लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सुचेता खन्ना

सूची सुचेता खन्ना

सुचेता खन्ना एक भारतीय अभिनेत्री हैं। इन्होने दूरदर्शन के धारावाहिक हरी मिर्ची लाल मिर्ची से प्रारम्भ किया। इसके बाद फ़िल्म अनजाना अनजानी में सपना का किरदार निभाया था। .

8 संबंधों: दूरदर्शन नेशनल, पीटरसन हिल, भारत, यमला पगला दीवाना, यमला पगला दीवाना 2, लापतागंज, अनजाना अनजानी, अभिनेत्री

दूरदर्शन नेशनल

दूरदर्शन नेशनल भारत में एक केन्द्र शासित हिन्दी टीवी चैनल है तथा इस चैनल की पहुँच भारत के लगभग हर हिस्से तक है। यह विभिन्न आयोजनों जैसे गणतंत्र दिवस समारोह, स्वतंत्रता दिवस समारोह, राष्ट्रीय पुरस्कार प्रस्तुति समारोह, राष्ट्रपति और देश के प्रधानमंत्री के भाषण, संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण, महत्वपूर्ण संसदीय बहसों, रेलवे और सामान्य बजट प्रस्तुतियों, लोक सभा और राज्य सभा में प्रश्न काल, चुनाव परिणाम और विश्लेषण, शपथ ग्रहण समारोह, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं और भारत के लिए महत्वपूर्ण विदेशी गणमान्य व्यक्तियों की यात्राओं डीडी नेशनल पर सीधा प्रसारण होता है। यह विभिन्न शिक्षा से संबधित कार्यक्रमों जैसे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), शैक्षिक प्रौद्योगिकी के केन्द्रीय संस्थान (सीआईईटी) और शिक्षा प्रौद्योगिकी के राज्य संस्थान (एस आई इ टी) के साथ-साथ मनोरंजक कार्यक्रमों का भी प्रसारण करता है। .

नई!!: सुचेता खन्ना और दूरदर्शन नेशनल · और देखें »

पीटरसन हिल

पीटरसन हिल एक सोनी के सब टीवी पर आने वाला एक हास्य धारावाहिक है। यह 26 जनवरी 2015 से प्रारम्भ हुआ और यह सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे देता है। यह इससे पहले आने वाले धारावाहिक एफ आई आर के समय पर देगा। .

नई!!: सुचेता खन्ना और पीटरसन हिल · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: सुचेता खन्ना और भारत · और देखें »

यमला पगला दीवाना

यमला पगला दीवाना 2011 में प्रदर्शित हिन्दी हास्य नाटकीय फ़िल्म है जिसे समीर कार्णिक ने निर्देशित किया है और धर्मेन्द्र, सनी देओल तथा बॉबी देओल इसमें मुख्य भूमिका में हैं। यह फ़िल्म देओल परिवार की तिकड़ी की एक साथ की गयी दूसरी फ़िल्म है, इससे पूर्व अपने (2007) फ़िल्म में तीनों एक साथ काम कर चुके हैं। यह फ़िल्म १९७५ की धर्मेंद्र अभिनीत फ़िल्म प्रतिज्ञा के गाने "मैं जट यमला पगला दीवान" से भी प्रेरित है। .

नई!!: सुचेता खन्ना और यमला पगला दीवाना · और देखें »

यमला पगला दीवाना 2

यमला पगला दीवाना 2 संगीत सिवान द्वारा निर्देशित और २०११ में प्रदर्शित फ़िल्म यमला पगला दीवाना की उत्तर-कृत्ति है। यह २०१३ में प्रदर्शित बॉलीवुड की एक्शन फ़िल्म है। फ़िल्म में धर्मेन्द्र, सनी देओल और बॉबी देओल ने अभिनय किया है। यह फ़िल्म सनी साउंड्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी है। .

नई!!: सुचेता खन्ना और यमला पगला दीवाना 2 · और देखें »

लापतागंज

लापतागंज सोनी के सब टीवी पर आने वाला एक धारावाहिक है। जो २६ अक्टूबर २००९ से १५ अगस्त २०१४ तक चला। पहले यह शरद जोशी के कहानी से लिया गया था इस कारण इसका नाम लापतागंज - शरद जोशी की कहानियों का पता रखा गया। इसके दूसरे प्रसारण में कहानी अलग होने के कारण इसका नाम लापतागंज - एक बार फिर रखा गया। यह पुनः १० जून २०१३ से शूरु हुआ था। .

नई!!: सुचेता खन्ना और लापतागंज · और देखें »

अनजाना अनजानी

अनजाना अनजानी 2010 की रुमानी हिन्दी फ़िल्म है जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनन्द ने किया है। रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और ज़ायेद खान अभिनीत इस फ़िल्म का निर्माण नाडियाडवाल ग्रांडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला ने किया है। इसका संगीत विशाल-शेखर ने दिया है जिन्होंने सिद्धार्थ की पिछली तीन फ़िल्मों में भी संगीत दिया था। सिनेमेटोग्राफी रवि के॰ चन्द्रन की है। अनजाना अनजानी २४ सितम्बर २०१० को जारी होनी थी लेकिन बाद में १ अक्टूबर २०१० को जारी की गई। .

नई!!: सुचेता खन्ना और अनजाना अनजानी · और देखें »

अभिनेत्री

अभिनेत्री वह महिला कलाकार है जो एक चलचित्र या नाटक में किसी चरित्र का अभिनय करती है। पुरुष कलाकार के लिए अभिनेता शब्द का प्रयोग किया जाता है। .

नई!!: सुचेता खन्ना और अभिनेत्री · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »