लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10

सूची श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10

श्रीलंका की टीम ने 11 नवंबर से 27 दिसंबर 2009 तक भारत का दौरा किया, जिसमें तीन टेस्ट, पांच वनडे और दो टी20ई शामिल थे। श्रृंखला को जेपी कप कहा जाता था। .

45 संबंधों: चण्डीगढ़, एंजेलो मैथ्यूज, डकवर्थ लुईस नियम, तिलकरत्ने दिलशान, दिल्ली, नाबाद, नागपुर, पंजाब क्षेत्र, फिरोज शाह कोटला ग्राउंड, बाराबती स्टेडियम, ब्रेबोर्न स्टेडियम, भारत, महेला जयवर्धने, महेंद्र सिंह धोनी, मुथैया मुरलीधरन, मुम्बई, युवराज सिंह, राहुल द्रविड़, राजकोट, रविन्द्र जडेजा, रंगना हेराथ, रोहित शर्मा, लसिथ मलिंगा, श्रीलंका, सचिन तेंदुलकर, सनथ जयसूर्या, सरदार पटेल स्टेडियम, हरभजन सिंह, ज़हीर ख़ान, विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड, विराट कोहली, वीरेन्द्र सहवाग, ग्रीन पार्क स्टेडियम, गौतम गंभीर, आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप, इडेन गार्डेंस, कटक, कानपुर, कुमार संगाकारा, केन विलियमसन, कोलकाता, अहमदाबाद, अजीतगढ़, उपुल थरंगा

चण्डीगढ़

चण्डीगढ़, (पंजाबी: ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ), भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है, जो दो भारतीय राज्यों, पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है। इसके नाम का अर्थ है चण्डी का किला। यह हिन्दू देवी दुर्गा के एक रूप चण्डिका या चण्डी के एक मंदिर के कारण पड़ा है। यह मंदिर आज भी शहर में स्थित है। इसे सिटी ब्यूटीफुल भी कहा जाता है। चंडीगढ़ राजधानी क्षेत्र में मोहाली, पंचकुला और ज़ीरकपुर आते हैं, जिनकी २००१ की जनगणना के अनुसार जनसंख्या ११६५१११ (१ करोड़ १६ लाख) है। भारत की लोकसभा में प्रतिनिधित्व हेतु चण्डीगढ़ के लिए एक सीट आवण्टित है। वर्तमान सोलहवीं लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी की श्रीमति किरण खेर यहाँ से साँसद हैं। इस शहर का नामकरण दुर्गा के एक रूप ‘चंडिका’ के कारण हुआ है और चंडी का मंदिर आज भी इस शहर की धार्मिक पहचान है। नवोदय टाइम्स इस शहर के निर्माण में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की भी निजी रुचि रही है, जिन्होंने नए राष्ट्र के आधुनिक प्रगतिशील दृष्टिकोण के रूप में चंडीगढ़ को देखते हुए इसे राष्ट्र के भविष्य में विश्वास का प्रतीक बताया था। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शहरी योजनाबद्धता और वास्तु-स्थापत्य के लिए प्रसिद्ध यह शहर आधुनिक भारत का प्रथम योजनाबद्ध शहर है।, चंडीगढ़ के मुख्य वास्तुकार फ्रांसीसी वास्तुकार ली कार्बूजियर हैं, लेकिन शहर में पियरे जिएन्नरेट, मैथ्यु नोविकी एवं अल्बर्ट मेयर के बहुत से अद्भुत वास्तु नमूने देखे जा सकते हैं। शहर का भारत के समृद्ध राज्यों और संघ शसित प्रदेशों की सूची में अग्रणी नाम आता है, जिसकी प्रति व्यक्ति आय ९९,२६२ रु (वर्तमान मूल्य अनुसार) एवं स्थिर मूल्य अनुसार ७०,३६१ (२००६-०७) रु है। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और चण्डीगढ़ · और देखें »

एंजेलो मैथ्यूज

श्रेणी:क्रिकेट खिलाड़ी.

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और एंजेलो मैथ्यूज · और देखें »

डकवर्थ लुईस नियम

डकवर्थ लुईस नियम क्रिकेट के सीमित मैच के दौरान किसी प्रकार की प्रतिकूल भौगोलिक परिस्थितियों एवं अन्य स्थितियों में अपनाया जाने वाला नियम है, ताकि मैच अपने निर्णय तक पहुँच सके। यह नियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त हैं। इस नियम के तहत घटाए गए ओवरों में नए लक्ष्य निर्धारित किये जाते हैं। इस लक्ष्य निर्धारण विधि को एक ख़ास सांख्यिकीय सारणी की मदद से निकाला जाता है जिसका संशोधन समय-समय पर होता रहता है। इस नियम का विकास इंग्लैंड के दो सांख्यिकी के विद्वान फ्रैंक डकवर्थ और टौनी लुईस ने किया था। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और डकवर्थ लुईस नियम · और देखें »

तिलकरत्ने दिलशान

तिलकरत्‍‌ने दिलशान श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उनका जन्म 14 अक्टूबर 1976 को हुआ। उन्होंने वर्ष 1999 से स्पिनर की भूमिका अदा कर रहे हैं। आक्रामक दाएं हाथ के इस गेंदबाज को ऑफ स्पिन गेंदबाजी में महारथ हासिल है। दिलशान को टी-20 इंटरनेशनल खेल में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आईसीसी अवा‌र्ड्स 2009 में प्लेयर ऑफ दी ईयर के खिताब से नवाजा गया था। इनके पिता मलय और माता बौद्ध धर्म की हैं। जिंबाब्वे के खिलाफ वर्ष 1999 में टेस्ट मैच के साथ अपना पदार्पण करने वाले दिलशान ने अपने पहले ही मैच में 163 रन बनाकर अपना भविष्य सुरक्षित कर लिया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वर्ष 2003 में कदम रखने वाले इस गेंदबाज ने अपने करियर में अब तक 183 वनडे मुकाबलों में खेलते हुए 54 विकेट झटकने में सफलता हासिल की है। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और तिलकरत्ने दिलशान · और देखें »

दिल्ली

दिल्ली (IPA), आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (अंग्रेज़ी: National Capital Territory of Delhi) भारत का एक केंद्र-शासित प्रदेश और महानगर है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों - कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं १४८३ वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग १ करोड़ ७० लाख है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं: हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी। भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक महत्त्व है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है। यह प्राचीन समय में गंगा के मैदान से होकर जाने वाले वाणिज्य पथों के रास्ते में पड़ने वाला मुख्य पड़ाव था। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं। १६३९ में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने दिल्ली में ही एक चारदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो १६७९ से १८५७ तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही। १८वीं एवं १९वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लगभग पूरे भारत को अपने कब्जे में ले लिया। इन लोगों ने कोलकाता को अपनी राजधानी बनाया। १९११ में अंग्रेजी सरकार ने फैसला किया कि राजधानी को वापस दिल्ली लाया जाए। इसके लिए पुरानी दिल्ली के दक्षिण में एक नए नगर नई दिल्ली का निर्माण प्रारम्भ हुआ। अंग्रेजों से १९४७ में स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का प्रवासन हुआ, इससे दिल्ली के स्वरूप में आमूल परिवर्तन हुआ। विभिन्न प्रान्तो, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तो हुआ ही साथ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति ने भी जन्म लिया। आज दिल्ली भारत का एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और दिल्ली · और देखें »

नाबाद

क्रिकेट में एक बल्लेबाज नाबाद (not out) कहलाता है यदि वह पारी की समाप्ति तक बल्लेबाज़ी करता है। श्रेणी:क्रिकेट शब्दावली.

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और नाबाद · और देखें »

नागपुर

नागपुर (अंग्रेज़ी: Nagpur, मराठी: नागपूर) महाराष्ट्र राज्य का एक प्रमुख शहर है। नागपुर भारत के मध्य में स्थित है। महाराष्ट्र की इस उपराजधानी की जनसंख्या २४ लाख (१९९८ जनगणना के अनुसार) है। नागपुर भारत का १३वा व विश्व का ११४ वां सबसे बड़ा शहर हैं। यह नगर संतरों के लिये काफी मशहूर है। इसलिए इसे लोग संतरों की नगरी भी कहते हैं। हाल ही में इस शहर को देश के सबसे स्वच्छ व सुदंर शहर का इनाम मिला है। नागपुर भारत देश का दूसरे नंबर का ग्रीनेस्ट (हरित शहर) शहर माना जाता है। बढ़ते इन्फ्रास्ट्रकचर की वजह से नागपुर की गिनती जल्द ही महानगरों में की जायेगी। नागपुर, एक जिला है व ऐतिहासिक विदर्भ (पूर्व महाराष्ट्र का भाग) का एक प्रमुख शहर भी। नागपुर शहर की स्थापना गोण्ड राज्य ने की थी। फिर वह राजा भोसले के उपरान्त मराठा साम्राज्य में शामिल हो गया। १९वी सदी मैं अंग्रेज़ी हुकुमत ने उसे मध्य प्रान्त व बेरार की राजधानी बना दिया। आज़ादी के बाद राज्य पुनर्रचना ने नागपुर को महाराष्ट्र की उपराजधानी बना दिया। नागपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद जैसी राष्ट्रवादी संघटनाओ का एक प्रमुख केंद्र है। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और नागपुर · और देखें »

पंजाब क्षेत्र

पंजाब दक्षिण एशिया का क्षेत्र है जिसका फ़ारसी में मतलब पांच नदियों का क्षेत्र है। पंजाब ने भारतीय इतिहास को कई मोड़ दिये हैं। अतीत में शकों, हूणों, पठानों व मुगलों ने इसी पंजाब के रास्ते भारत में प्रवेश किया था। आर्यो का आगमन भी हिन्दुकुश पार कर इसी पंजाब के रास्ते ही हुआ था। पंजाब की सिन्धु नदी की घाटी में आर्यो की सभ्यता का विकास हुआ। उस समय इस भूख़ड का नाम सप्त सिन्धु अर्थात सात सागरों का देश था। समय के साथ सरस्वती जलस्रोत सूख् गया। अब रह गयीं पाँच नदियाँ-झेलम, चेनाब, राबी, व्यास और सतलज इन्हीं पाँच नदियों का प्रांत पंजाब हुआ। पंजाब का नामाकरण फारसी के दो शब्दों से हुआ है। पंज का अर्थ है पाँच और आब का अर्थ होता है जल। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और पंजाब क्षेत्र · और देखें »

फिरोज शाह कोटला ग्राउंड

फिरोज शाह कोटला ग्राउंड दिल्ली का एक प्रमुख खेल का मैदान हैं। यहा क्रिकेट खेला जाता हैं। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और फिरोज शाह कोटला ग्राउंड · और देखें »

बाराबती स्टेडियम

बाराबती स्टेडियम भारत के उड़ीसा राज्य में स्थित एक क्रिकेट और फुटबॉल का मैदान है। इस मैदान पर पहला टेस्ट क्रिकेट मैच ४ से ७ जनवरी १९८७ को भारतीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका के बीच खेला गया था जबकि पहला वनडे मैच २७ जनवरी १९८२ को भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला गया था। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और बाराबती स्टेडियम · और देखें »

ब्रेबोर्न स्टेडियम

यह एक प्रमुख खेल का मैदान हैं। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और ब्रेबोर्न स्टेडियम · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और भारत · और देखें »

महेला जयवर्धने

महेला जयवर्धने श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ी हैं। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और महेला जयवर्धने · और देखें »

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी अथवा मानद लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी (एम एस धोनी भी) झारखंड, रांची के एक राजपूत परिवार में जन्मे पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित भारतीय क्रिकेटर हैं। धोनी भारतीय क्रिकेटर तथा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं और भारत के सबसे सफल एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान हैं। शुरुआत में एक असाधारण उज्जवल व आक्रामक बल्लेबाज़ के नाम पर जाने गए। धोनी धीरे-धीरे भारतीय एक दिवसीय के सबसे शांतचित्त कप्तानों में से जाने जाते हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने २००७ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०, २००७-०८ कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज २००७-२००८ के सीबी सीरीज़ और बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी जीती जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को २-० से हराया उन्होंने भारतीय टीम को श्रीलंका और न्यूजीलैंड में पहली अतिरिक्त वनडे सीरीज़ जीत दिलाई ०२ सितम्बर २०१४ को उन्होंने भारत को २४ साल बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज में जीत दिलाई। धोनी ने कई सम्मान भी प्राप्त किए हैं जैसे २००८ में आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ़ द इयर अवार्ड (प्रथम भारतीय खिलाड़ी जिन्हें ये सम्मान मिला), राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार और २००९ में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म श्री पुरस्कार साथ ही २००९ में विस्डन के सर्वप्रथम ड्रीम टेस्ट ग्यारह टीम में धोनी को कप्तान का दर्जा दिया गया। उनकी कप्तानी में भारत ने २८ साल बाद एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप में दुबारा जीत हासिल की। सन् २०१३ में इनकी कप्तानी में भारत पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी का विजेता बना। धोनी दुनिया के पहले ऐसे कप्तान बन गये जिनके पास आईसीसी के सभी कप है। इन्होंने २०१४ में टेस्ट क्रिकेट को कप्तानी के साथ अलविदा कह दिया था। इनके इस फैसले से क्रिकेट जगत स्तब्ध रह गया। धोनी लगातार दूसरी बार क्रिकेट विश्व कप में २०१५ क्रिकेट विश्व कप में भारत का नेतृत्व किया और पहली बार भारत ने सभी ग्रुप मैच जीते साथ ही इन्होंने लगातार ११ विश्व कप में मैच जीतकर नया रिकार्ड भी बनाया ये भारत के पहले ऐसे कप्तान बने जिन्होंने १०० वनडे मैच जिताए हो। और उन्होनें कहा है कि जल्द ही वो एक ऐसा कदम उठाएंगे जो किसी कप्तान ने अपने कैरियर में नहीं उठाया वो टीम को २ हिस्सों में बाटेंगे जो खिलाड़ी अच्छा नहीं खेलेगा उसे वो दूसरी टीम में डाल देंगे और जो खिलाड़ी अच्छा खेलेगा वो उसे अपनी टीम में रख लेंगे इसमें कुछ नये खिलाड़ी भी आ सकते हैं। धोनी ने ४ जनवरी २०१७ को भारतीय एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और ट्वेन्टी-ट्वेन्टी टीम की कप्तानी छोड़ी। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और महेंद्र सिंह धोनी · और देखें »

मुथैया मुरलीधरन

मुथैया मुरलीधरन (முத்தையா முரளிதரன், මුත්තයියා මුරලිදරන්, जन्म 1972), मुरली के नाम से प्रसिद्ध, एक श्रीलंकाई क्रिकेटर हैं जिन्हें विजडन क्रिकेटर्स अलमनाक द्वारा 2002 में अब तक के महानतम टेस्ट मैच गेंदबाज का दर्जा दिया गया था। मुथैया मुरलीधरन श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उन्होंने 22 जुलाई 2010 में अपने अंतिम टेस्ट मैच की अपनी अंतिम गेंद पर अपना 800वां और अंतिम विकेट लेकर 2010 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया। मुरलीधरन टेस्ट क्रिकेटक्रिकइन्फो, और एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों (ओडीआई), दोनों में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।क्रिकइन्फो, उन्होंने 2009 में कोलंबो में गौतम गंभीर का विकेट लेकर वसीम अकरम के 502 विकेटों के ओडीआई रिकॉर्ड को पार कर लिया था। मुरलीधरन उस समय टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए जब उन्होंने 2007 को पिछले रिकॉर्ड धारक शेन वार्न को पीछे छोड़ दिया। मुरलीधरन ने पहले यह रिकॉर्ड उस समय कायम किया था जब उन्होंने 2004 में कोर्टनी वॉल्श के 519 विकेटों को पीछे छोड़ दिया था लेकिन उसी वर्ष बाद में उनके कंधे में चोट लग गयी और तब वार्न उनसे आगे निकल गए थे। छह विकेट प्रति टेस्ट के औसत से मुरलीधरन इस खेल में सबसे सफल गेंदबाजों में से एक रहे हैं। मुरलीधरन लगातार 1,711 दिनों की एक रिकार्ड अवधि में 214 टेस्ट मैचों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की खिलाड़ियों की रैंकिंग की टेस्ट गेंदबाज श्रेणी में पहले स्थान पर बने रहे। वे तमिल यूनियन क्रिकेट और एथलेटिक क्लब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग के 2010 सीजन तक चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हुए थे। नवनिर्मित कोच्चि फ्रैंचाइजी ने 2011 सीजन के लिए मुरली की सफल बोली लगाई| मुरलीधरन का करियर विवादों से घिरा रहा है, उनकी गेंदबाजी शैली पर अंपायरों और क्रिकेट समुदाय के वर्गों द्वारा कई बार सवाल उठाये गए। कृत्रिम खेल परिस्थितियों के तहत जैव–रासायनिक विश्लेषण के बाद मुरलीधरन की शैली को पहले 1996 में और फिर 1999 में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा सही ठहराया गया। आस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी ब्रूस यार्डली जो अपने समय में स्वयं एक ऑफ स्पिनर थे, उन्हें यह सुनिश्चित करने का कार्य सौंपा गया कि क्या मुरलीधरन अपनी सभी गेंदों को उसी जोश के साथ डाल पाते हैं जैसा कि उन्होंने 2004 में परीक्षण के समय की मैच परिस्थितियों में किया था। मुरलीधरन ने उस समय तक 'दूसरा' की गेंदबाजी शुरू नहीं की थी। उनकी 'दूसरा' की वैधता पर 2004 में पहली बार सवाल उठाया गया। इस डिलीवरी को आईसीसी की कोहनी विस्तार सीमाओं से नौ डिग्री तक बढ़ा हुआ पाया गया, उस समय स्पिनरों के लिए पांच डिग्री की सीमा थी। गेंदबाजी की शैलियों पर आधिकारिक अध्ययनों के आधार पर यह खुलासा हुआ कि सभी गेंदबाजों में 99 प्रतिशत कोहनी के विस्तार की सीमा से आगे चले जाते थे, आईसीसी ने 2005 में सभी गेंदबाजों पर लागू होने वाली सीमाओं को संशोधित कर दिया। मुरलीधरन का 'दूसरा' संशोधित सीमाओं के दायरे में आता है। फरवरी 2009 में क्रिकेट के दोनों स्वरूपों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने के बाद मुथैया मुरलीधरन ने संकेत दिया है कि वे 2011 के विश्व कप के समापन पर संन्यास ले सकते हैं। उन्होंने कहा "मुझे लगता है मैं अपने शरीर और दिमाग से फिट हूँ, मैं अपने क्रिकेट का आनंद ले रहा हूँ और अधिक से अधिक खेलना चाहता हूँ.

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और मुथैया मुरलीधरन · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और मुम्बई · और देखें »

युवराज सिंह

युवराज सिंह (युवी) भारत के महान क्रिकेट खिलाडी हैं। इन्होंने 20-20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदों में 6 छक्के मारे थे, और 20-20 में 12 गेंदों में अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी उनके नाम है। युवराज सिंह को विश्व कप 2011 में अहम भूमिका निभाने में मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया। इनका जन्म 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में भूतपूर्व क्रिकेट खिलाड़ी योगराज सिंह के यहाँ जाट परिवार में हुआ था। उनको सिक्सर किंग नाम से जाना जाता है। इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब, पुने वॉरियर्स इंडिया, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली डेयरडेविल्स की और से खेल चुके हैं, हाल में आईपीएल विजेता सनराइजर हैदराबाद से खेल रहे हैं। इन्होंने १ ओवर में ६ छक्के लगाने का विश्व रिकार्ड बनाया है .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और युवराज सिंह · और देखें »

राहुल द्रविड़

राहुल शरद द्रविड़ (कन्नड़: ರಾಹುಲ್ ಶರದ್ ದ್ರಾವಿಡ,राहुल शरद द्रविड) (11 जनवरी 1973 को जन्मे) भारतीय राष्ट्रीय टीम के सबसे अनुभवी क्रिकेटरों में से एक हैं, 1996 से वे इसके नियमित सदस्य रहें हैं।अक्टूबर 2005 में वे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में नियुक्त किये गए और सितम्बर 2007 में उन्होंने अपने इस पद से इस्तीफा दे दिया। १६ साल तक भारत का प्रतिनिधित्व करते रहने के बाद उन्होंने वर्ष २०१२ के मार्च में अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मैट से सन्यास ले लिया। द्रविड़ को वर्ष 2000 में पांच विसडेन क्रिकेटरों में से एक के रूप में सम्मानित किया गया। द्रविड़ को 2004 के उद्घाटन पुरस्कार समारोह में इस वर्ष के आईसीसी प्लेयर और वर्ष के टेस्ट प्लेयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लम्बे समय तक बल्लेबाजी करने की उनकी क्षमता के कारण उन्हें दीवार के रूप में जाना जाता है, द्रविड़ ने क्रिकेट की दुनिया में बहुत से रिकॉर्ड बनाये हैं। द्रविड़ बहुत शांत व्यक्ति है। "दीवार" के रूप में लोकप्रिय द्रविड़ पिच पर लम्बे समय तक टिके रहने के लिए जाने जाते हैं। सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर के बाद वे तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दस हज़ार से अधिक रन बनाये हैं, 14 फ़रवरी 2007 को, वे दुनिया के क्रिकेट इतिहास में छठे और भारत में सचिन तेंडुलकर और सौरव गांगुली के बाद तीसरे खिलाड़ी बन गए जब उन्होंने एक दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में दस हज़ार रन का स्कोर बनाया वे पहले और एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने सभी 10 टेस्ट खेलने वाले राष्ट्र के विरुद्ध शतक बनाया है। 182 से अधिक कैच के साथ वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच का रिकॉर्ड द्रविड़ के नाम है। द्रविड़ ने 18 अलग-अलग भागीदारों के साथ 75 बार शतकीय साझेदारी की है, यह एक विश्व रिकॉर्ड है। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और राहुल द्रविड़ · और देखें »

राजकोट

राजकोट(Rajkot) भारत के गुजरात प्रान्त का एक प्रमुख शहर है। राजकोट नगर गुजरात राज्य, भारत में स्थित है। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की क्रीड़ास्थली राजकोट, कभी सौराष्ट्र की राजधानी रहा था। महात्मा गाँधी के पिता करमचंद गाँधी सौराष्ट्र के दीवान थे। यहीं से गाँधी जी ने अपना बचपन संवारा तथा अपनी जिन्दगी के प्रारम्भिक दिन राजकोट की गलियों में ही व्यतीत किये। गाँधी जी ने यहीं से हिन्दुस्तानियों व अंग्रेज़ों के रहन-सहन के अंतर को क़रीब से देखा। मोहनदास करमचंद गाँधी ने उच्च स्कूल तत्कालीन अलफ्रंट हाई स्कूल में अपनी शिक्षा ग्रहण की थी। गाँधीजी की इस नगरी में पर्यटकों के लिए काबा गाँधीना देलो (गाँधी जी का निवास स्थान) जिसमें आज बाल मन्दिर स्कूल चल रहा है, राजकुमारी उद्यान, जबूली उद्यान, वारसन संग्रहालय, रामकृष्ण आश्रम, लालपरी झील, अजी डेम, रंजीत विलास पैलेस, सरकारी दुग्ध डेरी आदि दर्शनीय स्थल हैं। राजकोट में मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय पतंग मेला बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करता है। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और राजकोट · और देखें »

रविन्द्र जडेजा

रविन्द्रसिन्ह अनिरुद्धसिन्ह जडेजा (जन्म 6 दिसम्बर 1988 नवागम-खेड़, सौराष्ट्र में) एक भारतीय क्रिकेटर हैं। वे प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सौराष्ट्र का और भारतीय प्रीमियर लीग में गुजरात लॉयन्स का प्रतिनिधित्व करते हैं वे 2008 में मलेशिया में विश्व कप की विजयी भारतीय U-19 क्रिकेट टीम का भी हिस्सा थे। जडेजा एक बाएं हाथ से खेलनेवाले मध्य क्रम के बल्लेबाज हैं और धीमी गति से बाएं हाथ के प्राचीन शैली के गेंदबाज हैं। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और रविन्द्र जडेजा · और देखें »

रंगना हेराथ

रंगना हेराथ (अंग्रेजी:Herath Mudiyanselage Rangana Keerthi Bandara Herath) (जन्म:१९ मार्च १९७८,श्रीलंका) एक क्रिकेट खिलाड़ी है जो श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और रंगना हेराथ · और देखें »

रोहित शर्मा

रोहित गुरूनाथ शर्मा (Rohit Sharma) (जन्म: ३० अप्रैल १९८७) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है। इनका जन्म नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था। रोहित मुख्य रूप से सलामी बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। रोहित टेस्ट क्रिकेट, वनडे और ट्वेन्टी-ट्वेन्टी के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेलते है इसके अतिरिक्त मुम्बई इंडियन्स टीम के कप्तान भी है। वर्तमान में वे भारतीय वनडे टीम के उप कप्तान भी है। उन्होंने अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ ०९ नवम्बर २०१३ को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेलकर की थी उस मैच में रोहित ने १७७ रनों की पारी खेली थी, उन्होंने १०८ वनडे मैचों के बाद टेस्ट मैच खेला था। जबकि एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर की शुरुआत २३ जून २००७ को आयरलैण्ड क्रिकेट टीम के खिलाफ की थी। इनके अलावा रोहित ने अपने ट्वेन्टी-ट्वेन्टी में अपना पहला मैच १९ सितम्बर २००७ को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। १३ नवम्बर २०१४ को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए २६४ रनों की पारी खेलकर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन अर्थात सर्वोच्च स्कोर बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया है। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। इन्होंने वनडे में तीन दोहरे शतक लगाये है जो अभी तक किसी बल्लेबाज ने नहीं लगाए है। फ़ोर्ब्स इंडिया २०१५ के भारत के १०० शीर्ष प्रसिद्ध व्यक्तियों में शर्मा को ८वाँ स्थान मिला। महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर के बाद अपनी टीम को आईपीएल खिताब दिलाने वाले तीसरे कप्तान हैं। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और रोहित शर्मा · और देखें »

लसिथ मलिंगा

लसिथ मलिंगा श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ी हैं। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और लसिथ मलिंगा · और देखें »

श्रीलंका

श्रीलंका (आधिकारिक नाम श्रीलंका समाजवादी जनतांत्रिक गणराज्य) दक्षिण एशिया में हिन्द महासागर के उत्तरी भाग में स्थित एक द्वीपीय देश है। भारत के दक्षिण में स्थित इस देश की दूरी भारत से मात्र ३१ किलोमीटर है। १९७२ तक इसका नाम सीलोन (अंग्रेजी:Ceylon) था, जिसे १९७२ में बदलकर लंका तथा १९७८ में इसके आगे सम्मानसूचक शब्द "श्री" जोड़कर श्रीलंका कर दिया गया। श्रीलंका का सबसे बड़ा नगर कोलम्बो समुद्री परिवहन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बन्दरगाह है। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और श्रीलंका · और देखें »

सचिन तेंदुलकर

सचिन रमेश तेंदुलकर (अंग्रेजी उच्चारण:, जन्म: २४ अप्रैल १९७३) क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ौं में गिने जाते हैं। भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले वह सर्वप्रथम खिलाड़ी और सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित एकमात्र क्रिकेट खिलाड़ी हैं। सन् २००८ में वे पद्म विभूषण से भी पुरस्कृत किये जा चुके है। सन् १९८९ में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के पश्चात् वह बल्लेबाजी में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने टेस्ट व एक दिवसीय क्रिकेट, दोनों में सर्वाधिक शतक अर्जित किये हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में १४००० से अधिक रन बनाने वाले वह विश्व के एकमात्र खिलाड़ी हैं। एकदिवसीय मैचों में भी उन्हें कुल सर्वाधिक रन बनाने का कीर्तिमान प्राप्त है।    उन्होंने अपना पहला प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच मुम्बई के लिये १४ वर्ष की उम्र में खेला था। उनके अन्तर्राष्ट्रीय खेल जीवन की शुरुआत १९८९ में पाकिस्तान के खिलाफ कराची से हुई। सचिन क्रिकेट जगत के सर्वाधिक प्रायोजित खिलाड़ी हैं और विश्व भर में उनके अनेक प्रशंसक हैं। उनके प्रशंसक उन्हें प्यार से भिन्न-भिन्न नामों से पुकारते हैं जिनमें सबसे प्रचलित लिटिल मास्टर व मास्टर ब्लास्टर है। क्रिकेट के अलावा वह अपने ही नाम के एक सफल रेस्टोरेंट के मालिक भी हैं। तत्काल में वह राज्य सभा के सदस्य हैं, सन् २०१२ में उन्हें राज्य सभा के सदस्य के रूप में नामित किया गया था। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर पर फिल्म ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ बनी। इस फ़िल्म का टीज़र भी बहुत रोमांचक हैं। टीजर में एक ऐसे इंसान को उसी की कहानी सुनाते हुए देखेंगे जो एक शरारती बच्चे से एक हीरो बनकर उभरता है। ख़ुद सचिन तेंदुलकर का भी ये मानना है कि क्रिकेट खेलने से अधिक चुनौतीपूर्ण अभिनय करना है।सचिन – ए बिलियन ड्रीम्स’ का निर्माण रवि भगचंदका ने किया है और इसका निर्देशन जेम्स अर्सकिन ने। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और सचिन तेंदुलकर · और देखें »

सनथ जयसूर्या

सनथ जयसूर्या श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उन्होंने 1989 से 2013 तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला। उन्होंने 445 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में 13,430 रन बनाए, जिसमें 28 शतक और 68 अर्धशतक शामिल हैं। साथ ही उन्होंने 110 टेस्ट मैचों में 6,973 रन बनाए। उन्होंने टेस्ट में 98 तो वनडे में 323 विकेट भी लिए। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और सनथ जयसूर्या · और देखें »

सरदार पटेल स्टेडियम

यह एक प्रमुख खेल का मैदान हैं। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और सरदार पटेल स्टेडियम · और देखें »

हरभजन सिंह

हरभजन सिंह प्लाहा (जन्म: ०३ जुलाई १९८०, जालन्धर, पंजाब) भारत के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडी हैं। वे इंडियन प्रिमियर लीग के चेन्नई सुपर किंग्स तथा पंजाब राज्य क्रिकेट टीम (2012-13) के भूतपूर्व कप्तान भी हैं। वे स्पिन गेंदबाजी में निपुण हैं और टेस्ट मैचों में ऑफ-स्पिनर द्वारा सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे स्पिनर हैं। साथ ही ये इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे है। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और हरभजन सिंह · और देखें »

ज़हीर ख़ान

ज़हीर खान (झहीर खान.) (जन्म: ७ अक्तुबर १९७८ श्रीरामपुर, महाराष्ट्र में) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वे मुख्यतः उनकी गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। दाएँ हाथ से बल्लेबाज़ी और बाएँ हाथ से मध्यम तेज़ गति की गेंदबाज़ी करते हैं। एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर ने दोनों तरीके से गेंद को स्विंग की क्षमता के लिए जाना जाता है और एक बल्लेबाज के रूप में भी सर्वाधिक टेस्ट रन का रिकॉर्ड से खुल नहीं 11.

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और ज़हीर ख़ान · और देखें »

विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम

विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम · और देखें »

विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड

विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड नागपुर स्थित टेस्ट क्रिकेट का मैदान था। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड · और देखें »

विराट कोहली

विराट कोहली (Virat Kohli.)(जन्म: 5 नवम्बर 1988) भारतीय क्रिकेट टीम के तीनों फॉर्मेट के कप्तान हैं। वे सन् 2008 की 19 वर्ष से कम आयु वाले विश्व कप क्रिकेट विजेता दल के कप्तान भी रह चुके है। भारत के घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में विराट दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते है। दिल्ली में पैदा हुए और वही के रहवासी होते हुए, कोहली ने 2006 में अपनी पहली श्रेणी क्रिकेट कैरियर की शुरुआत करने से पहले विभिन्न आयु वर्ग के स्तर पर शहर की क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 2008, मलेशिया में अंडर -19 विश्व कप में जीत हासिल की, और कुछ महीने बाद, 19 साल की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए अपना ओडीआई पदार्पण किया। शुरुआत में भारतीय टीम में रिजर्व बल्लेबाज के रूप में खेलने के बाद, उन्होंने जल्द ही ओडीआई के मध्य क्रम में नियमित रूप से अपने आप को स्थापित किया और टीम का हिस्सा रहे और 2011 विश्व कप जीता। उन्होंने 2011 में अपना टेस्ट मैच कैरियर शुरू किया और 2013 तक ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट शतक के साथ "ओडीआई विशेषज्ञ" के टैग को झुका दिया। 2013 में पहली बार ओडीआई बल्लेबाजों के लिए आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर पहुंचने के बाद, कोहली को ट्वेंटी -20 प्रारूप में भी सफलता मिली, आईसीसी विश्व ट्वेंटी 20 (2014 और 2016 में) में मैन ऑफ द टूर्नामेंट दो बार वह जीते । 2014 में, वह आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष रैंकिंग वाले टी 20 आई बल्लेबाज बने, जिसने 2017 तक तीन लगातार वर्षों की स्थिति संभाली। अक्टूबर 2017 के बाद से, वह दुनिया में शीर्ष रैंकिंग ओडीआई बल्लेबाज भी रहे हैं। एक ऐसा समय भी आया जब 13 दिसंबर 2016 को वह आईसीसी रैंकिंग में तिनो फॉर्मैट के प्रथम 3 स्थानों में शामिल थे। कोहली को 2012 में ओडीआई टीम के उप-कप्तान नियुक्त किया गया था और 2014 में महेंद्र सिंह धोनी की टेस्ट सेवानिवृत्ति के बाद टेस्ट कप्तानी सौंपी गई थी। 2017 की शुरुआत में, वह धोनी के पद से नीचे उतरने के बाद सीमित ओवर के कप्तान बने। ओडीआई में, कोहली की दूसरी सबसे ज्यादा शतक और दुनिया में रन-चेस में शतक की सबसे ज्यादा संख्या है। कोहली के सबसे तेज ओडीआई शतक सहित कई भारतीय बल्लेबाजी रिकॉर्ड हैं, सबसे तेज बल्लेबाज 5,000 ओडीआई रन और 10 एकदिवसीय शतक के लिए सबसे तेज़ बल्लेबाज हैं। वह लगातार दूसरे कैलेंडर वर्ष के लिए 1,000 या उससे अधिक ओडीआई रन बनाने वाले विश्व के दूसरे बल्लेबाज हैं। कोहली द्वारा आयोजित टी 20 आई विश्व रिकॉर्ड में से हैं: सबसे तेज बल्लेबाज 1,000 रनों के लिए, कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाए गए और प्रारूप में सबसे अधिक अर्धशतक। वह विश्व ट्वेंटी 20 और आईपीएल दोनों के एक टूर्नामेंट में अधिकांश रनों के रिकॉर्ड भी रखते है। आईसीसी रैंकिंग में ओडीआई (909 अंक) और टी 20 आई (897 अंक) में एक भारतीय बल्लेबाज के लिए उनके पास सबसे ज्यादा ऐतिहासिक रेटिंग अंक हैं और केवल सुनील गावस्कर के पीछे टेस्ट (912 अंक) में दूसरे उच्चतम रेटिंग अंक हैं। वह टेस्ट मैचों, ओडीआई और टी 20 आई में एक साथ 50 से अधिक औसत के इतिहास में एकमात्र बल्लेबाज हैं। कोहली 2017 में सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी (वर्ष का आईसीसी क्रिकेटर) जैसे कई पुरस्कार के प्राप्तकर्ता रहे हैं; 2012 में 2017 में आईसीसी ओडीआई प्लेयर ऑफ द ईयर, और 2017 में दुनिया में विस्डेन अग्रणी क्रिकेट खिलाड़ी। 2013 में, उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी उपलब्धियों के सम्मान में अर्जुन पुरस्कार दिया गया था। पद्मश्री को उन्हें खेल श्रेणी के तहत 2017 में सम्मानित किया गया था। अपने क्रिकेट करियर के साथ, कोहली आईएसएल में एफसी गोवा का सह-मालिक है, आईपीटीएल फ्रेंचाइजी संयुक्त अरब अमीरात रॉयल्स और पीडब्लूएल टीम बेंगलुरू योधा का सह-मालिक है। उनके पास अन्य व्यावसायिक उद्यम भी हैं और 20 से अधिक ब्रांड समर्थन हैं। कोहली ईएसपीएन द्वारा दुनिया के सबसे प्रसिद्ध एथलीटों में से एक है और फोर्ब्स द्वारा सबसे मूल्यवान एथलीट ब्रांडों में से एक है। 2018 में, टाइम पत्रिका ने कोहली को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नाम दिया। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और विराट कोहली · और देखें »

वीरेन्द्र सहवाग

वीरेन्द्र सहवाग (अंग्रेजी: Virender Sehwag, जन्म: 20 अक्टूबर 1978, हरियाणा) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। प्यार से उन्हें सभी "वीरू" ही कहते हैं। वैसे उन्हें "नज़फ़गढ़ के नवाब" व "आधुनिक क्रिकेट के ज़ेन मास्टर" के रूप में भी जाना जाता है। वे दायें हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज तो हैं ही किन्तु आवश्यकता के समय दायें हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाज़ी भी कर लेते हैं। उन्होंने भारत की ओर से पहला एकदिवसीय मैच 1999 में व पहला टेस्ट मैच 2001 में खेला था। अप्रैल 2009 में सहवाग एकमात्र ऐसे भारतीय बने जिन्हें "विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर" के खिताब से नवाज़ा गया। उन्होंने अगले वर्ष भी इस ख़िताब को फिर जीता।http://www.espncricinfo.com/india/content/player/35263.html .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और वीरेन्द्र सहवाग · और देखें »

ग्रीन पार्क स्टेडियम

ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर, उत्तर प्रदेश स्थित 32,000 दर्शक क्षमता वाला एक बहुद्देशीय मैदान है। यह उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम का गृह मैदान भी है। यह मैदान गंगा नदी के किनारे स्थित है। यह उत्तर प्रदेश का एकमात्र क्रिकेट मैदान है जहाँ नियमित तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होते हैं। यह मैदान 22 सितम्बर 2016 को भारत व न्यूजीलैंड के मध्य टेस्ट मैच आयोजित करके भारतीय क्रिकेट टीम के 500वें टेस्ट मैच का गवाह बना था। इस स्टेडियम ने आईपीएल में गुजरात लॉयन्स के 2016 संस्करण व 2017 संस्करण के 2-2 मैच आयोजित किये थे। इस स्टेडियम में अब तक 22 टेस्ट मैच, 14 एकदिवसीय मैच तथा एक ट्वेन्टी-ट्वेन्टी मैच आयोजित किया है। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और ग्रीन पार्क स्टेडियम · और देखें »

गौतम गंभीर

गौतम गंभीर भारत के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज गौतम दिल्ली से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हैं। भारत सरकार ने 2008 में गंभीर को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और गौतम गंभीर · और देखें »

आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप

आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में 10 टीमों कि टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए क्रिकेट के खेल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा चलाए जा रहे एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है। प्रतियोगिता है कि यह बस एक रैंकिंग योजना सभी अंतरराष्ट्रीय मैचों है कि अन्यथा घर या दूर स्थिति का कोई विचार के साथ नियमित रूप से टेस्ट क्रिकेट का समय निर्धारण के हिस्से के रूप में खेला जाता है पर मढ़ा है अर्थों में काल्पनिक है। संक्षेप में, हर टेस्ट श्रृंखला के बाद दोनों टीमें एक गणितीय सूत्र के आधार पर अंक प्राप्त शामिल किया गया। प्रत्येक टीम के अंक कुल एक 'रेटिंग' देने के लिए खेले गए मैचों के अपने कुल संख्या से विभाजित है, और टेस्ट खेलने वाले टीमों (यह एक तालिका में दिखाया जा सकता है) रेटिंग के आदेश से क्रमबद्ध हैं। उच्च और निम्न दर्जा टीमों के बीच एक मैच तैयार की उच्च दर्जा टीम की कीमत पर कम रेटेड टीम को फायदा होगा। एक 'औसत' है कि टीम के रूप में अक्सर के रूप में यह खो देता मजबूत और कमजोर टीमों में से एक मिश्रण खेलते समय जीतता 100 की रेटिंग करना चाहिए था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद पुरस्कार में एक ट्राफी, आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप गदा, टीम के सर्वोच्च रेटिंग धारण करने के लिए। गदा का तबादला जब भी एक नई टीम रेटिंग सूची के शीर्ष पर चलता है। टीम है कि 1 अप्रैल प्रत्येक वर्ष पर रेटिंग्स तालिका के शीर्ष पर है यह भी एक नकद पुरस्कार, वर्तमान में $1 मिलियन जीतता है। भारत वर्तमान में, आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में सबसे अधिक रैंकिंग दल कर रहे हैं जब वे न्यूजीलैंड के साथ टेस्ट श्रृंखला 3-0 से जीत दर्ज की अक्टूबर 2016 में शीर्ष पर कार्यभार संभाल लिया हो रही है। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप · और देखें »

इडेन गार्डेंस

इडेन गार्डेंस (बांग्ला: ইডেন গার্ডেন্স), भारत का एक प्रमुख खेल का मैदान हैं। यह कोलकाता में स्थित हैं। यहाँ क्रिकेट खेला जाता हैं। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और इडेन गार्डेंस · और देखें »

कटक

कटक भारत के ओड़िशा प्रान्त का एक नगर है। यह कटक जिला के अन्दर आता है। कटक ओड़िशा का एक प्राचीन नगर है, जो रौप्य नगर (Silver City) के नाम से भी जाना जाता है। इसका इतिहास एक हजार वर्ष से भी ज्‍यादा पुराना है। करीब नौ शताब्दियों तक कटक ओड़िशा की राजधानी रहा और आज यहां की व्‍यावयायिक राजधानी के रूप में जाना जाता है। केशरी वंश के समय यहां बने सैनिक शिविर कटक के नाम पर इस शहर का नाम रखा गया था। यहां के किले, मंदिर और संग्रहालय पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। कटक वर्तमान ओड़िशा की मध्ययुगीन राजधानी था, जिसे पद्मावती भी कहते थे। यह नगर महानदी और उसकी सहायक नदी काठजोड़ी के मिलन स्थल पर बना है। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और कटक · और देखें »

कानपुर

कानपुर भारतवर्ष के उत्तरी राज्य उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक नगर है। यह नगर गंगा नदी के दक्षिण तट पर बसा हुआ है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ से ८० किलोमीटर पश्चिम स्थित यहाँ नगर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। ऐतिहासिक और पौराणिक मान्यताओं के लिए चर्चित ब्रह्मावर्त (बिठूर) के उत्तर मध्य में स्थित ध्रुवटीला त्याग और तपस्या का संदेश दे रहा है। यहाँ की आबादी लगभग २७ लाख है। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और कानपुर · और देखें »

कुमार संगाकारा

कुमार चोकशानडा संगाकारा (කුමාර් සංගක්කාර) (जन्म 27 अक्टूबर 1977, मटाले, श्रीलंका) एक श्रीलंकाई क्रिकेटर और श्रीलंकाकी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। वे बाएं हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं। वे खेल के सभी रूपों में एक विकेट-कीपर और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के रूप में खेलते थे, लेकिन टेस्ट मैचों में उन्होंने इस क्रम को छोड़ दिया, क्योंकि जब वे एक शुद्ध बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं तो टेस्ट में उनकी बल्लेबाजी का औसत काफी अधिक है। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और कुमार संगाकारा · और देखें »

केन विलियमसन

केन विलियमसन न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के एक विस्फोटक बल्लेबाज है। ये वर्तमान में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान भी है तथा २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग में डेविड वॉर्नर की जगह सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान भी है। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और केन विलियमसन · और देखें »

कोलकाता

बंगाल की खाड़ी के शीर्ष तट से १८० किलोमीटर दूर हुगली नदी के बायें किनारे पर स्थित कोलकाता (बंगाली: কলকাতা, पूर्व नाम: कलकत्ता) पश्चिम बंगाल की राजधानी है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर तथा पाँचवा सबसे बड़ा बन्दरगाह है। यहाँ की जनसंख्या २ करोड २९ लाख है। इस शहर का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। इसके आधुनिक स्वरूप का विकास अंग्रेजो एवं फ्रांस के उपनिवेशवाद के इतिहास से जुड़ा है। आज का कोलकाता आधुनिक भारत के इतिहास की कई गाथाएँ अपने आप में समेटे हुए है। शहर को जहाँ भारत के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक परिवर्तनों के प्रारम्भिक केन्द्र बिन्दु के रूप में पहचान मिली है वहीं दूसरी ओर इसे भारत में साम्यवाद आंदोलन के गढ़ के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। महलों के इस शहर को 'सिटी ऑफ़ जॉय' के नाम से भी जाना जाता है। अपनी उत्तम अवस्थिति के कारण कोलकाता को 'पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार' भी कहा जाता है। यह रेलमार्गों, वायुमार्गों तथा सड़क मार्गों द्वारा देश के विभिन्न भागों से जुड़ा हुआ है। यह प्रमुख यातायात का केन्द्र, विस्तृत बाजार वितरण केन्द्र, शिक्षा केन्द्र, औद्योगिक केन्द्र तथा व्यापार का केन्द्र है। अजायबघर, चिड़ियाखाना, बिरला तारमंडल, हावड़ा पुल, कालीघाट, फोर्ट विलियम, विक्टोरिया मेमोरियल, विज्ञान नगरी आदि मुख्य दर्शनीय स्थान हैं। कोलकाता के निकट हुगली नदी के दोनों किनारों पर भारतवर्ष के प्रायः अधिकांश जूट के कारखाने अवस्थित हैं। इसके अलावा मोटरगाड़ी तैयार करने का कारखाना, सूती-वस्त्र उद्योग, कागज-उद्योग, विभिन्न प्रकार के इंजीनियरिंग उद्योग, जूता तैयार करने का कारखाना, होजरी उद्योग एवं चाय विक्रय केन्द्र आदि अवस्थित हैं। पूर्वांचल एवं सम्पूर्ण भारतवर्ष का प्रमुख वाणिज्यिक केन्द्र के रूप में कोलकाता का महत्त्व अधिक है। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और कोलकाता · और देखें »

अहमदाबाद

अहमदाबाद (અમદાવાદ अमदावाद) गुजरात प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है। भारतवर्ष में यह नगर का सातवें स्थान पर है। इक्क्यावन लाख की जनसंख्या वाला ये शहर, साबरमती नदी के किनारे बसा हुआ है। १९७० में गांधीनगर में राजधानी स्थानांतरित होने से पहले अहमदाबाद ही गुजरात की राजधानी हुआ करता था। अहमदाबाद को कर्णावती के नाम से भी जाना जाता है। इस शहार की बुनियाद सन १४११ में डाली गयी थी। शहर का नाम सुलतान अहमद शाह पर पड़ा था। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और अहमदाबाद · और देखें »

अजीतगढ़

अजीतगढ़ (ਮੋਹਾਲੀ, Mohali) चंडीगढ़ के पड़ोस में एक शहर है और भारत के राज्य पंजाब, का १८वाँ जिला है। इसका आधिकारिक नाम गुरु गोविंद सिंह के ज्येष्ठ पुत्र साहिबज़ादा अजीत सिंह की याद में (एस ए एस नगर) रखा गया है। अजीतगढ़, चंडीगढ़ और पंचकुला मिल कर चंडीगढ़ त्रिनगरी कहलाते हैं। यह पहले रूपनगर जिले का हिस्सा था, पर हाल के कुछ वर्षों में इसे अलग जिला बना दिया गया। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और अजीतगढ़ · और देखें »

उपुल थरंगा

उपुल थरंगा श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ी हैं। .

नई!!: श्रीलंका क्रिकेट टीम का भारत दौरा 2009-10 और उपुल थरंगा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »