लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

समूह १२ तत्व

सूची समूह १२ तत्व

समूह १२ तत्व (Group 12 element) आवर्त सारणी (पीरियोडिक टेबल) के रासायनिक तत्वों का एक समूह है। यह आवर्त सारणी के डी (d) खण्ड में आता है। इस समूह में जस्ता (Zn), कैडमियम (Cd) और पारा (Hg) शामिल हैं। इनके अलावा, अपने विद्युदणु विन्यास (इलेक्ट्रानों की संख्या व व्यवस्था) के आधार पर कोपरनिसियम (Cn) भी इसी समूह का सदस्य है, हालाँकि यह केवल एक प्रयोगशाला में बनाया गया पारऐक्टिनाइड कृत्रिम तत्व है। रॉन्टजैनियम का नाभिक (न्यूक्लीयस) बहुत अस्थाई है जिसके कारणवश यह अत्यंत रेडियोधर्मी (रेडियोऐक्टिव) है और इसकी अर्धायु काल (हाफ़ लाइफ़) केवल २९ सैकिंड है। .

9 संबंधों: पारऐक्टिनाइड, पारा, रासायनिक तत्व, जस्ता, खण्ड (आवर्त सारणी), आवर्त सारणी, इलेक्ट्रॉन विन्यास, कैडमियम, कोपरनिसियम

पारऐक्टिनाइड

पारऐक्टिनाइड (Transactinide, ट्रान्सऐक्टिनाइड), जिन्हें महा-भारी तत्व (super-heavy elements, सूपर-हेवी तत्व) भी कहते हैं, रासायनिक तत्वों की आवर्त सारणी (पीरियोडिक टेबल) में ऐक्टिनाइड शृंखला के तुरंत बाद आने वाले तत्व होते हैं। इनके परमाणु क्रमांक (ऐटोमिक नम्बर) १०४ से ११८ होते हैं। कोई भी पारऐक्टिनाइड तत्व प्रकृति में नहीं मिलता और सभी केवल प्रयोगशाला में कृत्रिम रूप से बनाए गए हैं। सभी रेडियोधर्मी हैं और इस अस्थिरता के कारण इन्हें बनाते ही इनके परमाणु टूटने लगते हैं। इनमें से सबसे स्थाई १०४ के परमाणु क्रमांक वाला रदरफोर्डियम (Rf) है, जिसका अर्धायु काल (हाफ़-लाइफ़) केवल ११ मिनट है। .

नई!!: समूह १२ तत्व और पारऐक्टिनाइड · और देखें »

पारा

साधारण ताप पर पारा द्रव रूप में होता है। पारे का अयस्क पारा या पारद (संकेत: Hg) आवर्त सारिणी के डी-ब्लॉक का अंतिम तत्व है। इसका परमाणु क्रमांक ८० है। इसके सात स्थिर समस्थानिक ज्ञात हैं, जिनकी द्रव्यमान संख्याएँ १९६, १९८, १९९, २००, २०१, २०२ और २०४ हैं। इनके अतिरिक्त तीन अस्थिर समस्थानिक, जिनकी द्रव्यमान संख्याएँ १९५, १९७ तथा २०५ हैं, कृत्रिम साधनों से निर्मित किए गए हैं। रासायनिक जगत् में केवल यही धातु साधारण ताप और दाब पर द्रव रूप होती है। .

नई!!: समूह १२ तत्व और पारा · और देखें »

रासायनिक तत्व

रासायनिक तत्वों की आवर्त सारणी रासायनिक तत्व (या केवल तत्व) ऐसे उन शुद्ध पदार्थों को कहते हैं जो केवल एक ही तरह के परमाणुओं से बने होते हैं। या जो ऐसे परमाणुओं से बने होते हैं जिनके नाभिक में समान संख्या में प्रोटॉन होते हैं। सभी रासायनिक पदार्थ तत्वों से ही मिलकर बने होते हैं। हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, आक्सीजन, तथा सिलिकॉन आदि कुछ तत्व हैं। सन २००७ तक कुल ११७ तत्व खोजे या पाये जा चुके हैं जिसमें से ९४ तत्व धरती पर प्राकृतिक रूप से विद्यमान हैं। कृत्रिम नाभिकीय अभिक्रियाओं के परिणामस्वरूप उच्च परमाणु क्रमांक वाले तत्व समय-समय पर खोजे जाते रहे हैं। .

नई!!: समूह १२ तत्व और रासायनिक तत्व · और देखें »

जस्ता

जस्ता या ज़िन्क एक रासायनिक तत्व है जो संक्रमण धातु समूह का एक सदस्य है। रासायनिक दृष्टि से इसके गुण मैगनीसियम से मिलते-जुलते हैं। मनुष्य जस्ते का प्रयोग प्राचीनकाल से करते आये हैं। कांसा, जो ताम्बे व जस्ते की मिश्र धातु है, १०वीं सदी ईसापूर्व से इस्तेमाल होने के चिन्ह छोड़ गया है। ९वीं शताब्दी ईपू से राजस्थान में शुद्ध जस्ता बनाये जाने के चिन्ह मिलते हैं और ६ठीं शताब्दी ईपू की एक जस्ते की खान भी राजस्थान में मिली है। लोहे पर जस्ता चढ़ाने से लोहा ज़ंग खाने से बचा रहता है और जस्ते का प्रयोग बैट्रियों में भी बहुत होता है। .

नई!!: समूह १२ तत्व और जस्ता · और देखें »

खण्ड (आवर्त सारणी)

आवर्त सारणी के खण्ड आवर्त सारणी (पीरियोडिक टेबल) में रासायनिक तत्वों के कुछ समूहों को कहते हैं। इस शब्द को प्रथम बार फ़्रेंच में चार्ल्स जैनेट ने प्रयोग किया था। एक खण्ड के सर्वोच्च-ऊर्जा प्रतिनिधि इलेक्ट्रॉन समान परमाणु ऑर्बिटल से होते हैं। अतः प्रत्येक खण्ड को उसके विशिष्ट ऑर्बिटल के नाम पर कहा जाता है.

नई!!: समूह १२ तत्व और खण्ड (आवर्त सारणी) · और देखें »

आवर्त सारणी

आवर्त सारणी (अथवा, तत्वों की आवर्त सारणी) रासायनिक तत्वों को उनकी संगत विशेषताओं के साथ एक सारणी के रूप में दर्शाने की एक व्यवस्था है। आवर्त सारणी में रासायनिक तत्त्व परमाणु क्रमांक के बढ़ते क्रम में सजाये गये हैं तथा आवर्त (पिरियड), प्राथमिक समूह, द्वितीयक समूह में वर्गीकृत किया गया है। वर्तमान आवर्त सारणी मैं ११८ ज्ञात तत्व सम्मिलित हैं। सबसे पहले रूसी रसायन-शास्त्री मेंडलीफ (सही उच्चारण- मेन्देलेयेव) ने सन १८६९ में आवर्त नियम प्रस्तुत किया और तत्वों को एक सारणी के रूप में प्रस्तुत किया। इसके कुछ महीनों बाद जर्मन वैज्ञानिक लोथर मेयर (1830-1895) ने भी स्वतन्त्र रूप से आवर्त सारणी का निर्माण किया। मेन्देलेयेव की सारणी से अल्फ्रेड वर्नर (Alfred Werner) ने आवर्त सारणी का वर्तमान स्वरूप निर्मित किया। सन १९५२ में कोस्टा रिका के वैज्ञानिक गिल चावेरी (scientist Gil Chaverri) ने आवर्त सारणी का एक नया रूप प्रस्तुत किया जो तत्वों के इलेक्ट्रानिक संरचना पर आधारित था। रसायन शास्त्रियों के लिये आवर्त सारणी अत्यन्त महत्वपूर्ण एवं उपयोगी है। इसके कारण कम तत्वों के गुणधर्मों को ही याद रखने से काम चल जाता है क्योंकि आवर्त सारणी में किसी समूह (उर्ध्वाधर पंक्ति) या किसी आवर्त (क्षैतिज पंक्ति) में गुणधर्म एक निश्चित क्रम से एवं तर्कसम्मत तरीके से बदलते हैं। नीचे आवर्त सारणी का आधुनिक रूप दिखाया गया है जिसमें १८ वर्ग तथा ७ आवर्त हैं- .

नई!!: समूह १२ तत्व और आवर्त सारणी · और देखें »

इलेक्ट्रॉन विन्यास

आण्विक और परमाणु कक्षीय में विद्युदणु विद्युदणु विन्यास सारणी आणविक भौतिकी एवं परिमाण रासायनिकी (प्रमात्रा रासायनिकी) में किसी अणु, परमाणु या किसी अन्य भौतिक संरचना में इलेक्ट्रॉनों की व्यवस्था को इलेक्ट्रॉन विन्यास (electron configuaration) कहते हैं। इलेक्ट्रॉन विन्यास में इलेक्ट्रॉन को किसी परमाणु या आण्विक प्रणाली में वितरित करने का तरीका दिया गया होता है। उदाहरण के लिए, नियान का इलेक्ट्र्रॉनिक विन्यास यह है- 1s2 2s2 2p6.

नई!!: समूह १२ तत्व और इलेक्ट्रॉन विन्यास · और देखें »

कैडमियम

कैडमियम एक भौतिक तत्त्व है। Image:CadmiumMetalUSGOV.jpg श्रेणी:कैडमियम श्रेणी:रासायनिक तत्व श्रेणी:संक्रमण धातु श्रेणी:विषविज्ञान.

नई!!: समूह १२ तत्व और कैडमियम · और देखें »

कोपरनिसियम

कोपरनिसियम (Copernicium), जिसका रासायनिक प्रतीक Cn है, एक रासायनिक तत्व है। इसका परमाणु क्रमांक (एटोमिक नम्बर) ११२ है। कोपरनिसियम प्रकृति में नहीं पाया जाता और यह केवल प्रयोगशाला में कृत्रिम रूप से निर्मित किया गया है। इसका नाभिक (न्यूक्लीयस) बहुत अस्थाई है जिसके कारणवश यह अत्यंत रेडियोधर्मी (रेडियोऐक्टिव) है और इसकी अर्धायु काल (हाफ़ लाइफ़) केवल २९ सैकिंड है। यह सबसे पहले १९९६ में बनाया गया था और कुल मिलाकर सन् २०१५ तक कोपरनिसियम के केवल ७५ परमाणु देखे गये थे। यह यह आवर्त सारणी (पीरियोडिक टेबल) के डी (d) खण्ड में आता है और एक पारऐक्टिनाइड तत्व है। .

नई!!: समूह १२ तत्व और कोपरनिसियम · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

समूह 12 तत्व

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »