लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सु डोकु

सूची सु डोकु

सु डोकु वर्ग पहेली सु डोकु (Sudoku या Su Doku) एक खेल है जो वर्ग पहेली या शतरंज की पहेलियों की तरह अखबार में छपता है। एक शाब्दिक वर्ग पहेली की तरह इस में एक वर्ग के अन्दर ९x९ के (या ६x६) खाने बने होते हैं। इस खेल का उद्देश्य होता है एक पंक्ति या स्तंभ (आड़ी या खड़ी लाइन) में १ से ९ तक के अंकों को इस तरह भरना कि कोई अंक एक पंक्ति में दुबारा ना आये और ना ही ३x३ के वर्ग में ही। जापानी में सु डोकु का अर्थ होता है "अकेला अंक"। इस खेल का आकर्षण यह है कि इस खेल के नियम बहुत आसान होने पर भी इसे पूरा करना मुश्किल होता है। आमतौर पर ९x९ के खानों में कुछ अंक पहले से ही दिये होते हैं। खेलने वाले का काम है बाकी खाली खानों को भरना, इस तरह से कि कोई अंक एक पंक्ति या ३x३ के खानों में दुबारा ना आये। सबसे पहले सु डोकु १९७० में न्यु यार्क में प्रकशित हुआ था। यह पहेली १९८४ में जापान में निकोली अखबार में शुरु हुई। २००५ में यह अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर लोक्प्रिय हो गयी। भारत में भी कई अखबारों में इसका प्रकाशन शुरु हो गया है। .

3 संबंधों: शतरंज, जापान, वर्ग पहेली

शतरंज

शतरंज (चैस) दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाने वाला एक बौद्धिक एवं मनोरंजक खेल है। किसी अज्ञात बुद्धि-शिरोमणि ने पाँचवीं-छठी सदी में यह खेल संसार के बुद्धिजीवियों को भेंट में दिया। समझा जाता है कि यह खेल मूलतः भारत का आविष्कार है, जिसका प्राचीन नाम था- 'चतुरंग'; जो भारत से अरब होते हुए यूरोप गया और फिर १५/१६वीं सदी में तो पूरे संसार में लोकप्रिय और प्रसिद्ध हो गया। इस खेल की हर चाल को लिख सकने से पूरा खेल कैसे खेला गया इसका विश्लेषण अन्य भी कर सकते हैं। शतरंज एक चौपाट (बोर्ड) के ऊपर दो व्यक्तियों के लिये बना खेल है। चौपाट के ऊपर कुल ६४ खाने या वर्ग होते है, जिसमें ३२ चौरस काले या अन्य रंग ओर ३२ चौरस सफेद या अन्य रंग के होते है। खेलने वाले दोनों खिलाड़ी भी सामान्यतः काला और सफेद कहलाते हैं। प्रत्येक खिलाड़ी के पास एक राजा, वजीर, दो ऊँट, दो घोडे, दो हाथी और आठ सैनिक होते है। बीच में राजा व वजीर रहता है। बाजू में ऊँट, उसके बाजू में घोड़े ओर अंतिम कतार में दो दो हाथी रहते है। उनकी अगली रेखा में आठ पैदल या सैनिक रहते हैं। चौपाट रखते समय यह ध्यान दिया जाता है कि दोनो खिलाड़ियों के दायें तरफ का खाना सफेद होना चाहिये तथा वजीर के स्थान पर काला वजीर काले चौरस में व सफेद वजीर सफेद चौरस में होना चाहिये। खेल की शुरुआत हमेशा सफेद खिलाड़ी से की जाती है। .

नई!!: सु डोकु और शतरंज · और देखें »

जापान

जापान, एशिया महाद्वीप में स्थित देश है। जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है। ये द्वीप एशिया के पूर्व समुद्रतट, यानि प्रशांत महासागर में स्थित हैं। इसके निकटतम पड़ोसी चीन, कोरिया तथा रूस हैं। जापान में वहाँ का मूल निवासियों की जनसंख्या ९८.५% है। बाकी 0.5% कोरियाई, 0.4 % चाइनीज़ तथा 0.6% अन्य लोग है। जापानी अपने देश को निप्पॉन कहते हैं, जिसका मतलब सूर्योदय है। जापान की राजधानी टोक्यो है और उसके अन्य बड़े महानगर योकोहामा, ओसाका और क्योटो हैं। बौद्ध धर्म देश का प्रमुख धर्म है और जापान की जनसंख्या में 96% बौद्ध अनुयायी है। .

नई!!: सु डोकु और जापान · और देखें »

वर्ग पहेली

कोई बंगाली वर्ग पहेली वर्ग पहेली (crossword) किसी भाषा के शब्द और अर्थ के ज्ञान की पहेली होती है जो प्रायः सफेद और काले रंग वाले वर्गाकार या आयताकार खानों के रूप में होती है। इस पहेली में सफेद खानों में अक्षरों को इस प्रकार भरना होता है ताकि इस प्रकार बने शब्द दिये गये दिशानिर्देशों का पालन करें। ये दिशानिर्देश पहेली के लिये दी हुई आकृति के साथ ही दिये गये होते हैं। जिन वर्गों से उत्तर आरम्भ होता है उनमें कोई संख्या लिखी होती है। इन संख्याओं के संगत ही उत्तर के संकेत दिये गये होते हैं। प्रायः उत्तर के अन्त में कोष्टक में उस उत्तर में उपस्थित वर्णों की संख्या दी गयी होती है। .

नई!!: सु डोकु और वर्ग पहेली · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सुडोकू

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »