लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक

सूची सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक

सशस्त्र सीमा बल भारत का एक प्रमुख अर्धसैनिक बल है। इसके महानिदेशकों की सूची यहाँ दी गई है: .

7 संबंधों: भारत, भारत के अर्धसैनिक बल, सशस्त्र सीमा बल, वंशीधर शर्मा, अरविन्द राजन, अरुण चौधरी, अर्चना रामासुंदरम

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक और भारत · और देखें »

भारत के अर्धसैनिक बल

भारत में "अर्धसैनिक बलों" का किसी भी कृत्य में या अधिकारियों द्वारा आधिकारिक तौर पर उल्लेख नहीं किया गया है हालांकि इन्हें पारंपरिक रूप से तीन बलों अर्थात असम राइफल्स, स्पेशल फ्रंटियर फोर्स और भारतीय तटरक्षक बल को परिभाषित करने के लिए किया जाता है। केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को मार्च 2011 से से पूर्व अर्द्धसैनिक बलों के रूप में ही जाना जाता था, पर गृह मंत्रालय ने भ्रम की स्थिति से बचने के लिए पांच केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों अर्थात: सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी के लिए एक समान नामकरण अपनाया।.

नई!!: सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक और भारत के अर्धसैनिक बल · और देखें »

सशस्त्र सीमा बल

सशस्त्र सीमा बल (संक्षेप में: एसएसबी, SSB) भारत का एक अर्धसैनिक बल है जिसपर 1,751 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। इस सीमा से हथियारों, गोला-बारूद की तस्करी और देश विरोधी तत्वों की अवैध रूप से भारत में आवाजाही का खतरा रहता है। .

नई!!: सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक और सशस्त्र सीमा बल · और देखें »

वंशीधर शर्मा

श्री वंशीधर शर्मा अगस्त, 2014 से भारत के प्रमुख अर्धसैनिक बल सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक हैं। .

नई!!: सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक और वंशीधर शर्मा · और देखें »

अरविन्द राजन

श्री अरविन्द राजन भारत के केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महानिदेशक हैं। 01 मई 2014 से वे सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक का अतिरिक्त पदभार भी संभाल रहे हैं। अगस्त 2014 में सीमा सुरक्षा बल में अपर महानिदेशक पद पर कार्यरत श्री वंशीधर शर्मा को सशस्त्र सीमा बल का महानिदेशक नियुक्त किया गया। .

नई!!: सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक और अरविन्द राजन · और देखें »

अरुण चौधरी

श्री अरुण चौधरी 30 अप्रैल 2014 तक भारत के सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक रह चुके हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के पश्चात् यह पद श्री अरविन्द राजन ने संभाला। बिहार काडर के 1977 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री अरुण चौधरी इससे पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो, सीआईएसएफ और बिहार पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। .

नई!!: सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक और अरुण चौधरी · और देखें »

अर्चना रामासुंदरम

अर्चना रामासुंदरम भारत के सशस्त्र सीमा बल की महानिदेशक हैं। वे किसी अर्धसैनिक बल का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे राष्‍ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्‍यूरो की निदेशक थीं। .

नई!!: सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक और अर्चना रामासुंदरम · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »