लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शेर्पा

सूची शेर्पा

शेर्पा एक मानव जाति है जिनका मुख्य निवास नेपाल और तिब्बत के हिमालयी क्षेत्रों तथा उसके आसपास के इलाकों में है। तिब्बती भाषा में शर का अर्थ होता है पूरब तथा पा प्रत्यय लोग के अर्थ को व्यक्त करता है; अतः शेर्पा का शाब्दिक अर्थ होता है पूरब के लोग। ये लोग पिछले २०० वर्षों में पूर्वी तिब्बत से आकर नेपाल के इन इलाकों में बस गए। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों के लोग शेर्पा स्त्रियों को शेर्पानी कहते हैं। पर्वातारोहण में सिद्धहस्त होने की इनकी प्रतिभा के कारण नेपाल में पर्वतारोहियों के गाइड तथा सामान ढोने के कार्यों में इन शेर्पाओं की सेवा ली जाती है। इस कारण, आजकल नेपाली पर्वतारोही गाइड को सामान्य रूप से शेरपा कहा जाने लगा है भले ही वो शेरपा समुदाय के हों या ना हों। इन लोगों की भाषा शेर्पा भाषा है। यह भाषा तिब्बात की पुरानी और पारंपरिक भाषा से ६५% मिलती है ओर ये लोग बौद्ध धर्म मानते है। .

12 संबंधों: ञिङमा, एवरेस्ट पर्वत, तिब्बत, तिब्बती बौद्ध धर्म, तिब्बती भाषा, तेन्जिंग नॉरगे, नेपाली भाषा, बौद्ध धर्म, योल्मो लोग, शेर्पा भाषा, सम्भोट लिपि, आप्पा शेर्पा

ञिङमा

ञिङमा (तिब्बती भाषा: རྙིང་མ་པ།, अंग्रेज़ी: Nyingma), तिब्बती बौद्ध धर्म की पांच प्रमुख शाखाओं में से एक हैं। तिब्बती भाषा में "ञिङमा" का अर्थ "प्राचीन" होता है। कभी-कभी इसे ङग्युर (སྔ་འགྱུར།, Ngagyur) भी कहा जाता है जिसका अर्थ "पूर्वानूदित" होता है, जो नाम इस सम्प्रदाय द्वारा सर्वप्रथम महायोग, अनुयोग, अतियोग और त्रिपिटक आदि बौद्ध ग्रंथों को संस्कृत इत्यादि भारतीय भाषों से तिब्बती में अनुवाद करने के कारण रखा गया। तिब्बती लिपि और तिब्बती भाषा के औपचारिक व्याकरण की आधारशिला भी इसी ध्येय से रखी गई थी। आधुनिक काल में ञिङमा संप्रदाय का धार्मिक संगठन तिब्बत के खम प्रदेश पर केन्द्रित है। .

नई!!: शेर्पा और ञिङमा · और देखें »

एवरेस्ट पर्वत

एवरेस्ट पर्वत (नेपाली:सागरमाथा, संस्कृत: देवगिरि) दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है, जिसकी ऊँचाई 8,850 मीटर है। पहले इसे XV के नाम से जाना जाता था। माउंट एवरेस्ट की ऊँचाई उस समय 29,002 फीट या 8,840 मीटर मापी गई। वैज्ञानिक सर्वेक्षणों में कहा जाता है कि इसकी ऊंचाई प्रतिवर्ष 2 से॰मी॰ के हिसाब से बढ़ रही है। नेपाल में इसे स्थानीय लोग सागरमाथा (अर्थात स्वर्ग का शीर्ष) नाम से जानते हैं, जो नाम नेपाल के इतिहासविद बाबुराम आचार्य ने सन् 1930 के दशक में रखा था - आकाश का भाल। तिब्बत में इसे सदियों से चोमोलंगमा अर्थात पर्वतों की रानी के नाम से जाना जाता है। सर्वे ऑफ नेपाल द्वारा प्रकाशित, (1:50,000 के स्केल पर 57 मैप सेट में से 50वां मैप) “फर्स्ट जॉईन्ट इन्सपेक्सन सर्वे सन् 1979-80, नेपाल-चीन सीमा के मुख्य पाठ्य के साथ अटैच” पृष्ठ पर ऊपर की ओर बीच में, लिखा है, सीमा रेखा, की पहचान की गई है जो चीन और नेपाल को अलग करते हैं, जो ठीक शिखर से होकर गुजरता है। यह यहाँ सीमा का काम करता है और चीन-नेपाल सीमा पर मुख्य हिमालयी जलसंभर विभाजित होकर दोनो तरफ बहता है। .

नई!!: शेर्पा और एवरेस्ट पर्वत · और देखें »

तिब्बत

तिब्बत का भूक्षेत्र (पीले व नारंगी रंगों में) तिब्बत के खम प्रदेश में बच्चे तिब्बत का पठार तिब्बत (Tibet) एशिया का एक क्षेत्र है जिसकी भूमि मुख्यतः उच्च पठारी है। इसे पारम्परिक रूप से बोड या भोट भी कहा जाता है। इसके प्रायः सम्पूर्ण भाग पर चीनी जनवादी गणराज्य का अधिकार है जबकि तिब्बत सदियों से एक पृथक देश के रूप में रहा है। यहाँ के लोगों का धर्म बौद्ध धर्म की तिब्बती बौद्ध शाखा है तथा इनकी भाषा तिब्बती है। चीन द्वारा तिब्बत पर चढ़ाई के समय (1955) वहाँ के राजनैतिक व धार्मिक नेता दलाई लामा ने भारत में आकर शरण ली और वे अब तक भारत में सुरक्षित हैं। .

नई!!: शेर्पा और तिब्बत · और देखें »

तिब्बती बौद्ध धर्म

तिब्बती बौद्ध धर्म बौद्ध धर्म की महायान शाखा की एक उपशाखा है जो तिब्बत, मंगोलिया, भूटान, उत्तर नेपाल, उत्तर भारत के लद्दाख़, अरुणाचल प्रदेश, लाहौल व स्पीति ज़िले और सिक्किम क्षेत्रों, रूस के कालमिकिया, तूवा और बुर्यातिया क्षेत्रों और पूर्वोत्तरी चीन में प्रचलित है।An alternative term, "lamaism", and was used to distinguish Tibetan Buddhism from other buddhism.

नई!!: शेर्पा और तिब्बती बौद्ध धर्म · और देखें »

तिब्बती भाषा

तिब्बती भाषा (तिब्बती लिपि में: བོད་སྐད་, ü kä), तिब्बत के लोगों की भाषा है और वहाँ की राजभाषा भी है। यह तिब्बती लिपि में लिखी जाती है। ल्हासा में बोली जाने वाली भाषा को मानक तिब्बती माना जाता है। .

नई!!: शेर्पा और तिब्बती भाषा · और देखें »

तेन्जिंग नॉरगे

तेन्जिंग नॉरगे (29 मई 1914- 9 मई 1986) एक नेपाली पर्वतारोही थे जिन्होंने एवरेस्ट और केदारनाथ के प्रथम मानव चढ़ाई के लिए जाना जाता है। न्यूजीलैंड एडमंड हिलेरी के साथ वे पहले व्यक्ति हैं जिसने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहला मानव कदम रखा। इसके पहले पर्वतारोहण के सिलसिले में वो चित्राल और नेपाल में रहे थे। नोरगे को नोरके भी कहा जाता है। इनका मूल नाम नांगयाल वंगड़ी है, जिसका अभिप्राय होता है धर्म का समृद्ध भाग्यवान अनुयायी। .

नई!!: शेर्पा और तेन्जिंग नॉरगे · और देखें »

नेपाली भाषा

नेपाली भाषा के क्षेत्र नेपाली भाषा या खस कुरा नेपाल की राष्ट्रभाषा था। यह भाषा नेपाल की लगभग ४४% लोगों की मातृभाषा भी है। यह भाषा नेपाल के अतिरिक्त भारत के सिक्किम, पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्वी राज्यों (आसाम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय) तथा उत्तराखण्ड के अनेक भारतीय लोगों की मातृभाषा है। भूटान, तिब्बत और म्यानमार के भी अनेक लोग यह भाषा बोलते हैं। .

नई!!: शेर्पा और नेपाली भाषा · और देखें »

बौद्ध धर्म

बौद्ध धर्म भारत की श्रमण परम्परा से निकला धर्म और महान दर्शन है। इसा पूर्व 6 वी शताब्धी में बौद्ध धर्म की स्थापना हुई है। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध है। भगवान बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में लुंबिनी, नेपाल और महापरिनिर्वाण 483 ईसा पूर्व कुशीनगर, भारत में हुआ था। उनके महापरिनिर्वाण के अगले पाँच शताब्दियों में, बौद्ध धर्म पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में फैला और अगले दो हजार वर्षों में मध्य, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जम्बू महाद्वीप में भी फैल गया। आज, हालाँकि बौद्ध धर्म में चार प्रमुख सम्प्रदाय हैं: हीनयान/ थेरवाद, महायान, वज्रयान और नवयान, परन्तु बौद्ध धर्म एक ही है किन्तु सभी बौद्ध सम्प्रदाय बुद्ध के सिद्धान्त ही मानते है। बौद्ध धर्म दुनिया का चौथा सबसे बड़ा धर्म है।आज पूरे विश्व में लगभग ५४ करोड़ लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी है, जो दुनिया की आबादी का ७वाँ हिस्सा है। आज चीन, जापान, वियतनाम, थाईलैण्ड, म्यान्मार, भूटान, श्रीलंका, कम्बोडिया, मंगोलिया, तिब्बत, लाओस, हांगकांग, ताइवान, मकाउ, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया एवं उत्तर कोरिया समेत कुल 18 देशों में बौद्ध धर्म 'प्रमुख धर्म' धर्म है। भारत, नेपाल, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, रूस, ब्रुनेई, मलेशिया आदि देशों में भी लाखों और करोडों बौद्ध हैं। .

नई!!: शेर्पा और बौद्ध धर्म · और देखें »

योल्मो लोग

योल्मो लोगों को कर रहे हैं एक स्वदेशी लोगों के पूर्वी हिमालय क्षेत्रहै। वे खुद को देखें के रूप में "Yolmowa" या "Hyolmopa", और natively में रहते हैं हेलम्बू और Melamchi घाटियों (पर स्थित 43.4 किलोमीटर/27 मील की दूरी पर और 44.1 किलोमीटर/27.4 मील के उत्तर के लिए काठमांडू क्रमशः) और आसपास के क्षेत्रों के पूर्वोत्तर नेपाल.

नई!!: शेर्पा और योल्मो लोग · और देखें »

शेर्पा भाषा

शेर्पा भाषा (तिब्बती: ཤར་པའི་སྐད་ཡིག, Wyl: shar pa'i skad yig) नेपाल में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा है। विशेष रूप से नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में यह भाषा बहुत लोकप्रिय है। शेर्पा समुदाय में अपनी अलग भाषा के विकास है। शेर्पा भाषा का शुद्ध उच्चारण तथा लेख रचना में प्राचीनकाल से ही सम्भोट लिपि का प्रयोग किया जाता है। जबकि संस्कृत, पाली, हिन्दी, नेपाली, भोजपुरी और अन्य भाषाओं के लिये देवनागरी लिपि में उपयोग किया जाता है। इसी तरह, तिब्बती, शेर्पा, लद्दाखी, भूटानी, भोटे, आदि सम्भोट लिपि द्वारा प्रयोग किया जाता है। यह भाषा नेपाल के सोलुखुम्बु जैसा कई भागों में तथा सिक्किम, तिब्बत, भूटान आदि में बोली जाने वाली भाषा है। इस भाषा के बोलने वाले एक लाख तीस हजार लोग नेपाल में रहते हैं (सन् २००१ की जनगणना के अनुसार); लगभग बीस हजार लोग सिक्कम में रहते हैं (सन् १९९७); और कोई ८००० लोग तिब्बत में रहते हैं। यह भाषा प्राय: मौखिक भाषा रही है। इसका तिब्बती से बहुत गहरा सम्बन्ध रहा है। .

नई!!: शेर्पा और शेर्पा भाषा · और देखें »

सम्भोट लिपि

थोन्मि सम्भोट नेफु मठ के करीब मौजूदा सम्भोट लिपि में लिखित सील-मणि सम्भोट लिपि सातौं शताब्दीमें तिब्बतका धर्मराजा स्रोंचन गम्पो (Tib: སྲོང་བཙན་སྒམ་པོ།, Wylie: srong btsan sgam po, ५६९–६४९?/६०५–६४९?) का मंत्री थोन्मि सम्भोट (Thönmi Sambhota, aka Tonmi Sambhodha;, तिब्बती: ཐོན་མི་སམྦྷོ་ཊ།, Wylie: thon mi sam+b+ho Ta) द्वारा रचित एक लिपि है जो प्राचीन समय से ही तिब्बती, शेर्पा, लद्दाखी, भूटानी, भोटे, सिक्किमी आदि द्वारा हिमाली क्षेत्रों में बोली जाने वाली भाषामें प्रयोग किया जाता है। लोग इस लिपिका तिब्बती लिपि की नाम से भी जानी जाती है। .

नई!!: शेर्पा और सम्भोट लिपि · और देखें »

आप्पा शेर्पा

आप्पा शेर्पा एक नेपाली शेर्पा हैं जो अब तक एवरेस्ट पर सबसे अधिक बार चढ़ने वाले व्यक्ति है। अब तक ये कुल 21 बार माउंट एवरेस्ट पर जा चुके हैं - 11 मई 2011 में उन्होंने 21 वीं बार चढ़ाई आरंभ की। .

नई!!: शेर्पा और आप्पा शेर्पा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

शेरपा, शेरपा समुदाय, शेरपाओं

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »