लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अनियततापी प्राणी

सूची अनियततापी प्राणी

अनियततापी प्राणी या शीतरक्ती (cold-blooded) प्राणियों के शरीर के अंदरूनी तापमान और उष्मीयता से सम्बंधित लक्षणों के समूह के लिए एक सामान्य नाम है जिसमें यह शामिल हैं.

4 संबंधों: नियततापी प्राणी, बाह्यउष्मीय, शीतनिष्क्रियता, जीव विज्ञान

नियततापी प्राणी

उष्मीय तस्वीर: एक शीतरक्ती सांप एक गर्मरक्ती चूहे को खा रहा है नियततापी या गर्मरक्ती (warm-blooded) प्राणियों की ऐसे जातियों को कहा जाता है जिनके रक्त का तापमान अन्य शीतरक्ती जानवरों की तुलना में अधिक होता है और जो अपनी अंदरूनी चयापचय प्रक्रियाओं के द्वारा अपनी ऊष्मीय समस्थिति बहाल रखते हैं। प्राणी-जगत में यह लक्षण पक्षियों और स्तनधारियों (मैमलों) के हैं। गर्मरक्ती जानवर सर्द परिस्थितियों में भी अपना अंदरूनी तापमान ऊँचा रख पाते हैं और वे अक्सर ऐसा ठिठुर कर करते हैं, जबकि शीतरक्ती जानवरों का तापमान वही हो जाता है जो उनके इर्द-गिर्द के वातावरण का है।, pp.

नई!!: अनियततापी प्राणी और नियततापी प्राणी · और देखें »

बाह्यउष्मीय

धूप सेकती हुई जुनोनिया लेमोनियास नामक तितली बाह्यउष्मीय या ऍक्टोथर्म​ (ectotherm) ऐसे जीवों को कहा जाता है जिनकी अंदरूनी प्रक्रियाओं की भूमिका उनके शरीर के तापमान पर नियंत्रण रखने में बहुत कम हो या बिलकुल ही न हो। ऐसे जीव (उदाहरण: मेंढक) अपने बदन में गर्मी रखने के लिए आसपास के वातावरण में मौजूद गरमाहट के स्रोतों का प्रयोग करते हैं। जहाँ गर्मरक्ती प्राणी अपने शरीर का तापमान स्थिर रखने में उर्जा ख़र्च करते हैं वहाँ बाह्यउष्मीय प्राणी अपने शरीर की प्रक्रियाओं को अधिक किफ़ायत​ से चलाते हैं। बाह्यउष्मीय जीव अक्सर अपने आप को गरम करने के लिए धूप में जा बैठते हैं या गरम स्थान ढूंढते हैं।, Peter J. Russell, Paul E. Hertz, Beverly McMillan, pp.

नई!!: अनियततापी प्राणी और बाह्यउष्मीय · और देखें »

शीतनिष्क्रियता

समशीतोष्ण और शीतप्रधान देशों में रहनेवाले जीवों की उस निष्क्रिय तथा अवसन्न अवस्था को शीतनिष्क्रियता (hybernation) कहते हैं जिसमें वहाँ के अनेक प्राणी जाड़े की ऋतु बिताते हैं। इस अवस्था में शारीरिक क्रियाएँ रुक जाती हैं या बहुत क्षीण हो जाती है, तथा वह जीव दीर्घकाल तक पूर्ण निष्क्रिय होकर पड़ा रहता है। यह अवस्था नियततापी (warm blooded) तथा अनियततापी (coldblooded), दोनों प्रकार के प्राणियों में पाई जाती है। .

नई!!: अनियततापी प्राणी और शीतनिष्क्रियता · और देखें »

जीव विज्ञान

जीवविज्ञान भांति-भांति के जीवों का अध्ययन करता है। जीवविज्ञान प्राकृतिक विज्ञान की तीन विशाल शाखाओं में से एक है। यह विज्ञान जीव, जीवन और जीवन के प्रक्रियाओं के अध्ययन से सम्बन्धित है। इस विज्ञान में हम जीवों की संरचना, कार्यों, विकास, उद्भव, पहचान, वितरण एवं उनके वर्गीकरण के बारे में पढ़ते हैं। आधुनिक जीव विज्ञान एक बहुत विस्तृत विज्ञान है, जिसकी कई शाखाएँ हैं। 'बायलोजी' (जीवविज्ञान) शब्द का प्रयोग सबसे पहले लैमार्क और ट्रविरेनस नाम के वैज्ञानिको ने १८०२ ई० में किया। जिन वस्तुओं की उत्पत्ति किसी विशेष अकृत्रिम जातीय प्रक्रिया के फलस्वरूप होती है, जीव कहलाती हैं। इनका एक परिमित जीवनचक्र होता है। हम सभी जीव हैं। जीवों में कुछ मौलिक प्रक्रियाऐं होती हैं.

नई!!: अनियततापी प्राणी और जीव विज्ञान · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

शीतरक्ती

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »