लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

श्रीमृत्युञ्जयस्तोत्रम् (मार्कण्डेयकृत)

सूची श्रीमृत्युञ्जयस्तोत्रम् (मार्कण्डेयकृत)

शिव द्वारा मार्कण्डेय की यम से रक्षा श्री मृत्युंजय स्तोत्र महर्षि मार्कण्डेय द्वारा भगवान (शिव) की स्तुति में रचा गया है। मार्कण्डेय अल्पायु थे, दीर्घ आयु हेतु उन्होंने भगवान शिव की आराधना की। मुत्यु के समय भगवान शिव के आशीर्वाद से काल को वापस लौटना पड़ा एवं शिव ने मार्कण्डेय को दीर्घायु होने का वरदान दिया। .

2 संबंधों: मार्कण्डेय, शिव

मार्कण्डेय

कथाकार मार्कण्डेय मार्कण्डेय (2 मई 1930 - 18 मार्च 2010) हिन्दी के जाने-माने कहानीकार थे। वे 'नयी कहानी' के दौर के प्रमुख हस्ताक्षर थे। वे 'नयी कहानी' के सिद्धान्तकारों में से एक थे।अपने लेखन में वे सदैव आधुनिक और प्रगतिशील मूल्यों के हामीदार रहे। उनका जन्म उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बराईं गाँव में हुआ था। इनकी कहानियाँ आज के गाँव के पृष्ठभूमि तथा समस्यायों के विश्लेषण की कहानियाँ हैं। इनकी भाषा में उत्तर प्रदेश के गाँवों की बोलियों की अधिकता होती है, जिससे कहानी में यथार्थ पृष्ठभूमि का निरुपण होता है। अब तक इनके कई कहानी-संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। इनके 'अग्निबीज','सेमल के फूल' उपन्यास तथा 'पानफूल','हंसा जाई अकेला','महुए का पेड़','भूदान','माही','सहज और शुभ','बीच के लोग','हलयोग' कहानी-संग्रह प्रसिद्ध हैं।इसके अलावा 'पत्थर और परछाइयां'(एकांकी-संग्रह),'यह पृथ्वी तुम्हें देता हूँ','सपने तुम्हारे थे'(कविता-संग्रह),'हिन्दी कहानी:यथार्थवादी नजरिया','कहानी की बात','प्रगतिशील साहित्य की जिम्मेदारी'(आलोचना),'चक्रधर की साहित्यधारा'(साहित्य-संवाद)प्रकाशित।अनियतकालीन पत्रिका 'कथा' की 1969ई.में स्थापना।उनके सम्पादन में निकले 'कथा' के 14 अंक हिन्दी भाषा की साहित्यिक पत्रकारिता में मील के पत्थर हैं।साथ ही मित्र प्रकाशन की पत्रिका 'माया' के दो विशेषांक 1965ई.

नई!!: श्रीमृत्युञ्जयस्तोत्रम् (मार्कण्डेयकृत) और मार्कण्डेय · और देखें »

शिव

शिव या महादेव हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण देवताओं में से एक है। वह त्रिदेवों में एक देव हैं। इन्हें देवों के देव भी कहते हैं। इन्हें भोलेनाथ, शंकर, महेश, रुद्र, नीलकंठ,गंगाधार के नाम से भी जाना जाता है। तंत्र साधना में इन्हे भैरव के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू धर्म के प्रमुख देवताओं में से हैं। वेद में इनका नाम रुद्र है। यह व्यक्ति की चेतना के अन्तर्यामी हैं। इनकी अर्धांगिनी (शक्ति) का नाम पार्वती है। इनके पुत्र कार्तिकेय और गणेश हैं, तथा पुत्री अशोक सुंदरी हैं। शिव अधिक्तर चित्रों में योगी के रूप में देखे जाते हैं और उनकी पूजा शिवलिंग तथा मूर्ति दोनों रूपों में की जाती है। शिव के गले में नाग देवता विराजित हैं और हाथों में डमरू और त्रिशूल लिए हुए हैं। कैलाश में उनका वास है। यह शैव मत के आधार है। इस मत में शिव के साथ शक्ति सर्व रूप में पूजित है। भगवान शिव को संहार का देवता कहा जाता है। भगवान शिव सौम्य आकृति एवं रौद्ररूप दोनों के लिए विख्यात हैं। अन्य देवों से शिव को भिन्न माना गया है। सृष्टि की उत्पत्ति, स्थिति एवं संहार के अधिपति शिव हैं। त्रिदेवों में भगवान शिव संहार के देवता माने गए हैं। शिव अनादि तथा सृष्टि प्रक्रिया के आदिस्रोत हैं और यह काल महाकाल ही ज्योतिषशास्त्र के आधार हैं। शिव का अर्थ यद्यपि कल्याणकारी माना गया है, लेकिन वे हमेशा लय एवं प्रलय दोनों को अपने अधीन किए हुए हैं। राम, रावण, शनि, कश्यप ऋषि आदि इनके भक्त हुए है। शिव सभी को समान दृष्टि से देखते है इसलिये उन्हें महादेव कहा जाता है। .

नई!!: श्रीमृत्युञ्जयस्तोत्रम् (मार्कण्डेयकृत) और शिव · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »