लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शुबमन गिल

सूची शुबमन गिल

शुबमन गिल (जन्म ०८ सितम्बर १९९९) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है फरवरी 2017 में इन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम की जीत का हिस्सा थे। इन्होंने 25 फरवरी 2017 को 2016-17 में विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के लिए अपनी लिस्ट ए क्रिकेट की शुरुआत की थी। इन्होंने 2017-18 में रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच बाद में उसी महीने, इन्होंने अपने दूसरे प्रथम श्रेणी मैच में अपना पहला शतक बनाया। दिसंबर 2017 में, इन्हें 2018 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय अंडर-१९ क्रिकेट टीम के उपकप्तान के रूप में नामित किया गया था। .

14 संबंधों: एलाइट समूह क्रिकेट सूची, पंजाब (भारत), पंजाब क्षेत्र, प्रथम श्रेणी क्रिकेट, फिरोजपुर, भारतीय, भारतीय अंडर-१९ क्रिकेट टीम, हिन्दुस्तान टाईम्स, ईएसपीएन क्रिकइन्फो, इंग्लैण्ड, क्रिकेट, कोलकाता नाईट राइडर्स, २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग, 2018 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप

एलाइट समूह क्रिकेट सूची

एलाइट समूह क्रिकेट अथवा क्रिकेट अ सूची क्रिकेट के खेल में निश्चित ओवर (एकदिवसीय) क्रिकेट प्रारूप का वर्गीकरण है। जैसे प्रथम श्रेणी क्रिकेट, टेस्ट क्रिकेट से एक स्तर नीचे की घरेलू शृंखला है वैसे ही यह भी एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय से एक स्तर नीचे के खेल हैं। .

नई!!: शुबमन गिल और एलाइट समूह क्रिकेट सूची · और देखें »

पंजाब (भारत)

पंजाब (पंजाबी: ਪੰਜਾਬ) उत्तर-पश्चिम भारत का एक राज्य है जो वृहद्तर पंजाब क्षेत्र का एक भाग है। इसका दूसरा भाग पाकिस्तान में है। पंजाब क्षेत्र के अन्य भाग (भारत के) हरियाणा और हिमाचल प्रदेश राज्यों में हैं। इसके पश्चिम में पाकिस्तानी पंजाब, उत्तर में जम्मू और कश्मीर, उत्तर-पूर्व में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में हरियाणा, दक्षिण-पूर्व में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान राज्य हैं। राज्य की कुल जनसंख्या २,४२,८९,२९६ है एंव कुल क्षेत्रफल ५०,३६२ वर्ग किलोमीटर है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है जोकि हरियाणा राज्य की भी राजधानी है। पंजाब के प्रमुख नगरों में अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और बठिंडा हैं। 1947 भारत का विभाजन के बाद बर्तानवी भारत के पंजाब सूबे को भारत और पाकिस्तान दरमियान विभाजन दिया गया था। 1966 में भारतीय पंजाब का विभाजन फिर से हो गया और नतीजे के तौर पर हरियाणा और हिमाचल प्रदेश वजूद में आए और पंजाब का मौजूदा राज बना। यह भारत का अकेला सूबा है जहाँ सिख बहुमत में हैं। युनानी लोग पंजाब को पैंटापोटाम्या नाम के साथ जानते थे जो कि पाँच इकठ्ठा होते दरियाओं का अंदरूनी डेल्टा है। पारसियों के पवित्र ग्रंथ अवैस्टा में पंजाब क्षेत्र को पुरातन हपता हेंदू या सप्त-सिंधु (सात दरियाओं की धरती) के साथ जोड़ा जाता है। बर्तानवी लोग इस को "हमारा प्रशिया" कह कर बुलाते थे। ऐतिहासिक तौर पर पंजाब युनानियों, मध्य एशियाईओं, अफ़ग़ानियों और ईरानियों के लिए भारतीय उपमहाद्वीप का प्रवेश-द्वार रहा है। कृषि पंजाब का सब से बड़ा उद्योग है; यह भारत का सब से बड़ा गेहूँ उत्पादक है। यहाँ के प्रमुख उद्योग हैं: वैज्ञानिक साज़ों सामान, कृषि, खेल और बिजली सम्बन्धित माल, सिलाई मशीनें, मशीन यंत्रों, स्टार्च, साइकिलों, खादों आदि का निर्माण, वित्तीय रोज़गार, सैर-सपाटा और देवदार के तेल और खंड का उत्पादन। पंजाब में भारत में से सब से अधिक इस्पात के लुढ़का हुआ मीलों के कारख़ाने हैं जो कि फ़तहगढ़ साहब की इस्पात नगरी मंडी गोबिन्दगढ़ में हैं। .

नई!!: शुबमन गिल और पंजाब (भारत) · और देखें »

पंजाब क्षेत्र

पंजाब दक्षिण एशिया का क्षेत्र है जिसका फ़ारसी में मतलब पांच नदियों का क्षेत्र है। पंजाब ने भारतीय इतिहास को कई मोड़ दिये हैं। अतीत में शकों, हूणों, पठानों व मुगलों ने इसी पंजाब के रास्ते भारत में प्रवेश किया था। आर्यो का आगमन भी हिन्दुकुश पार कर इसी पंजाब के रास्ते ही हुआ था। पंजाब की सिन्धु नदी की घाटी में आर्यो की सभ्यता का विकास हुआ। उस समय इस भूख़ड का नाम सप्त सिन्धु अर्थात सात सागरों का देश था। समय के साथ सरस्वती जलस्रोत सूख् गया। अब रह गयीं पाँच नदियाँ-झेलम, चेनाब, राबी, व्यास और सतलज इन्हीं पाँच नदियों का प्रांत पंजाब हुआ। पंजाब का नामाकरण फारसी के दो शब्दों से हुआ है। पंज का अर्थ है पाँच और आब का अर्थ होता है जल। .

नई!!: शुबमन गिल और पंजाब क्षेत्र · और देखें »

प्रथम श्रेणी क्रिकेट

प्रथम श्रेणी क्रिकेट तीन अथवा अधिक दिन का परिमित अवधि का क्रिकेट का एक प्रारूप है जिसमें दोनों टीमों के ग्यारह-ग्यारह खिलाड़ी खेलते हैं। इसमें दोनों टीमें पूर्ण पारियाँ खेलती हैं जबकी अभ्यास मैच में केवल एक पारी अथवा इच्छानुसार कम अधिक किया जा सकता है और इस प्रकार यह अभ्यास मैच से अलग है। टेस्ट क्रिकेट इसी का एक उच्चतम गुणवता वाला खेल है, यद्दपि प्रथम श्रेणी शब्द का उपयोग इसके घरेलू प्रतियोगिता होने की ओर इंगित करता है। .

नई!!: शुबमन गिल और प्रथम श्रेणी क्रिकेट · और देखें »

फिरोजपुर

फ़िरोज़पुर सतलुज नदी, पंजाब, भारत के तट पर एक प्राचीन शहर है।.

नई!!: शुबमन गिल और फिरोजपुर · और देखें »

भारतीय

भारत देश के निवासियों को भारतीय कहा जाता है। भारत को हिन्दुस्तान नाम से भी पुकारा जाता है और इसीलिये भारतीयों को हिन्दुस्तानी भी कहतें है।.

नई!!: शुबमन गिल और भारतीय · और देखें »

भारतीय अंडर-१९ क्रिकेट टीम

भारतीय अंडर -१९ क्रिकेट टीम अंडर -१९ स्तर पर क्रिकेट में भारत के राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करती है। टीम में वर्तमान में पृथ्वी शॉ कप्तान है और पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी राहुल द्रविड़ कोच है। भारतीय टीम ने तीन अंडर -१९ विश्व कप जीते हैं २००० में मोहम्मद कैफ़ की कप्तानी में इसे जीत लिया था जबकि २००८ में विराट कोहली के नेतृत्व में और २०१२ में उन्मुक्त चंद की कप्तानी में भारत ने यह विश्व कप जीता हैं। अंडर -१९ की सभी राष्ट्रीय टीमों में भारतीय टीम का एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक जीत (77%) है। जून २०१६ में, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फैसला किया कि भारतीय खिलाड़ी केवल १ अंडर -१९ विश्वकप टूर्नामेंट में खेल सकते हैं। .

नई!!: शुबमन गिल और भारतीय अंडर-१९ क्रिकेट टीम · और देखें »

हिन्दुस्तान टाईम्स

हिन्दुस्तान टाईमज़ का दफ़तर नई दिल्ली में स्थित हिन्दुस्तान टाईमज़ हाउस हिन्दुस्तान टाईमज़ (अंग्रेज़ी: Hindustan Times (HT)) भारत का एक रोज़मर्रा अंग्रेज़ी अख़बार है। पाठकों की संख्या मुताबिक यह भारत के बड़े अख़बारों में से है। द टाईमज़ ऑफ़ इंडिया के बाद इसका दूसरा नंबर है। यह १९२४ में मास्टर सुन्दर सिंह लायलपुरी द्वारा कायम किया गया। .

नई!!: शुबमन गिल और हिन्दुस्तान टाईम्स · और देखें »

ईएसपीएन क्रिकइन्फो

ईएसपीएनक्रिकइन्फो (ESPNcricinfo) क्रिकेट से संबंधित सबसे बड़ी वेबसाइट है। इसमें समाचार और लेख, जीवंत स्कोरकार्ड, 18वीं सदी से वर्तमान तक ऐतिहासिक मैचों तथा खिलाड़ियों का एक व्यापक तथा प्रश्नीय डेटाबेस शामिल है। 11 जून 2007, को ईएसपीएन (ESPN) ने घोषणा की कि उसने विज्डन समूह से क्रिकइन्फो को खरीद लिया था। .

नई!!: शुबमन गिल और ईएसपीएन क्रिकइन्फो · और देखें »

इंग्लैण्ड

इंग्लैण्ड (अंग्रेज़ी: England), ग्रेट ब्रिटेन नामक टापू के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश है। इसका क्षेत्रफल 50,331 वर्ग मील है। यह यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड के अलावा स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड भी यूनाइटेड किंगडम में शामिल हैं। यह यूरोप के उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जो मुख्य भूमि से इंग्लिश चैनल द्वारा पृथकीकृत द्वीप का अंग है। इसकी राजभाषा अंग्रेज़ी है और यह विश्व के सबसे संपन्न तथा शक्तिशाली देशों में से एक है। इंग्लैंड के इतिहास में सबसे स्वर्णिम काल उसका औपनिवेशिक युग है। अठारहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी के मध्य तक ब्रिटिश साम्राज्य विश्व का सबसे बड़ा और शकितशाली साम्राज्य हुआ करता था जो कई महाद्वीपों में फैला हुआ था और कहा जाता था कि ब्रिटिश साम्राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता। उसी समय पूरे विश्व में अंग्रेज़ी भाषा ने अपनी छाप छोड़ी जिसकी वज़ह से यह आज भी विश्व के सबसे अधिक लोगों द्वारा बोले व समझे जाने वाली भाषा है। .

नई!!: शुबमन गिल और इंग्लैण्ड · और देखें »

क्रिकेट

क्रिकेट एक बल्ले और गेंद का दलीय खेल है जिसकी शुरुआत दक्षिणी इंग्लैंड में हुई थी। इसका सबसे प्राचीन निश्चित संदर्भ १५९८ में मिलता है, अब यह १०० से अधिक देशों में खेला जाता है। क्रिकेट के कई प्रारूप हैं, इसका उच्चतम स्तर टेस्ट क्रिकेट है, जिसमें वर्तमान प्रमुख राष्ट्रीय टीमें इंडिया(भारत), ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैण्ड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैण्ड, पाकिस्तान, ज़िम्बाब्वे, बांग्लादेश अफ़ग़ानिस्तान और आयरलैण्ड हैं। अप्रैल 2018 में, आईसीसी ने घोषणा की कि वह 1 जनवरी 2019 से अपने सभी 104 सदस्यों को ट्वेन्टी-२० अंतरराष्ट्रीय की मान्यता प्रदान करेगी। वरीयता में टेस्ट क्रिकेट के बाद एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को गिना जाता है जिसका 2011 का क्रिकेट विश्वकप भारत ने जीता था; इस टूर्नामेंट को २०० से अधिक देशों में टेलीविजन पर दिखाया गया था और अनुमानतः २ बिलियन से अधिक दर्शकों ने देखा था। एक क्रिकेट मुकाबले में ११ खिलाड़ियों के दो दल होते हैं इसे घास के मैदान में खेला जाता है, जिसके केन्द्र में भूमि की एक समतल लम्बी पट्टी होती है जिसे पिच कहते हैं। विकेट लकड़ी से बनी होती हैं, जिसे पिच के प्रत्येक सिरे में लगाया जाता है और उसका प्रयोग एक लक्ष्य के रूप में किया जाता है। गेंदबाज क्षेत्ररक्षण टीम का एक खिलाड़ी होता है, जो गेंदबाजी के लिए एक सख्त, चमड़े की मुट्ठी के आकार की क्रिकेट की गेंद को एक विकेट के पास से दूसरे विकेट की और डालता है, जिसे विपक्षी टीम के एक खिलाड़ी बल्लेबाज के द्वारा बचाया जाता है। आम तौर पर गेंद बल्लेबाज के पास पहुँचने से पहले एक बार टप्पा खाती है। अपने विकेट की रक्षा करने के लिए बल्लेबाज लकड़ी के क्रिकेट के बल्ले से गेंद को खेलता है। इसी बीच गेंदबाज की टीम के अन्य सदस्य मैदान में क्षेत्ररक्षक के रूप में अलग-अलग स्थितियों में खड़े रहते हैं, ये खिलाड़ी बल्लेबाज को दौड़ बनाने से रोकने के लिए गेंद को पकड़ने का प्रयास करते हैं और यदि सम्भव हो तो उसे आउट करने की कोशिश करते हैं। बल्लेबाज यदि आउट नहीं होता है तो वो विकेटों के बीच में भाग कर दूसरे बल्लेबाज ("गैर स्ट्राइकर") से अपनी स्थिति को बदल सकता है, जो पिच के दूसरी ओर खड़ा होता है। इस प्रकार एक बार स्थिति बदल लेने से एक रन बन जाता है। यदि बल्लेबाज गेंद को मैदान की सीमारेखा तक हिट कर देता है तो भी रन बन जाते हैं। स्कोर किए गए रनों की संख्या और आउट होने वाले खिलाड़ियों की संख्या मैच के परिणाम को निर्धारित करने वाले मुख्य कारक हैं। यह कई बातों पर निर्भर करता है कि क्रिकेट के खेल को ख़त्म होने में कितना समय लगेगा। पेशेवर क्रिकेट में यह सीमा हर पक्ष के लिए २० ओवरों से लेकर ५ दिन खेलने तक की हो सकती है। खेल की अवधि के आधार पर विभिन्न नियम हैं जो खेल में जीत, हार, अनिर्णीत (ड्रा), या बराबरी (टाई) का निर्धारण करते हैं। क्रिकेट मुख्यतः एक बाहरी खेल है और कुछ मुकाबले कृत्रिम प्रकाश (फ्लड लाइट्स) में भी खेले जाते हैं। उदाहरण के लिए, गरमी के मौसम में इसे संयुक्त राजशाही, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में खेला जाता है जबकि वेस्ट इंडीज, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में ज्यादातर मानसून के बाद सर्दियों में खेला जाता है। मुख्य रूप से इसका प्रशासन दुबई में स्थित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के द्वारा किया जाता है, जो इसके सदस्य राष्ट्रों के घरेलू नियंत्रित निकायों के माध्यम से विश्व भर में खेल का आयोजन करती है। आईसीसी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले पुरूष और महिला क्रिकेट दोनों का नियंत्रण करती है। हालांकि पुरूष, महिला क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं पर नियमों के अनुसार महिलाएं पुरुषों की टीम में खेल सकती हैं। मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्वीप, आस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड, दक्षिणी अफ्रीका और वेस्टइंडीज में क्रिकेट का पालन किया जाता है। नियम संहिता के रूप में होते हैं जो, क्रिकेट के कानून कहलाते हैं और इनका अनुरक्षण लंदन में स्थित मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एम सी सी) के द्वारा किया जाता है। इसमें आई सी सी और अन्य घरेलू बोर्डों का परामर्श भी शामिल होता है। .

नई!!: शुबमन गिल और क्रिकेट · और देखें »

कोलकाता नाईट राइडर्स

कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR भी कहते हैं) इंडियन प्रीमियर लीग की कोलकाता फ्रैन्चाइज़ी है। इस टीम के कप्तान गौतम गंभीर हैं और कोच हैं डेव व्हाटमोर। गौतम गंभीर ही इसके आइकन खिलाड़ी भी हैं। इस टीम का आदर्श वाक्य है: कोर्बो लोड़बो जीतबो रे (हिंदी: करेंगे लड़ेंगे जीतेंगे)। इसके स्वामित्व में शाहरुख खान, जूही चावला के नाम आते हैं। .

नई!!: शुबमन गिल और कोलकाता नाईट राइडर्स · और देखें »

२०१८ इंडियन प्रीमियर लीग

२०१८ इंडियन प्रीमियर लीग जिन्हें आईपीएल ११ के रूप में भी जाना जाता है यह आईपीएल का ११वां संस्करण है जिसे २००८ में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा स्थापित किया गया था और यह एक ट्वेन्टी-ट्वेन्टी लीग है। यह सीजन ७ अप्रैल से २७ मई तक आयोजित किया गया, इस सीजन में २०१३ आईपीएल में सट्टेबाजी के मामले में उनके संबंधित मामले में २०१६ और २०१७ के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को निलंबित कर दिया गया था और अब इस सीजन में वापसी की। संस्करण का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच ०७ अप्रैल को खेला गया। फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को ८ विकेट से हराय। इस संस्करण में केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा रन बनाये एवं एंड्रयू टाय ने सबसे अधिक विकेट लिए। सुनील नारायण को मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट एवं ऋषभ पंत को एमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट के ख़िताब से नवाज़ा गया। .

नई!!: शुबमन गिल और २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग · और देखें »

2018 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप

2018 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 13 जनवरी से 3 फरवरी 2018 तक न्यूजीलैंड में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सीमित-ओवर क्रिकेट टूर्नामेंट था। यह अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप का बारहवाँ और न्यूजीलैंड में होने वाला तीसरा (2002 और 2010 के आयोजनों के बाद) संस्करण है। न्यूज़ीलैंड तीन बार विश्व कप का आयोजन करने वाला पहला देश है। इसका उद्घाटन समारोह 7 जनवरी 2018 को हुआ था। .

नई!!: शुबमन गिल और 2018 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

शुभम गिल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »