लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सिंह इज़ ब्लिंग

सूची सिंह इज़ ब्लिंग

सिंह इज़ ब्लिंग प्रभु देवा द्वारा निर्देशित और ग्रेज़िंग गोट पिक्चर्स द्वारा निर्मित एक आगामी बॉलीवुड एक्शन कॉमेडी फ़िल्म है। फ़िल्म में अक्षय कुमार, बिपाशा बसु, यो यो हनी सिंह, लारा दत्ता, एमी जैक्सन और अर्फी लाम्बा प्रमुख भूमिका निभायेंगे। फ़िल्म सिंह इज़ ब्लिंग 2 अक्टूबर 2015 को रिलीज होने की उम्मीद है। फ़िल्म की शूटिंग पटियाला में 3 अप्रैल 2015 को शुरू हुई थी। .

14 संबंधों: एमी जैक्सन, दिलजीत दोसांझ, पटियाला, प्रभु देवा, फ़िल्म, बिपाशा बसु, मीत ब्रदर्स, यो यो हनी सिंह, योगराज सिंह, लारा दत्ता, साजिद-वाजिद, हिन्दी सिनेमा, कृति सैनॉन, अक्षय कुमार

एमी जैक्सन

एमी लुईस जैक्सन (Amy Louise Jackson, जन्म ३१ जनवरी १९९१) एक अंग्रेज़ मॉडल व फ़िल्म अभिनेत्री है। उन्होंने २००८ में मिस टीन वर्ल्ड व २००९ में मिस लिवरपूल जीता। २०१० में वे मिस इंग्लैण्ड की दौड में थी परन्तु यह बाज़ी जेसिका लिनले ने अंतिम फेरी में मार ली। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत २०१० की सफल तमिल फ़िल्म मद्रासापत्तिनम से की जिसके लिए उन्हें कई सम्मानों से नवाज़ा गया। उन्होंने अपने बोलीवुड करियर की शुरुआत एक दीवाना था से की जिसे १७ फ़रवरी २०१२ को रिलीज़ किया गया। .

नई!!: सिंह इज़ ब्लिंग और एमी जैक्सन · और देखें »

दिलजीत दोसांझ

दिलजीत सिंह दोसांझ (जन्म 6 जनवरी 1984), पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एवं गायक है। उन्हें उनके मंच नाम 'दिलजीत' से ही जाना जाता है। उन्होंने बहुचर्चित हिंदी फिल्म 'उड़ता पंजाब' एवं ब्लॉकबस्टर पंजाबी फिल्म 'जट्ट एंड जूलिएट' (भाग १ और २), 'पंजाब 1984', 'सरदार जी' (भाग १ और २), 'सुपर सिंह', 'अंबरसरीया' जैसी सुपरहिट फिल्मों में भूमिका निभायी। दिलजीत ने कई संगीत एल्बम एवं फिल्मों में गीत गाएं, विशेषत: उनके 'बैक टू बेसिक' एल्बम को बहुत लोकप्रियता हासिल हुयी। उनके द्वारा हिंदी फिल्म 'उड़ता पंजाब' में गाये गए 'इक कुड़ी' गाने ने दर्शकों का दिल जीत लिया। साथ ही उन्होंने अन्य कई हिंदी एवं पंजाबी फिल्मों में गीत गाये, जैसे की 'तेरे नाल लव हो गया', 'मेरे डैड की मारूती', 'यमला पगला दिवाना २', 'राबता', 'जब हैरी मेट सेजल' इत्यादि। राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त एवं ऐतिहासिक तथ्य दर्शानेवाली दिग्दर्शक अनुराग सिंह की पंजाबी फ़िल्म 'पंजाब 1984' में किये उमदा अभिनय की वजह से दिलजीत के लिए हिन्दी फ़िल्मों के रास्ते खुल गए। निर्देशक अभिषेक चौबे की बहुचर्चित हिंदी फ़िल्म 'उड़ता पंजाब' में प्रमुख भुमिका द्वारा दिलजीत ने बॉलिवूड में कदम रखा, इस फिल्म में दिलजीत द्वारा किये गए अभिनय को काफी नवाज़ा गया, उन्हें इस किरदार के लिए फिल्मफेअर एवं आईफा एवार्ड के 'बेस्ट डेब्यू एक्टर' का पुरस्कार प्राप्त हुवा। साथ ही उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ हिन्दी फ़िल्म 'फिल्लौरी' में अभिनय किया। .

नई!!: सिंह इज़ ब्लिंग और दिलजीत दोसांझ · और देखें »

पटियाला

पटियाला भारत के पंजाब प्रांत का एक नगर और भूतपूर्व राज्य है। पटियाला जिला पूर्ववर्ती पंजाब की एक प्रमुख रियासत थी। आज यह पंजाब राज्‍य का पांचवा सबसे बड़ा जिला है। पटियाला की सीमाएं उत्‍तर में फतेहगढ़, रूपनगर और चंडीगढ़ से, पश्चिम में संगरूर जिले से, पूर्व में अंबाला और कुरुक्षेत्र से और दक्षिण में कैथल से मिलती हैं। पटियाला पैग के लिए मशहूर यह स्‍थान शिक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणी रहा। देश का पहला डिग्री कॉलेज मोहिंदर कॉलेज की स्‍थापना 1870 में पटियाला में ही हुई थी। पटियाला की अपनी एक अलग संस्‍कृति है जो यहां के लोगों की विशेषता को दर्शाती है। यहां के वास्‍तुशिल्‍प में राजपूत शैली का पुट दिखाई पड़ता है लेकिन यह शैली भी स्‍थानीय परंपराओं में ढ़लकर एक नया रूप ले चुकी है। पटियाला का किला मुबारक परिसर तो जैसे सुंदरता की खान है। एक ही जगह पर कई खूबसूरत इमारतों को देखना अपने आप के अनोखा अनुभव है। .

नई!!: सिंह इज़ ब्लिंग और पटियाला · और देखें »

प्रभु देवा

प्रभु देवा (जन्म ३ अप्रैल १९७३) एक भारतीय नर्तक, नृत्य दिग्दर्शक, फ़िल्म अभिनेता व निर्देशक है। उन्होंने भिन्न-भिन्न नृत्य के प्रकारों में महारत हासिल की है। उन्हें भारत का माइकल जैक्सन भी कहा जाता है और वे माइकल जैक्सन को अपना प्रेरणा स्रोत मानते हैं। .

नई!!: सिंह इज़ ब्लिंग और प्रभु देवा · और देखें »

फ़िल्म

फ़िल्म, चलचित्र अथवा सिनेमा में चित्रों को इस तरह एक के बाद एक प्रदर्शित किया जाता है जिससे गति का आभास होता है। फ़िल्में अकसर विडियो कैमरे से रिकार्ड करके बनाई जाती हैं, या फ़िर एनिमेशन विधियों या स्पैशल इफैक्ट्स का प्रयोग करके। आज ये मनोरंजन का महत्त्वपूर्ण साधन हैं लेकिन इनका प्रयोग कला-अभिव्यक्ति और शिक्षा के लिए भी होता है। भारत विश्व में सबसे अधिक फ़िल्में बनाता है। फ़िल्म उद्योग का मुख्य केन्द्र मुंबई है, जिसे अमरीका के फ़िल्मोत्पादन केन्द्र हॉलीवुड के नाम पर बॉलीवुड कहा जाता है। भारतीय फिल्मे विदेशो में भी देखी जाती है .

नई!!: सिंह इज़ ब्लिंग और फ़िल्म · और देखें »

बिपाशा बसु

बिपाशा बसु (जन्म: ७ जनवरी, १९७९) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: सिंह इज़ ब्लिंग और बिपाशा बसु · और देखें »

मीत ब्रदर्स

मीत ब्रदर्स एक हिंदी फिल्म संगीत निर्देशक जोड़ी है। इन्होने मिलकर कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए संगीत दिया है। इस जोड़ी में मनमीत सिंह और हरमीत सिंह शामिल हैं। पहले इसमें अंजान भट्टाचार्य भी शामिल थे और वे मीत ब्रदर्स अंजन कहलाते थे पर २०१५ में भट्टाचार्य तिकड़ी से प्रथक हो गए और उन्होंने अपना खुद का संगीत व्यवसाय शुरू किया। तीनों ने मिलकर कई फिल्मों में हिट संगीत दिया है। २०१४ में उनके द्वारा रचित सन्नी लियोन पर फिल्माया गया था, काफी मशहूर और हिट हुआ। इन्होने कई हिट फिल्मों के लिए जैसे ज़ंजीर, ओ माय गॉड,सत्याग्रह, रागिनी एमएमएस २, किक, सिंघम रिटर्न्स, रॉय, एक पहेली लीला, हीरो, मस्तीज़ादे के लिए संगीत बनाया है। .

नई!!: सिंह इज़ ब्लिंग और मीत ब्रदर्स · और देखें »

यो यो हनी सिंह

हनी सिंह (जिन्हें यो! यो! हनी सिंह के नाम से भी जाना जाता है. YoYohoneysingh.com. Retrieved on 2012-01-03.) एक भारतीय पंजाबी रैप गायक, संगीतकार, गायक और फिल्म अभिनेता हैं। हनी सिंह ने अपने कार्यकाल की शुरुआत एक सत्र और रिकॉर्डिंग कलाकार के तौर पर २००६ में की थी और जल्द ही वह एक भांगड़ा संगीतकार बन गए। हनी सिंह ने अपना हाथ बॉलीवुड में भी आज़माया है और वर्तमान में वो किसी एक गाने के लिए सबसे ज्यादा पारिश्रमिक लेने वाले कलाकार बन गए हैं। आजकल लगभग हर फिल्म में उनका एक गाना होता ही है। रैप गायन इन्होने इंगलैंड के ट्रिनिटी विश्वविद्दालय (स्कूल ऑफ ट्रिनिटी) में सीखा था। .

नई!!: सिंह इज़ ब्लिंग और यो यो हनी सिंह · और देखें »

योगराज सिंह

योगराज सिंह भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाडी हैं। वे भारत के आक्रामक बल्लेबाज युवराज सिंह के पिता हैं। श्रेणी:क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:चंडीगढ़ के खिलाड़ी श्रेणी:पंजाबी फ़िल्म अभिनेता श्रेणी:भारतीय एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:भारतीय टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी.

नई!!: सिंह इज़ ब्लिंग और योगराज सिंह · और देखें »

लारा दत्ता

लारा दत्ता हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। वह वर्ष २००० की मिस यूनीवर्स थीं। लारा की पहली फ़िल्म अंदाज़ थी। उसके बाद वो कई सफल फ़िल्मों में दिख चुकी है जैसे-मस्ती, नो एन्ट्री, काल, भागम भाग, पार्टनर, हाउसफुल, और चलो दिल्ली। .

नई!!: सिंह इज़ ब्लिंग और लारा दत्ता · और देखें »

साजिद-वाजिद

साजिद अली और वाजिद अली दोनों संगीतकार और संगीत निर्देशक हैं। यह साजिद-वाजिद नाम से प्रशिद्ध हैं। यह कई फिल्मों के गाने गाये हैं, लिख चुके है और निर्देशित भी कर चुके हैं। फिल्म दबंग के संगीत लिए उन्हें २०११ में फ़िल्म्फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। .

नई!!: सिंह इज़ ब्लिंग और साजिद-वाजिद · और देखें »

हिन्दी सिनेमा

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलिवुड के तर्ज़ पर रखा गया है। हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है। ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों के लोगों के दिलों की धड़कन हैं। हर फ़िल्म में कई संगीतमय गाने होते हैं। इन फ़िल्मों में हिन्दी की "हिन्दुस्तानी" शैली का चलन है। हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बईया हिन्दी, भोजपुरी, राजस्थानी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों में उपयुक्त होते हैं। प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं। ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं।भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड भी दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।Matusitz, जे, और पायानो, पी के अनुसार, वर्ष 2011 में 3.5 अरब से अधिक टिकट ग्लोब जो तुलना में हॉलीवुड 900,000 से अधिक टिकट है भर में बेच दिया गया था। बॉलीवुड 1969 में भारतीय सिनेमा में निर्मित फिल्मों की कुल के बाहर 2014 में 252 फिल्मों का निर्माण। .

नई!!: सिंह इज़ ब्लिंग और हिन्दी सिनेमा · और देखें »

कृति सैनॉन

कृति सैनन (जन्म: २७ जुलाई १९९०) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री एवं मॉडल हैं। एक सफल मॉडलिंग करियर के बाद उन्होंने सुकुमार द्वारा निर्देशित तेलुगु फिल्म १:नेनोक्कडीने से बड़े परदे पर कदम रखा और बॉलीवुड में इनका पदार्पण २३ मई २०१४ को आयी फिल्म हीरोपंती के ज़रिये हुआ। इस फिल्म में उनके विपरीत टाइगर श्रॉफ भी है। .

नई!!: सिंह इज़ ब्लिंग और कृति सैनॉन · और देखें »

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार (ਅਕਸ਼ੈ ਕੁਮਾਰ, जन्म: राजीव हरी ओम भाटिया, ९ सितम्बर, १९६७) एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेता हैं। वे 100 से अधिक हिन्दी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 90 के दशक में, हिट एक्शन फिल्मों जैसे खिलाड़ी (१९९२), मोहरा (१९९४) और सबसे बड़ा खिलाड़ी (१९९५) में अभिनय करने के कारण, कुमार को बॉलीवुड का एक्शन हीरो की संज्ञा दी जाती थी और विशेषतः वे "खिलाड़ी श्रृंखला" के लिए जाने जाते थे। फिर भी, वह रोमांटिक फिल्मों जैसे ये दिल्लगी (१९९४) और धड़कन (२०००) में अपने अभिनय के लिए सम्मानित किए गए और साथ ही साथ ड्रामेटिक फिल्मों जैसे एक रिश्ता (२००१) में अपनी अभिनय क्षमता को दिखाया। 2002 में उन्हें अपना पहला फ़िल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ खलनायक फ़िल्म अजनबी (2001) में अभिनय के लिए दिया गया। अपनी एक सी छवि को बदलने के इच्छुक अक्षय कुमार ने ज्यादातर कोमेडी फिल्में की। फ़िल्म हेरा फेरी (2002), मुझसे शादी करोगी (2004), गरम मसाला (2005) और जान-ए-मन (२००६) में हास्य अभिनय के लिए फ़िल्म समीक्षकों द्वारा उनकी प्रशंसा की गई। 2007 में वे सफलता की ऊचाईयों को छूने लगे, जब उनके द्वारा अभिनीत चार लगातार कामर्सियल फिल्में हिट हुई। इस तरह से, उन्होंने अपने आपको हिन्दी फ़िल्म उद्योग में एक प्रमुख अभिनेता के रूप में स्थापित किया। वे मार्शल आर्ट्स (सामरिक कला) की शिक्षा बेंगकोक में प्राप्त करके आए और वहां एक रसोइया की नौकरी भी करते थे। वे फिर मुंबई वापस आ गए, जहाँ वे मार्सल आर्ट्स की शिक्षा देने लगे। उनका एक विद्यार्थी जो एक फोटोग्राफर था, उसने उन्हें मॉडलिंग करने कहा। उस विद्यार्थी ने उन्हें एक छोटी कंपनी में एक मॉडलिंग असयांमेंट दिया। उन्हें कैमरे के सामने पोज देने के लिए, दो घंटे के 5,000 रुपये मिलते था। पहले की तनख्वाह 4000 रुपये प्रति महीने की तुलना में यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कारण था कि वे क्यों मॉडल बने। मॉडलिंग करने के दो महीने बाद, कुमार को प्रमोद चक्रवर्ती ने अंततः अपनी फ़िल्म दीदार में अभिनय करने का मौका दिया। .

नई!!: सिंह इज़ ब्लिंग और अक्षय कुमार · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »