लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सामान्य डाटा संरक्षण अधिनियम

सूची सामान्य डाटा संरक्षण अधिनियम

सामान्य डेटा संरक्षण अधिनियम (General Data Protection Regulation) 2016/679 यूरोपीय संघ कानून में यूरोपीय संघ और यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र के भीतर सभी व्यक्तियों के लिए डाटा संरक्षण और गोपनीयता पर एक अधिनियम है। यह यूरोपीय संघ और यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र के बाहर व्यक्तिगत डेटा के निर्यात की भी समीक्षा करता है। जीडीपीआर का लक्ष्य मुख्य रूप से नागरिकों और निवासियों को अपने व्यक्तिगत डेटा पर नियंत्रण देना और यूरोपीय संघ के भीतर अधिनियम को एकजुट करके अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए नियामक वातावरण को सरल बनाना है। इसे 14 अप्रैल 2016 को अपनाया गया था और दो साल की संक्रमण अवधि के बाद, 25 मई 2018 को लागू हो गया हैं। क्योंकि जीडीपीआर एक अधिनियम है निर्देश नहीं। तो इसे यूरोपीय संघ के देशो की राष्ट्रीय सरकारों को किसी भी सक्षम कानून को पारित करने की आवश्यकता नहीं है और यह सीधे बाध्यकारी और लागू है। चूंकि यूनाइटेड किंगडम का 2019 में यूरोपीय संघ छोड़ना निर्धारित हैं इसलिए ब्रिटेन ने 23 मई 2018 को डाटा संरक्षण अधिनियम 2018 को शाही सहमति दी जिसमें सामान्य डेटा संरक्षण अधिनियम के समकक्ष नियम और सुरक्षा शामिल है। .

4 संबंधों: युनाइटेड किंगडम का यूरोपीय संघ से बहिर्गमन, यूनाइटेड किंगडम, यूरोपीय संसद, यूरोपीय संघ

युनाइटेड किंगडम का यूरोपीय संघ से बहिर्गमन

युनाइटेड किंगडम ने यूरोपीय संघ से बाहर निकलने का निर्णय लिया है। बाहर निकलने की यह प्रक्रिया 'ब्रेक्जिट' (Brexit) के नाम से जानी जाने लगी है। इसके पूर्व २३ जून २०१६ को जनमत संग्रह में ब्रिटेन के 51.89% लोगों ने ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में मत दिया था। १९ जून २०१७ से बहिर्गमन से सम्बन्धित बातचीत आरम्भ हुई। .

नई!!: सामान्य डाटा संरक्षण अधिनियम और युनाइटेड किंगडम का यूरोपीय संघ से बहिर्गमन · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: सामान्य डाटा संरक्षण अधिनियम और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

यूरोपीय संसद

यूरोपीय संसद (ईपी) यूरोपीय संघ की निर्वाचित संसदीय संस्था है। यूरोपीय संघ की परिषद और यूरोपीय आयोग के साथ यह यूरोपीय संघ के विधायी कार्य संभालती है। संसद में 751 (पहले 766) सदस्य होते है जो कि दुनिया में भारत की संसद के बाद दूसरा सबसे बड़ा मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं (2009 में 37.5 करोड़ मतदाता थे)। यह 1979 से हर पांच साल में सार्वभौमिक मताधिकार द्वारा चुनी जा रही है। .

नई!!: सामान्य डाटा संरक्षण अधिनियम और यूरोपीय संसद · और देखें »

यूरोपीय संघ

यूरोपियन संघ (यूरोपियन यूनियन) मुख्यत: यूरोप में स्थित 28 देशों का एक राजनैतिक एवं आर्थिक मंच है जिनमें आपस में प्रशासकीय साझेदारी होती है जो संघ के कई या सभी राष्ट्रो पर लागू होती है। इसका अभ्युदय 1957 में रोम की संधि द्वारा यूरोपिय आर्थिक परिषद के माध्यम से छह यूरोपिय देशों की आर्थिक भागीदारी से हुआ था। तब से इसमें सदस्य देशों की संख्या में लगातार बढोत्तरी होती रही और इसकी नीतियों में बहुत से परिवर्तन भी शामिल किये गये। 1993 में मास्त्रिख संधि द्वारा इसके आधुनिक वैधानिक स्वरूप की नींव रखी गयी। दिसम्बर 2007 में लिस्बन समझौता जिसके द्वारा इसमें और व्यापक सुधारों की प्रक्रिया 1 जनवरी 2008 से शुरु की गयी है। यूरोपिय संघ सदस्य राष्ट्रों को एकल बाजार के रूप में मान्यता देता है एवं इसके कानून सभी सदस्य राष्ट्रों पर लागू होता है जो सदस्य राष्ट्र के नागरिकों की चार तरह की स्वतंत्रताएँ सुनिश्चित करता है:- लोगों, सामान, सेवाएँ एवं पूँजी का स्वतंत्र आदान-प्रदान.

नई!!: सामान्य डाटा संरक्षण अधिनियम और यूरोपीय संघ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »