लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शीला बालाकृष्णन

सूची शीला बालाकृष्णन

डॉ शीला बालाकृष्णन  एक प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञा हैं। उन्होंने प्रसूति और स्त्री रोग पर तीन पुस्तकों लिखी हैं। वह वर्तमान में प्रसूति और स्त्री रोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, त्रिवेन्द्रम में एसोसिएट प्रोफेसर के तौर पर काम क्र रही हैं। उन्होंने एमडी और डीएनबी त्रिवेंद्रम मेडिकल कॉलेज से की है।  उन्हें 1994 में रॉयल कॉलेज ऑफ ओब्सटेटरिशियनज़ एंड गाईनेकोलोजिस्टस द्वारा सदस्यता से सम्मानित किया गया था और  2008 में फैलोशिप से सम्मानित किया गया था। वह राष्ट्रमंडल छात्रवृत्ति पुरस्कार, यूनाइटेड किंगडम प्राप्तकर्ता हैं। वह प्रसूति और स्त्री रोग सोसायटी ऑफ इंडिया (FOGSI) संघ और इंडियन कालेज ऑफ़ ओब्सटेटरिशियनज़ एंड गाईनेकोलोजिस्टस के सदस्य हैं। वर्तमान में वह FOGSI के गर्भनिरोधक और चिकित्सा विकारों समिति के सदस्य हैं। नवंबर 2013 में, उनके द्वारा निर्देशित मेडिकल टीम ने दक्षिण भारत में पहली बार त्रिवेन्द्रम मेडिकल कालेज अस्पताल में इन विट्रो निषेचन से हुए बच्चों के जन्म की घोषणा की। वह तीन किताबें, टेक्सटबुक ऑफ़ ओब्सटेटरिक्स, टेक्सटबुक ऑफ़  गाईनेकोलोजी   और क्लीनिकल केस डिसकशन इन  ओब्सटेटरिक्स एंड गाईनेकोलोजी प्रकाशित की हैं और कई शोध पत्र भी प्रकाशित किये हैं। .

3 संबंधों: प्रसूति विज्ञान, यूनाइटेड किंगडम, स्त्री-रोग विज्ञान

प्रसूति विज्ञान

प्रसूति विज्ञान (Obstetrics) एक शल्यक विशेषज्ञता है जिसके अंतर्गत एक महिला और उसकी संतान की गर्भावस्था, प्रसव और प्रसवोपरांत काल (प्युरपेरियम) (जन्म के ठीक बाद की अवधि), के दौरान की जाने वाली देखभाल आती है। एक दाई द्वारा कराया गया प्रसव भी इसका एक गैर चिकित्सीय रूप है। आजकल लगभग सभी प्रसूति विशेषज्ञ, स्त्री-रोग विशेषज्ञ भी होते है। .

नई!!: शीला बालाकृष्णन और प्रसूति विज्ञान · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: शीला बालाकृष्णन और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

स्त्री-रोग विज्ञान

स्त्रीरोगविज्ञान (Gynaccology), चिकित्साविज्ञान की वह शाखा है जो केवल स्त्रियों से संबंधित विशेष रोगों, अर्थात् उनके विशेष रचना अंगों से संबंधित रोगों एवं उनकी चिकित्सा विषय का समावेश करती है। स्त्री-रोग विज्ञान, एक महिला की प्रजनन प्रणाली (गर्भाशय, योनि और अंडाशय) के स्वास्थ्य हेतु अर्जित की गयी शल्यक (सर्जिकल) विशेषज्ञता को संदर्भित करता है। मूलतः यह 'महिलाओं की विज्ञान' का है। आजकल लगभग सभी आधुनिक स्त्री-रोग विशेषज्ञ, प्रसूति विशेषज्ञ भी होते हैं। .

नई!!: शीला बालाकृष्णन और स्त्री-रोग विज्ञान · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »