लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शेख़ अब्दुल्ला

सूची शेख़ अब्दुल्ला

शेख अब्‍दुल्‍ला (१९०५-१९८२) जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री दो विभिन्न अवसरों पर रहे। उनके बेटे फारूक और पोते उमर भी मुख्य मन्त्री रहे हैं। .

9 संबंधों: फारूक अब्दुल्ला, भारतीय, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, साहित्य अकादमी पुरस्कार, साहित्य अकादमी पुरस्कार उर्दू, जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची, आतिशे–चिनार, आत्मकथा, उमर अब्दुल्ला

फारूक अब्दुल्ला

फारूक अब्‍दुल्‍ला (1937-) जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री तीन विभिन्न अवसरों पर रहे। सबसे पहले १९८२-१९८४ तक, दूसरी बार १९८६-१९९० तक और तीसरी बार १९९६-२००२ तक। वह सबसे पहले मुख्य मन्त्री अपने पिता की मृत्यु पर बने। वह कश्मीर की एक प्रमुख परिवार के वंशज हैं। वह शेख अब्दुल्ला के पुत्र और उमर अब्दुल्ला के पिता हैं। उनका संघर्ष राजीव गान्धी से रहा। .

नई!!: शेख़ अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला · और देखें »

भारतीय

भारत देश के निवासियों को भारतीय कहा जाता है। भारत को हिन्दुस्तान नाम से भी पुकारा जाता है और इसीलिये भारतीयों को हिन्दुस्तानी भी कहतें है।.

नई!!: शेख़ अब्दुल्ला और भारतीय · और देखें »

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अधिकतर कांग्रेस के नाम से प्रख्यात, भारत के दो प्रमुख राजनैतिक दलों में से एक हैं, जिन में अन्य भारतीय जनता पार्टी हैं। कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में २८ दिसंबर १८८५ में हुई थी; इसके संस्थापकों में ए ओ ह्यूम (थियिसोफिकल सोसाइटी के प्रमुख सदस्य), दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। १९वी सदी के आखिर में और शुरूआती से लेकर मध्य २०वी सदी में, कांग्रेस भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में, अपने १.५ करोड़ से अधिक सदस्यों और ७ करोड़ से अधिक प्रतिभागियों के साथ, ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरोध में एक केन्द्रीय भागीदार बनी। १९४७ में आजादी के बाद, कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई। आज़ादी से लेकर २०१६ तक, १६ आम चुनावों में से, कांग्रेस ने ६ में पूर्ण बहुमत जीता हैं और ४ में सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व किया; अतः, कुल ४९ वर्षों तक वह केन्द्र सरकार का हिस्सा रही। भारत में, कांग्रेस के सात प्रधानमंत्री रह चुके हैं; पहले जवाहरलाल नेहरू (१९४७-१९६५) थे और हाल ही में मनमोहन सिंह (२००४-२०१४) थे। २०१४ के आम चुनाव में, कांग्रेस ने आज़ादी से अब तक का सबसे ख़राब आम चुनावी प्रदर्शन किया और ५४३ सदस्यीय लोक सभा में केवल ४४ सीट जीती। तब से लेकर अब तक कोंग्रेस कई विवादों में घिरी हुई है, कोंग्रेस द्वारा भारतीय आर्मी का मनोबल गिराने का देश में विरोध किया जा रहा है । http://www.allianceofdemocrats.org/index.php?option.

नई!!: शेख़ अब्दुल्ला और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस · और देखें »

साहित्य अकादमी पुरस्कार

साहित्य अकादमी पुरस्कार भारत में एक साहित्यिक सम्मान है, जो साहित्य अकादमी प्रतिवर्ष भारत की अपने द्वारा मान्यता प्रदत्त प्रमुख भाषाओं में से प्रत्येक में प्रकाशित सर्वोत्कृष्ट साहित्यिक कृति को पुरस्कार प्रदान करती है। भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल २२ भारतीय भाषाओं के अलावा ये राजस्थानी और अंग्रेज़ी भाषा; याने कुल २४ भाषाओं में प्रदान किया जाता हैं। पहली बार ये पुरस्कार सन् 1955 में दिए गए। पुरस्कार की स्थापना के समय पुरस्कार राशि 5,000/- रुपए थी, जो सन् 1983 में ब़ढा कर 10,000/- रुपए कर दी गई और सन् 1988 में ब़ढा कर इसे 25,000/- रुपए कर दिया गया। सन् 2001 से यह राशि 40,000/- रुपए की गई थी। सन् 2003 से यह राशि 50,000/- रुपए कर दी गई है। .

नई!!: शेख़ अब्दुल्ला और साहित्य अकादमी पुरस्कार · और देखें »

साहित्य अकादमी पुरस्कार उर्दू

साहित्य अकादमी पुरस्कार एक साहित्यिक सम्मान है जो कुल २४ भाषाओं में प्रदान किया जाता हैं और उर्दू भाषा इन में से एक भाषा हैं। .

नई!!: शेख़ अब्दुल्ला और साहित्य अकादमी पुरस्कार उर्दू · और देखें »

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची

भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में मुख्यमंत्री राज्य का मुखिया होता है। वर्तमान में जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती हैं। .

नई!!: शेख़ अब्दुल्ला और जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

आतिशे–चिनार

आतिशे–चिनार उर्दू भाषा के विख्यात साहित्यकार शेख़ मुहम्मद अब्दुल्ला द्वारा रचित एक आत्मकथा है जिसके लिये उन्हें सन् 1988 में उर्दू भाषा के लिए मरणोपरांत साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: शेख़ अब्दुल्ला और आतिशे–चिनार · और देखें »

आत्मकथा

आत्मकथा हिंदी गद्य की एक विधा है जिसमें लेखक अपनी ही कथा स्मृतियों के आधार पर लिखता है। आत्मकथा में निष्पक्षता जरूरी है। इसे काल्पनिक बातों और घटनाओं से बचाना भी जरूरी है और रोचकता भी बनाए रखने की जरूरी है। .

नई!!: शेख़ अब्दुल्ला और आत्मकथा · और देखें »

उमर अब्दुल्ला

उमर अब्दुल्ला (मार्च 1970 --) एक भारतीय कश्मीरी नेता और कश्मीर के 'प्रथम परिवार' के वंशज हैं। उनका जन्म ब्रिटेन में हुआ। उनके पिता फारूक अब्दुल्ला हैं। उमर जम्मू और कश्मीर के अब तक के सबसे युवा और प्रदेश के 11 वें मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर 5 जनवरी 2009 को गठबंधन सरकार बनाई। 2014 के विधानसभा चुनावों में में उनकी पार्टी की हार हुई। उन्होंने सोनवार तथा बीरवाह सीटों से चुनाव लड़ा। सोनवार सीट से वे हार गए लेकिन बीरवाह सीट से वे विधायक निर्वाचित हुए। वह लोक सभा के भी सदस्य रह चुके हैं। .

नई!!: शेख़ अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

शेख मुहम्मद अब्दुल्ला, शेख अब्दुल्ला, शेख़ मुहम्मद अब्दुल्ला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »