लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016

सूची संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव, 2016, चार वर्ष से होने वाले 58वें और अब तक के सबसे ताजा अमेरिकी चुनाव हैं जो मंगलवार, नवम्बर 8, 2016 को सम्पन्न हुये। इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने डेमोक्रैटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराया। जनवरी 20, 2017 को ट्रम्प अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति तथा उनके साथी, इंडियाना के गर्वनर माइक पेंस 48वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। मतदाताओं ने राष्ट्रपति मण्डल का चुनाव किया है जो इसमें जीतने में सक्षम रहे हैं वो दिसम्बर 19, 2016 को निर्वाचक मण्डल के माध्यम से नये राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव करेंगे। राष्ट्रपति उम्मीदवारी के प्राथमिक और कॉकस मतदान कोलम्बिया जिला और अन्य संयुक्त राज्य शासित प्रदेशों में फ़रवरी और जून 2016 के मध्य सम्पन्न हुये। यह नामांकन प्रक्रिया भी अप्रत्यक्ष चुनाव होते हैं जिसमें मतदाता मतपत्र डालकर राजनीतिक दलों के लिए अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं और ये प्रतिनिधि अपनी पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार का चयन करते हैं। व्यापारी और रियलीटी टेलीविजन व्यक्तित्व डोनाल्ड ट्रम्प, रिपब्लिकन प्राइमरी चुनावो में टेक्सास से संयुक्त राज्य के सिनेट सदस्य टेड क्रूज़, ओहियो के गर्वनर जॉन कसिच, फ्लोरिडा से सिनेट सदस्य मार्को रुबियो और अन्यों को हराकर, जुलाई 19, 2016 को रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किये गये। पूर्व राज्य सचिव और संयुक्त राज्य अमेरिका की सिनेट सदस्य हिलेरी क्लिंटन डेमोक्रेटिअक पार्टी के प्राथमिक चुनावो में वर्मोंट से सिनेट सदस्य बर्नी सैंडर्स को हराकर जुलाई 26, 2016 को डेमौक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित की गयीं। क्लिंटन अमेरिका की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनने के लिए आशान्वित थीं। विभिन्न अन्य पार्टियों से तथा स्वतंत्र उम्मीदवारों ने भी राष्ट्रपति चुनाव में भाग लिया। लिब्रेशन पार्टी के उम्मीदवार और न्यू मैक्सिको के पूर्व गर्वनर गैरी जॉनसन ने सभी 538 निर्वाचक मण्डलों को निरुपित करते हुये वाशिंगटन डी॰सी॰ और अन्य सभी 50 राज्यों के मत पत्र पर रहे। ग्रीन पार्टी उम्मीदवार और पूव चिकित्सक जिल स्टाइन 480 निर्वाचक मण्डलों सहित 44 राज्यों और वांशिगटन डी॰सी॰ में मतपत्र प्राप्त करने में सक्षम रहे। जॉनसन और स्टाइन (जो 2012 के चुनाव में भी अपनी पार्टियों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे।) बड़े राष्ट्रीय चुनाव में शामिल हुये हैं। कम से कम 24 अन्य पार्टियों के उम्मीदवार और निर्दलीयों ने कुछ राज्यों में लिखित-उम्मीदवार (जिनका बैलेट/मतपत्र पर नाम नहीं होता लेकिन मतदाता लिखकर उन्हें मत दे सकते हैं।) चुनावों में भाग लिया। निर्दलीय उम्मीदवार और हाउस रिपब्लिकन कॉन्फ्रेंस के पूर्व प्रमुख नीति निर्देशक इवान मैकमुल्लिन ने जनमत सर्वेक्षणों में अपने गृह राज्य यूटा में बढ़त बना ली थी। 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में कोई भी अन्य दल अथवा निर्दलीय उम्मीदवार किसी राज्य में बहुमत प्राप्त करने में सक्षम रहा और न ही 1968 के बाद अबतक सक्षम हुआ है। .

26 संबंधों: टेक्सस, डेमोक्रैटिक पार्टी (संयुक्त राज्य), डॉनल्ड ट्रम्प, डॉनल्ड ट्रम्प का राष्ट्रपति चुनाव अभियान, दि न्यू यॉर्क टाइम्स, निर्वाचक मण्डल (संयुक्त राज्य), न्यूयॉर्क, पेन्सिलवेनिया, फ़्लोरिडा, बराक ओबामा, बॉबी जिंदल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, याहू!, यूटा, रिपब्लिकन पार्टी, साउथ कैरोलीना, संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव, स्नायुशल्यचिकित्सा, सीएनएन, हार्वर्ड लॉ स्कूल, हिलेरी रोढम क्लिंटन, हैवलेट-पैकर्ड, वाशिंगटन विश्वविद्यालय, वॉशिंगटन, डी॰ सी॰, कॅण्टकी, अमेरिकी सीनेट

टेक्सस

thumbnail टेक्सास (Texas) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक दक्षिणी प्रान्त है। स्थिति: 31 डिग्री 40 मिनट उ. अ. तथा 98 डिग्री 30 मिनट पं॰ दे.। यह संयुक्त राज्य अमरीका के दक्षिणी मध्य राज्यों में से एक राज्य है। इसके पूर्व में लुइज़िऐना (Louisiana) और आरकैनसस (Arkansas), पश्चिम में न्यूमेक्सिको, उत्तर में आरकैनसस तथा ओक्लाहोमा (Oklahoma) तथा दक्षिण में मेक्सिको एवं मेक्सिको की खाड़ी स्थित है। इस राज्य का क्षेत्रफल 2,67,339 वर्ग मील है जिसमें से 3,695 वर्ग मील क्षेत्र जल से घिरा हुआ है। इसकी राजधानी ऑस्टिन (Austin) है। टक्सैस की ढाल गल्फ कोस्ट से उत्तर, उत्तर-पश्चिम और पश्चिम की ओर है। सुदूर उत्तर-पश्चिम तथा पश्चिम में इसकी ऊँचाई 4,000 फुट है। सुदूर पश्चिम में रॉकी पर्वतमाला की पूर्वी शाखा इसे पार करती है, जिसकी मुख्य चोटियाँ ग्वॉडलूप (Guadalupe) 8,715 फुट, लिवरमूर (Livermore) 8,382 फुट तथा ऐमॉरी (Emory) 7,835 फुट ऊँची हैं। यहाँ की मुख्य नदियाँ रीओग्रैंड, न्यूएसेस, सैन ऐनटोनिओ, ग्वॉडलूप, कॉलोरॉडो, ब्रैजस, ट्रिनिटी, नेचेज तथा साबीन हैं। टेक्सैस के निम्नलिखित चार प्राकृतिक भाग हैं: 1.

नई!!: संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016 और टेक्सस · और देखें »

डेमोक्रैटिक पार्टी (संयुक्त राज्य)

डेमोक्रैटिक पार्टी अमेरिका के प्रमुख दो राजनितिक दलो में से एक हैं। यह दल आमतौर पर बड़ी सरकार, समाज को नियंत्रित करने में, समाज के भीतर और मुख्य रूप से निम्न वर्गों के लोगों को लाभ और सेवाएं मुहैया कराने के लिए सरकार की बड़ी भूमिका के पक्ष में हैं। आधुनिक डेमोक्रेटिक पार्टी 1828 के आसपास स्थापित की गयी थी, पार्टी ने अमेरिका को 15 राष्ट्रपति दिये हैं। सबसे पहले 1829-1837 में सेवा वाले एंड्र्यू जैकसन थे। अमेरिका के हाल ही का राष्ट्रपति बराक ओबामा जो 2009 से कार्यरत है इसी पार्टी से है। .

नई!!: संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016 और डेमोक्रैटिक पार्टी (संयुक्त राज्य) · और देखें »

डॉनल्ड ट्रम्प

डॉनल्ड जॉन ट्रम्‍प (जन्म:14 जून 1946) 9 नवम्बर 2016 को संयुक्त राज्य अमेरिका के 45 वें और वर्तमान राष्ट्रपति हैं। वे रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार थे तथा इन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को पराजित कर विजय श्री प्राप्त की। इनका निवास स्थान ट्रम्प टॉवर, मैनहैटन है। इनकी कुल सम्पत्ति 400 करोड़ डॉलर है। - दैनिक जागरण - 28 अप्रैल 2016 एक अमेरिकी रिअल एस्‍टेट कारोबारी,अमेरिकी बिजनेसमैन, टीवी पर्सनालिटी, राजनेता, लेखक हैं। .

नई!!: संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016 और डॉनल्ड ट्रम्प · और देखें »

डॉनल्ड ट्रम्प का राष्ट्रपति चुनाव अभियान

विश्व विख्यात व्यापारी एवं लेखक श्री डॉनल्ड ट्रम्प विक्रम संवत २०७२ (२०१६ ईस्वी) में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार हैं। श्री ट्रम्प ने अवैध आप्रवासन, मुक्त व्यापार, अनावश्यक सैन्य हस्तक्षेपवाद एवं मुस्लिमों को पर्याप्त जांच के बिना अमेरिका में शरण देने का विरोध किया है। इस कारण उनके प्रतिद्वन्दियों ने उन्हें द्वेषपूर्ण जातिवादी कहा है। इसके बावजूद श्री ट्रम्प सत्य बोलने से नहीं पीछे हटे हैं। जब श्री ट्रम्प ने अपना अभियान प्रारम्भ किया था, तब कई लोगों ने उनकी हंसी उड़ाई थी। परन्तु जून २०१६ तक अमेरिकी वातावरण ट्रम्पमयी हो गया: श्री ट्रम्प ने रिपब्लिकन मतदान के इतहास में सर्वाधिक वोट जीत कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। डोनल्ड ट्रंप भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हिन्दू समुदाय के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका का राष्ट्रपति बनाने के लिए भारत में हिन्दू महासभा ने हवन किए। .

नई!!: संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016 और डॉनल्ड ट्रम्प का राष्ट्रपति चुनाव अभियान · और देखें »

दि न्यू यॉर्क टाइम्स

दि न्यू यॉर्क टाइम्स अमेरिका का एक दैनिक समाचार पत्र है। .

नई!!: संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016 और दि न्यू यॉर्क टाइम्स · और देखें »

निर्वाचक मण्डल (संयुक्त राज्य)

संयुक्त राज्य निर्वाचक मण्डल या संयुक्त राज्य इलेक्टोरल कॉलेज वह निकाय हैं, जो हर चार साल में, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव करती हैं। संयुक्त राज्य के नागरिक प्रत्यक्ष रूप से राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति को नहीं चुनती; इसके बजाय, वे निर्वाचकों को चुनती हैं, जो विशिष्ट उम्मीदवारों को मतदान करने की प्रतिज्ञा लेते हैं। .

नई!!: संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016 और निर्वाचक मण्डल (संयुक्त राज्य) · और देखें »

न्यूयॉर्क

यह लेख न्यूयॉर्क प्रांत के बारे में है। शहर के लिए देखे - न्यूयॉर्क शहर, अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यूयॉर्क (New York) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में एक राज्य है। न्यूयॉर्क उन तेरह उपनिवेश में से एक था जिसने संयुक्त राज्य का गठन किया था। राज्य के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क शहर, में राज्य की 40% से अधिक आबादी रहती हैं। राज्य की दो-तिहाई जनसंख्या न्यू यॉर्क महानगरीय क्षेत्र में रहती है, और करीब 40% लोग लांग आईलैंड में रहते हैं। राज्य और शहर का नाम 17 वीं सदी के ड्यूक ऑफ यॉर्क यानी के इंग्लैंड के भावी राजा जेम्स द्वितीय के ऊपर रखा गया है। न्यूयॉर्क शहर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और एक वैश्विक शहर है। न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय है। इसे दुनिया के सांस्कृतिक, वित्तीय और मीडिया राजधानी के रूप में वर्णित किया गया है और साथ ही यह दुनिया का आर्थिक रूप से सबसे शक्तिशाली शहर है। अन्य बड़े शहर हैं बफ़ेलो, रोचेस्टर, योंकर्स, और सिरैक्यूज़, जबकि राज्य की राजधानी अल्बानी है। राज्य की सीमा न्यू जर्सी और पेन्सिलवेनिया से दक्षिण में और कनेक्टिकट, मैसाचुसेट्स और वरमॉण्ट से पूर्व में लगती है। न्यूयार्क में यूरोपीय लोगों के आगमन से पहले कई सौ वर्षों तक अल्गोनक्वियन और इरक़ुओअन बोलने वाले मूल अमेरिकी जनजातियां बसी हुई थी। आने वाले पहले यूरोपीय लोग फ्रांसीसी उपनिवेशवादियों थे। 1609 में इस क्षेत्र पर डच के लिए हेनरी हडसन द्वारा दावा किया गया, जिन्होंने एक न्यू नीदरलैंड नाम से कॉलोनी बसाई। 1664 में इंग्लैंड ने डच से कॉलोनी लेकर उस पर का कब्जा कर लिया। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,97,45,289 हैं। इस हिसाब से इसका सभी राज्यों में चौथा स्थान हुआ। क्षेत्र के मामले में इसका स्थान 27वां है। लगभग 70% जनता सिर्फ अंग्रेजी बोलती है, 15% स्पेनी, 3% चीनी, बाकी अन्य। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016 और न्यूयॉर्क · और देखें »

पेन्सिलवेनिया

संयुक्त राज्य अमरीका में पेन्सिलवेनिया पेन्सिलवेनिया (Pennsylvania) राष्ट्रमण्डल जिसे आम तौर पर पी.ए. कहा जाता है, अमेरिका के पूर्वोत्तर में स्थित एक राज्य है। पेनसिल्वेनिया को १८०२ से कीस्टोन (keystone) राज्य के नाम से जाना जाता है क्योंकि वह अमरीका के प्रथम तेरह बस्तियो के मध्य में स्थित है। पेनसिल्वेनिया का एक और नाम "क्वेकर" (Quaker) राज्य भी है। साम्रराज्यीय समय में उसे क्वेकर राज्य भी कहा जाता था। पेनसिल्वेनिया की तटरेखा ईरि झील से लगकर ५१ मील और डेलावेर खाडी से लगकर ५७ मील है। फिलाडेल्फिया पेनसिल्वेनिया का सबसे बड़ा शहर है। ---- प्रमुख तथ्य राजधानीः हैरिसबर्ग प्रमुख शहरः पिट्सबर्ग, फिलाडेल्फिया क्षेत्रफलः 46,058 वर्ग मील जनसंख्याः 1,27,84,227 वर्ष 2016 के अनुमान अनुसार मुख्य उद्योगः स्टील, कृषि भुट्टा, सोयाबीन, मशरूम खनन, इलेक्ट्रानिक उत्पाद एवं औषधियाँ मुख्य नदियाँ: एलगेनी, सक्शीना, डेलावेयर, ओहायो एवं स्कूकिल ---- यह राज्य कीस्टोन राज्य के नाम से भी मशहूर है। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016 और पेन्सिलवेनिया · और देखें »

फ़्लोरिडा

फ्लोरिडा संयुक्त राज्य के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में स्थित एक राज्य है, जिसके उत्तर-पश्चिमी सीमा पर अलाबामा और उत्तरी सीमा पर जॉर्जिया स्थित है।संयुक्त राज्य में शामिल होने वाला यह 27वां राज्य था। इस राज्य के भूस्थल का अधिकांश भाग एक बड़ा प्रायद्वीप है जिसके पश्चिम में मैक्सिको की खाड़ी और पूर्व में अटलांटिक महासागर है। साधारणतया इसकी गर्म जलवायु की वजह से इसे "सनशाइन स्टेट" के रूप में उपनामित किया गया है। इसके उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में उपोष्णकटिबंधीय एवं दक्षिणी भाग में उष्णकटिबंधीय जलवायु पाई जाती है। इस राज्य में चार बड़े शहरी क्षेत्र, कई छोटे-छोटे औद्योगिक नगर और बहुत से छोटे कस्बें हैं।संयुक्त राज्य के जनगणना विभाग (यूनाइटेड स्टेट्स सेंसस ब्यूरो) का अनुमान है कि 2008 में इस राज्य की जनसंख्या 18,328,340 थी और फ्लोरिडा, U.S. के चौथे सर्वाधिक आबादी वाले राज्य के रूप में श्रेणीत था। टलहसी, इस राज्य की राजधानी और मियामी सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। फ्लोरिडा के निवासियों को सटीक तौर पर "फ्लोरिडियन्स" के रूप में जाना जाता है। .

नई!!: संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016 और फ़्लोरिडा · और देखें »

बराक ओबामा

बराक हुसैन ओबामा (Barack Hussein Obama, जन्म: ४ अगस्त, १९६१) अमरीका के ४४वें राष्ट्रपति रहे हैं। वे इस देश के प्रथम अश्वेत (अफ्रीकी अमरीकन) राष्ट्रपति हैं। उन्होंने २० जनवरी, २००९ को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। ओबामा इलिनॉय प्रांत से कनिष्ठ सेनेटर तथा २००८ में अमरीका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रैटिक पार्टी के उम्मीदवार थे। ओबामा हार्वर्ड लॉ स्कूल से १९९१ में स्नातक बनें, जहाँ वे हार्वर्ड लॉ रिव्यू के पहले अफ्रीकी अमरीकी अध्यक्ष भी रहे। १९९७ से २००४ इलिनॉय सेनेट में तीन सेवाकाल पूर्ण करने के पूर्व ओबामा ने सामुदायिक आयोजक के रूप में कार्य किया है और नागरिक अधिकार अधिवक्ता के रूप में प्रेक्टिस की है। १९९२ से २००४ तक उन्होंने शिकागो विधि विश्वविद्यालय में संवैधानिक कानून का अध्यापन भी किया। सन् २००० में अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेसेंटेटिव में सीट हासिल करने में असफल होने के बाद जनवरी २००३ में उन्होंने अमरीकी सेनेट का रुख किया और मार्च २००४ में प्राथमिक विजय हासिल की। नवंबर २००३ में सेनेट के लिये चुने गये। १०९वें काँग्रेस में अल्पसंख्य डेमोक्रैट सदस्य के रूप में उन्होंने पारंपरिक हथियारों पर नियंत्रण तथा संघीय कोष के प्रयोग में अधिक सार्वजनिक उत्तरदायित्व का समर्थन करते विधेयकों के निर्माण में सहयोग दिया। वे पूर्वी युरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका की राजकीय यात्रा पर भी गये। ११०वें काँग्रेस में लॉबिंग व चुनावी घोटालों, पर्यावरण के बदलाव, नाभिकीय आतंकवाद और युद्ध से लौटे अमेरीकी सैनिकों की देखरेख से संबंधित विधेयकों के निर्माण में उन्होंने सहयोग दिया। विश्वशांति में उल्लेखनीय योगदान के लिए बराक ओबामा को वर्ष 2009 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। .

नई!!: संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016 और बराक ओबामा · और देखें »

बॉबी जिंदल

बॉबी और सुप्रिया राष्ट्रपति जॉर्ज बुश क साथ पीयूष " बॉबी " जिंदल (जन्म: 10 जून 1971) अमेरिकी राज्य लुईज़ियाना के वर्तमान रिपब्लिकन गवर्नर हैं। अपने गवर्नर के रूप में चुने जाने से, वो अमरीकी राज्य लुईज़ियाना की प्रतिनिधि सभा के एक सदस्य थे। प्रतिनिधि सभा के लिए वो 2004 के चुनाव में चुने गये थे। जिंदल फिर से 2006 के चुनाव में 88 के साथ वोट प्रतिशत के साथ चयनित हुये थे। 20 अक्टूबर 2007 को जिंदल 54 % वोट के साथ लुईज़ियाना के गवर्नर चुने गए। 36 वर्ष की आयु में जिंदल, संयुक्त राज्य अमेरिका के सबसे कम उम्र के मौजूदा गवर्नर बने। वह लुईज़ियाना के पहले अश्वेत और अमेरिकी इतिहास में अमेरिका के प्रथम भारतीय अमेरिकी गवर्नर चुने गये हैं। .

नई!!: संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016 और बॉबी जिंदल · और देखें »

मुख्य कार्यकारी अधिकारी

मुख्य कार्यकारी अधिकारी एक कम्पनी का सबसे मुख्य प्रबंधक होता है।.

नई!!: संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016 और मुख्य कार्यकारी अधिकारी · और देखें »

याहू!

याहू! याहू! (Yahoo!) एक अमेरिकी निगमित निगम व वैश्विक इंटरनेट सेवा कंपनी है। वह कई प्रकार की सुविधाये जैसे वेब पोर्टल, खोज साधन, ईमेल, ख़बरे, इत्यादी प्रस्तुत करती है। याहू की स्थापना स्तयाँनफोर्ड विश्वविद्यालय के ग्रैजुएट छात्र जेरी याँग व डेविड फिलो ने जनवरी १९९४ मे की थी। कंपनी का मुख्य कार्यालय सिलीकॉन घाटी के शहर संनिवेल, कैलिफोर्निया में है। .

नई!!: संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016 और याहू! · और देखें »

यूटा

संयुक्त राज्य अमेरिका में यूटा राज्य की भौगोलिक स्थिति यूटा (अंग्रेज़ी: Utah) संयुक्त राज्य अमेरिका की मुख्यभूमि के पश्चिमी अर्ध-भाग के मध्य में स्थित एक राज्य है। 4 जनवरी 1896 को अमेरिकी संघ में सम्मिलित होने वाला यह 45वाँ राज्य था। यह अमेरिका का क्षेत्रफल के आधार पर तेरहवाँ सबसे बड़ा, जनसंख्या के आधार पर तेतीसवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या घनत्व के आधार पर दसवाँ सबसे कम सघन राज्य है। यूटा का क्षेत्रफल 2,19,887 वर्ग किमी है और कुल जनसंख्या लगभग 29 लाख है जिसमें से 80% के लगभग लोग सॉल्ट लेक सिटी केन्द्रित वॉसाच फ़्रण्ट के आसपास निवास करते हैं। इस राज्य का जनसंख्या घनत्व 13.2/किमी2 है। यूटा की सीमाएँ पूर्व में कॉलोराडो, पूर्वोत्तर में वायोमिंग, उत्तर में इडाहो, दक्षिण में एरिज़ोना, और पश्चिम में नेवादा राज्यों से मिलती हैं। दक्षिण-पश्चिम में नया मेक्सिको का एक कोना भी यूटा की सीमा से मिलता है। लगभग 62% यूटावासी मॉर्मन सम्प्रदाय (ईसाई धर्म का एक सम्प्रदाय) को मानने वाले हैं और यह सम्प्रदाय यूटा की संस्कृति और दैनिक जीवन को बहुत प्रभावित करता है। चर्च ऑफ़ जीज़स क्राइस्ट ऑफ़ लेटर डे सेण्ट्स का वैश्विक मुख्यालय इस राज्य की राजधानी सॉल्ट लेक सिटी में स्थित है। यूटा अमेरिका का धार्मिक दृष्टि से सर्वाधिक सजातीय राज्य है और मॉर्मन सम्प्रदाय की बहुलता वाला एकमात्र राज्य है और एकमात्र ऐसा राज्य है जहाँ की अधिकतर जनसंख्या केवल एक ही चर्च की सदस्य है। यह राज्य परिवहन, शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी और शोध, सरकारी सेवाओं, और खनन का एक केन्द्र है; और बाहरी मनोरंजन के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। 2013 में संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो के अनुमान अनुसार यूटा की जनसंख्या अमेरिका में दूसरी सर्वाधिक तेजी से बढ़ रही है। सेण्ट जॉर्ज 2000 से 2005 के बीच सबसे तेजी से बढ़ने वाला महानगरीय क्षेत्र था। यूटा की मध्य-मूल्य औसत आय भी अमेरिकी राज्यों में 14वें स्थान पर थी और समायोजित जीवन यापन की लागत के आधार पर दूसरे। इस राज्य की मध्य-मूल्य औसत आय 50,614 $ है। एक 2012 गैलप राष्ट्रीय सर्वेक्षण अनुसार यूटा समग्र रूप से 13 दूरन्देशी मापकों के आधार पर रहने के लिए "सबसे अच्छा राज्य" था जैसे आर्थिक, जीवन-शैली, और स्वास्थ्य सम्बन्धी अवेक्षणी मात्रिक इत्यादि। .

नई!!: संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016 और यूटा · और देखें »

रिपब्लिकन पार्टी

रिपब्लिकन पार्टी (जिसे "ग्रैंड ऑल्ड पार्टी" के नाम से भी जाना जाता है तथा जिससे प्रचिलित परिवर्णी शब्द GOP (जीओपी) से भी इसे जाना जाता है) संयुक्त राज्य अमरीका की दो सबसे बड़ी राजनीति पार्टीयों में से एक है, दूसरी डेमोक्रैटिक पार्टी है। 1854 में दासत्व-विरोधी कार्यकर्ताओं द्वारा स्थापित की गई रिपब्लिकन पार्टी ने देश की राजनीति पर 1860 से 1932 तक की ज्यादातर अवधि में अपना वर्चस्व रखा था। अमेरिका के 44 में से 18 राष्ट्रपति रिपब्लिकन पार्टी से बने हैं। सबसे नवीनतम समय में रिपब्लिकन पार्टी से बने राष्ट्रपति जॉर्ज वॉकर बुश थे, जिनका कार्यकाल 2001 से 2009 तक था। निवर्तमान समय में पार्टी की नीतिज्ञता अमेरिकी रूढ़िवादिता को प्रतिबिंबित करती है। रिपब्लिकन पार्टी की अमेरिकी रूढ़िवादिता पूरी तरह से उदारवाद की राजनीतिक विचारधारा की अस्वीकृति पर आधारित नहीं हैं, चूँकि अमेरिकी रूढ़िवादिता के कई सिद्धांत शास्त्रीय उदारवाद पर ही आधारित हैं। इसके विपरीत रिपब्लिकन पार्टी की रूढ़िवादिता मुख्यतः शास्त्रीय सिद्धान्तों पर आधारित है जो मुख्य राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रैटिक पार्टी के आधुनिक उदारवाद के विरूद्ध है। डेमोक्रैटिक पार्टी की मुख्य विचारधारा समकालीन समय में अमेरिकी उदारवाद पर आधारित है। वर्ष 2010 में चुनी गई 112 वी कांग्रेस में रिपब्लिकन पार्टी के पास हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव (प्रतिनिधि सभा) में सीटों का बहुमत है तथा सीनेट (वरिष्ठ सभा) में यह अल्पमत में है। पार्टी के पास देश के कुल 50 राज्यों में से बहुमत में राज्यपाल हैं तथा राज्य विधायिकाओं में भी बहुमत है। 2012 में चुने गई 113 वें कांग्रेस में भी रिपब्लिकन पार्टी के पास हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव (प्रतिनिधि सभा) में सीटों का बहुमत है तथा सीनेट (वरिष्ठ सभा) में यह अल्पमत में है। साथ ही पार्टी के पास देश के कुल 50 राज्यों में से बहुमत में राज्यपाल हैं तथा राज्य विधायिकाओं में भी बहुमत है। .

नई!!: संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016 और रिपब्लिकन पार्टी · और देखें »

साउथ कैरोलीना

नक्शे में स्थिति साउथ कैरोलीना (South Carolina) संयुक्त राज्य अमेरिका का दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में राज्य है। राज्य के उत्तर में नॉर्थ कैरोलीना, दक्षिण और पश्चिम में जॉर्जिया और पूर्व में अटलांटिक महासागर है। 18वीं शताब्दी में साउथ कैरोलिना (नॉर्थ कैरोलिना के साथ मिलकर) कैरोलिना नाम के उपनिवेश का हिस्सा था जो मूल तेरह उपनिवेश में से एक था। 1861 में अमेरिकी गृहयुद्ध के समय राज्य परिसंघीय राज्य अमेरिका में जाने वाला पहला राज्य बना था। सभी 50 राज्यों में साउथ कैरोलिना का क्षेत्र के मामले में 40वां स्थान है। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 49,61,119 हैं जिससे उसका स्थान सभी राज्यों में 23वां हुआ। अंग्रेजी अधिकारिक भाषा है। निक्की हेली अमेरिका के साउथ कैरोलीना प्रांत की जनवरी 2011 से जनवरी 2017 तक गवर्नर थी। उन्होने भारतीय मूल की दूसरी अमेरिकी गवर्नर और पहली महिला गवर्नर होने का गौरव हासिल किया है। हेली सिख माता-पिता की बेटी हैं जिनके पूर्वज अमृतसर से आकर यहां बस गए थे। .

नई!!: संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016 और साउथ कैरोलीना · और देखें »

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव

संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव अप्रत्यक्ष निर्वाचन पद्धति के तहत होता है जिसमें नागरिक गुप्त मतदान देकर यू॰एस॰ चुनावी कॉलेज के सदस्यों का चुनाव करते हैं। इस मतदान से निर्वाचित सभी सदस्य मिलकर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का सीधा चुनाव करते हैं। राष्ट्रपति चुनाव प्रत्येक चार वर्ष के अन्तराल पर (१७९२ से प्रारम्भ) चुनाव दिवस के दिन होते हैं जो २ नवम्बर से ८ नवम्बर के मध्य आने वाला मंगलवार का दिन होता है। पिछला राष्ट्रपति चुनाव २०१२ का राष्ट्रपति चुनाव था और आगामी २०१६ का राष्ट्रपति चुनाव है। .

नई!!: संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016 और संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव · और देखें »

स्नायुशल्यचिकित्सा

तंत्रिका तंत्र के रोगों के उपचार के लिये की गयी शल्यक्रिया को स्नायुशल्यचिकित्सा (Neurosurgery) कहते हैं। सामान्यत: स्नायुशल्यचिकित्सकों का प्रशिक्षण अन्य की तुलना में अधिक अवधि के लिये रहता है। श्रेणी:स्नायुशास्त्र.

नई!!: संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016 और स्नायुशल्यचिकित्सा · और देखें »

सीएनएन

सीएनएन एक भारत में प्रसारित होने वाला अंग्रेज़ी चैनल है। श्रेणी:अंग्रेजी टीवी चैनल सीएनएन समाचार प्रसारित करने का चैनल है, जो कई देशो मे काम कर रहा है.

नई!!: संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016 और सीएनएन · और देखें »

हार्वर्ड लॉ स्कूल

हार्वर्ड लॉ स्कूल कैंब्रिज, मेसेश्यूसेट्स, अमेरीका स्थित हार्वर्ड विश्वविद्यालय का अंग है। १८१७ में स्थापित यह निजी विद्यालय अमेरीका के सबसे पुराने सक्रिय शिक्षण संस्थानों में से एक है। यहाँ से अमेरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा जैसे अनेक नामी लोगों ने शिक्षा ग्रहण की है। .

नई!!: संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016 और हार्वर्ड लॉ स्कूल · और देखें »

हिलेरी रोढम क्लिंटन

हिलेरी क्लिंटन हिलेरी डायेन रोढम क्लिंटन (जन्म: 26 अक्टुबर, या हिलेरी क्लिंटन 1947) अमेरिका के न्यूयॉर्क प्रांत से कनिष्ठ (जूनियर) सेनेटर हैं। वे अमेरिका के बयालीसवें राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हैं और सन् 1993 से 2001 तक अमेरिका की प्रथम महिला रहीं। हिलेरी 2008 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रैटिक पार्टी की अग्रणी उम्मीदवार रहीं। 5 जून, 2008 को यह लगभग तय हो गया कि बराक ओबामा की उम्मीदवारी के समर्थन में उनकी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी हिलेरी अपनी दावेदारी छोड़ देंगी। हिलेरी अमेरिका के इलिनॉय प्रांत की रहने वाली हैं। 1969 में वेलेस्ले विश्विद्यालय, जहाँ से वे राजनीति विज्ञान में स्नात्कोत्तर (पोस्ट-ग्रैजुट) हैं, में अपने विवादास्पद कमेंसमेंट भाषण से वे राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आ गईं। 1973 में येल लॉ स्कूल से स्नातक होने के उपरांत उन्होंने अपना पेशा एक अधिवक्ता के रूप में अमरीका के अरकांसास प्रांत में शुरु किया। 1988 तथा 1991 में उन्हें अमरीका के सौ सबसे प्रभावशाली वकीलों में सूचीबद्ध किया गया। अमेरिकी सेनेटर के रूप में अपना पहला कार्यकाल उन्होंने 3 जनवरी, 2001 मेंचित्र:Hillary Rodham Clinton.jpg|right|thumb|हिलेरी क्लिंटन हिलेरी अमेरिका के इलिनॉय प्रांत की रहने वाली हैं। 1969 में वेलेस्ले विश्विद्यालय, जहाँ से वे राजनीति विज्ञान में स्नात्कोत्तर (पोस्ट-ग्रैजुट) हैं, में अपने विवादास्पद कमेंसमेंट भाषण से वे राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आ गईं। 1973 में येल लॉ स्कूल से स्नातक होने के उपरांत उन्होंने अपना पेशा एक अधिवक्ता के रूप में अमरीका के अरकांसास प्रांत में शुरु किया। 1988 तथा 1991 में उन्हें अमरीका के सौ सबसे प्रभावशाली वकीलों में सूचीबद्ध किया गया। अमेरिकी सेनेटर के रूप में अपना पहला कार्यकाल उन्होंने 3 जनवरी, 2001 में शुरु किया। आप सब को सुचना देते हुऐ की,,अमेरिका,,, की नई,,राष्ट्पति,, होंगी। अमेरिका में होने वाले चुनाव में विजयी होंगी,,,,विनोद मेघवानी,,,छत्तीसगढ़ पार्टी इंडिया। शुरु किया। .

नई!!: संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016 और हिलेरी रोढम क्लिंटन · और देखें »

हैवलेट-पैकर्ड

हैवलेट-पैकार्ड निगमित कंपनी (HP Inc.) जो कि मुख्त्य: एच-पी (HP) के नाम से जानी ‌जाती है, सूचना तकनीकी‌ की‌ एक अमेरिकी कंपनी है। यह कंपनी व्यक्तिगत कंप्यूटर (PC), प्रिंटर और संबंधित आपूर्ति, और तीन आयामी मुद्रण (3D प्रिंटिंग) समाधान विकसित करती है। .

नई!!: संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016 और हैवलेट-पैकर्ड · और देखें »

वाशिंगटन विश्वविद्यालय

वाशिंगटन विश्वविद्यालय संयुक्त राज्य के सेंट लुइस उपनगर में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना सन् १८५३ ईस्वी में अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन के नाम पर हुई थी। वाशिंगटन विश्वविद्यालय में संयुक्त राज्य के समस्त ५0 राज्यों और ११0 से अधिक देशों के छात्र और अध्यापक शामिल हैं। इस विश्वविद्यालय से २२ नोबेल पुरस्कार विजेताओं का संबंध रहा है। .

नई!!: संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016 और वाशिंगटन विश्वविद्यालय · और देखें »

वॉशिंगटन, डी॰ सी॰

वाशिंगटन डी॰ सी॰ (अंग्रेजी: Washington D.C.) संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी है। १६ जुलाई १७९० पर अमेरिकी कांग्रेस ने उसका सृजन अनुमोदित किया था। यह कोई अमेरिकी राज्य का हिस्सा नहीं है। यह शहर मेरीलैंड राज्य से बनाया गया था। पहले यूरोपीयन लोग वहाँ १७वीं शताब्दी में आ गए। वाशिंगटन पोटोमैक नदी पर स्थित है। .

नई!!: संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016 और वॉशिंगटन, डी॰ सी॰ · और देखें »

कॅण्टकी

अमेरिका में स्थिति कॅण्टकी, आधिकारिक तौर पर कॅण्टकी राष्ट्रमंडल, संयुक्त राज्य के पूर्वी दक्षिण-मध्य क्षेत्र में स्थित एक राज्य है। कॅण्टकी चार अमेरिकी राज्यों में से एक है जिसे राष्ट्रमंडल के रूप में गठित किया गया है (दूसरे वर्जीनिया, पेंसिल्वेनिया और मैसाचुसेट्स है)। मूल रूप से कॅण्टकी वर्जीनिया का हिस्सा था। 1792 में इसे 15वें राज्य के रूप में संघ में शामिल किया गया। कॅण्टकी अमेरिका का क्षेत्र में 37वां और आबादी में 26वां सबसे सबसे बड़ा राज्य है। 2016 में कॅण्टकी की जनसंख्या 44,36,974 अनुमानित की गई है। अंग्रेज़ी अधिकारिक भाषा है जिसे 96% निवासी मातृभाषा के रूप में बोलते हैं। लगभग आधी जनता अपने को नास्तिक मानती हैं, 42% प्रोटेस्टैंट और 8% कैथोलिक। फ़्रैंकफ़ोर्ट राजधानी है। 2010 में इसका सकल राज्य उत्पाद 163.3 अरब डॉलर था, जिससे इसका देश में 28वां स्थान रहा। इसकी प्रति व्यक्ति व्यक्तिगत आय 28,513 अमेरिकी डॉलर थी, जो इसे देश में 43वां स्थान देती है। 2014 में, कॅण्टकी को यू.एस में रहने के लिये सबसे सस्ता राज्य पाया गया। .

नई!!: संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016 और कॅण्टकी · और देखें »

अमेरिकी सीनेट

युनाईटेड स्टेट्स सेनेट अमरीकी काँग्रेस की उपरी प्रतिनिधि सभा है। हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव काँग्रेस की निचली प्रतिनिधि सभा है। भारतीय लोकतंत्र में सेनेट की तुलना राज्यसभा से की जा सकती है। सिनेट के विशेषाधिकार हैं.

नई!!: संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016 और अमेरिकी सीनेट · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव, 2016, संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव, २०१६, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव , 2016

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »