लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शुद्ध और अनुप्रयोगिक रसायन का अंतरराष्ट्रीय संघ

सूची शुद्ध और अनुप्रयोगिक रसायन का अंतरराष्ट्रीय संघ

IUPAC प्रतीक चिन्ह शुद्ध और अनुप्रयोगिक रसायन का अन्तरराष्ट्रीय संघ ((IUPAC: इंटरनैशनल यूनियन फॉर प्योर एंड एप्लाइड केमिस्ट्री) उच्चारणः आइ-यू-पैक)) एक गैर सरकारी संगठन है जिसकी स्थापना 1919 में रसायन शास्त्र की उन्नति के लिए की गयी थी। इसके सदस्य राष्ट्रीय रसायन समितियाँ हैं। यह संगठन रासायनिक तत्वों और उनके यौगिकों के नामकरण के लिए मानक विकसित करने के लिए अधिकृत है, जो यह इसकी नाम और चिह्न की अन्तर्विभागीय समिति (आइ यू पी ए सी नॉमेनक्लॅचर) के माध्यम से करता है। यह अन्तरराष्ट्रीय विज्ञान परिषद (आई सी एस यू) का भी एक सदस्य है। .

4 संबंधों: रसायन विज्ञान, रासायनिक तत्व, स्वयं सेवक संगठन, आईयूपीएसी नामपद्धति

रसायन विज्ञान

300pxरसायनशास्त्र विज्ञान की वह शाखा है जिसमें पदार्थों के संघटन, संरचना, गुणों और रासायनिक प्रतिक्रिया के दौरान इनमें हुए परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है। इसका शाब्दिक विन्यास रस+अयन है जिसका शाब्दिक अर्थ रसों (द्रवों) का अध्ययन है। यह एक भौतिक विज्ञान है जिसमें पदार्थों के परमाणुओं, अणुओं, क्रिस्टलों (रवों) और रासायनिक प्रक्रिया के दौरान मुक्त हुए या प्रयुक्त हुए ऊर्जा का अध्ययन किया जाता है। संक्षेप में रसायन विज्ञान रासायनिक पदार्थों का वैज्ञानिक अध्ययन है। पदार्थों का संघटन परमाणु या उप-परमाण्विक कणों जैसे इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन से हुआ है। रसायन विज्ञान को केंद्रीय विज्ञान या आधारभूत विज्ञान भी कहा जाता है क्योंकि यह दूसरे विज्ञानों जैसे, खगोलविज्ञान, भौतिकी, पदार्थ विज्ञान, जीवविज्ञान और भूविज्ञान को जोड़ता है। .

नई!!: शुद्ध और अनुप्रयोगिक रसायन का अंतरराष्ट्रीय संघ और रसायन विज्ञान · और देखें »

रासायनिक तत्व

रासायनिक तत्वों की आवर्त सारणी रासायनिक तत्व (या केवल तत्व) ऐसे उन शुद्ध पदार्थों को कहते हैं जो केवल एक ही तरह के परमाणुओं से बने होते हैं। या जो ऐसे परमाणुओं से बने होते हैं जिनके नाभिक में समान संख्या में प्रोटॉन होते हैं। सभी रासायनिक पदार्थ तत्वों से ही मिलकर बने होते हैं। हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, आक्सीजन, तथा सिलिकॉन आदि कुछ तत्व हैं। सन २००७ तक कुल ११७ तत्व खोजे या पाये जा चुके हैं जिसमें से ९४ तत्व धरती पर प्राकृतिक रूप से विद्यमान हैं। कृत्रिम नाभिकीय अभिक्रियाओं के परिणामस्वरूप उच्च परमाणु क्रमांक वाले तत्व समय-समय पर खोजे जाते रहे हैं। .

नई!!: शुद्ध और अनुप्रयोगिक रसायन का अंतरराष्ट्रीय संघ और रासायनिक तत्व · और देखें »

स्वयं सेवक संगठन

स्वयं सेवक संगठन वह संस्थाए अथवा संगठन जो स्वतंत्र रूप से स्वार्थहीन समाज सेवा तथा जन सेवा करते हैं। यह स्थानीय, राष्ट्रीय अथवा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करते हैं। .

नई!!: शुद्ध और अनुप्रयोगिक रसायन का अंतरराष्ट्रीय संघ और स्वयं सेवक संगठन · और देखें »

आईयूपीएसी नामपद्धति

आईयूपीएसी नामकरण (IUPAC nomenclature) रासायनिक यौगिकों के नामकरण की एक पद्धति है। यह पद्धति आईयूपीएसी (International Union of Pure and Applied Chemistry (IUPAC)) के द्वारा विकसित की गयी तथा यही इस प्रणाली को अद्यतन रखती है। .

नई!!: शुद्ध और अनुप्रयोगिक रसायन का अंतरराष्ट्रीय संघ और आईयूपीएसी नामपद्धति · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

आईयूपीएसी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »