लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अलंकारी पटलित

सूची अलंकारी पटलित

अलंकारी पटलित या सजावटी लेमिनेट (Decorative laminate) का उपयोग फर्नीचर में किया जाता है। लेमिनेट कई रंगों में आते हैं। लेमिनेट पर चिपचिपा पदार्थ लगाकर प्लाइवुड पर चिपकाया जाता है। यह काफी आकर्षक दिखता है। इससे घर काफी अच्छा दिखता है। 'सनमाइका' (Sunmica), अलंकारी पटलित का एक ब्राण्ड है जो भारत में बहुत लोकप्रिय है। .

5 संबंधों: प्लाइवुड, फ़र्नीचर, भारत, रंग, वीनियर

प्लाइवुड

स्प्रूस से बना हुआ 'सॉफ्टवुड प्लाईवुड' प्लाईवुड ऐसे बनती है परतदार लकड़ी या प्लाईवुड (जर्मन: Sperrholz, अंग्रेजी: Plywood, फ्रेंच: Contreplaqué) लकड़ी की अनेक पतली चादरों (परतों) से निर्मित एक प्रकार का कृत्रिम काष्ठ है। परतें परस्पर चिपकाई जाती हैं ताकि अधिक मजबूती के लिए आसन्न परतों के बीच लकड़ी के तंतु एक दूसरे से समकोण पर रहें। आमतौर पर परतें विषम संख्या में होती हैं क्योंकि समरूपता के कारण बोर्ड के मुड़ने की संभावना कम हो जाती है। .

नई!!: अलंकारी पटलित और प्लाइवुड · और देखें »

फ़र्नीचर

फर्नीचर भवनों, दुकानों, कार्यालयों आदि के अन्द्र मानव उपयोग (बैठने, सोने, आदि) में आने वाली वस्तुओं को फर्नीचर कहते हैं। इसमें कुर्सी, मेज, सोफा, पलंग आदि आदि हैं। इसके अन्तर्गत प्रायः वे चीजें नहीं आतीं जो 'अचल' हों (जैसे दीवार में जड़ी हुई आलमारी)। फर्नीचर लकड़ी, धातु, प्लास्टिक आदि से बनाये जाते हैं। .

नई!!: अलंकारी पटलित और फ़र्नीचर · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: अलंकारी पटलित और भारत · और देखें »

रंग

रंग प्रकाश का गुण है। इसके तीन गुण होते है- रंगत,मान,सघनता।वर्ण, चाक्षुक या आभासी कला के महत्वपूर्ण अंग हैं। वर्ण या रंग होते हैं, आभास बोध का मानवी गुण धर्म है, जिसमें लाल, हरा, नीला, इत्यादि होते हैं। रंग, मानवी आँखों की वर्णक्रम से मिलने पर छाया सम्बंधी गतिविधियों से से उत्पन्न होते हैं। रंग की श्रेणियाँ एवं भौतिक विनिर्देश जो हैं, जुड़े होते हैं वस्तु, प्रकाश स्त्रोत, इत्यादि की भौतिक गुणधर्म जैसे प्रकाश अन्तर्लयन, विलयन, समावेशन, परावर्तन या वर्णक्रम उत्सर्ग पर निर्भर भी करते हैं। .

नई!!: अलंकारी पटलित और रंग · और देखें »

वीनियर

वीनियर फर्नीचर के कार्य में लिया जाने वाली एक लकड़ी अर्थात प्लाइवुड जैसा होता है। इसका मोटापा 3 एमएम (1/8 इंच) होता है तथा यह ज्यादातर 4 फुट वाई 8 फुट की शीट में मिलता है। वीनियर कई तरह के आते है तथा काफी महंगे भी आते हैं। वीनियर को प्लाइवुड पर लगाया जाता है तथा इस पर कील को स्थायी रूप से नहीं मारा जाता है। वीनियर को सूखे पेपर से घिसा जाता है इससे यह काफी आकर्षक दिखता है। इनके अलावा वीनियर पर लेमिनेशन भी किया जाता है इससे यह काफी चमकदार हो जाता है। .

नई!!: अलंकारी पटलित और वीनियर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सनमाइका, सजावटी लेमिनेट

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »