लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सामाजिक लेखा

सूची सामाजिक लेखा

सामाजिक लेखा या सामाजिक अंकेक्षण (Social accounting) किसी भी कार्यक्रम अथवा क्रिया, जिसका सम्बन्ध प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से समाज से होता है, के सामाजिक निष्पति के मूल्यांकन से संबंधित प्रक्रिया है। इसका प्रयोग किसी कार्य के प्राथमिक स्तर अर्थात् उद्भव से लेकर क्रियान्वयन एवं उस क्रियानवयन के दीर्घकाल तक के प्रभावों की स्वतन्त्र व निष्पक्ष जाँच और उस जाँच में परिलक्षित कमियों में सुधार का परीक्षण, औचित्यता के साथ किया जाता है ताकि समाज के हित में हर स्तर तक विकास हो सके। सामान्यतः सामाजिक लेखा में इस बात का लेखा-जोखा किया जाता है कि किसी संस्था के आर्थिक क्रियाकलापों का समाज एवं पर्यावरण पर क्या और कितना असर हुआ। प्राय: सामाजिक लेखा की बात किसी व्यापारिक या औद्योगिक प्रतिष्ठान के सन्दर्भ में की जाती है। सामाजिक लेखा, परम्परागत लेखा (विशेषकर वित्तीय लेखा से) से कई अर्थों में भिन्न है। परम्परागत लेखा में समाज और संस्था के परस्पर सम्बन्धों एवं आदान-प्रदान को बहुत कम महत्व दिया जाता है। इसके विपरीत सामाजिक लेखा में लेखा के संकल्पना को अधिक विस्तृत कर दिया जाता है -.

1 संबंध: अवधारणा

अवधारणा

अवधारणा या संकल्पना भाषा दर्शन का शब्द है जो संज्ञात्मक विज्ञान, तत्त्वमीमांसा एवं मस्तिष्क के दर्शन से सम्बन्धित है। इसे 'अर्थ' की संज्ञात्मक ईकाई; एक अमूर्त विचार या मानसिक प्रतीक के तौर पर समझा जाता है। अवधारणा के अंतर्गत यथार्थ की वस्तुओं तथा परिघटनाओं का संवेदनात्मक सामान्यीकृत बिंब, जो वस्तुओं तथा परिघटनाओं की ज्ञानेंद्रियों पर प्रत्यक्ष संक्रिया के बिना चेतना में बना रहता है तथा पुनर्सृजित होता है। यद्यपि अवधारणा व्यष्टिगत संवेदनात्मक परावर्तन का एक रूप है फिर भी मनुष्य में सामाजिक रूप से निर्मित मूल्यों से उसका अविच्छेद्य संबंध रहता है। अवधारणा भाषा के माध्यम से अभिव्यक्त होती है, उसका सामाजिक महत्व होता है और उसका सदैव बोध किया जाता है। अवधारणा चेतना का आवश्यक तत्व है, क्योंकि वह संकल्पनाओं के वस्तु-अर्थ तथा अर्थ को वस्तुओं के बिम्बों के साथ जोड़ती है और हमारी चेतना को वस्तुओं के संवेदनात्मक बिम्बों को स्वतंत्र रूप से परिचालित करने की संभावना प्रदान करती है। .

नई!!: सामाजिक लेखा और अवधारणा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सामाजिक अंकेक्षण

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »