लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सपने साजन के

सूची सपने साजन के

सपने साजन के लॉरेंस डिसूज़ा द्वारा निर्देशित 1992 की हिन्दी फिल्म है। इसमें मुख्य किरदार करिश्मा कपूर, राहुल रॉय और जैकी श्रॉफ ने निभाए हैं। साजन की सफलता के बाद लोरेंस की ये फ़िल्म बड़ी उम्मीदों के साथ रिलीज हुई थी। लेकिन यह औसत प्रदर्शन ही कर पायी। .

22 संबंधों: डिम्पल कपाड़िया, दिनेश हिंगू, दिल का क्या कसूर, ध्वनि-पट्टी, नदीम-श्रवण, भारत, राहुल रॉय, रीमा लागू, लॉरेंस डिसूज़ा, शुभा खोटे, समीर, साजन (1991 फ़िल्म), सुधाकर बोकाडे, हिन्दी, जान तेरे नाम, जैकी श्रॉफ, गुलशन ग्रोवर, आलोक नाथ, करिश्मा कपूर, कुमार सानु, अरुणा ईरानी, अलका याज्ञिक

डिम्पल कपाड़िया

डिम्पल कपाड़िया (जन्म: 8 जून, 1957) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री है जिनके पति राजेश खन्ना थे। इनकी बेटी भी एक अभिनेत्री है। जिनका नाम ट्विंकल खन्ना है और दामाद अक्षय कुमार है। .

नई!!: सपने साजन के और डिम्पल कपाड़िया · और देखें »

दिनेश हिंगू

दिनेश हिंगू हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: सपने साजन के और दिनेश हिंगू · और देखें »

दिल का क्या कसूर

दिल का क्या कसूर 1992 की लॉरेंस डिसूज़ा द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। दिव्या भारती और पृथ्वी अभिनीत फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। नदीम-श्रवण द्वारा दिया गया फिल्म का संगीत, इसकी आकर्षक धुनों के कारण एक त्वरित हिट था। .

नई!!: सपने साजन के और दिल का क्या कसूर · और देखें »

ध्वनि-पट्टी

ध्वनि-पट्टी या साउंडट्रैक वो अंकित संगीत है जिसे किसी फिल्म, पुस्तक, टेलीविजन कार्यक्रम या वीडियो गेम की छवियों के साथ संक्रमित (सिंक्रनाइज़) किया जा सकता है। व्यावसायिक रूप से जारी किसी फिल्म या टीवी कार्यक्रम की साउंडट्रैक एल्बम उस फिल्म या टीवी कार्यक्रम की मूल फिल्म का वो भौतिक हिस्सा होता है जहां समक्रमित ध्वनि का अंकन किया जाता है। .

नई!!: सपने साजन के और ध्वनि-पट्टी · और देखें »

नदीम-श्रवण

नदीम-श्रवण हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी है। इसने नदीम अख्तर सैफी और श्रवण कुमार राठोड़ के नाम से अपना नाम प्राप्त किया। 1973 में पहली बार एक दूसरे से मिले नदीम श्रवण ने भोजपुरी फिल्म दंगल से अपने संगीत करियर की शुरुआत की। 80 के दशक में काफी संघर्ष करने के बाद उन्हें 1990 की फ़िल्म आशिकी से पहचान मिली, जो बॉलीवुड की अब तक की सर्वाधिक बिकने वाली एल्बम है। इसके बाद 1997 तक उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, और बॉलीवुड के उस समय के अग्रणी संगीतकारों में स्थान प्राप्त किया। 1997 में गुलशन कुमार हत्याकांड में नदीम सैफी को भी संदिग्धों की सूची में पाया गया, जिस कारण वे कुछ समय के लिए संगीत से दूर रहे। 2000 की फिल्म धड़कन से नदीम-श्रवण ने एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी की, हालाँकि 5 वर्ष तक दोबारा काम करने के बाद 2005 की फ़िल्म दोस्ती के बाद दोनों अलग हो गए। उन्हें प्राप्त सम्मानों में 4 फिल्मफेयर पुरस्कार, 2 स्टार स्क्रीन पुरस्कार, 1 ज़ी सिने पुरस्कार तथा राजा फिल्म के लिए एक विशेष पुरस्कार शामिल हैं। 1991 से 1993 तक नदीम-श्रवण ने लगातार तीन बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। शंकर-जयकिशन (1971–1973) तथा लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल (1978-1981) के बाद ऐसा करने वाले वह तीसरे संगीतकार हैं। .

नई!!: सपने साजन के और नदीम-श्रवण · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: सपने साजन के और भारत · और देखें »

राहुल रॉय

राहुल रॉय (जन्म: 9 फरवरी, 1968) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: सपने साजन के और राहुल रॉय · और देखें »

रीमा लागू

रीमा लागू (21 जून 1958 – 18 मई 2017) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री थीं। इन्हें हिन्दी और मराठी सिनेमा में सहायक और माँ के कई किरदार निभाने के कारण जाना जाता है। यह लगभग चार दशक से मराठी मंच पर कार्य कर रही थीं। इन्होंने मराठी धारावाहिक "तुजा मजा जामेना" में मुख्य किरदार निभाया था, इसके अलावा हिन्दी धारावाहिक "श्रीमान श्रीमती" और "तू तू मैं मैं" में भी महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी हैं। इन्हें कई हिन्दी फिल्मों में माँ के किरदार निभाने के कारण जाना जाता है, जिसमें मैंने प्यार किया, आशिक़ी, साजन, हम आपके हैं कौन, रंगीला, वास्तव, कुछ कुछ होता है, कल हो ना हो और हम साथ साथ हैं आदि है। .

नई!!: सपने साजन के और रीमा लागू · और देखें »

लॉरेंस डिसूज़ा

लॉरेंस डिसूज़ा एक भारतीय फ़िल्म निर्देशक हैं (पहले चलचित्रकार का कार्य कर चुके हैं) जिन्हें मुख्यतः १९९० के दशक की हिन्दी फ़िल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने सपने साजन के, संग्राम, बलमा, साजन और दिल तेरा आशिक जैसी फ़िल्में निर्देशित की। नदीम श्रवण ने केवल दिल तेरा दिवाना फ़िल्म के अलावा इनकी सभी फ़िल्मों का संगीत स्वयं दिया। साजन उनके जीवन की सबसे सफल फ़िल्म रही। .

नई!!: सपने साजन के और लॉरेंस डिसूज़ा · और देखें »

शुभा खोटे

शुभा खोटे हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: सपने साजन के और शुभा खोटे · और देखें »

समीर

समीर हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गीतकार हैं। इनके ज्यादातर गीत हिट हुए और इनके द्वारा गाये गए गीत आज भी लोगोंं की जुबानोंं पर हैं। .

नई!!: सपने साजन के और समीर · और देखें »

साजन (1991 फ़िल्म)

साजन 1991 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है जिसका निर्देशन लॉरेंस डिसूज़ा द्वारा किया गया है और सलमान खान, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित इसमें मुख्य भूमिकाओं में है। रीलिज होने के बाद फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और इसका संगीत भी खूब सराहा गया था। .

नई!!: सपने साजन के और साजन (1991 फ़िल्म) · और देखें »

सुधाकर बोकाडे

अंगूठाकार सुधाकर बोकाडे हिन्दी फ़िल्मों के निर्माता थे। 1990 के दशक की कई फ़िल्मों का उन्होंने निर्माण किया था। जुलाई 2013 में उनका निधन हो गया। .

नई!!: सपने साजन के और सुधाकर बोकाडे · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: सपने साजन के और हिन्दी · और देखें »

जान तेरे नाम

जान तेरे नाम 1992 की हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है जो दीपक बलराज विज द्वारा निर्देशित है और जिमी निरुला द्वारा निर्मित है। इसमें मुख्य भूमिकाओं में रॉनित रॉय और फरहीन है। यह फिल्म रोनित रॉय और फरहीन की पहली फिल्म थी। फिल्म अपने गीतों के लिए व्यापक रूप से लोकप्रिय थी और नदीम-श्रवण के मधुर गीतों को अब भी याद किया जाता है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। .

नई!!: सपने साजन के और जान तेरे नाम · और देखें »

जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ (जन्म नाम:जयकिशन काकुभाई श्रॉफ, तिथि: 1 फरवरी, 1957) हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: सपने साजन के और जैकी श्रॉफ · और देखें »

गुलशन ग्रोवर

गुलशन ग्रोवर (जन्म: 21 सितंबर, 1955) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: सपने साजन के और गुलशन ग्रोवर · और देखें »

आलोक नाथ

आलोक नाथ हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। आलोक नाथ हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: सपने साजन के और आलोक नाथ · और देखें »

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। वह प्रसिद्ध कपूर ख़ानदान से हैं और करीना कपूर की बड़ी बहन हैं। करिश्मा को उनके उपनाम लोलो से भी जाना जाता है। इनका जन्म 25 जून 1974 को मुम्बई में हुआ था। इन्हौंने बॉलीवुड की कई प्रसिद्ध और इनाम जीतने वाली फ़िल्मों में काम किया है। .

नई!!: सपने साजन के और करिश्मा कपूर · और देखें »

कुमार सानु

कुमार सानु (पूरा नाम केदारनाथ भट्टाचार्य) हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गायक हैं। इन्होंने अपने गाने की शुरुआत वर्ष 1989 में शुरू की। 2009 में इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री भी मिल चुका है। .

नई!!: सपने साजन के और कुमार सानु · और देखें »

अरुणा ईरानी

अरुणा ईरानी हिन्दी फिल्मों की एक चरित्र अभिनेत्री हैं। दस साल की उम्र से आयी थी, दिलीप कुमार की फिल्म मे, कम शिक्शित होते हुए भि उन्होन्ने भार्तिय .

नई!!: सपने साजन के और अरुणा ईरानी · और देखें »

अलका याज्ञिक

अलका याज्ञिक भारतीय सिनेमा की एक प्रसिद्ध पार्श्वगायिका हैं। वे हिंदी सिनेमा में तीन दशकों तक अपनी गायकी के लिए विख्यात हैं। हिंदी सिनेमा में वे सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली पांचवी पार्श्वगायिका हैं। उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार के ३६ नामांकनों में से ७ बार पुरस्कार मिल चुका है जो कि खुद में एक रिकॉर्ड है। उन्हें दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त है। साथ ही उनके २० गाने बीबीसी के "बॉलीवुड के श्रेष्ठ ४० सदाबहार साउंडट्रैक" में शामिल हैं। उनके कुछ हिट गानों में से हैं — "कुछ कुछ होता है", "टिप टिप बरसा पानी", "परदेसी परदेसी", "छम्मा छम्मा", "पूछो ज़रा पूछो", "एक दो तीन", "चाँद छुपा बादल में", "लाल दुपट्टा", "मुझको राणाजी" और "बाज़ीगर ओ बाज़ीगर"। .

नई!!: सपने साजन के और अलका याज्ञिक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »