लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सुधनोती ज़िला

सूची सुधनोती ज़िला

सुधनोती आज़ाद कश्मीर का एक ज़िला है। सन् १९९५ तक यह पुंछ ज़िले की एक तहसील हुआ करता था लेकिन उस वर्ष में इसे अलग करके ज़िले का दर्जा दे दिया गया।, S. Rangarajan for Kasturi & Sons, 2007,...

7 संबंधों: डोगरी भाषा, पलन्द्री, पंजाबी भाषा, पंजाबी समुदाय, पुंछ ज़िला, पाकिस्तान, सुधन लोग, आज़ाद कश्मीर

डोगरी भाषा

डोगरी भारत के जम्मू और कश्मीर प्रान्त में बोली जाने वाली एक भाषा है। वर्ष 2004 में इसे भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया है। पश्चिमी पहाड़ी बोलियों के परिवार में, मध्यवर्ती पहाड़ी पट्टी की जनभाषाओं में, डोगरी, चंबयाली, मडवाली, मंडयाली, बिलासपुरी, बागडी आदि उल्लेखनीय हैं। डोगरी इस विशाल परिवार में कई कारणों से विशिष्ट जनभाषा है। इसकी पहली विशेषता यह है कि दूसरी बोलियों की अपेक्षा इसके बोलनेवालों की संख्या विशेष रूप से अधिक है। दूसरी यह कि इस परिवार में केवल डोगरी ही साहित्यिक रूप से गतिशील और सम्पन्न है। डोगरी की तीसरी विशिष्टता यह भी है कि एक समय यह भाषा कश्मीर रियासत तथा चंबा राज्य में राजकीय प्रशासन के अंदरूनी व्यवहार का माध्यम रह चुकी है। इसी भाषा के संबंध से इसके बोलने वाले डोगरे कहलाते हैं तथा डोगरी के भाषाई क्षेत्र को सामान्यतः "डुग्गर" कहा जाता है। .

नई!!: सुधनोती ज़िला और डोगरी भाषा · और देखें »

पलन्द्री

पलन्द्री आज़ाद कश्मीर के सुधनोती ज़िला में स्थित एक छोटा-सा शहर है जो उस ज़िले की प्रशासनिक राजधानी भी है। यह पहले पुंछ ज़िले में हुआ करता था लेकिन जब १९९५ में वह जिला बंटा और सुधनोती ज़िला बना तो यह उस ज़िले की राजधानी बन गया। यहाँ एक सैनिक कॉलिज है जिसका नाम ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो पर रखा गया है। .

नई!!: सुधनोती ज़िला और पलन्द्री · और देखें »

पंजाबी भाषा

पंजाबी (गुरमुखी: ਪੰਜਾਬੀ; शाहमुखी: پنجابی) एक हिंद-आर्यन भाषा है और ऐतिहासिक पंजाब क्षेत्र (अब भारत और पाकिस्तान के बीच विभाजित) के निवासियों तथा प्रवासियों द्वारा बोली जाती है। इसके बोलने वालों में सिख, मुसलमान और हिंदू सभी शामिल हैं। पाकिस्तान की १९९८ की जनगणना और २००१ की भारत की जनगणना के अनुसार, भारत और पाकिस्तान में भाषा के कुल वक्ताओं की संख्या लगभग ९-१३ करोड़ है, जिसके अनुसार यह विश्व की ११वीं सबसे व्यापक भाषा है। कम से कम पिछले ३०० वर्षों से लिखित पंजाबी भाषा का मानक रूप, माझी बोली पर आधारित है, जो ऐतिहासिक माझा क्षेत्र की भाषा है। .

नई!!: सुधनोती ज़िला और पंजाबी भाषा · और देखें »

पंजाबी समुदाय

पंजाबी समुदाय में मुख्यतः पंजाबी भाषा बोलने वाले लोग, पंजाब प्रांत में रहने वाले या पलायन करने वाले लोग आते हैं। श्रेणी:पंजाबी लोग.

नई!!: सुधनोती ज़िला और पंजाबी समुदाय · और देखें »

पुंछ ज़िला, पाकिस्तान

पुंछ ज़िला (अंग्रेज़ी: Poonch District, उर्दु: ضلع پونچھ) आज़ाद कश्मीर का एक ज़िला है। पाक-अधिकृत कश्मीर दो भागों में विभाजित है: आज़ाद कश्मीर और गिलगित-बल्तिस्तान। पुंछ ज़िला इनमें से आज़ाद कश्मीर नामक हिस्से में आता है। इसका प्रमुख नगर रावला कोट है। भारत इसे अपना भाग मानता है और भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य में भी एक पुंछ ज़िला है। पाक-अधिकृत कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में सुधन और आवान समुदाय भारी संख्या में हैं। .

नई!!: सुधनोती ज़िला और पुंछ ज़िला, पाकिस्तान · और देखें »

सुधन लोग

१९७० के दशक में ब्रिटेन में एक सुधन परिवार सुधन (Sudhan) पाक-अधिकृत कश्मीर के पुंछ, सुधनोती, बाग़ और कोटली ज़िलों में रहने वाले एक समुदाय का नाम है। पुंछ ज़िले में रावलाकोट और सुधनोती ज़िला विशेष रूप से इनकी मातृभूमि है। हालांकि आधुनिक युग में यह धर्म से मुस्लिम हैं, ऐतिहासिक रूप से यह हिन्दू मुहयाल समुदाय से सम्बंधित हैं। यह पंजाबी की उपभाषाएँ बोलते हैं। १९६०-८० काल में इस समुदाय के बहुत से लोग ब्रिटेन में जा बसे थे। .

नई!!: सुधनोती ज़िला और सुधन लोग · और देखें »

आज़ाद कश्मीर

आज़ाद जम्मू व कश्मीर का नक़्शा आज़ाद कश्मीर का झण्डा आज़ाद कश्मीर (उर्दू), आधिकारिक रूप से आज़ाद जम्मू और कश्मीर पाकिस्तान के प्रशासनिक प्रभागों में से एक है। यह पाकिस्तान-प्रशासित कश्मीर का एक हिस्सा है और पाक-प्रशासित कश्मीर को दो हिस्सों में बांटा गया है, पहला हिस्सा यह आज़ाद जम्मू-ओ-कश्मीर हैऔर दूसरा हिस्सा गिलगित-बल्तिस्तान है। गिलगित-बल्तिस्तान रहित आज़ाद कश्मीर का इलाक़ा 13,300 वर्ग किलोमीटर (5,135 वर्ग मील) पर फैला है और इसकी आबादी अंदाज़न 40 लाख है। आज़ाद कश्मीर की राजधानी मुज़फ़्फ़राबाद है और इसमें 8 ज़िले, 19 तहसीलें और 182 संघीय काउन्सिलें हैं। आज़ाद कश्मीर के मीरपुर डवीज़न में भिम्बेर ज़िला, कोटली ज़िला और मीरपुर ज़िला, मुज़फ़्फ़राबाद डवीज़न में बाग़ ज़िला, मुज़फ़्फ़राबाद ज़िला और नीलम ज़िला जबकि पुंछ रावलाकोट डवीज़न में पूंछ ज़िला, रावला कोट और सुधनोती ज़िला शामिल हैं। .

नई!!: सुधनोती ज़िला और आज़ाद कश्मीर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सुधनती

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »