लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सुई धागा: मेड इन इंडिया

सूची सुई धागा: मेड इन इंडिया

सुई धागा: मेड इन इंडिया एक आगामी बॉलीवुड फिल्म है जिसमें मेक इन इंडिया की प्रगति की पहल पर आधारित है। फिल्म महात्मा गांधी के खादी पहल से प्रेरित है। यह फिल्म शरत कटारिया द्वारा निर्देशित है और यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित है। फिल्म में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा का किरदार निभा रहा है। ‘सुई धागा- मेड इन इंडिया' 2 अक्टूबर 2018 में गांधी जयंती पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'सुई-धागा मेड इन इंडिया' की शूटिंग के लिए मेरठ के सिटी और कैंट स्टेशन को चयनित किया गया है। .

10 संबंधों: टाइगर जिंदा है, टॉयलेट: एक प्रेम कथा, दम लगा के हईशा, पैडमैन, महात्मा गांधी, शादी में ज़रूर आना, शुभ मंगल सावधान, वरुण धवन, गांधी जयंती, अनुष्का शर्मा

टाइगर जिंदा है

टाइगर जिन्दा है| 22 दिसमबर 2017 को रीलीज भारतीय अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित बॉलीवुड फ़िल्म है। यह 2012 में आई फ़िल्म एक था टाइगर का दुसरा भाग है और टाइगर की दूसरी फ़िल्म श्रृंखला है। यह फ़िल्म 22 दिसंबर 2017 को रिलीज हुई है। फ़िल्म में एक बार फिर सलमान खान और कैटरीना कैफ साथ मे नज़र आये। .

नई!!: सुई धागा: मेड इन इंडिया और टाइगर जिंदा है · और देखें »

टॉयलेट: एक प्रेम कथा

टॉयलेट: एक प्रेम कथा एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म है जिसका निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है। यह एक हास्य-व्यंग्य फिल्‍म है जो ग्रामीण इलाकों में स्‍वच्‍छता के महत्‍व जैसे गंभीर मुद्दे पर प्रकाश डालती है। फिल्‍म की कहानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्‍वच्‍छ भारत अभियान से प्रेरित है। यह फिल्म ११ अगस्त २०१७ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: सुई धागा: मेड इन इंडिया और टॉयलेट: एक प्रेम कथा · और देखें »

दम लगा के हईशा

दम लगा के हईशा एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्देशन शरत कटारिया ने किया है। इसमें मुख्य भूमिका में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर हैं। यह फ़िल्म 27 फरवरी 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो चुकी है। .

नई!!: सुई धागा: मेड इन इंडिया और दम लगा के हईशा · और देखें »

पैडमैन

पैडमैन 9 फरवरी 2018 को रिलीज हुई भारतीय हिंदी जीवनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जिसमें मुख्य भूमिकाओं में अक्षय कुमार, सोनम कपूर औरराधिका आप्टे हैं। अमिताभ बच्चन विशेष भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म अरुणाचलम मुरुगनथम की वास्तविक जीवन की कहानी से प्रेरित है, जिन्होंने कम लागत वाले सैनिटरी पैड बनाने की मशीन का आविष्कार किया था। मुरुगनानथम ने एक ऐसी मशीन का निर्माण किया था जो सैनिटरी नैपकिन्स सस्ते दाम में उत्पादित करती थी। उनको इस आविष्कार के लिए पदम श्री से भी नवाजा गया था। ट्विंकल खन्ना भी इस फिल्म को प्रोडूस और निर्देशित कर रही है। ट्विंकल खन्ना की दूसरी किताब ‘डा लेजेंड ऑफ़ लक्ष्मी प्रसाद’ का आखिरी अध्याय इसी फिल्म से जुड़ा हुआ है। .

नई!!: सुई धागा: मेड इन इंडिया और पैडमैन · और देखें »

महात्मा गांधी

मोहनदास करमचन्द गांधी (२ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत्मा एक सम्मान सूचक शब्द है। गांधी को महात्मा के नाम से सबसे पहले १९१५ में राजवैद्य जीवराम कालिदास ने संबोधित किया था।। उन्हें बापू (गुजराती भाषा में બાપુ बापू यानी पिता) के नाम से भी याद किया जाता है। सुभाष चन्द्र बोस ने ६ जुलाई १९४४ को रंगून रेडियो से गांधी जी के नाम जारी प्रसारण में उन्हें राष्ट्रपिता कहकर सम्बोधित करते हुए आज़ाद हिन्द फौज़ के सैनिकों के लिये उनका आशीर्वाद और शुभकामनाएँ माँगीं थीं। प्रति वर्ष २ अक्टूबर को उनका जन्म दिन भारत में गांधी जयंती के रूप में और पूरे विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के नाम से मनाया जाता है। सबसे पहले गान्धी ने प्रवासी वकील के रूप में दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदाय के लोगों के नागरिक अधिकारों के लिये संघर्ष हेतु सत्याग्रह करना शुरू किया। १९१५ में उनकी भारत वापसी हुई। उसके बाद उन्होंने यहाँ के किसानों, मजदूरों और शहरी श्रमिकों को अत्यधिक भूमि कर और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाने के लिये एकजुट किया। १९२१ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बागडोर संभालने के बाद उन्होंने देशभर में गरीबी से राहत दिलाने, महिलाओं के अधिकारों का विस्तार, धार्मिक एवं जातीय एकता का निर्माण व आत्मनिर्भरता के लिये अस्पृश्‍यता के विरोध में अनेकों कार्यक्रम चलाये। इन सबमें विदेशी राज से मुक्ति दिलाने वाला स्वराज की प्राप्ति वाला कार्यक्रम ही प्रमुख था। गाँधी जी ने ब्रिटिश सरकार द्वारा भारतीयों पर लगाये गये नमक कर के विरोध में १९३० में नमक सत्याग्रह और इसके बाद १९४२ में अंग्रेजो भारत छोड़ो आन्दोलन से खासी प्रसिद्धि प्राप्त की। दक्षिण अफ्रीका और भारत में विभिन्न अवसरों पर कई वर्षों तक उन्हें जेल में भी रहना पड़ा। गांधी जी ने सभी परिस्थितियों में अहिंसा और सत्य का पालन किया और सभी को इनका पालन करने के लिये वकालत भी की। उन्होंने साबरमती आश्रम में अपना जीवन गुजारा और परम्परागत भारतीय पोशाक धोती व सूत से बनी शाल पहनी जिसे वे स्वयं चरखे पर सूत कातकर हाथ से बनाते थे। उन्होंने सादा शाकाहारी भोजन खाया और आत्मशुद्धि के लिये लम्बे-लम्बे उपवास रखे। .

नई!!: सुई धागा: मेड इन इंडिया और महात्मा गांधी · और देखें »

शादी में ज़रूर आना

शादी में ज़रूर आना फ़िल्म एक ड्रामेटिक रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म की डायरेक्टर रत्ना सिन्हा हैं। फ़िल्म में राजकुमार राव एक्‍ट्रेस कृति खरबंदा के साथ नजर आने वाले हैं। शादी में ज़रूर आना" की शूटिंग लखनऊ के बलरामपुर गार्डन में हो रही थी। .

नई!!: सुई धागा: मेड इन इंडिया और शादी में ज़रूर आना · और देखें »

शुभ मंगल सावधान

शुभ मंगल सावधान एक भारतीय हिंदी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। यह आर एस द्वारा निर्देशित है प्रसन्ना और आननद एल राय द्वारा निर्मित यह आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर को तारे। ट्रेलर 1 अगस्त 2017 को रिलीज़ किया गया था। यह फिल्म 1 सितंबर, 2017 को दुनिया भर में रिलीज हुई थी। शुभ मंगल सावधान एक तमिल फिल्म, कल्याण समाल सदाम की रीमेक है, जो 2013 में रिलीज हुई थी। .

नई!!: सुई धागा: मेड इन इंडिया और शुभ मंगल सावधान · और देखें »

वरुण धवन

वरुण धवन एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। वरुण ने अपने अभिनय के सफर की शुरुआत करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द इयर (2012) से शुरू की। इसके लिए उन्हें एक फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। लेकिन यह इससे पहले करन जौहर के साथ ही माइ नेम इज़ ख़ान (2010) नामक फिल्म में सहायक निर्देशक के रूप में साथ काम कर चुके हैं। .

नई!!: सुई धागा: मेड इन इंडिया और वरुण धवन · और देखें »

गांधी जयंती

भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास कर्मचंद गांधी जिन्हें बापू या महात्मा गांधी के नाम से भी जाना जाता है, के जन्म दिन २ अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। वस्तुतः गांधीजी विश्व भर में उनके अहिंसात्मक आंदोलन के लिए जाने जाते हैं और यह दिवस उनके प्रति वैश्विक स्तर पर सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। .

नई!!: सुई धागा: मेड इन इंडिया और गांधी जयंती · और देखें »

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा (जन्म 1 मई 1988) एक मॉडल और बॉलीवुड फिल्म उद्योग की एक अभिनेत्री है। इन्होंने अपना अभिनय का सफर २००८ मे प्रदर्शित हिन्दी फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के साथ शुरु किया था जो आदित्य चोपड़ा द्वारा बनाई गई थी। इसके बात उन्हें अपनी श्रुति कक्कड द्वारा बनाई गई फ़िल्म बैंड बाजा बारात (२०१०) के लिए काफ़ी सराहा गया। दोनों ही फ़िल्मों ने इन्हें फ़िल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन दिलाया।अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली के साथ विवाह किया था। उत्तरप्रदेश के अयोध्या में जन्मे और पले-बढ़े, शर्मा 2007 में फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स के लिए एक मॉडल के रूप में उन्हें पहला ब्रेक मिला और मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए। यशराज फिल्म्स में एक सफल ऑडिशन के बाद, वह प्रोडक्शन हाउस के साथ तीन फिल्मों का करार पर हस्ताक्षर किए और रब ने बना दी जोड़ी (2008) में शाहरुख खान के सामने उसे स्क्रीन शुरुआत की। फिल्म में उसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। उसके अगले दो भूमिकाओं यशराज फिल्म्स के बैनर तले भी थे - बदमाश कंपनी (2010) और बैंड बाजा बारात (2010)। .

नई!!: सुई धागा: मेड इन इंडिया और अनुष्का शर्मा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »