लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था

सूची संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था

न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज विश्व का सबसे बड़ा शेयर बाज़ार है। संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। संराअमेरिका का संज्ञात्मक सकल घरेलू उत्पाद वर्ष २००९ के लिए अनुमानित १४,३०० अरब $ था जो विश्व में सर्वाधिक था और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान से लगभग ३ गुणा था। क्रय शक्ति के आधार पर भी संराअमेरिकी अर्थव्यवस्था का आकार दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन से दोगुना से अधिक था। केवल यही नहीं, संराअमेरिकी अर्थव्यवस्था में प्रति व्यक्ति उत्पादन भी बहुत अधिक है। २००९ में, यह ४६,३८१$ अनुमानित था, जो विश्व में छठा सर्वाधिक था। एतिहासिक रूप से, संराअमेरिकी अर्थव्यवस्था ने स्थिर सकल घरेलू उत्पाद विकास दर, कम बेरोज़गारी दर और ऊँचे स्तर पर अनुसंधान और पूँजी निवेश को बनाए रखा है, जो दोनों राष्ट्रीय और घटती बचत दर के कारण, विदेशी निवेशकों द्वारा वित्त-पोषित रही है। और अनुसंधान और पूंजी दोनों राष्ट्रीय और, बचत दर कम की वजह से विदेशी निवेशकों द्वारा तेजी से, धन निवेश का उच्च स्तर है। २००९ में, उपभोक्ता व्यय, सरकारी स्वास्थ्य सेवा व्यय मिलकर संराअमेरिकी अर्थव्यवस्था का ७०% था। १९६० के दशक से संराअमेरिकी अर्थव्यवस्था, शेष दुनिया की बचत को आत्मसात करना करती रही है। यह विषय अर्थशास्त्रियों के बीच विवादित है। अन्य विकसित देशों के समान ही, संराअमेरिका में वृद्ध होती कम युवा जनसंख्या एक समस्या बनती जा रही है; लेकिन जापान और यूरोप की तुलन में यहाँ की जनसंख्या अधिक युवा है। संयुक्त राज्य अमेरिका का सार्वजनिक ऋण १३ खरब डॉलर से अधिक है और ३.८३ अरब डॉलर प्रतिदिन की दर से बढ़ रहा है। कुल सार्वजनिक और निजि ऋण २०१० की प्रथम तिमाही में ५०.२ खरब $ या जीडीपी का ३.५ गुणा है। घरेलू वित्तीय परिसंपत्तियाँ १३१ खरब डॉलर और घरेलू वित्तीय देनदारी १०६ खरब डॉलर थी। अमेरिकी श्रम बाज़ार ने पूरी दुनिया से प्रवासियों को आकर्षित किया है और यहा प्रवास की दर विश्व में सर्वाधिक में से है। संराअमेरिका, २००८-२००९ के आर्थिक संकट के कारण, वैश्विक प्रतियोगिताम्कता में प्रथम से द्वितीय स्थान पर आ गया है। यह देश विश्व के सबसे बड़े और सर्वाधिक प्रभावशाली वित्तीय बाज़ारों में से एक है और प्रमुख शेयर बाज़ारों और कमोडिटी एक्सचेंजों का घर है, जैसे नॉस्डेक, एनवाईएसई, एमैक्स और सीएमई। यूएसए के सकल घरेलू उत्पाद का इतिहास .

14 संबंधों: चीनी जनवादी गणराज्य की अर्थव्यवस्था, न्यूयॉर्क शेयर बाज़ार, नैस्डैक, ब्रह्माण्ड, यूरोप, संयुक्त राज्य, जापान, जापान की अर्थव्यवस्था, विकसित देश, अमेरिकी डॉलर, १९६०, २००८, २००९, २०१०

चीनी जनवादी गणराज्य की अर्थव्यवस्था

चीनी जनवादी गणराज्य की अर्थव्यवस्था ४.९९ खरब डॉलर के संज्ञात्मक सकल घरेलू उत्पाद साथ संराअमेरिका और जापान के बाद विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यह क्रय शक्ति के आधार पर यह ८.७७ खरब डॉलर के साथ संरअमेरिकी अर्थव्यवस्था के बाद विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। चीन, विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है, जिसकी औसत विकास दर पिछले ३० वर्षों में १०% रही है। देश की प्रति व्यक्ति आय ३,६७७$(संज्ञात्मक, ९७वां) और ६,५६७$(क्रय शक्ति,९८वां) है। चीन विश्व का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक राष्ट्र और सबसे बड़ा निर्यातक और माल का दूसरा सबसे बड़ा आयातक है। श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य की अर्थव्यवस्था श्रेणी:एशिया की अर्थव्यवस्थाएँ श्रेणी:देशानुसार अर्थव्यवस्थाएँ.

नई!!: संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था और चीनी जनवादी गणराज्य की अर्थव्यवस्था · और देखें »

न्यूयॉर्क शेयर बाज़ार

न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (NYSE) 11 वॉल स्ट्रीट, लोअर मैनहट्टन, न्यूयॉर्क सिटी, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित शेयर बाज़ार है। यह अगस्त 2010 US$11.92 ट्रिलियन पर अपनी सूचीबद्ध कंपनियों के बाज़ार पूंजीकरण के साथ विश्व का सबसे बड़ा शेयर बाज़ार है। 2008 में औसत दैनिक व्यापार मूल्य लगभग US$153 बिलियन था। NYSE का परिचालन NYSE Euronext द्वारा किया जाता है, जो 2007 में पूर्णतः इलेक्ट्रॉनिक स्टॉक एक्सचेंज Euronext के साथ NYSE के विलय द्वारा गठित हुआ। NYSE ट्रेडिंग फ्लोर 11 वॉल स्ट्रीट में स्थित है और इसमें व्यापार की सुविधा के लिए चार कमरे हैं। 30 ब्रॉड स्ट्रीट में अवस्थित पांचवा व्यापार कमरा फरवरी 2007 में बंद कर दिया गया। वॉल स्ट्रीट और एक्सचेंज प्लेस के कोनों के बीच 18 ब्रॉड स्ट्रीट में स्थित मुख्य भवन को 11 वॉल स्ट्रीट के भवन के समान ही, 1978 मेंनेशनल पार्क सर्विस,, 31 मई 2007 को पुनःप्राप्त.

नई!!: संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था और न्यूयॉर्क शेयर बाज़ार · और देखें »

नैस्डैक

नॉस्डेक (National Association of Securities Dealers Automated Quotations का लघुरूप) एक अमेरिकी स्टॉक एक्स्चेंज है। यह संयुक्त राज्य अमरीका में इलेक्ट्रॉनिक दृश्य पटल आधारित सबसे बड़ा इक्विटी सिक्योरिटी व्यापार बाजार है। इसमें ३२०० से अधिक कंपनियां जुड़ी हैं। इसकी ट्रेडिंग वॉल्युम विश्व के किसी भी स्टॉक एक्स्चेंज से अधिक है। .

नई!!: संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था और नैस्डैक · और देखें »

ब्रह्माण्ड

ब्रह्माण्ड सम्पूर्ण समय और अंतरिक्ष और उसकी अंतर्वस्तु को कहते हैं। ब्रह्माण्ड में सभी ग्रह, तारे, गैलेक्सिया, गैलेक्सियों के बीच के अंतरिक्ष की अंतर्वस्तु, अपरमाणविक कण, और सारा पदार्थ और सारी ऊर्जा शामिल है। अवलोकन योग्य ब्रह्माण्ड का व्यास वर्तमान में लगभग 28 अरब पारसैक (91 अरब प्रकाश-वर्ष) है। पूरे ब्रह्माण्ड का व्यास अज्ञात है, और ये अनंत हो सकता है। .

नई!!: संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था और ब्रह्माण्ड · और देखें »

यूरोप

यूरोप पृथ्वी पर स्थित सात महाद्वीपों में से एक महाद्वीप है। यूरोप, एशिया से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। यूरोप और एशिया वस्तुतः यूरेशिया के खण्ड हैं और यूरोप यूरेशिया का सबसे पश्चिमी प्रायद्वीपीय खंड है। एशिया से यूरोप का विभाजन इसके पूर्व में स्थित यूराल पर्वत के जल विभाजक जैसे यूराल नदी, कैस्पियन सागर, कॉकस पर्वत शृंखला और दक्षिण पश्चिम में स्थित काले सागर के द्वारा होता है। यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर और अन्य जल निकाय, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और दक्षिण पश्चिम में काला सागर और इससे जुड़े जलमार्ग स्थित हैं। इस सबके बावजूद यूरोप की सीमायें बहुत हद तक काल्पनिक हैं और इसे एक महाद्वीप की संज्ञा देना भौगोलिक आधार पर कम, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आधार पर अधिक है। ब्रिटेन, आयरलैंड और आइसलैंड जैसे देश एक द्वीप होते हुए भी यूरोप का हिस्सा हैं, पर ग्रीनलैंड उत्तरी अमरीका का हिस्सा है। रूस सांस्कृतिक दृष्टिकोण से यूरोप में ही माना जाता है, हालाँकि इसका सारा साइबेरियाई इलाका एशिया का हिस्सा है। आज ज़्यादातर यूरोपीय देशों के लोग दुनिया के सबसे ऊँचे जीवनस्तर का आनन्द लेते हैं। यूरोप पृष्ठ क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है, इसका क्षेत्रफल के १०,१८०,००० वर्ग किलोमीटर (३,९३०,००० वर्ग मील) है जो पृथ्वी की सतह का २% और इसके भूमि क्षेत्र का लगभग ६.८% है। यूरोप के ५० देशों में, रूस क्षेत्रफल और आबादी दोनों में ही सबसे बड़ा है, जबकि वैटिकन नगर सबसे छोटा देश है। जनसंख्या के हिसाब से यूरोप एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है, ७३.१ करोड़ की जनसंख्या के साथ यह विश्व की जनसंख्या में लगभग ११% का योगदान करता है, तथापि, संयुक्त राष्ट्र के अनुसार (मध्यम अनुमान), २०५० तक विश्व जनसंख्या में यूरोप का योगदान घटकर ७% पर आ सकता है। १९०० में, विश्व की जनसंख्या में यूरोप का हिस्सा लगभग 25% था। पुरातन काल में यूरोप, विशेष रूप से यूनान पश्चिमी संस्कृति का जन्मस्थान है। मध्य काल में इसी ने ईसाईयत का पोषण किया है। यूरोप ने १६ वीं सदी के बाद से वैश्विक मामलों में एक प्रमुख भूमिका अदा की है, विशेष रूप से उपनिवेशवाद की शुरुआत के बाद.

नई!!: संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था और यूरोप · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था और संयुक्त राज्य · और देखें »

जापान

जापान, एशिया महाद्वीप में स्थित देश है। जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है। ये द्वीप एशिया के पूर्व समुद्रतट, यानि प्रशांत महासागर में स्थित हैं। इसके निकटतम पड़ोसी चीन, कोरिया तथा रूस हैं। जापान में वहाँ का मूल निवासियों की जनसंख्या ९८.५% है। बाकी 0.5% कोरियाई, 0.4 % चाइनीज़ तथा 0.6% अन्य लोग है। जापानी अपने देश को निप्पॉन कहते हैं, जिसका मतलब सूर्योदय है। जापान की राजधानी टोक्यो है और उसके अन्य बड़े महानगर योकोहामा, ओसाका और क्योटो हैं। बौद्ध धर्म देश का प्रमुख धर्म है और जापान की जनसंख्या में 96% बौद्ध अनुयायी है। .

नई!!: संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था और जापान · और देखें »

जापान की अर्थव्यवस्था

जापान की अर्थव्यवस्था ५.०७ अरब डॉलर के साथ और संराअमेरिका के बाद संज्ञात्मक सकल घरेलू उत्पाद के आधार विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और क्रय शक्ति के आधार पर संराअमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर है। जापान के कर्मिक प्रति घंटे सकल घरेलू उत्पाद काम करने में २००६ में दुनिया में १८वें स्थान पर थे। .

नई!!: संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था और जापान की अर्थव्यवस्था · और देखें »

विकसित देश

विकसित देश यानी औद्योगिक देश, उन देशों को कहा जाता है जिनका कुछ मानकों के अनुसार उच्च विकास दर है। ये मानक कौन है और कौन से देश औद्योगिक या विकसित देशों की श्रेणी में आते हैं, यह विवादास्पद विषय है। इस चर्चा में अक्सर आर्थिक मानकों को शामिल किया जाता है। ऐसे ही एक मानकों में, प्रतिव्यक्ति आय है। जिन देशों का प्रतिव्यक्ति आय यानी प्रतिव्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद ज्यादा है वो विकसित या औद्योगिक देशों में गिने जाते हैं। दूसरा मानक, औद्योगिकीकरण है। जिन देशों की अर्थव्यवस्था उद्योग धंधों पर निर्भर है वो औद्योगिक देश कहलाते हैं। अन्य मानकों में मानव विकास सूचकांक, जिसमें राष्ट्रीय आय के साथ जीवन प्रत्याशा और शिक्षा शामिल है। जो देश विकसित देश बनने की होड़ में हैं उन्हें विकासशील देश कहा जाता है। विकासशील देशों को तीसरी दुनिया के देश भी कहा जाता है। विकसित और विकासशील देशों से अलग एक श्रेणी है अविकसित देश का.

नई!!: संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था और विकसित देश · और देखें »

अमेरिकी डॉलर

एक अमेरिकी डॉलर का नोट अमेरिकी डॉलर संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय मुद्रा है। एक डॉलर में सौ सेंट होते हैं। पचास सेंट के सिक्के को आधा डॉलर कहा जाता है। पच्चीस सेंट के सिक्के को क्वार्टर कहते हैं। दस सेंट का सिक्का डाइम कहलाता है और पाँच सेंट के सिक्के को निकॅल कहते हैं। एक सेंट को पैनी के नाम से पुकारा जाता है। डॉलर के नोट १,५,१०,२०,५० और १०० डॉलर में मिलते है। .

नई!!: संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था और अमेरिकी डॉलर · और देखें »

१९६०

1960 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। इसे अफ़्रीका का वर्ष भी कहा जाता है, क्योंकि इस साल कई प्रमुख घटनाएँ घटी ― विशेषकर सत्रह अफ़्रीकी राष्ट्रों की स्वतंत्रता ― जिससे विश्व का ध्यान इस महाद्वीप पर गया और पैन-अफ़्रीकीवाद की भावनाएँ और गहरी हुई। .

नई!!: संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था और १९६० · और देखें »

२००८

२००८ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था और २००८ · और देखें »

२००९

२००९ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। वर्ष २००९ बृहस्पतिवार से प्रारम्भ होने वाला वर्ष है। संयुक्त राष्ट्र संघ, यूनेस्को एवं आइएयू ने १६०९ में गैलीलियो गैलिली द्वारा खगोलीय प्रेक्षण आरंभ करने की घटना की ४००वीं जयंती के उपलक्ष्य में इसे अंतर्राष्ट्रीय खगोलिकी वर्ष घोषित किया है। .

नई!!: संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था और २००९ · और देखें »

२०१०

वर्ष २०१० वर्तमान वर्ष है। यह शुक्रवार को प्रारम्भ हुआ है। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष २०१० को अंतराष्ट्रीय जैव विविधता वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इन्हें भी देखें 2010 भारत 2010 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 2010 साहित्य संगीत कला 2010 खेल जगत 2010 .

नई!!: संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था और २०१० · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »