लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सुधन लोग

सूची सुधन लोग

१९७० के दशक में ब्रिटेन में एक सुधन परिवार सुधन (Sudhan) पाक-अधिकृत कश्मीर के पुंछ, सुधनोती, बाग़ और कोटली ज़िलों में रहने वाले एक समुदाय का नाम है। पुंछ ज़िले में रावलाकोट और सुधनोती ज़िला विशेष रूप से इनकी मातृभूमि है। हालांकि आधुनिक युग में यह धर्म से मुस्लिम हैं, ऐतिहासिक रूप से यह हिन्दू मुहयाल समुदाय से सम्बंधित हैं। यह पंजाबी की उपभाषाएँ बोलते हैं। १९६०-८० काल में इस समुदाय के बहुत से लोग ब्रिटेन में जा बसे थे। .

9 संबंधों: पाक अधिकृत कश्मीर, पंजाबी समुदाय, पुंछ ज़िला, पाकिस्तान, बाग़ ज़िला, ब्रिटेन, मुसलमान, रावला कोट, सुधनोती ज़िला, हिन्दू

पाक अधिकृत कश्मीर

भारतीय कश्मीर है और अकसाई चिन चीन के अधिकार में है। इस क्षेत्र का अधिकार चीन को पाकिस्तान द्वारा सौंपा गया था। पाक अधिकृत कश्मीर मूल कश्मीर का वह भाग है, जिस पर पाकिस्तान ने १९४७ में हमला कर अधिकार कर लिया था। यह भारत और पाकिस्तान के बीच विवादित क्षेत्र है। इसकी सीमाएं पाकिस्तानी पंजाब एवं उत्तर पश्चिमी सीमांत प्रांत से पश्चिम में, उत्तर पश्चिम में अफ़गानिस्तान के वाखान गलियारे से, चीन के ज़िन्जियांग उयघूर स्वायत्त क्षेत्र से उत्तर और भारतीय कश्मीर से पूर्व में लगती हैं। इस क्षेत्र के पूर्व कश्मीर राज्य के कुछ भाग, ट्रांस-काराकोरम ट्रैक्ट को पाकिस्तान द्वारा चीन को दे दिया गया था व शेष क्षेत्र को दो भागों में विलय किया गया था: उत्तरी क्षेत्र एवं आजाद कश्मीर। इस विषय पर पाकिस्तान और भारत के बीच १९४७ में युद्ध भी हुआ था। भारत द्वारा इस क्षेत्र को पाक अधिकृत कश्मीर (पी.ओ.के) कहा जाता है।रीडिफ, २३ मई २००६ संयुक्त राष्ट्र सहित अधिकांश अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं एम.एस.एफ़, एवं रेड क्रॉस द्वारा इस क्षेत्र को पाक-अधिकृत कश्मीर ही कहा जाता है। .

नई!!: सुधन लोग और पाक अधिकृत कश्मीर · और देखें »

पंजाबी समुदाय

पंजाबी समुदाय में मुख्यतः पंजाबी भाषा बोलने वाले लोग, पंजाब प्रांत में रहने वाले या पलायन करने वाले लोग आते हैं। श्रेणी:पंजाबी लोग.

नई!!: सुधन लोग और पंजाबी समुदाय · और देखें »

पुंछ ज़िला, पाकिस्तान

पुंछ ज़िला (अंग्रेज़ी: Poonch District, उर्दु: ضلع پونچھ) आज़ाद कश्मीर का एक ज़िला है। पाक-अधिकृत कश्मीर दो भागों में विभाजित है: आज़ाद कश्मीर और गिलगित-बल्तिस्तान। पुंछ ज़िला इनमें से आज़ाद कश्मीर नामक हिस्से में आता है। इसका प्रमुख नगर रावला कोट है। भारत इसे अपना भाग मानता है और भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य में भी एक पुंछ ज़िला है। पाक-अधिकृत कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में सुधन और आवान समुदाय भारी संख्या में हैं। .

नई!!: सुधन लोग और पुंछ ज़िला, पाकिस्तान · और देखें »

बाग़ ज़िला

बाग़ ज़िला (अंग्रेज़ी: Bagh District, उर्दु: ضلع باغ) आज़ाद कश्मीर का एक ज़िला है। पाकिस्तान ने पाक-अधिकृत कश्मीर को दो भागों में विभाजित करा दिया है: आज़ाद कश्मीर और गिलगित-बल्तिस्तान। बाग़ ज़िला इनमें से आज़ाद कश्मीर नामक हिस्से में आता है। इसका प्रमुख नगर बाग़ है। भारत इसे अपना भाग मानता है। .

नई!!: सुधन लोग और बाग़ ज़िला · और देखें »

ब्रिटेन

ब्रिटेन शब्द का प्रयोग हालाँकि आम तौर पर हिंदी में संयुक्त राजशाही अर्थात् यूनाइटेड किंगडम देश का बोध करने के लिए होता है, परंतु इसका उपयोग अन्य सन्दर्भों के लिए भी हो सकता है.

नई!!: सुधन लोग और ब्रिटेन · और देखें »

मुसलमान

मिसरी (ईजिप्ट) मुस्लिमान नमाज़ पढ रहे हैं, एक तस्वीर। मुसलमान (अरबी: مسلم، مسلمة फ़ारसी: مسلمان،, अंग्रेजी: Muslim) का मतलब वह व्यक्ति है जो इस्लाम में विश्वास रखता हो। हालाँकि मुसलमानों के आस्था के अनुसार इस्लाम ईश्वर का धर्म है और धर्म हज़रत मुहम्मद से पहले मौजूद था और जो लोग अल्लाह के धर्म का पालन करते रहे वह मुसलमान हैं। जैसे कुरान के अनुसार हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम भी मुसलमान थे। मगर आजकल मुसलमान का मतलब उसे लिया जाता है जो हज़रत मुहम्मद लाए हुए दीन का पालन करता हो और विश्वास रखता हो। मध्यकालीन मुस्लिम इतिहासकारों ने भारत को हिन्द अथवा हिन्दुस्तान कहा है । .

नई!!: सुधन लोग और मुसलमान · और देखें »

रावला कोट

रावला कोट आज़ाद कश्मीर का एक शहर है। शहर ख़ूबसूरत वादीओ-ं में घिरा हो है। यहां एक झील भी है जिसे बनजूसअ झील कहा जाता है। दर्जा हरारत निहायत कम रहता है। ये शहर 2005 के ज़लज़ला से बहुत मुतासिर हुआ था। श्रेणी:पुंछ ज़िला (पाक-अधिकृत कश्मीर) श्रेणी:पाक-अधिकृत कश्मीर.

नई!!: सुधन लोग और रावला कोट · और देखें »

सुधनोती ज़िला

सुधनोती आज़ाद कश्मीर का एक ज़िला है। सन् १९९५ तक यह पुंछ ज़िले की एक तहसील हुआ करता था लेकिन उस वर्ष में इसे अलग करके ज़िले का दर्जा दे दिया गया।, S. Rangarajan for Kasturi & Sons, 2007,...

नई!!: सुधन लोग और सुधनोती ज़िला · और देखें »

हिन्दू

शब्द हिन्दू किसी भी ऐसे व्यक्ति का उल्लेख करता है जो खुद को सांस्कृतिक रूप से, मानव-जाति के अनुसार या नृवंशतया (एक विशिष्ट संस्कृति का अनुकरण करने वाले एक ही प्रजाति के लोग), या धार्मिक रूप से हिन्दू धर्म से जुड़ा हुआ मानते हैं।Jeffery D. Long (2007), A Vision for Hinduism, IB Tauris,, pages 35-37 यह शब्द ऐतिहासिक रूप से दक्षिण एशिया में स्वदेशी या स्थानीय लोगों के लिए एक भौगोलिक, सांस्कृतिक, और बाद में धार्मिक पहचानकर्ता के रूप में प्रयुक्त किया गया है। हिन्दू शब्द का ऐतिहासिक अर्थ समय के साथ विकसित हुआ है। प्रथम सहस्त्राब्दी ईसा पूर्व में सिंधु की भूमि के लिए फारसी और ग्रीक संदर्भों के साथ, मध्ययुगीन युग के ग्रंथों के माध्यम से, हिंदू शब्द सिंधु (इंडस) नदी के चारों ओर या उसके पार भारतीय उपमहाद्वीप में रहने वाले लोगों के लिए भौगोलिक रूप में, मानव-जाति के अनुसार (नृवंशतया), या सांस्कृतिक पहचानकर्ता के रूप में प्रयुक्त होने लगा था।John Stratton Hawley and Vasudha Narayanan (2006), The Life of Hinduism, University of California Press,, pages 10-11 16 वीं शताब्दी तक, इस शब्द ने उपमहाद्वीप के उन निवासियों का उल्लेख करना शुरू कर दिया, जो कि तुर्किक या मुस्लिम नहीं थे। .

नई!!: सुधन लोग और हिन्दू · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सुधन समुदाय

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »