लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि

सूची संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, संयुक्त राष्ट्र में भारत के सबसे बड़े प्रतिनिधि होते हैं। भारत के वर्तमान स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन है जो जनवरी 2016 को नियुक्त किए गये थे। .

5 संबंधों: भारत के राष्ट्रपति, भारत के राजदूत और उच्चायुक्त, मोहम्मद हामिद अंसारी, संयुक्त राष्ट्र, सैयद अकबरूद्दीन

भारत के राष्ट्रपति

भारत के राष्ट्रपति, भारत गणराज्य के कार्यपालक अध्यक्ष होते हैं। संघ के सभी कार्यपालक कार्य उनके नाम से किये जाते हैं। अनुच्छेद 53 के अनुसार संघ की कार्यपालक शक्ति उनमें निहित हैं। वह भारतीय सशस्त्र सेनाओं का सर्वोच्च सेनानायक भी हैं। सभी प्रकार के आपातकाल लगाने व हटाने वाला, युद्ध/शांति की घोषणा करने वाला होता है। वह देश के प्रथम नागरिक हैं। भारतीय राष्ट्रपति का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है। सिद्धांततः राष्ट्रपति के पास पर्याप्त शक्ति होती है। पर कुछ अपवादों के अलावा राष्ट्रपति के पद में निहित अधिकांश अधिकार वास्तव में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले मंत्रिपरिषद् के द्वारा उपयोग किए जाते हैं। भारत के राष्ट्रपति नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में रहते हैं, जिसे रायसीना हिल के नाम से भी जाना जाता है। राष्ट्रपति अधिकतम कितनी भी बार पद पर रह सकते हैं इसकी कोई सीमा तय नहीं है। अब तक केवल पहले राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने ही इस पद पर दो बार अपना कार्यकाल पूरा किया है। प्रतिभा पाटिल भारत की 12वीं तथा इस पद को सुशोभीत करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति हैं। उन्होंने 25 जुलाई 2007 को पद व गोपनीयता की शपथ ली थी। - Fadoo Post - 14 july 2017 वर्तमान में राम नाथ कोविन्द भारत के चौदहवें राष्ट्रपति हैं। .

नई!!: संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि और भारत के राष्ट्रपति · और देखें »

भारत के राजदूत और उच्चायुक्त

भारत के राजदूत और उच्चायुक्त दुनिया के अलग-अलग सार्वभौम राष्ट्रों के लिये राजनयिक मिशन के मुख्य प्रतिनिधि होते हैं। उच्चायुक्त राष्ट्रकुल देशों के राजनयिक मिशन के प्रतिनिधि होते हैं और राजदूत बाकी देशों के लिए। एक अंतरराष्ट्रीय संगठन के राजनयिक मिशन के प्रमुख को स्थायी प्रतिनिधि कहा जाता है। .

नई!!: संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि और भारत के राजदूत और उच्चायुक्त · और देखें »

मोहम्मद हामिद अंसारी

मोहम्मद हामिद अंसारी (जन्म १ अप्रैल १९३४), भारत के उपराष्ट्रपति थे। वे भारतीय अल्पसंख्यक आयोग के भूतपूर्व अध्यक्ष भी हैं। वे एक शिक्षाविद, तथा प्रमुख राजनेता हैं, एवं अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के उपकुलपति भी रह चुके हैं। वे 10 अगस्त 2007 को भारत के 13वें उपराष्ट्रपति चुने गये। .

नई!!: संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि और मोहम्मद हामिद अंसारी · और देखें »

संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसके उद्देश्य में उल्लेख है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने के सहयोग, अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शांति के लिए कार्यरत है। संयुक्त राष्ट्र की स्थापना २४ अक्टूबर १९४५ को संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई। द्वितीय विश्वयुद्ध के विजेता देशों ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र को अन्तर्राष्ट्रीय संघर्ष में हस्तक्षेप करने के उद्देश्य से स्थापित किया था। वे चाहते थे कि भविष्य में फ़िर कभी द्वितीय विश्वयुद्ध की तरह के युद्ध न उभर आए। संयुक्त राष्ट्र की संरचना में सुरक्षा परिषद वाले सबसे शक्तिशाली देश (संयुक्त राज्य अमेरिका, फ़्रांस, रूस और संयुक्त राजशाही) द्वितीय विश्वयुद्ध में बहुत अहम देश थे। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में १९३ देश है, विश्व के लगभग सारे अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त देश। इस संस्था की संरचन में आम सभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक व सामाजिक परिषद, सचिवालय और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय सम्मिलित है। .

नई!!: संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि और संयुक्त राष्ट्र · और देखें »

सैयद अकबरूद्दीन

सैयद अकबरूद्दीन (अँग्रेजी: Syed Akbaruddin, तेलुगू:సయ్యద్ అక్బరుద్దీన్) न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त हैं। वे भारतीय विदेश सेवा के वर्ष 1985 बैच के अधिकारी हैं तथा उन्होने इस पद पर अशोक मुखर्जी का स्थान लिया है। इससे पूर्व वे भारतीय विदेश मंत्रालय में अपर सचिव थे। .

नई!!: संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि और सैयद अकबरूद्दीन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

संयुक्त राष्ट्र मेँ भारत के स्थायी प्रतिनिधि

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »