लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सिबुयान द्वीप

सूची सिबुयान द्वीप

सिबुयान (Sibuyan) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के रोमब्लोन द्वीपसमूह व प्रान्त का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है (ताब्लास द्वीप के बाद), जो प्रशासनिक दृष्टि से मिमारोपा क्षेत्र का भाग है। द्वीप पर तीन नगरपालिकाएँ हैं। .

9 संबंधों: ताब्लास द्वीप, दक्षिण पूर्व एशिया, द्वीपसमूह, फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त, फ़िलिपीन्ज़ के क्षेत्र, फ़िलीपीन्स, मिमारोपा, रोमब्लोन, लूज़ोन

ताब्लास द्वीप

ताब्लास (Tablas) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के रोमब्लोन द्वीपसमूह व प्रान्त का सबसे बड़ा द्वीप है, जो प्रशासनिक दृष्टि से मिमारोपा क्षेत्र का भाग है। फ़िलिपीन्ज़ पर स्पेनी उपनिवेशी क़ब्ज़ा होने से पहले इस द्वीप का नाम ओसिगान (Osigan) हुआ करता था और यह अपने मोम के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध था। आधुनिक काल में ताब्लास पर ९ नगरपालिकाएँ हैं और इसकी अर्थव्यवस्था फलों व सब्ज़ियों की कृषि और मत्स्योद्योग पर आधारित है। .

नई!!: सिबुयान द्वीप और ताब्लास द्वीप · और देखें »

दक्षिण पूर्व एशिया

दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण पूर्वी एशिया एशिया का एक उपभाग है, जिसके अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि से चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर के देश आते हैं। यह क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के चौराहे पर स्थित है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में भारी भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया को दो भौगोलिक भागों में बांटा जा सकता है: मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशिया, जिसे इंडोचायना भी कहते हैं, के अन्दर कंबोडिया, लाओस, बर्मा (म्यांमार), थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया आते हैं और समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया, जिसमें ब्रुनेई, पूर्व मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, क्रिसमस द्वीप और सिंगापुर शामिल हैं। श्रेणी:दक्षिण पूर्व एशिया श्रेणी:एशिया के क्षेत्र.

नई!!: सिबुयान द्वीप और दक्षिण पूर्व एशिया · और देखें »

द्वीपसमूह

भारत के पड़ौसी देश बर्मा में स्थित मेरगुई द्वीपसमूह द्वीपसमूह किसी सागर, महासागर या झील में स्थित द्वीपों की शृंखला को कहते हैं। भारत के अण्डमान, निकोबार और लक्षद्वीप द्वीपसमूहों के उदहारण हैं। .

नई!!: सिबुयान द्वीप और द्वीपसमूह · और देखें »

फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त

फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के प्रमुख प्रशासनिक व राजनैतिक विभाग हैं। २०१६ में देश में ८१ प्रान्त थे जो आगे नगरों व नगरपालिकाओं में विभाजित थे। प्रान्तों को भौगोलिक, सांस्कृतिक और जातीय आधार पर प्रशसनिक क्षेत्रों में संगठित किया गया है जिनकी संख्या २०१६ में १८ थी। इन क्षेत्रों को स्वयं तीन द्वीप दलों में संगठित किया गया है। .

नई!!: सिबुयान द्वीप और फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त · और देखें »

फ़िलिपीन्ज़ के क्षेत्र

फ़िलिपीन्ज़ के क्षेत्र (Regions of the Philippines) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के मध्य-स्तरीय प्रशासनिक विभाग हैं। फ़िलिपीन्ज़ में १८ क्षेत्र परिभाषित करे गए हैं और वे ३ द्वीप दलों में संगठित हैं। हर क्षेत्र में कई प्रान्त आते हैं। .

नई!!: सिबुयान द्वीप और फ़िलिपीन्ज़ के क्षेत्र · और देखें »

फ़िलीपीन्स

फिलीपींस के प्रमुख नगर फ़िलीपीन्स दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसका आधिकारिक नाम 'फिलीपीन्स गणतंत्र' है और राजधानी मनीला है। पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित ७१०७ द्वीपों से मिलकर यह देश बना है। फिलीपीन द्वीप-समूह पूर्व में फिलीपीन्स महासागर से, पश्चिम में दक्षिण चीन सागर से और दक्षिण में सेलेबस सागर से घिरा हुआ है। इस द्वीप-समूह से दक्षिण पश्चिम में देश बोर्नियो द्वीप के करीबन सौ किलोमीटर की दूरी पर बोर्नियो द्वीप और सीधे उत्तर की ओर ताइवान है। फिलीपींस महासागर के पूर्वी हिस्से पर पलाऊ है। पूर्वी एशिया में दक्षिण कोरिया और पूर्वी तिमोर के बाद फिलीपीन्स ही ऐसा देश है, जहां ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। ९ करोड़ से अधिक की आबादी वाला यह विश्व की 12 वीं सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। यह देश स्पेन (१५२१ - १८९८) और संयुक्त राज्य अमरीका (१८९८ - १९४६) का उपनिवेश रहा और फिलीपीन्स एशिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। .

नई!!: सिबुयान द्वीप और फ़िलीपीन्स · और देखें »

मिमारोपा

मिमारोपा (Mimaropa), जिसे क्षेत्र ४-बी (Region IV-B) भी कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल में एक प्रशासनिक क्षेत्र है। लूज़ोन द्वीपदल में शामिल होने के बावजूद यह लूज़ोन द्वीप पर न होकर उसके पास स्थित कई द्वीपों को मिलाकर बना है। सन् २००२ तक यह और कालाबारज़ोन क्षेत्र दोनों "दक्षिणी तगालोग मुख्यभूमि" (Southern Tagalog Mainland) नामक क्षेत्र का हिस्सा थे जिसे विभाजित करके कालाबारज़ोन और मिमारोपा क्षेत्र स्थापित हुए। .

नई!!: सिबुयान द्वीप और मिमारोपा · और देखें »

रोमब्लोन

रोमब्लोन (Romblon) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक द्वीपसमूह है। यह उस देश की प्रशासनिक प्रणाली में प्रान्त का दर्जा रखता है और मिमारोपा नामक प्रशासनिक क्षेत्र का हिस्सा है। ताब्लास द्वीप और सिबुयान द्वीप इसके सबसे बड़ा द्वीप हैं और उनके अलावा प्रान्त में अन्य कई छोटे द्वीप भी शामिल हैं। रोमब्लोन अपने संगमरमर के खनन के लिए पूरे देश में मशहूर है और अपने सुंदर बालूतटों (बीचों) व अन्य पर्यटन स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध है। .

नई!!: सिबुयान द्वीप और रोमब्लोन · और देखें »

लूज़ोन

लूज़ोन या लूसोन (दोनों उच्चारण सही हैं) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का सर्वाधिक आबादी वाला द्वीप है। यह विश्व का १५वाँ सबसे बड़ा द्वीप है और फ़िलिपीन द्वीपसमूह के उत्तर में स्थित है। राष्ट्रीय राजधानी मनिला और राष्ट्र की सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर, केज़ोन सिटी, इसी द्वीप पर स्थित हैं। फ़िलिपीन्ज़ की ५३% आबादी के साथ, लूज़ोन देश का आर्थिक और राजनैतिक केन्द्र है। (जावा, होन्शु और ब्रिटेन के बाद) दुनिया का चौथा सबसे अधिक जनसंख्या वाला द्वीप है और यहाँ ५.३ करोड़ लोग रहते हैं। प्रशासनिक दृष्टि से फ़िलिपीन्ज़ को तीन प्रमुख द्वीप दलों में बाँटा गया है और "लूज़ोन" का नाम इनमें से एक के लिए भी किया जाता है। लूज़ोन द्वीप गुट में, लूज़ोन द्वीप के अलावा, उत्तर में बातानेस व बाबुयान द्वीपसमूह, पूर्व में पोलिलो द्वीपसमूह और दक्षिण के दूर-दराज़ क्षेत्रों में कातानदूनास, मारिनदूके, मासबात, रोमब्लोन, मिन्दोरो, पलावन और अन्य द्वीप सम्मिलित हैं। .

नई!!: सिबुयान द्वीप और लूज़ोन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सिबुयान, सिबूयान, सिबूयान द्वीप, सीबुयान, सीबुयान द्वीप, सीबूयान, सीबूयान द्वीप

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »