लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सामाजिक लोकतांत्रिक पार्टी

सूची सामाजिक लोकतांत्रिक पार्टी

सामाजिक लोकतांत्रिक पार्टी या सामाजिक लोकतंत्रवादी - ये नाम दुनिया भर के विभिन्न देशों के एक बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों द्वारा इस्तेमाल किया गया हैं। इस तरह की दल अधिकतर उनकी राजनीतिक विचारधारा के रूप में, सामाजिक लोकतंत्र की ओर उन्मुख होते हैं। .

4 संबंधों: राजनीतिक दल, राजनीतिक विचारधाराओं की सूची, सामाजिक लोकतंत्र, आस्ट्रिया की समाजिक जनवादी पार्टी

राजनीतिक दल

राजनीतिक दल अथवा राजनैतिक दल एक राजनीतिक संस्था (Political organisation) है जो शासन में राजनीतिक शक्ति प्राप्त करने एवं उसे बनाये रखने का प्रयत्न करता है। इसके लिये प्राय: वह चुनाव की प्रक्रिया में भाग लेता है। राजनीतिक दलों का अपना एक सिद्धान्त या लक्ष्य (विज़न) होता है जो प्राय: लिखित दस्तावेज के रूप में होता है। विभिन्न देशों में राजनीतिक दलों की अलग-अलग स्थिति व व्यवस्था है। कुछ देशों में कोई भी राजनीतिक दल नहीं होता। कहीं एक ही दल सर्वेसर्वा (डॉमिनैन्ट) होता है। कहीं मुख्यतः दो दल होते हैं। किन्तु बहुत से देशों में दो से अधिक दल होते हैं। लोकतान्त्रिक राजनैतिक व्यवस्था में राजनैतिक दलों का स्थान केन्द्रीय अवधारणा के रूप में अत्यन्त महत्वपूर्ण है। राजनैतिक दल किसी समाज व्यवस्था में शक्ति के वितरण और सत्ता के आकांक्षी व्यक्तियों एवं समूहों का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे परस्पर विरोधी हितों के सारणीकरण, अनुशासन और सामंजस्य का प्रमुख साधन रहे हैं। इस तरह से राजनैतिक दल समाज व्यवस्था के लक्ष्यों, सामाजिक गतिशीलता, सामाजिक परिवर्तनों, परिवर्तनों के अवरोधों और सामाजिक आन्दोलनों से भी सम्बन्धित होते हैं। राजनैतिक दलों का अध्ययन समाजशास्त्री और राजनीतिशास्त्री दोनों करते हैं, लेकिन दोनों के दृष्टिकोणों में पर्याप्त अन्तर है। समाजशास्त्री राजनैतिक दल को सामाजिक समूह मानते हैं जबकि राजनीतिज्ञ राजनीतिक दलों को आधुनिक राज्य में सरकार बनाने की एक प्रमुख संस्था के रूप में देखते हैं। .

नई!!: सामाजिक लोकतांत्रिक पार्टी और राजनीतिक दल · और देखें »

राजनीतिक विचारधाराओं की सूची

यह राजनीतिक विचारधाराओं की सूची है। अनेक राजनीतिक दल अपने राजनीतिक कार्यों और चुनाव पत्र को किसी विचारधारा पर आधारित रखते हैं। सामाजिक अध्ययन में, राजनीतिक विचारधारा, किसी सामाजिक आन्दोलन, संस्था, वर्ग, और/या बड़े समूह के आदर्शों, सिद्धान्तों, उपदेशनों, मिथकों या प्रतीकों का एक नीतिशास्त्रीय समुच्चय है, जो समाज को कैसे काम करना चाहिए यह समझाती है, और किसी सामाजिक व्यवस्था के लिए कोई राजनीतिक या सांस्कृतिक ब्लूप्रिंट प्रदान करती हैं। राजनीतिक विचारधाराओं के दो आयाम होते हैं.

नई!!: सामाजिक लोकतांत्रिक पार्टी और राजनीतिक विचारधाराओं की सूची · और देखें »

सामाजिक लोकतंत्र

सामाजिक लोकतंत्र एक राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक विचारधारा हैं, जो पूंजीवादी अर्थव्यवस्था के ढाँचे में सामाजिक न्याय के लिए, और सामूहिक सौदाकारी के इंतजाम वाली एक नीति व्यवस्था के लिए, प्रतिनिधिक लोकतंत्र, आय पुनर्वितरण के उपाय, सामान्य हित हेतु अर्थव्यवस्था का विनियमन व कल्याण राज्य के प्रावधानों संबंधी प्रतिबद्धता को बढ़ावा देने के लिए, आर्थिक और सामाजिक हस्तक्षेपों का समर्थन करती हैं। .

नई!!: सामाजिक लोकतांत्रिक पार्टी और सामाजिक लोकतंत्र · और देखें »

आस्ट्रिया की समाजिक जनवादी पार्टी

आस्ट्रिया की समाजिक जनवादी पार्टी (Sozialdemokratische Partei Österreichs) आस्ट्रिया का एक समाजिक जनवादी राजनीतिक दल है। इस दल की स्थापना १८८८ में हुई थी। इस दल का नेता अल्फ़्रेद गूसेन्बौएर है। इस दल का युवा संगठन Sozialistische Jugend Österreich है। २००२ के संसदीय चुनाव में इस दल को १ ७९२ ४९९ मत (३६.५१%, ६९ सीटें) मिले। २००४ के राष्ट्रपति चुनाव में इस दल का प्रत्याशी, हैन्ज़ फ़िशेर, २ १६६ ६९० वोट (५२.४%) पा कर विजयी हुआ। यूरोपीय संसद में इस दल के पास ७ सीटें हैं। यह दल सोशलिस्ट इन्टरनैशनल से सम्बद्ध है। .

नई!!: सामाजिक लोकतांत्रिक पार्टी और आस्ट्रिया की समाजिक जनवादी पार्टी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सामाजिक लोकतांत्रिक दल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »