लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शोधित जल

सूची शोधित जल

शोधित जल (Purified water) वह जल है जिसको यांत्रिक विधि से प्रक्रमित करके किसी विशेष उपयोग के योग्य बना दिया गया हो, या उसकी अशुद्धियाँ निकाल दी गयीं हों। आसुत जल सदा से शुद्ध जल का सबसे सामान्य रूप रहा है किन्तु आजकल प्रायः जल को शुद्ध करने के लिए अन्य प्रक्रियाओं का सहारा लिया जाने लगा है, जैसे संधारित्रीय वि-आयनीकरण (capacitive deionization), व्युत्क्रम परासरण (reverse osmosis), कार्बन द्वारा फिल्टर करना, सूक्ष्मफिटरन (microfiltration), अतिफिटरन (ultrafiltration), पराबैंगनी आक्सीकरण (ultraviolet oxidation) या विद्युत-विआयनीकरण (electrodeionization) आदि। .

3 संबंधों: जल, जल का शोधन, आसुत जल

जल

जल या पानी एक आम रासायनिक पदार्थ है जिसका अणु दो हाइड्रोजन परमाणु और एक ऑक्सीजन परमाणु से बना है - H2O। यह सारे प्राणियों के जीवन का आधार है। आमतौर पर जल शब्द का प्प्रयोग द्रव अवस्था के लिए उपयोग में लाया जाता है पर यह ठोस अवस्था (बर्फ) और गैसीय अवस्था (भाप या जल वाष्प) में भी पाया जाता है। पानी जल-आत्मीय सतहों पर तरल-क्रिस्टल के रूप में भी पाया जाता है। पृथ्वी का लगभग 71% सतह को 1.460 पीटा टन (पीटी) (1021 किलोग्राम) जल से आच्छदित है जो अधिकतर महासागरों और अन्य बड़े जल निकायों का हिस्सा होता है इसके अतिरिक्त, 1.6% भूमिगत जल एक्वीफर और 0.001% जल वाष्प और बादल (इनका गठन हवा में जल के निलंबित ठोस और द्रव कणों से होता है) के रूप में पाया जाता है। खारे जल के महासागरों में पृथ्वी का कुल 97%, हिमनदों और ध्रुवीय बर्फ चोटिओं में 2.4% और अन्य स्रोतों जैसे नदियों, झीलों और तालाबों में 0.6% जल पाया जाता है। पृथ्वी पर जल की एक बहुत छोटी मात्रा, पानी की टंकिओं, जैविक निकायों, विनिर्मित उत्पादों के भीतर और खाद्य भंडार में निहित है। बर्फीली चोटिओं, हिमनद, एक्वीफर या झीलों का जल कई बार धरती पर जीवन के लिए साफ जल उपलब्ध कराता है। जल लगातार एक चक्र में घूमता रहता है जिसे जलचक्र कहते है, इसमे वाष्पीकरण या ट्रांस्पिरेशन, वर्षा और बह कर सागर में पहुॅचना शामिल है। हवा जल वाष्प को स्थल के ऊपर उसी दर से उड़ा ले जाती है जिस गति से यह बहकर सागर में पहँचता है लगभग 36 Tt (1012किलोग्राम) प्रति वर्ष। भूमि पर 107 Tt वर्षा के अलावा, वाष्पीकरण 71 Tt प्रति वर्ष का अतिरिक्त योगदान देता है। साफ और ताजा पेयजल मानवीय और अन्य जीवन के लिए आवश्यक है, लेकिन दुनिया के कई भागों में खासकर विकासशील देशों में भयंकर जलसंकट है और अनुमान है कि 2025 तक विश्व की आधी जनसंख्या इस जलसंकट से दो-चार होगी।.

नई!!: शोधित जल और जल · और देखें »

जल का शोधन

जल का शोधन (Water purification) वह प्रक्रिया है जिसमें जल से अवांछित रसायन, जैविक अशुद्धियाँ, घुले हुए ठोस, और गैसें आदि निकाली जातीं हैं। जल शोधन का लक्ष्य किसी कार्य विशेष के लिए जल को संसाधित करके उस कार्य के लिए उपयुक्त बनाना है। .

नई!!: शोधित जल और जल का शोधन · और देखें »

आसुत जल

मैड्रिड में रियल फ़ार्मेसिया में आसवित पानी की बोतल. आसुत जल वह जल है जिसकी अनेक अशुद्धियों को आसवन के माध्यम से हटा दिया गया हो। आसवन में पानी को उबालकर उसकी भाप को एक साफ़ कंटेनर में संघनित किया जाता है। यह पीने के लिए उपयुक्त नहीं होता है क्योंकि इसमें जीवन के लिए आवश्यक लवण अनुपस्थित होते है। इसका उपयोग चिकित्सीय कार्यों जैसे दवाइयाँ बनाने, शल्य उपकरणो आदि को धोने में किया जाता हैं। .

नई!!: शोधित जल और आसुत जल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »