लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

संजीव-दर्शन

सूची संजीव-दर्शन

संजीव‌‌-दर्शन हिन्दी फिल्मों की संगीतकार जोड़ी है। जोड़ी का नाम दो भाइयों, संजीव राठोड और दर्शन राठोड के पहले नामों से लिया गया है। संजीव और दर्शन हिंदी फिल्म संगीत निर्देशक श्रवण राठोड के पुत्र हैं, जिन्होंने स्वयं संगीत निर्देशक नदीम के साथ नदीम-श्रवण के रूप में जोड़ी बनाई थी। गायक विनोद राठौड़ और संगीतकार और गायक रूप कुमार राठोड उनके चाचा हैं। उन्होंने सबसे पहले मन के लिये संगीत दिया था। इसके अलावा उन्होंने दीवाने, हमारा दिल आपके पास है, खिलाड़ी ४२०, रिश्ते, ये रास्ते हैं प्यार के, ग्रैंड मस्ती और एन एच 10 सरीखी फिल्म का संगीत दिया है। .

11 संबंधों: एन एच 10, दीवाने (2000 फ़िल्म), नदीम-श्रवण, मन (1999 फ़िल्म), ये रास्ते हैं प्यार के (2001 फ़िल्म), रिश्ते (फ़िल्म), हमारा दिल आपके पास है, हिन्दी सिनेमा, विनोद राठोड़, खिलाड़ी ४२० (2000 फ़िल्म), ग्रैंड मस्ती

एन एच 10

एन एच 10 सन् 2015 की एक भारतीय क्राइम थ्रिलर फ़िल्म है जिसका निर्देशन नवदीप सिंह द्वारा किया गया है। इसमें मुख्य पत्रों में अनुष्का शर्मा और नील भूपलम है और इसके साथ ही अनुष्का शर्मा ने प्रोडक्शन में अपना डेब्यू किया है।इस फ़िल्म को साझा रूप से फैंटम फिल्म्स और एरोस इंटरनेशनल द्वारा उत्पादित किया गया है। यह फ़िल्म एक जोड़े की रोड ट्रिप के बारे में बताती है जोकि खतरनाक गुंडों के साथ मिल जाने से अस्त व्यस्त हो जाती है। इस फ़िल्म का शीर्षक भारत के नेशनल हाईवे 10 (राष्ट्रीय राजमार्ग 10) को दर्शाता है। एन एच 10 13 मार्च 2015 को रिलीज़ हुई। .

नई!!: संजीव-दर्शन और एन एच 10 · और देखें »

दीवाने (2000 फ़िल्म)

दीवाने 2000 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: संजीव-दर्शन और दीवाने (2000 फ़िल्म) · और देखें »

नदीम-श्रवण

नदीम-श्रवण हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी है। इसने नदीम अख्तर सैफी और श्रवण कुमार राठोड़ के नाम से अपना नाम प्राप्त किया। 1973 में पहली बार एक दूसरे से मिले नदीम श्रवण ने भोजपुरी फिल्म दंगल से अपने संगीत करियर की शुरुआत की। 80 के दशक में काफी संघर्ष करने के बाद उन्हें 1990 की फ़िल्म आशिकी से पहचान मिली, जो बॉलीवुड की अब तक की सर्वाधिक बिकने वाली एल्बम है। इसके बाद 1997 तक उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, और बॉलीवुड के उस समय के अग्रणी संगीतकारों में स्थान प्राप्त किया। 1997 में गुलशन कुमार हत्याकांड में नदीम सैफी को भी संदिग्धों की सूची में पाया गया, जिस कारण वे कुछ समय के लिए संगीत से दूर रहे। 2000 की फिल्म धड़कन से नदीम-श्रवण ने एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी की, हालाँकि 5 वर्ष तक दोबारा काम करने के बाद 2005 की फ़िल्म दोस्ती के बाद दोनों अलग हो गए। उन्हें प्राप्त सम्मानों में 4 फिल्मफेयर पुरस्कार, 2 स्टार स्क्रीन पुरस्कार, 1 ज़ी सिने पुरस्कार तथा राजा फिल्म के लिए एक विशेष पुरस्कार शामिल हैं। 1991 से 1993 तक नदीम-श्रवण ने लगातार तीन बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। शंकर-जयकिशन (1971–1973) तथा लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल (1978-1981) के बाद ऐसा करने वाले वह तीसरे संगीतकार हैं। .

नई!!: संजीव-दर्शन और नदीम-श्रवण · और देखें »

मन (1999 फ़िल्म)

मन 1999 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: संजीव-दर्शन और मन (1999 फ़िल्म) · और देखें »

ये रास्ते हैं प्यार के (2001 फ़िल्म)

ये रास्ते हैं प्यार के दीपक शिवदसानी द्वारा निर्देशित 2001 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। .

नई!!: संजीव-दर्शन और ये रास्ते हैं प्यार के (2001 फ़िल्म) · और देखें »

रिश्ते (फ़िल्म)

रिश्ते 2002 की इन्द्र कुमार द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फिल्म में अनिल कपूर, करिश्मा कपूर, शिल्पा शेट्टी और अमरीश पुरी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। .

नई!!: संजीव-दर्शन और रिश्ते (फ़िल्म) · और देखें »

हमारा दिल आपके पास है

हमारा दिल आपके पास है 2000 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: संजीव-दर्शन और हमारा दिल आपके पास है · और देखें »

हिन्दी सिनेमा

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलिवुड के तर्ज़ पर रखा गया है। हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है। ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों के लोगों के दिलों की धड़कन हैं। हर फ़िल्म में कई संगीतमय गाने होते हैं। इन फ़िल्मों में हिन्दी की "हिन्दुस्तानी" शैली का चलन है। हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बईया हिन्दी, भोजपुरी, राजस्थानी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों में उपयुक्त होते हैं। प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं। ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं।भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड भी दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।Matusitz, जे, और पायानो, पी के अनुसार, वर्ष 2011 में 3.5 अरब से अधिक टिकट ग्लोब जो तुलना में हॉलीवुड 900,000 से अधिक टिकट है भर में बेच दिया गया था। बॉलीवुड 1969 में भारतीय सिनेमा में निर्मित फिल्मों की कुल के बाहर 2014 में 252 फिल्मों का निर्माण। .

नई!!: संजीव-दर्शन और हिन्दी सिनेमा · और देखें »

विनोद राठोड़

विनोद राठौड़ भारतीय गायक है जो हिन्दी फ़िल्मों में अपने गायन के लिये प्रसिद्ध है। 1992 की फ़िल्म दीवाना से उन्हें प्रसिद्धि मिली थी। फिर उन्होंने कई फिल्मों में गीत गाये जो सफल रहे:- खलनायक, लाडला, द जैंटलमैन, दीवाना मस्ताना, चाहत, दुल्हे राजा, चल मेरे भाई, मुन्ना भाई एम बी बी एस, लगे रहो मुन्ना भाई, आदि। अल्का यागनिक और साधना सरगम उनकी ज्यादातर साथी रही। विनोद राठौड़ के दो भाई और फ़िल्मों में कार्य करते हैं। रूप कुमार राठौड़ जो गायक है और संगीतकार श्रवण राठौड़ जो नदीम श्रवण की जोड़ी के रूप में प्रसिद्ध है। .

नई!!: संजीव-दर्शन और विनोद राठोड़ · और देखें »

खिलाड़ी ४२० (2000 फ़िल्म)

खिलाड़ी ४२० 2000 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: संजीव-दर्शन और खिलाड़ी ४२० (2000 फ़िल्म) · और देखें »

ग्रैंड मस्ती

ग्रैंड मस्ती भरत शाह की बॉलीवुड वयस्क हास्य फ़िल्म है, जिसका निर्देशन इन्द्र कुमार ने किया है और निर्माता अशोल ठकेरिया हैं। फ़िल्म २००५ की सफल फ़िल्म मस्ती की उत्तरकृती है। इसमें मुख्य भूमिका में विवेक ओबेरॉय, आफ़ताब शिवदेसानी और रितेश देशमुख मूल भूमिकाओं में बदलाव के साथ हैं जिनके साथा ब्रूना अब्दुल्ला, करिश्मा तन्ना, सोनाली कुलकर्णी, कैनात अरोरा, मरियम जकारिया और मंजरी फणनिस हैं। ग्रैंड मस्ती को 13 सितम्बर 2013 को जारी किया गया। ग्रैंड मस्ती को समीक्षकों से मिलीजुली प्रतीक्रिया मिली लेकिन टिकट खिड़की पर अच्छे आरम्भ के साथ उतरी। .

नई!!: संजीव-दर्शन और ग्रैंड मस्ती · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

संजीव दर्शन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »