लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

संयुक्त निकाय

सूची संयुक्त निकाय

संयुत्त निकाय (संस्कृत:संयुक्त निकाय) बुद्ध ग्रन्थ है। यह सुत्तपिटक के पाँच निकायों में से तीसरा निकाय (ग्रंथ) है। इसके अंतर्गत 2889 सुत्त हैं। .

8 संबंधों: देवदत्त, मौद्गल्यायन, राहुल, सारिपुत्त, संस्कृत भाषा, सुत्तपिटक, अट्टकथा, अजातशत्रु

देवदत्त

देवदत्त, सुपब्बुध (सुप्रबुद्ध) के पुत्र था और महात्मा बुद्ध के समकालीन था। वह बुद्ध से दीक्षित होकर बौद्धसंघ में शामिल हो गये था। प्रारंभ में बौद्धधरम के प्रति उसकी बड़ी आस्था थी और अल्प अवधि में ही उसकी गणना बुद्ध के प्रमुख 'एकादश शिष्यों' में होने लगी। किंतु कालांतर में वह बुद्ध के प्रतिद्वंद्वी हो गया और उसने अजातशत्रु से मिलकर बुद्ध के प्राणघात के लिए कई षड्यंत्र किए। उसने संघभेद की भी चेष्टा की तथा बुद्ध की प्रतिद्वंद्वीता में गया में अपने समर्थक ५०० भिक्षुओं का एकत्र कर नए बौद्धसंघ की स्थापना की; किंतु बुद्धशिष्य मोग्गलान ने उसके संघ का विघटन कर दिया। श्रेणी:बौद्ध धर्म.

नई!!: संयुक्त निकाय और देवदत्त · और देखें »

मौद्गल्यायन

मौद्गल्यायन नाम के कम से कम दो व्यक्ति हुए हैं, एक महात्मा बुद्ध के शिष्य तथा दूसरे वैयाकरण। .

नई!!: संयुक्त निकाय और मौद्गल्यायन · और देखें »

राहुल

राहुल एक प्रचलित पुल्लिंग नाम है, जिसका अर्थ "कुशल" या "सक्षम" है। .

नई!!: संयुक्त निकाय और राहुल · और देखें »

सारिपुत्त

शारिपुत्र की प्रतिमा नालन्दा मे शारिपुत्र का स्तूप सारिपुत्त या शारिपुत्र गौतम बुद्ध के दो प्रमुख छात्रों मे से एक थे। वे एक अर्हत थे और अपने ज्ञान के लिये माने जाते थे। उनके एक मित्र महामौदगल्यायन थे। वे दोनो एक ही दिन घर छोड़ कर श्रमण बन गए। पहले वे दोनो संजय नाम के श्रमण के अनुयायी बने और बाद मे वे दोनो बुद्ध के अनुयायी बन गए। शारिपुत्र और महामौदगल्यायन बुद्ध के दो प्रमुख छात्र थे। बुद्ध अक्सर शारिपुत्र की प्रशंसा करते थे और शारिपुत्र को धर्म सेनापति की उपाधि भी दी थी। बौद्ध धर्म के प्रज्ञापारमितह्रिदयसूत्र मे शारिपुत्र और अवलोकितेश्वर बोधिसत्त्व के बीच बात होती है। शारिपुत्र कि मृत्यु बुद्ध के कुछ समय पहले हुइ। .

नई!!: संयुक्त निकाय और सारिपुत्त · और देखें »

संस्कृत भाषा

संस्कृत (संस्कृतम्) भारतीय उपमहाद्वीप की एक शास्त्रीय भाषा है। इसे देववाणी अथवा सुरभारती भी कहा जाता है। यह विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है। संस्कृत एक हिंद-आर्य भाषा हैं जो हिंद-यूरोपीय भाषा परिवार का एक शाखा हैं। आधुनिक भारतीय भाषाएँ जैसे, हिंदी, मराठी, सिन्धी, पंजाबी, नेपाली, आदि इसी से उत्पन्न हुई हैं। इन सभी भाषाओं में यूरोपीय बंजारों की रोमानी भाषा भी शामिल है। संस्कृत में वैदिक धर्म से संबंधित लगभग सभी धर्मग्रंथ लिखे गये हैं। बौद्ध धर्म (विशेषकर महायान) तथा जैन मत के भी कई महत्त्वपूर्ण ग्रंथ संस्कृत में लिखे गये हैं। आज भी हिंदू धर्म के अधिकतर यज्ञ और पूजा संस्कृत में ही होती हैं। .

नई!!: संयुक्त निकाय और संस्कृत भाषा · और देखें »

सुत्तपिटक

सुत्तपिटक बौद्ध धर्म का एक ग्रंथ है। यह ग्रंथ त्रिपिटक के तीन भागों में से एक है। सुत्त पिटक में तर्क और संवादों के रूप में भगवान बुद्ध के सिद्धांतों का संग्रह है। इनमें गद्य संवाद हैं, मुक्तक छन्द हैं तथा छोटी-छोटी प्राचीन कहानियाँ हैं। यह पाँच निकायों या संग्रहों में विभक्त है। । .

नई!!: संयुक्त निकाय और सुत्तपिटक · और देखें »

अट्टकथा

अट्ठकथा (अर्थकथा) पालि ग्रंथों पर लिखे गए भाष्य हैं। मूल पाठ की व्याख्या स्पष्ट करने के लिए पहले उससे संबद्ध कथा का उल्लेख कर दिया जाता है, फिर उसके शब्दों के अर्थ बताए जाते हैं। त्रिपिटक के प्रत्येक ग्रंथ पर ऐसी अट्ठकथा प्राप्त होती है। अट्ठकथा की परंपरा मूलतः कदाचित् लंका में सिंहल भाषा में प्रचलित हुई थी। आगे चलकर जब भारतवर्ष में बौद्ध धर्म का ह्रास होने लगा तब लंका से अट्ठकथा लाने की आवश्यकता हुई। इसके लिए चौथी शताब्दी में आचार्य रेवत ने अपने प्रतिभाशाली शिष्य बुद्धघोष को लंका भेजा। बुद्धघोष ने विसुद्धिमग्ग जैसा प्रौढ़ ग्रंथ लिखकर लंका के स्थविरों को संतुष्ट किया और सिंहली ग्रंथों के पालि अनुवाद करने में उनका सहयोग प्राप्त किया। आचार्य बुद्धदत्त और धम्मपाल ने भी इसी परंपरा में कतिपय ग्रंथों पर अट्ठकथाएँ लिखीं। .

नई!!: संयुक्त निकाय और अट्टकथा · और देखें »

अजातशत्रु

अजातशत्रु से निम्नलिखित व्यक्तियों का बोध होता है.

नई!!: संयुक्त निकाय और अजातशत्रु · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

संयुत्त निकाय, संयुत्तनिकाय

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »