लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सज्जाद लोन

सूची सज्जाद लोन

सज्जाद ग़नी लोन (जन्म:1967) भारत के जम्मू-कश्मीर प्राँत के एक राजनीतिज्ञ हैं। वे पीपल्स काँफ्रेंस पार्टी के संस्थापक एवं अध्यक्ष हैं तथा हंदवाड़ा सीट से विधायक हैं। उनके पिता अब्दुल ग़नी लोन बड़े कश्मीरी नेता थे जिनकी 21 मई 2002 को श्रीनगर में हत्या कर दी गई थी। पिता की हत्या के पश्चात् सज्जाद ने हुर्रियत से अलग होकर पीपल्स काँफ्रेंस पार्टी बनाई जिसके वे वर्तमान अध्यक्ष हैं। 2009 में वे स्वयं और 2014 में इनके उम्मीदवार लोकसभा चुनाव लड़े किंतु हार गए। 2014 के जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों से पूर्व सज्जाद लोन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की जिससे भारतीय जनता पार्टी के साथ इनके गठबंधन की अटकलें लगनी शुरु हो गई। पीपुल्स कांफ्रेंस ने इस विधानसभा चुनाव में कुपवाड़ा-हंदवाड़ा की 12 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए जिनमें से दो विजयी हुए। .

5 संबंधों: नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी, जम्मू और कश्मीर विधानसभा, जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव, 2014, अब्दुल ग़नी लोन

नरेन्द्र मोदी

नरेन्द्र दामोदरदास मोदी (નરેંદ્ર દામોદરદાસ મોદી Narendra Damodardas Modi; जन्म: 17 सितम्बर 1950) भारत के वर्तमान प्रधानमन्त्री हैं। भारत के राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उन्हें 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमन्त्री पद की शपथ दिलायी। वे स्वतन्त्र भारत के 15वें प्रधानमन्त्री हैं तथा इस पद पर आसीन होने वाले स्वतंत्र भारत में जन्मे प्रथम व्यक्ति हैं। वडनगर के एक गुजराती परिवार में पैदा हुए, मोदी ने अपने बचपन में चाय बेचने में अपने पिता की मदद की, और बाद में अपना खुद का स्टाल चलाया। आठ साल की उम्र में वे आरएसएस से  जुड़े, जिसके साथ एक लंबे समय तक सम्बंधित रहे । स्नातक होने के बाद उन्होंने अपने घर छोड़ दिया। मोदी ने दो साल तक भारत भर में यात्रा की, और कई धार्मिक केंद्रों का दौरा किया। गुजरात लौटने के बाद और 1969 या 1970 में अहमदाबाद चले गए। 1971 में वह आरएसएस के लिए पूर्णकालिक कार्यकर्ता बन गए। 1975  में देश भर में आपातकाल की स्थिति के दौरान उन्हें कुछ समय के लिए छिपना पड़ा। 1985 में वे बीजेपी से जुड़े और 2001 तक पार्टी पदानुक्रम के भीतर कई पदों पर कार्य किया, जहाँ से वे धीरे धीरे वे सचिव के पद पर पहुंचे।   गुजरात भूकंप २००१, (भुज में भूकंप) के बाद गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के असफल स्वास्थ्य और ख़राब सार्वजनिक छवि के कारण नरेंद्र मोदी को 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। मोदी जल्द ही विधायी विधानसभा के लिए चुने गए। 2002 के गुजरात दंगों में उनके प्रशासन को कठोर माना गया है, की आलोचना भी हुई।  हालांकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त विशेष जांच दल (एसआईटी) को अभियोजन पक्ष की कार्यवाही शुरू करने के लिए कोई है। मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी नीतियों को आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए । उनके नेतृत्व में भारत की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा और 282 सीटें जीतकर अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की। एक सांसद के रूप में उन्होंने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी वाराणसी एवं अपने गृहराज्य गुजरात के वडोदरा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा और दोनों जगह से जीत दर्ज़ की। इससे पूर्व वे गुजरात राज्य के 14वें मुख्यमन्त्री रहे। उन्हें उनके काम के कारण गुजरात की जनता ने लगातार 4 बार (2001 से 2014 तक) मुख्यमन्त्री चुना। गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त नरेन्द्र मोदी विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं और वर्तमान समय में देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से हैं।। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी वे सबसे ज्यादा फॉलोअर वाले भारतीय नेता हैं। उन्हें 'नमो' नाम से भी जाना जाता है। टाइम पत्रिका ने मोदी को पर्सन ऑफ़ द ईयर 2013 के 42 उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया है। अटल बिहारी वाजपेयी की तरह नरेन्द्र मोदी एक राजनेता और कवि हैं। वे गुजराती भाषा के अलावा हिन्दी में भी देशप्रेम से ओतप्रोत कविताएँ लिखते हैं। .

नई!!: सज्जाद लोन और नरेन्द्र मोदी · और देखें »

भारतीय जनता पार्टी

भारतीय जनता पार्टी (संक्षेप में, भाजपा) भारत के दो प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक हैं, जिसमें दूसरा दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस है। यह राष्ट्रीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है।.

नई!!: सज्जाद लोन और भारतीय जनता पार्टी · और देखें »

जम्मू और कश्मीर विधानसभा

जम्मू और कश्मीर विधानसभा जो द्विसदनीय है। जम्मू और कश्मीर विधानसभा का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है। .

नई!!: सज्जाद लोन और जम्मू और कश्मीर विधानसभा · और देखें »

जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव, 2014

श्रेणी:जम्मू और कश्मीर सरकार श्रेणी:जम्मू और कश्मीर विधानसभा श्रेणी:2014 में भारत श्रेणी:जम्मू और कश्मीर में चुनाव.

नई!!: सज्जाद लोन और जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव, 2014 · और देखें »

अब्दुल ग़नी लोन

अब्दुल ग़नी लोन बड़े कश्मीरी नेता थे जिनकी 21 मई 2002 को श्रीनगर में हत्या कर दी गई थी। अब्दुल ग़नी लोन 1990 के बाद हुर्रियत कांफ्रेंस का हिस्सा बने, लेकिन अपने उदारवादी रुख के चलते कट्टरवादियों से उनकी अनबन रही। उनके पुत्र सज्जाद लोन ने हुर्रियत से अलग होकर पीपल्स काँफ्रेंस पार्टी बनाई जिसके वे वर्तमान अध्यक्ष हैं। 2009 में वे स्वयं और 2014 में इनके उम्मीदवार लोकसभा चुनाव लड़े किंतु हार गए। .

नई!!: सज्जाद लोन और अब्दुल ग़नी लोन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सजाद गनी लोन, सज्जाद ग़नी लोन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »