लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शेव्रोले

सूची शेव्रोले

शेव्रोले, प्रचलित छोटे रूप मे जिसे शेवी और औपचारिक रूप में जनरल मोटर्स कंपनी की शेव्रोले डिविज़न भी कहा जाता है, एक उत्पादक कंपनी जनरल मोटर्स (GM) की एक अमरीकी मोटर-गाड़ी उत्पादक एवं सेवा प्रदाता कंपनी है। लुई शेव्रोले एवं जनरल मोटर्स कंपनी के एक बेदखल संस्थापक विलियम सी डुरैंट ने इस कंपनी को ३ नवंबर, १९११ को शेव्रोले मोटर-कार कंपनी के रूप में आरम्भ किया था। डुरैंट ने शेव्रोले मोटर-कार कंपनी को जनरल मोटर्स में नियंत्रण भागीदारी प्राप्त करने हेतु किया था। ऐसा २ मई, १९१८ में उलट विलय होने पर जनरल मोटर के अध्यक्ष पर उनके पुनरासीन होने पर संभव हुआ था। डुरैंट की १९१९ में दोबारा बेदखली होने पर, अल्फ़्रेड स्लोआन ने स्थान लिया जिसने अपने अभियान (मैक्सिम) "a car for every purse and purpose," द्वारा जनरल मोटर्स कंपनी में शेव्रोले ब्राण्ड को वॉल्युम लीडर बनाया। इसके लिये उन्होंने मुख्यधार के वाहनों को हेनरॊ फ़ोर्ड के १९१९ में मॉडल टी से स्पर्धा कर उसे संयुक्त राज्य की १९२९ की सर्वाधिक बिकने वाली कार के स्तर तक पहुंचाया। शेव्रोले ब्राण्ड के वाहन विश्व भर में अधिकांश वाहन बाजारों में क्रय-विक्रय किये जाते हैं। इसका अपवाद ओशनिया क्षेत्र है, जहां जी.एम का प्रतिनिदित्व उनकी सहायक होल्डन कंपनी करती है। वर्ष २००५ में शेव्रोले का यूरोप में पुनरागमन हुआ, जब ये दक्षिण कोरिया की जी.एम दाएवू के द्वारा वाहन व्यापार में संलग्न हुए। तब इनकी टैगलाइन रही "Daewoo has grown up enough to become Chevrolet" (अर्थात दाएवू शेव्रोले बनने लायक बड़ी हो गई है)। यह प्रयास जी.एम द्वारा शेव्रोले को वैश्विक ब्राण्ड बनाने हेतु किय गया था। शेव्रोले यूरोप के पुनरागमन के पीछे जी.एम का उद्देश्य शेव्रोले को मुख्यधारा वैल्यु ब्राण्ड बनाना था, जब्कि जी.एम के पुराने यूरोपीय ब्राण्ड वाहक जर्मनी के ओपल एवं इंग्लैण्ड के वॉक्सहॉल को बाजार में अलग स्थान मिला। हालांकि २०१३ के अंत तक जी.एम ने अपनी एस ब्राण्ड को यूरोप से वापस ले लिया, सिवाय कैमारो और कॉर्वेट्ट के जो २०१६ तक जारी रहेंगे। राष्ट्रमण्डल मुक्त देशों एवं रूस में शेव्रोले वाहनों की बिक्री जारी रहेगी।२०११ में जी.एम के दाएवू को पूर्णतया अधिकृत कर लेने के बाद उसे जी.एम कोरिया बना दिया गया। दाएवू की अंतिम गाड़ी दक्शःइण कोरिया में बंद कर दी गई और उसके उत्तराधिकारी अब शेव्रोले बन गए। उत्तरी अमेरिका में, शेव्रोले वृहत संख्या एवं विविधता में वाहन व्यापार करता है, जिसमें सम-कॉम्पैक्ट मोटरगाड़ियों से लेकर मध्यम-भार क्षमता वाले व्यापारिक ट्रक तक आते हैं। शेव्रोले के प्रसिद्धि आदि के कारण इसे संसार भर में शेव्रोले, शेवी या शेव पर्यायों से भी बोला जाता है। .

10 संबंधों: ट्रक, डेट्राइट, मिशिगन, दाएवू मैटिज़, मिशिगन, शेव्रोले सेल, शेव्रोले क्रूज़, संयुक्त राज्य, जापान, गुजरात, उत्तर अमेरिका

ट्रक

सामान को ले जाने के लिये प्रयुक्त इंजन वाली गाडी को ट्रक कहा जाता है। ठेला देहाती भाषा का शब्द भी ट्रक के लिये प्रयुक्त किया जाता है। लारी भी ट्रक का दूसरा शब्द है। श्रेणी:वाहन श्रेणी:ट्रक श्रेणी:थल वाहन.

नई!!: शेव्रोले और ट्रक · और देखें »

डेट्राइट, मिशिगन

डिट्रायट, संयुक्त राज्य अमरीका, का एक महान नगर है जो मिशिगन प्रांत में डिट्रायट नदी के तट पर स्थित है। स्थिति: 420 20' उ0 अ0 तथा 830 10' प0 दे0।। यहाँ का जलवायु मध्यम प्रकार का है तथा औसत ताप 90 सें0 है। यहाँ की वार्षिक वर्षा 31.53' है। समुद्रतल से यह नगर 581 फुट ऊँचाई पर स्थित है। डिट्रायट संयुक्त राज्य अमरीका, एवं संपूर्ण डिट्रायट, संयुक्त राज्य अमरीका, का एक महान नगर है जो मिशिगैन प्रांत में डिट्रायट नदी के तट पर स्थित है। स्थिति: 420 20' उ0 अ0 तथा 830 10' प0 दे0।। यहाँ का जलवायु मध्यम प्रकार का है तथा औसत ताप 90 सें0 है। यहाँ की वार्षिक वर्षा 31.53' है। समुद्रतल से यह नगर 581 फुट ऊँचाई पर स्थित है। डिट्रायट संयुक्त राज्य अमरीका, एवं संपूर्ण विश्व के मोटर गाड़ी उद्योग का बृहत्तम निर्माणकेंद्र है। इस उद्योग की वृद्धि और उन्नति में संलग्न रैंसन ओल्ड्स, हेनरी लीलैंड, डॉज ब्रदर्स, तथा हेनरी फोर्ड नामक संस्थान उल्लेखनीय हैं। युद्ध के पूर्व संपूर्ण राज्य की 50% मोटर गाड़ियाँ डिट्रायट में बनती थीं। मोटर गाड़ियों क प्रमुख उद्योग के अतिरिक्त लोहा, इस्पात, ताँबा, युद्धक विमान, साबुन, ऐल्यूमिनियम, लकड़ी आदि के उद्योग यहाँ अत्यधिक विकसित हैं। डिट्रायट नगर का सीधा संबंध कैनाडा के अन्य नगरों से सुरंग, रेलों तथा पुलों द्वारा है। इस नगर में लगभग 60 अस्पताल हैं, 22 पुस्तकालय, कई संग्रहालय, कलाभवन, वेन विश्वविद्यालय (Wayne State University), डिट्रायट विश्वविद्यालय, मारीग्रूम, एवं मर्सी कालेज, तथा डिट्रायट इंस्टिट्यूट ऑव टेकनोलाजी हैं। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के नगर.

नई!!: शेव्रोले और डेट्राइट, मिशिगन · और देखें »

दाएवू मैटिज़

देवू मातिज़ दक्षिण कोरियाई गाड़ी निर्माता देवू द्वारा निर्मित एक शहर में चलाने वाली गाड़ी है जो १९९८ से विश्वभर में बेची जा रही है .

नई!!: शेव्रोले और दाएवू मैटिज़ · और देखें »

मिशिगन

अमेरिका में स्थिति मिशिगन (Michigan) विशाल झीलें के इलाके पर संयुक्त राज्य के मध्य पश्चिम क्षेत्र में स्थित राज्य है। इसकी राजधानी लांसिंग है, और इसका सबसे बड़ा शहर डेट्रोइट है। मिशिगन एकमात्र राज्य है जिसमें दो प्रायद्वीप शामिल हैं। मिशिगन में दुनिया के किसी भी राजनीतिक उपखंड के मुकाबले सबसे बड़ा मीठे पानी का किनारा है। 17वीं शताब्दी में फ्रांसीसी खोजकर्ताओं द्वारा उपनिवेशित होने से पहले मिशिगन में कई मूल अमेरिकी जनजातियाँ निवास करती थी। 1762 में सप्तवर्षीय युद्ध में फ्रांस की हार के बाद यह क्षेत्र ब्रिटिश शासन के अधीन आया। जिसने अमेरिकी क्रन्तिकारी युद्ध में हार के बाद यह क्षेत्र नए स्वतंत्र हुए संयुक्त राज्य को सौंप दिया गया। इसे 26वें राज्य के रूप में 26 जनवरी 1837 को संघ में भर्ती किया गया। हालांकि मिशिगन एक विविध अर्थव्यवस्था विकसित किये हुए हैं, लेकिन इसे व्यापक रूप से अमेरिकी मोटर वाहन उद्योग के केंद्र के रूप में जाना जाता है। यह देश की तीन प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों का घर है (जिन सबका मुख्यालय डेट्रोइट महानगरीय क्षेत्र के भीतर है)। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 99,28,300 है। जिससे इसका राज्यों में 10वां स्थान हुआ। 91% जनता अंग्रेज़ी बोलती हैं जो कानूनी तौर पर सरकारी भाषा नहीं है (वास्तव वो है)। .

नई!!: शेव्रोले और मिशिगन · और देखें »

शेव्रोले सेल

शेव्रोले सेलl चीनी वाहन उत्पादक शंघाई-जीएम द्वारा निर्मित एक सुपरमिनी श्रेणी की सिडान कार है। २००१ में लॉन्च की गई ये कार पहले बुइक सेल नाम से चालू हुई थी, और सिडान एवं वैगन, दोनों ही रूपों में बनाई गई थी। ये दोनों ही रूप ओपल कोर्सा बी पर आधारित थे। २००५ से चीन में शेव्रोले ब्राण्ड आधिकारिक रूप में आरम्भ हुआ, और तब इस कार को बड़े तौर पर बदलाव किये जाने पर नया नाम शेव्रोले सेल एवं शेव्रोले एसआरवी मिले। वर्ष २०१० में सेल को पुनः पूर्णतया बदला गया। इस नए म‘ओडल में सिडान एवं हैचबैक, दोनों ही रूप निकाले गए। आधुनिकतम सेल का निर्यात किये जाने वाले देशों में चिली, एवं पेरु हैं। इसके अलावा इसका उत्पादन एक्वेडोर, एवं उत्तरी अमरीका, मध्य-पूर्व तथा एशिया के भी कुछ देशों में किया जाने लगा था। २०१३ से आरम्भ हुए प्रतिरूप (मॉडल) का उत्पादन जीएम कोलमोटर्स ने बोगोटा, कोलम्बिया में अन्तर्देशीय तथा क्षेत्रीय बाजारों के लिये आरम्भ किया। .

नई!!: शेव्रोले और शेव्रोले सेल · और देखें »

शेव्रोले क्रूज़

शेव्रोले क्रूज़ अमरीकी कार कंपनी जनरल मोटर्स की शेव्रोले डिवीज़न द्वारा निर्मित एक कॉम्पैक्ट कार है जो २००८ में लॉन्च हुई थी। इस नां से जापाण में एक सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक कार सुज़ुकी के साथ संयुक्त-उद्योग द्वाआ २००१ से २००८ के बीच पहले भी बन चुकी है। २००८ से क्रूज़ नेमप्लेट का वैश्विक स्तर पर उत्पादन, विकास एवं रूपांकन एक पांच-द्वार वाली सिडैन-कॉम्पैक्ट कार के रूप में २०११ से किया गया है। यही सब एक स्टेशन वैगन रूप के लिये २०१२ से भी किया गया है। ऑस्ट्रेलेशिया में होल्डन क्रूज़ और दक्षिण कोरिया में लैसेटी प्रीमियर (२००८-२०११) के नये जनरेशन प्रतिरूप इसके पिछले सुज़ूकी व्युत्पन्न प्रतिरूप का पूर्णतया रिप्लेसमेंट नहीं हैं। वरन ये दो अन्य मॉडल: डाएवू लैसेटी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर तथा उत्तरी-अमरीका विशेष शेव्रोले कोबाल्ट का रिप्लेसमेंट अवश्य मानी जा सकती है। .

नई!!: शेव्रोले और शेव्रोले क्रूज़ · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: शेव्रोले और संयुक्त राज्य · और देखें »

जापान

जापान, एशिया महाद्वीप में स्थित देश है। जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है। ये द्वीप एशिया के पूर्व समुद्रतट, यानि प्रशांत महासागर में स्थित हैं। इसके निकटतम पड़ोसी चीन, कोरिया तथा रूस हैं। जापान में वहाँ का मूल निवासियों की जनसंख्या ९८.५% है। बाकी 0.5% कोरियाई, 0.4 % चाइनीज़ तथा 0.6% अन्य लोग है। जापानी अपने देश को निप्पॉन कहते हैं, जिसका मतलब सूर्योदय है। जापान की राजधानी टोक्यो है और उसके अन्य बड़े महानगर योकोहामा, ओसाका और क्योटो हैं। बौद्ध धर्म देश का प्रमुख धर्म है और जापान की जनसंख्या में 96% बौद्ध अनुयायी है। .

नई!!: शेव्रोले और जापान · और देखें »

गुजरात

गुजरात (गुजराती:ગુજરાત)() पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। इसकी उत्तरी-पश्चिमी सीमा जो अन्तर्राष्ट्रीय सीमा भी है, पाकिस्तान से लगी है। राजस्थान और मध्य प्रदेश इसके क्रमशः उत्तर एवं उत्तर-पूर्व में स्थित राज्य हैं। महाराष्ट्र इसके दक्षिण में है। अरब सागर इसकी पश्चिमी-दक्षिणी सीमा बनाता है। इसकी दक्षिणी सीमा पर दादर एवं नगर-हवेली हैं। इस राज्य की राजधानी गांधीनगर है। गांधीनगर, राज्य के प्रमुख व्यवसायिक केन्द्र अहमदाबाद के समीप स्थित है। गुजरात का क्षेत्रफल १,९६,०७७ किलोमीटर है। गुजरात, भारत का अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। कच्छ, सौराष्ट्र, काठियावाड, हालार, पांचाल, गोहिलवाड, झालावाड और गुजरात उसके प्रादेशिक सांस्कृतिक अंग हैं। इनकी लोक संस्कृति और साहित्य का अनुबन्ध राजस्थान, सिंध और पंजाब, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के साथ है। विशाल सागर तट वाले इस राज्य में इतिहास युग के आरम्भ होने से पूर्व ही अनेक विदेशी जातियाँ थल और समुद्र मार्ग से आकर स्थायी रूप से बसी हुई हैं। इसके उपरांत गुजरात में अट्ठाइस आदिवासी जातियां हैं। जन-समाज के ऐसे वैविध्य के कारण इस प्रदेश को भाँति-भाँति की लोक संस्कृतियों का लाभ मिला है। .

नई!!: शेव्रोले और गुजरात · और देखें »

उत्तर अमेरिका

उत्तर अमेरिका (अंग्रेजी: North America; स्पेनी: América del Norte; फ़्रान्सीसी: Amérique du Nord) महाअमेरिका (उत्तर और दक्षिण अमेरिका संयुक रूप से) का उत्तरी महाद्वीप है, जो पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित है और पूर्णतः पश्चिमी गोलार्ध में आता है। उत्तर में यह आर्कटिक महासागर, पूर्व में उत्तरी अन्ध महासागर, दक्षिणपूर्व में कैरिबियाई सागर और पश्चिम में उत्तरी प्रशान्त महासागर से घिरा हुआ है। उत्तर अमेरिका का मुख्य भाग ४० उत्तरी अक्षांश से ८३० उत्तरी अक्षांश तथआ ५३० पश्चिमी देशान्तर से १६८० पश्चिमी देशान्तर के बीच स्थित है। इसका आकार त्रिभुज के समान है जिसका शीर्ष दक्षिण की ओर और आधार उत्तर की ओर है। उत्तर अमेरिका का कुल भूभाग २,४७,०९,००० वर्ग किलोमीटर है, पृथ्वी की कुल सतह का ४.८% या कुल भूभाग का १६.५%। जुलाई, २००८ तक, इसकी अनुमानित जनसंख्या ५२.९ करोड़ थी। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह एशिया और अफ़्रीका के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से यह एशिया, अफ़्रीका और यूरोप के बाद चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। .

नई!!: शेव्रोले और उत्तर अमेरिका · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »