लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सस्यक्रम योजना

सूची सस्यक्रम योजना

सस्यक्रम योजना (cropping system) से आशय फलन उगाने के क्रम आदि की योजना से है जिसका पालन करने से अधिकाधिक उत्पादन एवं लाभ कमाया जा सके। यह पारम्परिक कृषि एवं संरक्षण कृषि के बीच का प्रमुख अन्तर है। कुछ वर्षों पहले एक फसल लेने के बाद एक वर्ष तक खेत को परती (या, पलिहर) छोड़ देते थे - यह सबसे सरल सस्यक्रम योजना थी। किन्तु अब बहुत अधिक विचारपूर्वक सस्यक्रम योजना बनाई जाती है जिसमें भूमि के उर्वराशक्ति का संरक्षण, कीट-नियंत्रण, खरपतवार नियंत्रण एवं अनेकानेक मुद्दों को ध्यान रखा जाता है। .

2 संबंधों: सस्य आवर्तन, संरक्षण कृषि

सस्य आवर्तन

एक प्रायोगिक खेत पर सस्य आवर्तन का प्रभाव: बायें खेत में आलू-जई-नीवारिका-मटर सस्यचक्र अपनाकर खेती की जा रही है; दायें खेत में पिछले ४५ वर्षों से केवल नीवारिका ही उगायी जा रही है। विभिन्न फसलों को किसी निश्चित क्षेत्र पर, एक निश्चित क्रम से, किसी निश्चित समय में बोने को सस्य आवर्तन (सस्यचक्र या फ़सल चक्र (क्रॉप रोटेशन)) कहते हैं। इसका उद्देश्य पौधों के भोज्य तत्वों का सदुपयोग तथा भूमि की भौतिक, रासायनिक तथा जैविक दशाओं में संतुलन स्थापित करना है। .

नई!!: सस्यक्रम योजना और सस्य आवर्तन · और देखें »

संरक्षण कृषि

संरक्षण कृषि (Conservation tillage), खेती का एक बिल्कुल ही नया मॉडल है, जिसकी मदद से पर्यावरण का ख्याल रखा जाता है। इस अनोखी तरह की खेती में जमीन को या तो बिल्कुल भी नहीं जोता जाता (जुताई रहित कृषि) या फिर कम से कम जुताई होती है। इसमें फसल के पौधों को शुरू में नर्सरी में उगाया जाता है। साथ ही, लेजर की मदद से जमीन को जबरदस्त तरीके से समतल किया जाता है। ऊपर से, इसमें ड्रिप और स्प्रिंकलर्स जैसे सिंचाई के आधुनिक तरीकों का इस्तेमाल होता है। इन तरीकों का इस्तेमाल करके खेती में काफी मुनाफे का सौदा बन सकती है। साथ ही, इससे कृषि में इस्तेमाल होने वाली चीजों की कार्यकुशलता में जबरदस्त इजाफा होता है। इससे लागत कम आती है और पैदावार में काफी बढ़ोतरी होती है। इस सबका फायदा किसानों को मोटे मुनाफे के रूप में होता है। गंगा के मैदानों के किसानों के बीच खेती का यह नया तरीका काफी मशहूर हो रहा है। इसके पीछे बड़ी वजह है, इसका काफी अच्छा और फायदेमंद होना। .

नई!!: सस्यक्रम योजना और संरक्षण कृषि · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »