लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची

सूची सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची

श्रेणी:हिन्दी फ़िल्में श्रेणी:भारतीय फ़िल्मों से संबंधित सूचियाँ.

16 संबंधों: चेन्नई एक्सप्रेस, तमिल, तेलुगू भाषा, दिलवाले (2015 फ़िल्म), दंगल (फ़िल्म), धूम 3, प्रेम रतन धन पायो, बाहुबली: द बिगनिंग (2015), बाजीराव मस्तानी (फ़िल्म), बजरंगी भाईजान, बैंग बैंग, सुल्तान (2016 फ़िल्म), हैप्पी न्यू ईयर (२०१४ फ़िल्म), कबाली, किक (२०१४ फिल्म), ३ ईडियट्स

चेन्नई एक्सप्रेस

चेन्नई एक्सप्रेस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और गौरी खान द्वारा निर्मित 2013 की भारतीय एक्शन हास्य फ़िल्म है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण फ़िल्म में मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने 226.70 करोड़ का करोड़ रूपए का कारोबार किया था। .

नई!!: सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची और चेन्नई एक्सप्रेस · और देखें »

तमिल

एक तमिल परिवार श्रीलंका में तमिल बच्चे भरतनाट्यम तमिल एक मानमूल है, जिनका मुख्य निवास भारत के तमिलनाडु तथा उत्तरी श्री लंका में है। तमिल समुदाय से जुड़ी चीजों को भी तमिल कहते हैं जैसे, तमिल तथा तमिलनाडु के वासियों को भी तमिल कहा जाता है। तामिल, द्रविड़ जाति की ही एक शाखा है। बहुत से विद्वानों की राय है कि 'तामिल' शब्द संस्कृत 'द्राविड' से निकला है। मनुसंहिता, महाभारत आदि प्राचीन ग्रंथों में द्रविड देश और द्रविड जाति का उल्लेख है। मागधी प्राकृत या पाली में इसी 'द्राविड' शब्द का रूप 'दामिलो' हो गया। तामिल वर्णमाला में त, ष, द आदि के एक ही उच्चारण के कारण 'दामिलो' का 'तामिलो' या 'तामिल' हो गया। शंकराचार्य के शारीरक भाष्य में 'द्रमिल' शब्द आया है। हुएनसांग नामक चीनी यात्री ने भी द्रविड देश को 'चि—मो—लो' करके लिखा है। तमिल व्याकरण के अनुसार द्रमिल शब्द का रूप 'तिरमिड़' होता है। आजकल कुछ विद्वानों की राय हो रही है कि यह 'तिरमिड़' शब्द ही प्राचीन है जिससे संस्कृतवालों ने 'द्रविड' शब्द बना लिया। जैनों के 'शत्रुंजय माहात्म्य' नामक एक ग्रंथ में 'द्रविड' शब्द पर एक विलक्षण कल्पना की गई है। उक्त पुस्तक के मत से आदि तीर्थकर ऋषभदेव को 'द्रविड' नामक एक पुत्र जिस भूभाग में हुआ, उसका नाम 'द्रविड' पड़ गया। पर भारत, मनुसंहिता आदि प्राचीन ग्रंथों से विदित होता है कि द्रविड जाति के निवास के ही कारण देश का नाम द्रविड पड़ा। तामिल जाति अत्यंत प्राचीन हे। पुरातत्वविदों का मत है कि यह जाति अनार्य है और आर्यों के आगमन से पूर्व ही भारत के अनेक भागों में निवास करती थी। रामचंद्र ने दक्षिण में जाकर जिन लोगों की सहायता से लंका पर चढ़ाई की थी और जिन्हें वाल्मीकि ने बंदर लिखा है, वे इसी जाति के थे। उनके काले वर्ण, भिन्न आकृति तथा विकट भाषा आदि के कारण ही आर्यों ने उन्हें बंदर कहा होगा। पुरातत्ववेत्ताओं का अनुमान है कि तामिल जाति आर्यों के संसर्ग के पूर्व ही बहुत कुछ सभ्यता प्राप्त कर चुकी थी। तामिल लोगों के राजा होते थे जो किले बनाकर रहते थे। वे हजार तक गिन लेते थे। वे नाव, छोटे मोटे जहाज, धनुष, बाण, तलवार इत्यादि बना लेते थे और एक प्रकार का कपड़ा बुनना भी जानते थे। राँगे, सीसे और जस्ते को छोड़ और सब धातुओं का ज्ञान भी उन्हें था। आर्यों के संसर्ग के उपरांत उन्होंने आर्यों की सभ्यता पूर्ण रूप से ग्रहण की। दक्षिण देश में ऐसी जनश्रुति है कि अगस्त्य ऋषि ने दक्षिण में जाकर वहाँ के निवासियों को बहुत सी विद्याएँ सिखाई। बारह-तेरह सौ वर्ष पहले दक्षिण में जैन धर्म का बड़ा प्रचार था। चीनी यात्री हुएनसांग जिस समय दक्षिण में गया था, उसने वहाँ दिगंबर जैनों की प्रधानता देखी थी। तमिल भाषा का साहित्य भी अत्यंत प्राचीन है। दो हजार वर्ष पूर्व तक के काव्य तामिल भाषा में विद्यमान हैं। पर वर्णमाला नागरी लिपि की तुलना में अपूर्ण है। अनुनासिक पंचम वर्ण को छोड़ व्यंजन के एक एक वर्ग का उच्चारण एक ही सा है। क, ख, ग, घ, चारों का उच्चारण एक ही है। व्यंजनों के इस अभाव के कारण जो संस्कृत शब्द प्रयुक्त होते हैं, वे विकृत्त हो जाते हैं; जैसे, 'कृष्ण' शब्द तामिल में 'किट्टिनन' हो जाता है। तामिल भाषा का प्रधान ग्रंथ कवि तिरुवल्लुवर रचित कुराल काव्य है। .

नई!!: सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची और तमिल · और देखें »

तेलुगू भाषा

तेलुगु भाषा (तेलुगू:తెలుగు భాష) भारत के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों की मुख्यभाषा और राजभाषा है। ये द्रविड़ भाषा-परिवार के अन्तर्गत आती है। यह भाषा आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना के अलावा तमिलनाडु, कर्णाटक, ओडिशा और छत्तीसगढ़ राज्यों में भी बोली जाती है। तेलुगु के तीन नाम प्रचलित हैं -- "तेलुगु", "तेनुगु" और "आंध्र"। .

नई!!: सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची और तेलुगू भाषा · और देखें »

दिलवाले (2015 फ़िल्म)

दिलवाले एक भारतीय हिन्दी बॉलीवुड हास्य फ़िल्म है, जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है तथा गौरी ख़ान ने फ़िल्म को निर्माता किया है। फ़िल्म में शाहरुख ख़ान, काजोल, वरुण धवन तथा कृति सैनॉन प्रमुख किरदार है। फ़िल्म १८ दिसम्बर २०१५ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची और दिलवाले (2015 फ़िल्म) · और देखें »

दंगल (फ़िल्म)

दंगल एक भारतीय हिन्दी चलचित्र है। जिसका निर्माण आमिर खान ने किया है। इसका निर्देशन और लेखन का कार्य नितीश तिवारी ने किया है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में आमिर खान, साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख,सान्या मल्होत्रा,ज़ायरा वसीम,सुहानी भटनागर आदि हैं। यह फ़िल्म 23 दिसम्बर 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची और दंगल (फ़िल्म) · और देखें »

धूम 3

धूम 3 (Dhoom 3: Back in Action) २०१३ की बहुप्रतीक्षित हिन्दी फ़िल्म है जिसे विजय कृष्ण आचार्य ने निर्देशित किया है। धूम का पहला संस्करण २००४ में जबकि 'धूम 2' २००६ में रिलीज़ हुई थी। यह दोनों ही फिल्में सुपरहिट रही थीं। पहली धूम में जॉन अब्राहम और दूसरी धूम में ऋतिक रोशन ने खलनायक की भूमिका निभाई थी। फिल्म में आमिर खान ने नकारात्मक किरदार निभाया है, जो चालाकी से चोरी करता है। यह फ़िल्म आइमैक्स (IMAX) के फॉर्मेट में विश्व स्तर पर हिन्दी, तमिल एवं तेलुगु भाषा में प्रदर्शित की गयी। धूम 3 भारत में आइमैक्स फ़ाॅर्मेट में प्रदर्शित होने वाली पहली फ़िल्म है। यश राज फ़िल्म्स की बनाइए हुई इस फिल्म ने घरेलु बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ रूपए की कमाई की थी। .

नई!!: सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची और धूम 3 · और देखें »

प्रेम रतन धन पायो

प्रेम रतन धन पायो बॉलीवुड में बनी हिन्दी भाषा की एक फिल्म है। इस फिल्म के मुख्य किरदार में सलमान खान और सोनम कपूर हैं। यह फिल्म 12 नवम्बर 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची और प्रेम रतन धन पायो · और देखें »

बाहुबली: द बिगनिंग (2015)

बाहुबली तेलुगू और तमिल भाषाओं में बनी एक भारतीय फ़िल्म है। यह हिन्दी, मलयालम व कुछ विदेशी भाषाओं में भी बनी है तथा इसे 10 जुलाई 2015 को सिनेमाघरों में दिखाया गया। इसे एस॰एस॰ राजामौली ने निर्देशित किया है। प्रभास, राणा डग्गुबती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना ने मुख्य किरदार निभाए हैं। इसमे रम्या कृष्णन, सत्यराज, नासर, आदिवि सेश, तनिकेल्ल भरनी और सुदीप ने भी कार्य किया है। फ़िल्म की कुछ खास बातों में से एक रही इस फिल्म में चित्रित कालकेय कबीले द्वारा बोली जाने वाली किलिकिलि नामक एक कृत्रिम भाषा जिसका निर्माण मधन कर्की ने लगभग 750 शब्दों और 40 व्याकरण के नियमों द्वारा किया। भारतीय फ़िल्म के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब किसी फ़िल्म के लिए एक नई भाषा का निर्माण किया गया हो। .

नई!!: सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची और बाहुबली: द बिगनिंग (2015) · और देखें »

बाजीराव मस्तानी (फ़िल्म)

'बाजीराव मस्तानी' एक भारतीय ऐतिहासिक (मराठा युग) रोमांस फ़िल्म है जिसका निर्देशन और निर्माण संजय लीला भंसाली ने किया है। फ़िल्म मराठा साम्राज्य के पेशवा बाजीराव और उसकी दूसरी पत्नी मस्तानी के बारे में बताती है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने ये दोनों मुख्य किरदार निभाए हैं, प्रियंका चोपड़ा ने बाजीराव की पहली पत्नी का व तन्वी आज़मी ने बाजीराव की माँ का किरदार निभाया है। बाजीराव मस्तानी १८ दिसम्बर २०१५ को रिलीज़ हुई है। .

नई!!: सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची और बाजीराव मस्तानी (फ़िल्म) · और देखें »

बजरंगी भाईजान

बजरंगी भाईजान भारतीय बॉलीवुड नाट्य फ़िल्म है जिसका निर्देशन कबीर खान ने व निर्माण सलमान खान और रॉकलिन वेंकटेश ने किया है। इसमें सलमान खान, करीना कपूर खान व नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मुख्य पत्रों के रूप में हैं। यह फ़िल्म 17 जुलाई 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची और बजरंगी भाईजान · और देखें »

बैंग बैंग

बैंग बैंग! 2014 की सिद्धार्थ आनन्द द्वारा निर्देशित हिन्दी एक्शन रूमानी फ़िल्म है। फिल्म हॉलीवुड फिल्म नाइट एंड डे की आधिकारिक रीमेक है और मूल में क्रमश: टॉम क्रूज़ और कैमरुन डिएज़ द्वारा निभाए गये किरदार इसमें ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ ने अदा करे हैं। फ़िल्म दुनिया भर में लगभग 5100 स्क्रीन में 2 अक्टूबर, 2014 को जारी की गई जो एक बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ी रिलीज है। फ़िल्म को मिली-जुली से नकारात्मक समीक्षा मिली। फ़िल्म ने पहले चार दिन में दुनियाभर से 175 करोड़ कमाये। .

नई!!: सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची और बैंग बैंग · और देखें »

सुल्तान (2016 फ़िल्म)

सुल्तान भारतीय हिन्दी फ़िल्म है, जिसका निर्देशन अली अब्बास जाफ़र ने तथा निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में सलमान खान और अनुष्का शर्मा हैं। .

नई!!: सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची और सुल्तान (2016 फ़िल्म) · और देखें »

हैप्पी न्यू ईयर (२०१४ फ़िल्म)

कोई विवरण नहीं।

नई!!: सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची और हैप्पी न्यू ईयर (२०१४ फ़िल्म) · और देखें »

कबाली

कबाली एक भारतीय तमिल फ़िल्म है, जिसका निर्देशन और लेखन का कार्य प रंजीत ने किया है। इस फ़िल्म में रजनीकान्त मुख्य किरदार में हैं। उनके साथ राधिका आप्टे, प्रकाश राज, किशोर, कलैयरसन, धंसिका और दिनेश रवि सहायक किरदार में हैं। इसकी शुरुआती रूप से फिल्माने का कार्य २१ अगस्त २०१५ को चेन्नई में शुरू हुआ। इसके बाद यह मलेशिया से बैंकॉक और उसके बाद हाँग काँग में भी किया गया। यह फ़िल्म देशभर में २२ जुलाई २०१६ को प्रदर्शित हुई। .

नई!!: सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची और कबाली · और देखें »

किक (२०१४ फिल्म)

किक एक एक्शन फीचर फिल्म है इस फिल्म के निर्देशक तथा निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीस, नवाजुद्दीन सिद्दिकी तथा रणदीप हुड्डा हैं। यह २००९ में आई तेलुगू फिल्म 'किक' का पुनर्निर्माण है। फिल्म २५ जुलाई २०१४ को रिलीज़ हुई। किक ने पहले दिन में २८ करोड़ रूपए कमा लिए। फिल्म भारत में हर समय की दूसरी सबसे ऊंची कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गए सातवें सर्वाधिक कमाई करने वाली विदेशी बाजारों और दुनिया भर में तीसरा सर्वाधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म में शामिल हो चुकी है। सलमान खान की फिल्म किक सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने पहले सप्ताह में 164.09 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया था। 350 करोड़ से ज़्यादा कमाई करने के बाद किक सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है। .

नई!!: सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची और किक (२०१४ फिल्म) · और देखें »

३ ईडियट्स

थ्री इडीयट्स (हिन्दी अर्थ: तीन बेवक़ूफ़) २००९ की एक हिंदी चल चित्र है। इस फ़िल्म की कहानी अंग्रेजी उपन्यासकार चेतन भगत के प्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यास फ़ाइव प्वांइट समवन पर आधारित है। फ़िल्म के मुख्य कलाकार आमिर ख़ान, करीना कपूर, बोमन इरानी, माधवन, ओमी वैद्य और शर्मन जोशी है। .

नई!!: सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची और ३ ईडियट्स · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

उच्चतम कमाई वाली भारतीय फिल्मों की सूची

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »