लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

संजीदा शेख़

सूची संजीदा शेख़

संजीदा शेख(जन्म 20 दिसम्बर 1984) एक भारतीय टेलिविजन व फिल्म अभिनेत्री हैं। संजीदा शेख टीवी एक्‍टर आमिर अली के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। संजीदा शेख क्‍या होगा निंमो का', 'कयामत' और 'ईश्‍क का रंग सफेद' जैसे सीरियल्‍स में नजर आ चुकी हैं। .

12 संबंधों: नर्तक, निया शर्मा, परिधि शर्मा, भारत, भौतिक मॉडल, सना अमीन शेख, आमिर अली, कुवैत, कुवैत नगर, अचिंत कौर, अभिनेत्री, अविका गोर

नर्तक

Dancing Girl,1772 नृत्य का प्रदर्शन करने वाले पुरुष को नर्तक और स्त्री को नर्तकी कहते हैं। .

नई!!: संजीदा शेख़ और नर्तक · और देखें »

निया शर्मा

निया शर्मा (जन्म: नेहा शर्मा) एक भारतीय अभिनेत्री हैं। एक हज़ारों में मेरी बहना है के लिये जानी जाती है। वर्तमान में ज़ी टीवी के एक धारावाहिक जमाई राजा में रोशनी का किरदार निभा रही हैं। .

नई!!: संजीदा शेख़ और निया शर्मा · और देखें »

परिधि शर्मा

परिधि शर्मा भारतीय टेलीविजन की एक विख्यात अभिनेत्री है। इन्होंने अपने अभिनय जीवन की शुरुआत वर्ष 2010 में धारावाहिक तेरे मेरे सपने से की। बाद में वे धारावाहिक रुक जाना नहीं में भी चुनी गई। वर्तमान में, वह ऐतिहासिक धारावाहिक जोधा अकबर में राजकुमारी जोधाबाई की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। .

नई!!: संजीदा शेख़ और परिधि शर्मा · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: संजीदा शेख़ और भारत · और देखें »

भौतिक मॉडल

सिंगापुर सिटी सेन्टर का लघु प्रारूप (मॉडल) युद्ध के दृष्य का प्रारूप — आस्ट्रेलियायी युद्ध स्मारक, कैन्बरा किसी वस्तु या प्रक्रम के वास्तविक आकार से बड़ा या छोटा आकार की प्रतिकृति उस वस्तु या प्रक्रम की भौतिक प्रतिरूप या भौतिक मॉडल (physical model) कहलाती है। जिस वस्तु का (भौतिक) मॉडल बनाया जाता है उसका वास्तविक आकार बहुत ही छोटा (जैसे-परमाणु) या बहुत बड़ा (जैसे- सौर तंत्र) हो सकता है; अथवा वास्तविक आकार के बजाय उसका लघु आकार का मॉडल बनाकर परीक्षण करना कम खर्चीला हो सकता है। पहले भौतिक मॉडल का निर्माण बहुत प्रचलित था किन्तु वर्तमान समय में कम्प्यूटर और सिमुलेशन सॉफ्टवेयर की सहायता से गणितीय मॉडल बनाकर सिमुलेशन करना अधिक सस्ता, सरल, सुरक्षित एवं सुविधाजनक हो गया है। भौतिक मॉडल का उपयोग किसी जटिल वस्तु, तन्त्र या प्रक्रिया के देखने (visualization) के लिये भी किया जाता है/था किन्तु आजकल कम्प्यूटर ग्राफिक्स की सहायता से भांति-भांति से और अलग-अलग कोणों से किसी वस्तु के चित्र को देखा और समझा जा सकता है। .

नई!!: संजीदा शेख़ और भौतिक मॉडल · और देखें »

सना अमीन शेख

सना अमीन शेख एक भारतीय अभिनेत्री और रेडियो जॉकी है। डिज़नी चैनल इंडिया मूल सीरीज़, क्या मस्त है लाइफ पर ऋतु शाह के रूप में उनकी प्रमुख भूमिका के लिए जाना जाता है। जीत जाएँगे हम में सुमन के रूप में, गुस्ताख दिल में लाजो और मेरा नाम करगी रोशन में रीटा के रूप में। वह रेडियो मिर्ची 98.3 एफएम पर खूबसूरत साना के साथ शो पर एक रेडियो जॉकी के रूप में काम करती है। कृष्णदासी में उन्होंने अराध्या की प्रमुख भूमिका भी की। वह वर्तमान में भूतु में सहायक भूमिका निभा रही हैं। .

नई!!: संजीदा शेख़ और सना अमीन शेख · और देखें »

आमिर अली

आमिर अली (जन्म: 1 सितंबर,1979) एक भारतीय अभिनेता हैं। .

नई!!: संजीदा शेख़ और आमिर अली · और देखें »

कुवैत

कुवैत (अरबी: دولة الكويت‎, दवालात अल-कुवैती) पश्चिम एशिया में स्थित एक संप्रभु अरब अमीरात है, जिसकी सीमा उत्तर में सउदी अरब और उत्तर और पश्चिम में इराक से मिलती है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक की अधिकतम दूरी 200 किमी (120 मील) और पूर्व से लेकर पश्चिम तक की दूरी 170 किमी (110 मील) है। कुवैत एक अरबी शब्द है, जिसका अर्थ है 'पानी के करीब एक महल'। करीबन 30 लाख की जनसंख्या वाले इस संवैधानिक राजशाही वाले देश में संसदीय व्यवस्था वाली सरकार है। कुवैत नगर देश की आर्थिक और राजनीतिक राजधानी है। कुवैत में अनेक द्वीप भी शामिल हैं, जिसमें इराक की सीमा से लगा बुमियान सबसे बड़ा है। 1990 में कुवैत पर इराक ने आक्रमण कर कब्जा जमा लिया था। सात महीने का इराकी कब्जा संयुक्त राज्य अमेरिका नीत सेना द्वारा सीधे आक्रमण के बाद खत्म हुआ था। लौटती हुई इराकी सेना ने करीबन 750 तेल के कुंओं को खाक में मिला दिया, जो एक बड़ी आर्थिक और पयार्वरण त्रासदी के रूप में परिणीत हुई। युद्ध में कुवैत की आधारभूत संरचना बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई, जिसे पुनः सुधारना पड़ा। तेल भंडारण के मामले में कुवैत दुनिया का पांचवां सबसे समृद्ध देश और प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से दुनिया का ग्यारहवां सबसे धनी देश है। कुवैत में तेल क्षेत्र की खोज और दोहन की प्रक्रिया 1930 से प्रारंभ हुई। 1961 में युनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र होने के बाद इस क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है। आज देश का करीबन 95 प्रतिशत निर्यात और 80 प्रतिशत सरकारी राजस्व तेल 䤔र तेल से बने उत्पाद से होती है। .

नई!!: संजीदा शेख़ और कुवैत · और देखें »

कुवैत नगर

कुवैत सिटी (अरबी: مدينة الكويت, लिप्यांतरण: मदीनत-अल-कुवैत) कुवैत की राजधानी होने के साथ-साथ यहां का सबसे बड़ा शहर भी है। इसे कुवैत का हृदय भी कहा जाता है। इसी शहर में संसद भवन तथा अधिकांश सरकारी ऑफिस हैं। देश की राजनीतिक राजधानी होने के साथ-साथ इसे देश की सांस्‍कृतिक और आर्थिक राजधानी भी माना जाता है। इसकी अनुमानित जनसँख्या नगरीय सीमा में ६३,६०० (२००६) है और महानगरीय क्षेत्र में २३.८ लाख। नगर का क्षेत्रफल २०० वर्ग किलोमीटर है। यह नगर फ़ारस की खाड़ी के तट पर स्थित है और कुवैत की संसद (मजलिस अल-उम्मा), अधिकांश सरकारी कार्यालय, कुवैत की बहुत सी बड़ी कंपनियों और निकायों के मुख्यालय यहाँ स्थित हैं। निर्विवाद रूप से ये कुवैत का राजनैतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र है। इसके साथ ही यह अरब जगत का एक महत्‍वपूर्ण पर्यटन स्‍थल भी है। लिबरेशन टॉवर, कुवैत टॉवर, नेशनल म्‍यूजियम, फैलाका द्वीप, इंटरटेनमेंट सिटी, साइंस एंड नेचुरल हिस्‍ट्री म्‍यूजियम, लिबरेशन स्‍मारक, साइंटिफिक सेंटर, तारिक रजाब म्‍यूजियम, बयात अल- बदीर, जूलॉजिकल पार्क, संगीतमय फव्‍वारा आदि यहां के प्रमुख दर्शनीय स्‍थल हैं। .

नई!!: संजीदा शेख़ और कुवैत नगर · और देखें »

अचिंत कौर

अचिंत कौर एक भारतीय अभिनेत्री हैं। इन्होने अपना अभिनय १९९४ में ज़ी टीवी के धारावाहिक बनेगी अपनी बात से प्रारंभ किया। इसके बाद १९९५ में दूरदर्शन के धारावाहिक स्वाभिमान में सोहा का किरदार निभाया। .

नई!!: संजीदा शेख़ और अचिंत कौर · और देखें »

अभिनेत्री

अभिनेत्री वह महिला कलाकार है जो एक चलचित्र या नाटक में किसी चरित्र का अभिनय करती है। पुरुष कलाकार के लिए अभिनेता शब्द का प्रयोग किया जाता है। .

नई!!: संजीदा शेख़ और अभिनेत्री · और देखें »

अविका गोर

अविका गोर एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। इन्होंने अपने बाल्यकाल से ही अभिनय करना शुरू कर दिया था। इन्होंने कलर्स के बालिका वधु धारावाहिक से अपने अभिनय की शुरुआत की थी और बाद में इन्होंने ससुराल सिमर का में रोली का किरदार 2017 तक निभाया था। 2013 में इन्हें तेलुगू फिल्म "उय्यला जम्पला" में काम करने का मौका मिला, जिसके साथ ही इन्हें तेलुगू फिल्मों में भी काम करने का मौका मिलने लगा। .

नई!!: संजीदा शेख़ और अविका गोर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

संजीदा शेख

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »