लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ससुराल सिमर का

सूची ससुराल सिमर का

ससुराल सिमर का एक भारतीय धारावाहिक है जो कलर्स टीवी प्रसारित किया जाता था। इसका प्रथम प्रसारण 25 अप्रैल 2011 को किया गया था। इसका निर्माण रश्मि शर्मा टेलीफिल्मस् द्वारा किया गया था। इसमें दीपिका कक्कर, अविका गोर, शोएब इब्राहीम, धीरज धूपर, मनीष रायसिन्घन, कीर्ति केलकर, वैशाली टक्कर, सिद्धार्थ शिवपुरी, वरुण शर्मा, निक्की शर्मा, मोनिका शर्मा, कृषन बरेटो, रोहन मेहरा, मजहेर सायद और ज्याति भाटिया ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। यह छठा सबसे लंबे समय के लिए प्रसारित होने वाला भारतीय टेलीविजन शो है। इसका अन्तिम प्रसारण 2 मार्च 2018 को किया गया था। यह शो 2063 एपिसोड्स सफलतापूर्वक पूरा करके समाप्त हुआ। यह कार्यक्रम पहले तो दो बहनों, सिमर एवं रोली की कहानी व्यक्त करता था जिनका विवाह एक ही परिवार में दो भाइयों, क्रमश: प्रेम एवं सिद्धान्त के साथ हुआ था। बाद में, यह कार्यक्रम सिमर - प्रेम और उनके तीन बच्चों - अंजलि, संजना और पियूष की कहानी व्यक्त करता था। .

52 संबंधों: तमिल, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, तेलुगू भाषा, दीपिका कक्कर, धीरज धूपर, नाटक, निक्की शर्मा, नई दिल्ली, पंकज धीर, प्रेम रतन धन पायो, फलक़ नाज़, बालिका वधू, बॉबी डार्लिंग, भारत, मनीष रायसिन्घन, मलयालम भाषा, मान्सी श्रीवास्तव, मोनिका शर्मा, रोहन मेहरा, शाहरुख़ ख़ान, शक्ति - अस्तित्व के एहसास की, श्वेता सिन्हा, शोएब इब्राहीम, सना अमीन शेख, सलमान ख़ान, सिद्धार्थ शिवपुरी, संजीव कपूर, सोनम कपूर, हिन्दी, हिमानी शिवपुरी, जय श्री टी, जसवीर कौर, ज्याति भाटिया, ईशानी शर्मा, वन्दना विठलानी, वरुण शर्मा, विपुल रॉय, वृन्दावन, वैशाली टक्कर, वैष्णवी धनराज, गौरव खन्ना, कपिल शर्मा, कलर्स (टीवी चैनल), काजोल श्रीवास्तव, कांची सिंह, कुनिका, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कृषन बरेटो, कीर्ति केलकर, अभिषेक शर्मा, ..., अविका गोर, उर्मिला मातोंडकर सूचकांक विस्तार (2 अधिक) »

तमिल

एक तमिल परिवार श्रीलंका में तमिल बच्चे भरतनाट्यम तमिल एक मानमूल है, जिनका मुख्य निवास भारत के तमिलनाडु तथा उत्तरी श्री लंका में है। तमिल समुदाय से जुड़ी चीजों को भी तमिल कहते हैं जैसे, तमिल तथा तमिलनाडु के वासियों को भी तमिल कहा जाता है। तामिल, द्रविड़ जाति की ही एक शाखा है। बहुत से विद्वानों की राय है कि 'तामिल' शब्द संस्कृत 'द्राविड' से निकला है। मनुसंहिता, महाभारत आदि प्राचीन ग्रंथों में द्रविड देश और द्रविड जाति का उल्लेख है। मागधी प्राकृत या पाली में इसी 'द्राविड' शब्द का रूप 'दामिलो' हो गया। तामिल वर्णमाला में त, ष, द आदि के एक ही उच्चारण के कारण 'दामिलो' का 'तामिलो' या 'तामिल' हो गया। शंकराचार्य के शारीरक भाष्य में 'द्रमिल' शब्द आया है। हुएनसांग नामक चीनी यात्री ने भी द्रविड देश को 'चि—मो—लो' करके लिखा है। तमिल व्याकरण के अनुसार द्रमिल शब्द का रूप 'तिरमिड़' होता है। आजकल कुछ विद्वानों की राय हो रही है कि यह 'तिरमिड़' शब्द ही प्राचीन है जिससे संस्कृतवालों ने 'द्रविड' शब्द बना लिया। जैनों के 'शत्रुंजय माहात्म्य' नामक एक ग्रंथ में 'द्रविड' शब्द पर एक विलक्षण कल्पना की गई है। उक्त पुस्तक के मत से आदि तीर्थकर ऋषभदेव को 'द्रविड' नामक एक पुत्र जिस भूभाग में हुआ, उसका नाम 'द्रविड' पड़ गया। पर भारत, मनुसंहिता आदि प्राचीन ग्रंथों से विदित होता है कि द्रविड जाति के निवास के ही कारण देश का नाम द्रविड पड़ा। तामिल जाति अत्यंत प्राचीन हे। पुरातत्वविदों का मत है कि यह जाति अनार्य है और आर्यों के आगमन से पूर्व ही भारत के अनेक भागों में निवास करती थी। रामचंद्र ने दक्षिण में जाकर जिन लोगों की सहायता से लंका पर चढ़ाई की थी और जिन्हें वाल्मीकि ने बंदर लिखा है, वे इसी जाति के थे। उनके काले वर्ण, भिन्न आकृति तथा विकट भाषा आदि के कारण ही आर्यों ने उन्हें बंदर कहा होगा। पुरातत्ववेत्ताओं का अनुमान है कि तामिल जाति आर्यों के संसर्ग के पूर्व ही बहुत कुछ सभ्यता प्राप्त कर चुकी थी। तामिल लोगों के राजा होते थे जो किले बनाकर रहते थे। वे हजार तक गिन लेते थे। वे नाव, छोटे मोटे जहाज, धनुष, बाण, तलवार इत्यादि बना लेते थे और एक प्रकार का कपड़ा बुनना भी जानते थे। राँगे, सीसे और जस्ते को छोड़ और सब धातुओं का ज्ञान भी उन्हें था। आर्यों के संसर्ग के उपरांत उन्होंने आर्यों की सभ्यता पूर्ण रूप से ग्रहण की। दक्षिण देश में ऐसी जनश्रुति है कि अगस्त्य ऋषि ने दक्षिण में जाकर वहाँ के निवासियों को बहुत सी विद्याएँ सिखाई। बारह-तेरह सौ वर्ष पहले दक्षिण में जैन धर्म का बड़ा प्रचार था। चीनी यात्री हुएनसांग जिस समय दक्षिण में गया था, उसने वहाँ दिगंबर जैनों की प्रधानता देखी थी। तमिल भाषा का साहित्य भी अत्यंत प्राचीन है। दो हजार वर्ष पूर्व तक के काव्य तामिल भाषा में विद्यमान हैं। पर वर्णमाला नागरी लिपि की तुलना में अपूर्ण है। अनुनासिक पंचम वर्ण को छोड़ व्यंजन के एक एक वर्ग का उच्चारण एक ही सा है। क, ख, ग, घ, चारों का उच्चारण एक ही है। व्यंजनों के इस अभाव के कारण जो संस्कृत शब्द प्रयुक्त होते हैं, वे विकृत्त हो जाते हैं; जैसे, 'कृष्ण' शब्द तामिल में 'किट्टिनन' हो जाता है। तामिल भाषा का प्रधान ग्रंथ कवि तिरुवल्लुवर रचित कुराल काव्य है। .

नई!!: ससुराल सिमर का और तमिल · और देखें »

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण सब टीवी पर 28 जुलाई 2008 से सोमवार से शुक्रवार रात 8.30 बजे होता है। इसका निर्माण नीला असित मोदी और असित कुमार मोदी ने किया है। यह सब टीवी में सबसे अधिक देखा जाने वाला कार्यक्रम है। यह कहानी तारक मेहता के "दुनिया ने ऊन्धा चश्मा" पर आधारित है, जो एक गुजराती साप्ताहिक अखबार चित्रलेखा के लिए लिखते थे। .

नई!!: ससुराल सिमर का और तारक मेहता का उल्टा चश्मा · और देखें »

तेलुगू भाषा

तेलुगु भाषा (तेलुगू:తెలుగు భాష) भारत के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों की मुख्यभाषा और राजभाषा है। ये द्रविड़ भाषा-परिवार के अन्तर्गत आती है। यह भाषा आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना के अलावा तमिलनाडु, कर्णाटक, ओडिशा और छत्तीसगढ़ राज्यों में भी बोली जाती है। तेलुगु के तीन नाम प्रचलित हैं -- "तेलुगु", "तेनुगु" और "आंध्र"। .

नई!!: ससुराल सिमर का और तेलुगू भाषा · और देखें »

दीपिका कक्कर

दीपिका कक्कर (अंग्रेजी:Dipika Kakar) (जन्म: 6 अगस्त 1986) एक भारतीय अभिनेत्री तथा मॉडल है। इन्होंने 2017 तक कलर्स चैनल के धारावाहिक ससुराल सिमर का में सिमर (मुख्य नारी कलाकार) का किरदार निभाया है। .

नई!!: ससुराल सिमर का और दीपिका कक्कर · और देखें »

धीरज धूपर

धीरज धूपर (जन्म; 1984 दिल्ली) एक भारतीय अभिनेता है इन्होंने कई भारतीय हिन्दी धारावाहिकों में अभिनय किया है। ये कलर्स के धारावाहिक ससुराल सिमर का में "प्रेम भारद्वाज" का किरदार निभा रहे थे। .

नई!!: ससुराल सिमर का और धीरज धूपर · और देखें »

नाटक

नाटक, काव्य का एक रूप है। जो रचना श्रवण द्वारा ही नहीं अपितु दृष्टि द्वारा भी दर्शकों के हृदय में रसानुभूति कराती है उसे नाटक या दृश्य-काव्य कहते हैं। नाटक में श्रव्य काव्य से अधिक रमणीयता होती है। श्रव्य काव्य होने के कारण यह लोक चेतना से अपेक्षाकृत अधिक घनिष्ठ रूप से संबद्ध है। नाट्यशास्त्र में लोक चेतना को नाटक के लेखन और मंचन की मूल प्रेरणा माना गया है। .

नई!!: ससुराल सिमर का और नाटक · और देखें »

निक्की शर्मा

कलर्स के शो 'ससुराल सिमर का' में इन्होंने रोशनी सुमीत कपूर / रोशनी पियूष भारद्वाज का किरदार निभाया है।.

नई!!: ससुराल सिमर का और निक्की शर्मा · और देखें »

नई दिल्ली

नई दिल्ली भारत की राजधानी है। यह भारत सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के केंद्र के रूप में कार्य करता है। नई दिल्ली दिल्ली महानगर के भीतर स्थित है, और यह दिल्ली संघ राज्य क्षेत्र के ग्यारह ज़िलों में से एक है। भारत पर अंग्रेज शासनकाल के दौरान सन् 1911 तक भारत की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) था। अंग्रेज शासकों ने यह महसूस किया कि देश का शासन बेहतर तरीके से चलाने के लिए कलकत्ता की जगह यदि दिल्‍ली को राजधानी बनाया जाए तो बेहतर होगा क्‍योंकि य‍ह देश के उत्तर में है और यहां से शासन का संचालन अधिक प्रभावी होगा। इस पर विचार करने के बाद अंग्रेज महाराजा जॉर्ज पंचम ने देश की राजधानी को दिल्‍ली ले जाने के आदेश दे दिए। वर्ष 2011 में दिल्ली महानगर की जनसंख्या 22 लाख थी। दिल्ली की जनसंख्या उसे दुनिया में पाँचवीं सबसे अधिक आबादी वाला, और भारत का सबसे बड़ा महानगर बनाती है। क्षेत्रफल के अनुसार भी, दिल्ली दुनिया के बड़े महानगरों में से एक है। मुम्बई के बाद, वह देश का दूसरा सबसे अमीर शहर है, और दिल्ली का सकल घरेलू उत्पाद दक्षिण, पश्चिम और मध्य एशिया के शहरों में दूसरे नम्बर पर आता है। नई दिल्ली अपनी चौड़ी सड़कों, वृक्ष-अच्छादित मार्गों और देश के कई शीर्ष संस्थानो और स्थलचिह्नों के लिए जानी जाती है। 1911 के दिल्ली दरबार के दौरान, 15 दिसम्बर को शहर की नींव भारत के सम्राट, जॉर्ज पंचम ने रखी, और प्रमुख ब्रिटिश वास्तुकार सर एड्विन लुट्यन्स और सर हर्बर्ट बेकर ने इसकी रूपरेखा तैयार की। ब्रिटिश भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड इर्विन द्वारा 13 फ़रवरी 1931 को नई दिल्ली का उद्घाटन हुआ। बोलचाल की भाषा में हालाँकि दिल्ली और नयी दिल्ली यह दोनों नाम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अधिकार क्षेत्र को संदर्भित करने के लिए के प्रयोग किये जाते हैं, मगर यह दो अलग-अलग संस्था हैं और नयी दिल्ली, दिल्ली महानगर का छोटा सा हिस्सा है। .

नई!!: ससुराल सिमर का और नई दिल्ली · और देखें »

पंकज धीर

पंकज धीर एक भारतीय अभिनेता हैं। जो टीवी धारावाहिक महाभारत में अपने कर्ण के किरदार के लिए जाने जाते है। .

नई!!: ससुराल सिमर का और पंकज धीर · और देखें »

प्रेम रतन धन पायो

प्रेम रतन धन पायो बॉलीवुड में बनी हिन्दी भाषा की एक फिल्म है। इस फिल्म के मुख्य किरदार में सलमान खान और सोनम कपूर हैं। यह फिल्म 12 नवम्बर 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: ससुराल सिमर का और प्रेम रतन धन पायो · और देखें »

फलक़ नाज़

फलक़ नाज़ एक भारतीय टेलिविज़न अभिनेत्री है। इन्होंने कई धारावाहिकों में कार्य किया है फलक़ ने कलर्स के लोकप्रिय धारावाहिक ससुराल सिमर का में "जानवी" का किरदार निभाया था। ये शफ़क़ नाज़ की छोटी बहन है जो टीवी अभिनेत्री है। इनके अलावा ये तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी कार्य कर चूकी है तथा वर्तमान में भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप में "रुकैया बेगम" का किरदार निभा रही है जो अकबर (कृप सूरी) की पत्नी है। .

नई!!: ससुराल सिमर का और फलक़ नाज़ · और देखें »

बालिका वधू

बालिका वधू एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण कलर्स पर 21 जुलाई 2008 से 31 जुलाई 2016 तक होता था।ग्रामीण राजस्थान में स्थापित कहानी बचपन से बचपन तक एक बाल दुल्हन के जीवन के चारों ओर घूमती है। पहला सीजन आनंदी और जगदीश पर केंद्रित था, जो बचपन में विवाहित थे। दूसरा सीजन आनंदी की बेटी डॉ नंदिनी के जीवन को दर्शाता है जो कि बाल दुल्हन भी था। इस शो ने 2,000 से अधिक एपिसोड पूरे किया और सबसे लंबे समय तक चलने वाले धारावाहिक के रूप में लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में भी नाम दर्ज कराया है। बालिका वधू ने राजस्थानी लोक गीत छोटी सी उमर परनाइ रे बाबोसा का इस्तेमाल किया। .

नई!!: ससुराल सिमर का और बालिका वधू · और देखें »

बॉबी डार्लिंग

बॉबी डार्लिंग बॉलीवुड में सक्रिय भारतीय अभिनेत्री और क्षेत्रिय सिनेमा में अभिनेत्री हैं। .

नई!!: ससुराल सिमर का और बॉबी डार्लिंग · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: ससुराल सिमर का और भारत · और देखें »

मनीष रायसिन्घन

कलर्स के शो 'ससुराल सिमर का' में इन्होंने सिद्धांत राजेंद्र भारद्वाज का किरदार निभाया है।.

नई!!: ससुराल सिमर का और मनीष रायसिन्घन · और देखें »

मलयालम भाषा

मलयालं (മലയാളം, मलयालम्‌) या कैरली (കൈരളി, कैरलि) भारत के केरल प्रान्त में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है। ये द्रविड़ भाषा-परिवार में आती है। केरल के अलावा ये तमिलनाडु के कन्याकुमारी तथा उत्तर में कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिला, लक्षद्वीप तथा अन्य कई देशों में बसे मलयालियों द्वारा बोली जाती है। मलयालं, भाषा और लिपि के विचार से तमिल भाषा के काफी निकट है। इस पर संस्कृत का प्रभाव ईसा के पूर्व पहली सदी से हुआ है। संस्कृत शब्दों को मलयालम शैली के अनुकूल बनाने के लिए संस्कृत से अवतरित शब्दों को संशोधित किया गया है। अरबों के साथ सदियों से व्यापार संबंध अंग्रेजी तथा पुर्तगाली उपनिवेशवाद का असर भी भाषा पर पड़ा है। .

नई!!: ससुराल सिमर का और मलयालम भाषा · और देखें »

मान्सी श्रीवास्तव

कलर्स के शो 'ससुराल सिमर का' में इन्होंने डाक्टर प्रेरणा का किरदार निभाया है।.

नई!!: ससुराल सिमर का और मान्सी श्रीवास्तव · और देखें »

मोनिका शर्मा

मोनिका शर्मा एक भारतीय अभिनेत्री व मॉडल हैं। यह कलर्स के धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' में द्वितीय मुख्य नारी कलाकार 'अवनि' की भूमिका में केवल 2 महीनों के लिए थीं जिसके बाद शो खत्म हो गया । .

नई!!: ससुराल सिमर का और मोनिका शर्मा · और देखें »

रोहन मेहरा

यह कलर्स के धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' के तृतीय मुख्य नर कलाकार 'समीर धनराज कपूर' हैं ।.

नई!!: ससुराल सिमर का और रोहन मेहरा · और देखें »

शाहरुख़ ख़ान

शाहरुख़ ख़ान (उच्चारण; जन्म 2 नवम्बर 1965), जिन्हें अक्सर शाहरुख खान के रूप में श्रेय दिया जाता है और अनौपचारिक रूप में एसआरके नाम से सन्दर्भित किया जाता, एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता है। अक्सर मीडिया में इन्हें "बॉलीवुड का बादशाह", "किंग खान", "रोमांस किंग" और किंग ऑफ़ बॉलीवुड नामों से पुकारा जाता है। खान ने रोमैंटिक नाटकों से लेकर ऐक्शन थ्रिलर जैसी शैलियों में 75 हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय किया है। फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिये उन्होंने तीस नामांकनों में से चौदह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते हैं। वे और दिलीप कुमार ही ऐसे दो अभिनेता हैं जिन्होंने साथ फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार आठ बार जीता है। 2005 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा के प्रति उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया। अर्थशास्त्र में उपाधी ग्रहण करने के बाद इन्होने अपने करियर की शुरुआत १९८० में रंगमंचों व कई टेलिविज़न धारावाहिकों से की और १९९२ में व्यापारिक दृष्टी से सफल फ़िल्म दीवाना से फ़िल्म क्षेत्र में कदम रखा। इस फ़िल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर प्रथम अभिनय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके पश्च्यात उन्होंने कई फ़िल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं अदा की जिनमे डर (१९९३), बाज़ीगर (१९९३) और अंजाम (१९९४) शामिल है। वे कई प्रकार की भूमिकाओं में दिखे व भिन्न-भिन्न प्रकार की फ़िल्मों में कार्य किया जिनमे रोमांस फ़िल्में, हास्य फ़िल्में, खेल फ़िल्में व ऐतिहासिक ड्रामा शामिल है। उनके द्वारा अभिनीत ग्यारह फ़िल्मों ने विश्वभर में १ बिलियन का व्यवसाय किया है। खान की कुछ फ़िल्में जैसे दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (१९९५), कुछ कुछ होता है (१९९८), ''देवदास'' (२००२), ''चक दे! इंडिया'' (२००७), ओम शांति ओम (२००७), रब ने बना दी जोड़ी (२००८) और रा.वन (२०११) अबतक की सबसे बड़ी हीट फ़िल्मों में रही है और कभी खुशी कभी ग़म (२००१), कल हो ना हो (२००३), वीर ज़ारा (२००६)। वेल्थ रिसर्च फर्म वैल्थ एक्स के मुताबिक किंग खान पहले सबसे अमीर भारतीय अभिनेता बन गए हैं। फर्म ने अभिनेता की कुल संपत्ति 3660 करोड़ रूपए आंकी थी लेकिन अब 4000 करोङ बताई जाती है। .

नई!!: ससुराल सिमर का और शाहरुख़ ख़ान · और देखें »

शक्ति - अस्तित्व के एहसास की

शक्ति - अस्तित्व के एहसास की एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका निर्माण और लेखन का कार्य रश्मी शर्मा ने किया है। यह शो 30 मई 2016 से कलर्स पर हर सोमवार से शुक्रवार रात 8:00 बजे से रात 8:30 बजे तक प्रसारित होता है। 2018 से यह शो अब शनिवार को भी रात 8:00 बजे से रात 8:30 बजे तक प्रसारित किया जाने लगा है।.

नई!!: ससुराल सिमर का और शक्ति - अस्तित्व के एहसास की · और देखें »

श्वेता सिन्हा

यह कलर्स के धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' की एक नारी कलाकार 'परी शैलेन्द्र भारद्वाज' हैं ।.

नई!!: ससुराल सिमर का और श्वेता सिन्हा · और देखें »

शोएब इब्राहीम

कलर्स के शो 'ससुराल सिमर का' में इन्होंने प्रेम राजेंद्र भारद्वाज का किरदार निभाया है।.

नई!!: ससुराल सिमर का और शोएब इब्राहीम · और देखें »

सना अमीन शेख

सना अमीन शेख एक भारतीय अभिनेत्री और रेडियो जॉकी है। डिज़नी चैनल इंडिया मूल सीरीज़, क्या मस्त है लाइफ पर ऋतु शाह के रूप में उनकी प्रमुख भूमिका के लिए जाना जाता है। जीत जाएँगे हम में सुमन के रूप में, गुस्ताख दिल में लाजो और मेरा नाम करगी रोशन में रीटा के रूप में। वह रेडियो मिर्ची 98.3 एफएम पर खूबसूरत साना के साथ शो पर एक रेडियो जॉकी के रूप में काम करती है। कृष्णदासी में उन्होंने अराध्या की प्रमुख भूमिका भी की। वह वर्तमान में भूतु में सहायक भूमिका निभा रही हैं। .

नई!!: ससुराल सिमर का और सना अमीन शेख · और देखें »

सलमान ख़ान

अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान (سلمان خان. उच्चारण:, जन्म: २७ दिसम्बर १९६५) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं, जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देते हैं। इन्होंने सन १९८८ में अभिनय की दुनिया में अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरूआत की। सलमान को अपनी पहली बड़ी व्यावसायिक सफलता १९८९ में रिलीज़ हुई मैंने प्यार किया से मिली, जिसके लिए इन्हें फिल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नवीन पुरूष अभिनेता पुरस्कार भी दिया गया। वे बॉलीवुड की कुछ सफल फिल्मों में स्टार कलाकार की भूमिका करते रहे, जैसे साजन (१९९१), हम आपके हैं कौन (१९९४) व बीवी नं. १ (१९९९) और ये ऐसी फिल्में थीं जिन्होंने उनके करियर में पाँच अलग सालों में सबसे अधिक कमाई की। १९९९ में खान ने १९९८ की फिल्म कुछ कुछ होता है में उनकी अतिथि-भूमिका के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार जीता और तब से इन्होंने कई आलोचनात्मक और व्यावसायिक फिल्मों में स्टार के रूप में सफलता प्राप्त की है, जिनमें हम दिल दे चुके सनम (१९९९), तेरे नाम (२००३), नो एन्ट्री (२००५) और पार्टनर (२००७) शामिल हैं। २०१७ में टाईगर जिंदा ने कमाई के मामले मे नया इतिहास बनाया इस तरह खान ने खुद को हिंदी सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में सबसे महान अभिनेता की छवि बनाई। बाद में बनी फ़िल्में, वांटेड (२००९), दबंग (२०१०), रेड्डी (२०११) और बॉडीगार्ड (२०११) उनकी हिन्दी सिने जगत में सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्में रही। किक (२०१४ फिल्म) सलमान की पहली फिल्म है जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। किक सलमान की सातवीं फिल्म है जो 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। इससे पहले 6 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं एक था टाइगर - 198 करोड़, दबंग-2 - 158 करोड़, बॉडीगार्ड - 142 करोड़, दबंग - 145 करोड़, Ready (2011 film) - 120 करोड़, जय हो (फ़िल्म) - 111 करोड़ है। (मुख्य सूचना सलमान खान एक भारतीय अभिनेता के साथ एक गायक भी है. जिन्होंने कई सुरीली आवाजो में गाने भी गाए हैं।) .

नई!!: ससुराल सिमर का और सलमान ख़ान · और देखें »

सिद्धार्थ शिवपुरी

कलर्स के शो 'ससुराल सिमर का' में इन्होंने विक्रम अग्रवाल का किरदार निभाया है।.

नई!!: ससुराल सिमर का और सिद्धार्थ शिवपुरी · और देखें »

संजीव कपूर

संजीव कपूर एक भारतीय सेलिब्रिटी शेफ (खानसामा/ रसोइया), उद्यमी लेखक और टेलीविजन के व्यक्तित्व हैं।इनका जन्म १० अप्रैल १९६४ को अंबाला, पूर्वी पंजाब, भारत में हुआ।वे खाना खज़ाना नमक टीवी कार्यक्रम, जो की एशिया में अपनी तरह का सबसे लंबा टेलीविजन कार्यक्रम था, का हिस्सा रहे। यह कार्यक्रम १२० देशों में प्रसारित हुआ और वर्ष २०१० में इसके ५० करोड़ से अधिक दर्शक थे। उन्होंने जनवरी २०११ में अपना खुद का टेलीविजन चैनल 'फ़ूड फ़ूड' भी लॉन्च किया। अपने भारतीय संगठन के माध्यम से डिस्कवरी कम्युनिकेशंस ने कपूर के चैनल में एक बड़ा हिस्सा हासिल किया है। वह झलक दिखला जा नामक टेलीविजन पर दिखाई जाने वाली नृत्य प्रतियोगिता के एक प्रतियोगी थे। .

नई!!: ससुराल सिमर का और संजीव कपूर · और देखें »

सोनम कपूर

सोनम कपूर जिनका जन्म भारत में महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में 9 जून 1985 को हुआ था, भारतीय अभिनेत्री हैं जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देती हैं। .

नई!!: ससुराल सिमर का और सोनम कपूर · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: ससुराल सिमर का और हिन्दी · और देखें »

हिमानी शिवपुरी

हिमानी शिवपुरी हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: ससुराल सिमर का और हिमानी शिवपुरी · और देखें »

जय श्री टी

जय श्री टी एक भारतीय अभिनेत्री हैं। .

नई!!: ससुराल सिमर का और जय श्री टी · और देखें »

जसवीर कौर

जसवीर कौर (Jasveer Kaur) एक भारतीय बॉलीवुड टेलीविजन अभिनेत्री है। ये सीआईडी धारावाहिक और हिटलर दीदी जैसे धारावाहिक में अभिनय कर चुकी है। .

नई!!: ससुराल सिमर का और जसवीर कौर · और देखें »

ज्याति भाटिया

यह कलर्स के धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' की मुख्य सहायक कलाकार 'निर्मला देवी दद्दूजी भारद्वाज' हैं ।.

नई!!: ससुराल सिमर का और ज्याति भाटिया · और देखें »

ईशानी शर्मा

कलर्स के शो 'ससुराल सिमर का' में इन्होंने आलिया का किरदार निभाया है।.

नई!!: ससुराल सिमर का और ईशानी शर्मा · और देखें »

वन्दना विठलानी

कलर्स के शो 'ससुराल सिमर का' में इन्होंने भैरवी धनराज कपूर / भैरवी (डायन) का किरदार निभाया है।.

नई!!: ससुराल सिमर का और वन्दना विठलानी · और देखें »

वरुण शर्मा

यह कलर्स के धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' के द्वितीय मुख्य नर कलाकार 'पियूष प्रेम भारद्वाज' हैं ।.

नई!!: ससुराल सिमर का और वरुण शर्मा · और देखें »

विपुल रॉय

विपुल रॉय एक भारतीय अभिनेता हैं। यह सब टीवी के धारावाहिक एफ आई आर पर भोला पंडित नामक किरदार निभाया। इसके पश्चात जीनी और जूजू में भी कुछ समय कार्य किया। .

नई!!: ससुराल सिमर का और विपुल रॉय · और देखें »

वृन्दावन

कृष्ण बलराम मन्दिर इस्कॉन वृन्दावन वृन्दावन मथुरा क्षेत्र में एक स्थान है जो भगवान कृष्ण की लीला से जुडा हुआ है। यह स्थान श्री कृष्ण भगवान के बाललीलाओं का स्थान माना जाता है। यह मथुरा से १५ किमी कि दूरी पर है। यहाँ पर श्री कृष्ण और राधा रानी के मन्दिर की विशाल संख्या है। यहाँ स्थित बांके विहारी जी का मंदिर सबसे प्राचीन है। इसके अतिरिक्त यहाँ श्री कृष्ण बलराम, इस्कान मन्दिर, पागलबाबा का मंदिर, रंगनाथ जी का मंदिर, प्रेम मंदिर, श्री कृष्ण प्रणामी मन्दिर, अक्षय पात्र, निधि वन आदिदर्शनीय स्थान है। यह कृष्ण की लीलास्थली है। हरिवंश पुराण, श्रीमद्भागवत, विष्णु पुराण आदि में वृन्दावन की महिमा का वर्णन किया गया है। कालिदास ने इसका उल्लेख रघुवंश में इंदुमती-स्वयंवर के प्रसंग में शूरसेनाधिपति सुषेण का परिचय देते हुए किया है इससे कालिदास के समय में वृन्दावन के मनोहारी उद्यानों की स्थिति का ज्ञान होता है। श्रीमद्भागवत के अनुसार गोकुल से कंस के अत्याचार से बचने के लिए नंदजी कुटुंबियों और सजातीयों के साथ वृन्दावन निवास के लिए आये थे। विष्णु पुराण में इसी प्रसंग का उल्लेख है। विष्णुपुराण में अन्यत्र वृन्दावन में कृष्ण की लीलाओं का वर्णन भी है। .

नई!!: ससुराल सिमर का और वृन्दावन · और देखें »

वैशाली टक्कर

कलर्स के शो 'ससुराल सिमर का' में इन्होंने अंजलि प्रेम भारद्वाज / अंजलि विक्रम अग्रवाल / अंजलि समीर कपूर / अंजू का किरदार निभाया है।.

नई!!: ससुराल सिमर का और वैशाली टक्कर · और देखें »

वैष्णवी धनराज

वैष्णवी धनराज (जन्म: 25 अगस्त 1988) भारतीय हिन्दी अभिनेत्री हैं। यह मुख्य रूप से सोनी के सबसे लंबे चलने वाले कार्यक्रम सीआईडी में ताशा नामक किरदार के कारण जानी जाती हैं। इसके अलावा इन्होंने ना आना इस देश लाडो, किचन चेम्पियन, क्राइम पेट्रोल, हम ने ली है शपथ, परवरिश - कुछ खट्टी कुछ मीठी, मधुबाला - एक इश्क़ एक जुनून, महाभारत, सत्याग्रह आदि में भी काम किया हैं। .

नई!!: ससुराल सिमर का और वैष्णवी धनराज · और देखें »

गौरव खन्ना

गौरव खन्ना एक भारतीय अभिनेता है। इन्होंने कुमकुम, लव ने मिला दी जोड़ी, प्रेम या पहले - चंद्रकांता और ये प्यार न होगा कम आदि अपने किरदार के कारण जाने जाते हैं। इन्होंने अपने अभिनय सफर की शुरुआत भाभी नाम के धारावाहिक से शुरू की थी। जिसमें ये भुवन सरीन का किरदार निभा रहे थे। .

नई!!: ससुराल सिमर का और गौरव खन्ना · और देखें »

कपिल शर्मा

कपिल शर्मा एक भारतीय हास्य अभिनेता हैं। फरवरी 2013 में, कपिल शर्मा फोर्ब्स इंडिया पत्रिकाओं में शीर्ष 100 हस्तियों के बीच में चुने गए थे और वह उस सूची में 96 वें स्थान पर थे। अनिल कपूर ने कपिल शर्मा को अपनी फिल्म में एक भूमिका भी दी थी। वे जल्द ही अनीस बज़मी की चलचित्र(फ़िल्म) "इट्स माय लाइफ", अब्बास मस्तान की किस किसको प्यार करूँ व करन जौहर की फ़िल्म में भी नज़र आऐ है वह एक बहुमुखी गायक भी माने जाते हैं। वह उनके चुटकुले कृत्रिम सामाजिक निर्माणों को ही निशाना बनाते हैं। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल एक भारतीय हास्य शो है, जो कलर्स टीवी चैनेल पर प्रसारित किया जाता है। इस शो के मेज़बान हास्य अभिनेता कपिल शर्मा हैं। यह शो एक अंग्रेज़ी चैनेल "कुमार्स एट न° 42" के समान बनाया गया है। .

नई!!: ससुराल सिमर का और कपिल शर्मा · और देखें »

कलर्स (टीवी चैनल)

कलर्स एक हिन्दी टी वी चैनल है, जो भारत और पड़ोसी देशों में प्रसारित होता है। यह वायकॉम 18 नेटवर्क का भाग है। इसे 21 जुलाई, 2008 को आरंभ किया गया था। इस चैनल को अपने स्थापन के एकदम बाद से ही बहुत प्रसिद्धि मिली। अपनी अपार रेटिंग्स ने इसे हिन्दी मनोरंजन चैनलों की सूची में स्टार प्लस के बाद दूसरे स्थान पर ला कर खड़ा कर दिया है। हाल ही में कलर्स टीवी ने ब्रिटेन में भी स्काई डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर चैनल लॉन्च किया है। .

नई!!: ससुराल सिमर का और कलर्स (टीवी चैनल) · और देखें »

काजोल श्रीवास्तव

कलर्स के शो 'ससुराल सिमर का' में इन्होंने वैदेही सक्सेना / लैला का किरदार निभाया है।.

नई!!: ससुराल सिमर का और काजोल श्रीवास्तव · और देखें »

कांची सिंह

कांची सिंह एक भारतीय अभिनेत्री हैं। यह और प्यार हो गया में अवनी राज पुरोहित की मुख्य भूमिका में काम किया। Sir .

नई!!: ससुराल सिमर का और कांची सिंह · और देखें »

कुनिका

कुनिका हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: ससुराल सिमर का और कुनिका · और देखें »

क्योंकि सास भी कभी बहू थी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला हिन्दी धारावाहिक था। इसे भारतीय दूरदर्शन दुनिया के सबसे लंबे धारावाहिकों में एक समझा जाता है। वर्ष २००० से २००८ के बीच यह एशिया का सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला धारावाहिक था। इसे अफ़्ग़ानिस्तान में दरी और श्री लंका में सिन्हाला भाषा में डब कर के देखा गया। श्रेणी:भारतीय टेलीविजन धारावाहिक श्रेणी:भारतीय स्टार टीवी कार्यक्रम श्रेणी:टीवी कार्यक्रम श्रेणी:टेलिविज़न धारावाहिक.

नई!!: ससुराल सिमर का और क्योंकि सास भी कभी बहू थी · और देखें »

कृषन बरेटो

यह कलर्स के धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' की तृतीय मुख्य नारी कलाकार 'संजना समीर कपूर' हैं ।.

नई!!: ससुराल सिमर का और कृषन बरेटो · और देखें »

कीर्ति केलकर

यह कलर्स के धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' की मुख्य नारी कलाकार 'सिमर प्रेम भारद्वाज' हैं ।.

नई!!: ससुराल सिमर का और कीर्ति केलकर · और देखें »

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा (जन्म ०४ सितंबर २०००) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है। इन्होंने २५ फरवरी २०१७ को २०१६-१७ विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के लिए अपने लिस्ट ए क्रिकेट की शुरुआत की। इन्होंने ६ अक्टूबर २०१७ को रणजी ट्रॉफी 2017-18 में पंजाब के लिए अपना पहला प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच खेला था। दिसंबर २०१७ में, उन्हें न्यूजीलैंड में आयोजित 2018 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया था। इन्होंने अपने आईपीएल के पहले ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ ४६ रनों की नाबाद पारी खेली थी। .

नई!!: ससुराल सिमर का और अभिषेक शर्मा · और देखें »

अविका गोर

अविका गोर एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। इन्होंने अपने बाल्यकाल से ही अभिनय करना शुरू कर दिया था। इन्होंने कलर्स के बालिका वधु धारावाहिक से अपने अभिनय की शुरुआत की थी और बाद में इन्होंने ससुराल सिमर का में रोली का किरदार 2017 तक निभाया था। 2013 में इन्हें तेलुगू फिल्म "उय्यला जम्पला" में काम करने का मौका मिला, जिसके साथ ही इन्हें तेलुगू फिल्मों में भी काम करने का मौका मिलने लगा। .

नई!!: ससुराल सिमर का और अविका गोर · और देखें »

उर्मिला मातोंडकर

उर्मिला मातोंडकर (जन्म: 4 फरवरी, 1974) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। उर्मिला ने अपने फिल्मी जीवन कि शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप मे १९८० की फिल्म 'कलयुग' से किया और एक सम्पूर्ण अभिनेत्री के रूप मे वो पहली बार १९९१ की फिल्म 'नर्सिम्हा' मे आई। १९९५ में रंगीला, १९९७ में जुदाई और १९९८ में सत्या में उर्मिला के अभिनय को बहुत सराहा गया, इन तीनों फिल्मों को फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिये नामित किया गया। .

नई!!: ससुराल सिमर का और उर्मिला मातोंडकर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

Sasural Simar Ka

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »