लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विलिस टावर

सूची विलिस टावर

विलिस टॉवर (पूर्व नामः सीयर्स टॉवर) संयुक्त राज्य अमरीका के शिकागो इलिनोइस शहर में स्थित एक गगनचुंबी इमारत है। इस इमारत के निर्माण के लिए अगस्त 1970 में सीयर्स, रोईबुक एण्ड कंपनी को नियुक्त किया गया। इस भवन का निर्माण कार्य 1974 में पूर्ण हुआ। यह टॉवर उत्तरी अमरीका की सबसे ऊंची इमारत होने के साथ-साथ 1974 से 1996 के बीच से दुनिया की सबसे ऊंची इमारत थी। इस 108 मंजिली इमारत की ऊंचाई आधार से लेकर छत तक 442 मीटर (1451 फुट) है। दुनिया के गगनचुंबी इमारतों की तुलना इस टॉवर के निर्माण से पहले विश्व व्यापार केंद्र दुनिया की सबसे ऊंची थी। 1996 में कुआलालम्पुर, मलेशिया में स्थित पेट्रोनास ट्विन टावर्स दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बन गई। इमारत के शिखर पर लगे दो टेलीविजन एंटीना की बदौलत शियर्स टॉवर अभी भी जमीन से लेकर शिखर तक दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। जमीन से लेकर एंटीना तक की ऊंचाई 527 मीटर (1730 फुट) है। खबर के अनुसार, इंश्योरेंस सेवाओं के लिए जाने जानी वाली लंदन की कंपनी विलिस ग्रुप ने वर्ष 2009 के शुरू में टावर के नामकरण का अधिकार सीयर्स प्रबंधन से जीत लिया था। टावर की मुख्य किराएदार सीयर्स रोइब्यूक एंड कंपनी थी, जो वर्ष 1992 में यहां से चली गई थी। वर्तमान में इस इमारत का मालिकाना हक अमेरिकन लैंडमार्क प्रापर्टीज ऑफ स्कोकी के पास है। विलिस ग्रुप की योजना यहां 50 मंजिली होटल खोलने की है। .

7 संबंधों: पेट्रोनास जुड़वा मीनार, मलेशिया, शिकागो, संयुक्त राज्य, कुआलालम्पुर, उत्तर अमेरिका, १९७४

पेट्रोनास जुड़वा मीनार

पेट्रोनास टि्वन टावर पेट्रोनास जुड़वा मीनार या पेट्रोनास ट्विन टॉवर मलेशिया के क्वालालम्पुर शहर में स्थित दुनिया की गगनचुम्बी इमारतों में से एक है। इसके निर्माण में करीबन तीन वर्ष लगे। इस ८८ मंजिला इमारत के एक मंजिल को बनाने में ४ दिन लगे थे। सन् १९९८ से लेकर, ताइपेई १०१ के पूर्ण होने तक, सन् २००४ तक यह इमारत दुनिया की सबसे ऊंची इमारत थी और आज भी दुनिया की सबसे ऊंची जुड़वा इमारत है। .

नई!!: विलिस टावर और पेट्रोनास जुड़वा मीनार · और देखें »

मलेशिया

मलेशिया अधिनियम 1963 (दस्तावेज़) अंग्रेजी ग्रंथों में मलेशिया से संबंधित समझौते (दस्तावेज़) मलेशिया दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक उष्णकटिबंधीय देश है। यह दक्षिण चीन सागर से दो भागों में विभाजित है। मलय प्रायद्वीप पर स्थित मुख्य भूमि के पश्चिम तट पर मलक्का जलडमरू और इसके पूर्व तट पर दक्षिण चीन सागर है। देश का दूसरा हिस्सा, जिसे कभी-कभी पूर्व मलेशिया के नाम से भी जाना जाता है, दक्षिण चीन सागर में बोर्नियो द्वीप के उत्तरी भाग पर स्थित है। मलय प्रायद्वीप पर स्थित कुआलालंपुर देश की राजधानी है, लेकिन हाल ही में संघीय राजधानी को खासतौर से प्रशासन के लिए बनाए गए नए शहर पुत्रजया में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह 13 राज्यों से बनाया गया एक एक संघीय राज्य है। मलेशिया में चीनी, मलय और भारतीय जैसे विभिन्न जातीय समूह निवास करते हैं। यहां की आधिकारिक भाषा मलय है, लेकिन शिक्षा और आर्थिक क्षेत्र में ज्यादातर अंग्रेजी का इस्तेमाल किया जाता है। मलेशिया में १३० से ज्यादा बोलियां बोली जाती हैं, इनमें से ९४ मलेशियाई बोर्नियो में और ४० प्रायद्वीप में बोली जाती हैं। यद्यपि देश सरकारी धर्म इस्लाम है, लेकिन नागरिकों को अन्य धर्मों को मानने की स्वतंत्रता है। .

नई!!: विलिस टावर और मलेशिया · और देखें »

शिकागो

right शिकागो अमरीका के इलिनाय प्रांत का पश्चिम-मध्य में सबसे बड़ा शहर है तीस लाख आबादी वाला यह शहर अमरीका का तीसरा सबसे बड़ी आबादी वाला शहर है। मिशिगन झील के दक्षिणी नोंक पर स्थित शिकागो विश्व का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है। यहाँ तीस से भी अधिक रेलमार्ग मिलते हैं। मिशिगन झील पर स्थित होने के कारण यह एक उत्तम बन्दरगाह का भी कार्य करता है। यह मक्का पेटी के उत्तरी सिरे पर स्थित है। यह संसार में गल्ला और मांस की सबसे बड़ी मंडी है। यहाँ विश्व के सबसे अधिक पशु काटे जाते हैं। इसी से इसे विश्व का कसाईखाना कहते हैं। यहाँ से मक्का खिलाकर मोटा किये हुए जानवरों को काटकर उनका मांस डिब्बों में भरकर बाहर भेजा जाता है। यहाँ कृषि-यंत्रों, आटा पीसने, कागज, लुग्दी, इस्पात, मोटर गाड़ियों के उपकरण, वायुयान के पुर्जों, वस्त्र एवं जलयान का निर्माण किया जाता है। दक्षिणी शिकागो में तेलशोधक केन्द्र है। शिकागो मेट्रोपालिटिन क्षेत्र जिसे बोलचाल की भाषा में शिकागोलैंड के नाम से भी जाना जाता है अमरीकी परिवहन व्यवस्था, अमरीकी संस्कृति, अमरीकी राजनीति, अमरीकी शिक्षा और अमरीकी अर्थव्यवस्था का एक बड़ा केंद्र है। शिकागो को पश्चिम मध्य अमरीका की व्यवसायिक और सांस्कृतिक राजधानी भी कहते हैं। इस शहर की स्थापना 1833 में लेक मिशिगन एवं मिसिसिपी नदी के बीच की गयी थी। इस क्षेत्र के निकट स्थित गैरी लौह-इस्पात उद्योग का केन्द्र है। .

नई!!: विलिस टावर और शिकागो · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: विलिस टावर और संयुक्त राज्य · और देखें »

कुआलालम्पुर

कुआला लम्पुर, जिसे संक्षेप में "के एल" भी कहा जाता है, मलेशिया की संघीय राजधानी व सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर है। इस नगर का क्षेत्रफल है तथा 2012 की अनुमानित जनसँख्या 16 लाख है। वृहत्तर कुआला लम्पुर, जिसे क्लाँग घाटी के नाम से भी जाना जाता है, में आसपास के शहरी समुदाय भी सम्मिलित किए जाते हैं, जिन्हें मिलाकर इस क्षेत्र की कुल अनुमानित जनसँख्या 57 लाख (2010 में) है। जनसँख्या व अर्थव्यवस्था के हिसाब से यह इस देश का सर्वाधिक तीव्रगति से वृद्धिरत क्षेत्र है। मलेशिया की ही नई दूसरी राजधानी पुत्रजय भी है। .

नई!!: विलिस टावर और कुआलालम्पुर · और देखें »

उत्तर अमेरिका

उत्तर अमेरिका (अंग्रेजी: North America; स्पेनी: América del Norte; फ़्रान्सीसी: Amérique du Nord) महाअमेरिका (उत्तर और दक्षिण अमेरिका संयुक रूप से) का उत्तरी महाद्वीप है, जो पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित है और पूर्णतः पश्चिमी गोलार्ध में आता है। उत्तर में यह आर्कटिक महासागर, पूर्व में उत्तरी अन्ध महासागर, दक्षिणपूर्व में कैरिबियाई सागर और पश्चिम में उत्तरी प्रशान्त महासागर से घिरा हुआ है। उत्तर अमेरिका का मुख्य भाग ४० उत्तरी अक्षांश से ८३० उत्तरी अक्षांश तथआ ५३० पश्चिमी देशान्तर से १६८० पश्चिमी देशान्तर के बीच स्थित है। इसका आकार त्रिभुज के समान है जिसका शीर्ष दक्षिण की ओर और आधार उत्तर की ओर है। उत्तर अमेरिका का कुल भूभाग २,४७,०९,००० वर्ग किलोमीटर है, पृथ्वी की कुल सतह का ४.८% या कुल भूभाग का १६.५%। जुलाई, २००८ तक, इसकी अनुमानित जनसंख्या ५२.९ करोड़ थी। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह एशिया और अफ़्रीका के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से यह एशिया, अफ़्रीका और यूरोप के बाद चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। .

नई!!: विलिस टावर और उत्तर अमेरिका · और देखें »

१९७४

1974 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: विलिस टावर और १९७४ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

विलिस मीनार, विलिस टॉवर, शियर्स टॉवर, सियर्स मीनार, सियर्स टॉवर, सीयर्स टावर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »