशिकोह के साथ मिलकर बग़ावत के जुर्म में मृत्युदंड दिया गया था। .

नई!!: सुनासीर नाथ और औरंगज़ेब · और देखें »

कपिलेश्वर महादेव

कपिलेश्वर महादेव भारत में उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के मल्लावाँ ब्लॉक के ग्राम गंज जलालाबाद के उत्तर में ग्राम कटिया भिखारीपुर में स्थित है,यह एक दर्शनीय शिव मंदिर है। यह शारदा नहर के किनारे पर स्थित है। यहाँ श्रावण मास में अच्छी-खासी भीड़ होती है, उस समय यहाँ शिवभक्तों का उत्साह देखने योग्य होता है। .

नई!!: सुनासीर नाथ और कपिलेश्वर महादेव · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »