लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सिद्र की खाड़ी

सूची सिद्र की खाड़ी

सिद्र की खाड़ी का उपग्रह चित्र (2007) लीबिया का मानचित्र सिद्र की खाड़ी जिसे सिर्त की खाड़ी भी कहा जाता है, लीबिया के उत्तर में स्थित एक जलनिकाय है जो वस्तुत: भूमध्य सागर का विस्तार है और लीबिया की उत्तरी सीमा का निर्धारण करता है। इस खाड़ी का विस्तार पश्चिम में मिस्रात से लेकर पूर्व में बेनग़ाज़ी तक है। इस खाड़ी का तट मुख्यत: मरुस्थल है जिस पर जगह जगह नमक के मैदान स्थित हैं। तट पर स्थित मुख्य पत्तन सिर्त है जिस पर सहारा मरुस्थल के रास्ते से होकर जाने वाले कई कारवां पड़ाव डालते हैं। खाड़ी क्षेत्र की मुख्य आर्थिक गतिविधि टुना मछलियों को पकड़ना है पर स्पंज भी आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण है। .

4 संबंधों: भूमध्य सागर, लीबिया, सहारा मरुस्थल, सिर्त

भूमध्य सागर

भूमध्य सागर (Mediterranean sea) पृथ्वी का एक सागर है, जो उत्तरी अफ्रीका, यूरोप, अनातोलिया तथा मध्य पूर्व के बीच स्थित है। इसका क्षेत्रफल लगभग २५ लाख वर्ग किलोमीटर है, जो भारत के क्षेत्रफल का लगभग तीन-चौथाई है। प्राचीन काल में यूनान, अनातोलिया, कार्थेज, स्पेन, रोम, यरुशलम, अरब तथा मिस्र जैसे प्रदेशों तथा नगरों के बीच स्थित होने की वजह से इसे भूमध्य (धरती के बीच का) सागर कहते थे। यह अटलांटिक महासागर से जिब्राल्टर द्वारा जुड़ा है, जो केवल १४ किलोमीटर चौड़ा एक जलडमरूमध्य है। भूमध्य सागर का मानचित्र .

नई!!: सिद्र की खाड़ी और भूमध्य सागर · और देखें »

लीबिया

लीबिया (ليبيا.), आधिकारिक तौर पर 'महान समाजवादी जनवादी लिबियाई अरब जम्हूरिया' (الجماهيرية العربية الليبية الشعبية الإشتراكية العظمى.‎ Al-Jamāhīriyyah al-ʿArabiyyah al-Lībiyyah aš-Šaʿbiyyah al-Ištirākiyyah al-ʿUẓmā), उत्तरी अफ़्रीका में स्थित एक देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में भूमध्य सागर, पूर्व में मिस्र, उत्तरपूर्व में सूडान, दक्षिण में चाड व नाइजर और पश्चिम में अल्जीरिया और ट्यूनीशिया से मिलती है। करीबन १,८००,०० वर्ग किमी (६९४,९८४ वर्ग मील) क्षेत्रफल वाला यह देश, जिसका ९० प्रतिशत हिस्सा मरुस्थल है, अफ़्रीका का चौथा और दुनिया का १७ वां बड़ा देश है। देश की ५७ लाख की आबादी में से १७ लाख राजधानी त्रिपोली में निवास करती है। सकल घरेलू उत्पाद के लिहाज से यह इक्वीटोरियल गिनी के बाद अफ्रीका का दूसरा समृद्ध देश है। इसके पीछे मुख्य कारण विपुल तेल भंडार और कम जनसंख्या है। लीबिया १९५१ मे आजाद हुआ था एवं इस्क नाम 'युनाइटेड लीबियन किंगडम' (United Libyan Kingdom) रखा गया। जिसका नाम १९६३ मे 'किंगडम ऑफ लीबिया' (Kingdom of Libya) हो गया। १९६९ के तख्ता-पलट के बाद इस देश का नाम 'लिबियन अरब रिपब्लिक' रखा गया। १९७७ में इसका नाम बदलकर 'महान समाजवादी जनवादी लिबियाई अरब जम्हूरिया' रख दिया गया। .

नई!!: सिद्र की खाड़ी और लीबिया · और देखें »

सहारा मरुस्थल

पाठ.

नई!!: सिद्र की खाड़ी और सहारा मरुस्थल · और देखें »

सिर्त

सिर्त (अरबी: سرت), लीबिया का एक शहर है जो सिद्र की खाड़ी के दक्षिणी तट पर स्थित है। सिर्त त्रिपोली और बेनग़ाज़ी के रास्ते पर दोनो शहरों से बराबर दूरी पर स्थित है। सिर्त की स्थापना एक बस्ती के रूप में बीसवीं शताब्दी की शुरुआत में इतालवियों ने उस स्थान पर की थी जिस स्थान पर 19 वीं सदी में ओटोमनों ने एक किले का निर्माण किया था। सिर्त द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक शहर के रूप में विकसित हुआ। सिर्त लीबिया के तानाशाह मुअम्मर अल-गद्दाफी का जन्मस्थान है। यह शहर लीबिया के गृहयुद्ध के दौरान गद्दाफी की वफादार सेनाओं का अंतिम प्रमुख गढ़ बना जहां गद्दाफी 20 अक्टूबर 2011 को विद्रोही बलों के हाथों मारा गया। इस युद्ध के फलस्वरूप सिर्त की अधिकांश इमारते या तो पूरी तरह ध्वस्त हो गयीं या क्षतिग्रस्त हो गयीं। .

नई!!: सिद्र की खाड़ी और सिर्त · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »