लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन

सूची चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन

चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन या चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिसट्रेशन (सी एन एस ए) चीन की सरकारी अंतरिक्ष संस्था है जो की देश में अंतरिक्ष कार्यक्रमों का संचालन एवं विकास करती है। इसके वर्तमान स्वरूप का गठन सन १९९३ में हुआ था। इस संस्था की सबसे बड़ी उपलब्धि मानव को अंतरिक्ष में भेजना है। .

4 संबंधों: चीन, यांग लिवेइ, लिउ यांग(अंतरिक्ष यात्री), ज़हाइ ज़हीगांग

चीन

---- right चीन विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो एशियाई महाद्वीप के पू‍र्व में स्थित है। चीन की सभ्यता एवं संस्कृति छठी शताब्दी से भी पुरानी है। चीन की लिखित भाषा प्रणाली विश्व की सबसे पुरानी है जो आज तक उपयोग में लायी जा रही है और जो कई आविष्कारों का स्रोत भी है। ब्रिटिश विद्वान और जीव-रसायन शास्त्री जोसफ नीधम ने प्राचीन चीन के चार महान अविष्कार बताये जो हैं:- कागज़, कम्पास, बारूद और मुद्रण। ऐतिहासिक रूप से चीनी संस्कृति का प्रभाव पूर्वी और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों पर रहा है और चीनी धर्म, रिवाज़ और लेखन प्रणाली को इन देशों में अलग-अलग स्तर तक अपनाया गया है। चीन में प्रथम मानवीय उपस्थिति के प्रमाण झोऊ कोऊ दियन गुफा के समीप मिलते हैं और जो होमो इरेक्टस के प्रथम नमूने भी है जिसे हम 'पेकिंग मानव' के नाम से जानते हैं। अनुमान है कि ये इस क्षेत्र में ३,००,००० से ५,००,००० वर्ष पूर्व यहाँ रहते थे और कुछ शोधों से ये महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है कि पेकिंग मानव आग जलाने की और उसे नियंत्रित करने की कला जानते थे। चीन के गृह युद्ध के कारण इसके दो भाग हो गये - (१) जनवादी गणराज्य चीन जो मुख्य चीनी भूभाग पर स्थापित समाजवादी सरकार द्वारा शासित क्षेत्रों को कहते हैं। इसके अन्तर्गत चीन का बहुतायत भाग आता है। (२) चीनी गणराज्य - जो मुख्य भूमि से हटकर ताईवान सहित कुछ अन्य द्वीपों से बना देश है। इसका मुख्यालय ताइवान है। चीन की आबादी दुनिया में सर्वाधिक है। प्राचीन चीन मानव सभ्यता के सबसे पुरानी शरणस्थलियों में से एक है। वैज्ञानिक कार्बन डेटिंग के अनुसार यहाँ पर मानव २२ लाख से २५ लाख वर्ष पहले आये थे। .

नई!!: चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन और चीन · और देखें »

यांग लिवेइ

यांग लिवेइ चीन के पहले अंतरिक्ष यात्री है। जिसे चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन द्वारा अंतरिक्ष में 2003 को भेजा गया था। यांग लिवेइ चीनी वायु सेना के लड़ाकू विमान पायलट भी है। .

नई!!: चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन और यांग लिवेइ · और देखें »

लिउ यांग(अंतरिक्ष यात्री)

लिउ यांग (Liu Yang) का जन्म 6 अक्टूबर 1978 में हुआ था। लिउ यांग चीनी एयर फोर्स की परिवहन पायलट और अंतरिक्ष यात्री है। 16 जून 2012 को, लिउ यांग चीन की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी। जब लिउ यांग को शेह्ज़होउ 9 मिशन पर भेजा गया था। .

नई!!: चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन और लिउ यांग(अंतरिक्ष यात्री) · और देखें »

ज़हाइ ज़हीगांग

ज़हाइ ज़हीगांग (Zhai Zhigang) चीन के अंतरिक्ष यात्री हैं, जिन्हें चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन द्वारा अंतरिक्ष में 2007 को भेजा गया था। ज़हाइ ज़हीगांग चीनी वायु सेना के लड़ाकू विमान पायलट भी है। ज़हाइ ज़हीगांग चीन के पहले ऐसे अंतरिक्ष यात्री है, जिसने अंतरिक्ष में वाहनोत्तर गतिविधि की। वह अपने अंतरिक्ष यान से करीब 22 मिनट बाहर अंतरिक्ष में रहे। .

नई!!: चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन और ज़हाइ ज़हीगांग · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सी एन एस ए

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »