लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शीतपित्त

सूची शीतपित्त

शीतपित्त शीतपित्त या पित्ती (Urticaria/अर्टिकरिया) त्वचा में होने वाले एक प्रकार के चकत्ते होते हैं। इस रोग के कारण त्वचा पर सुर्ख लाल रंग के उभरे हुए दाने हो जाते हैं जिनमे लगातार खुजली होती रहती है। ये अक्सर एलर्जी के कारण होते है हालाँकि कई मामलो में बिना एलर्जी के भी शीत पित्ति हो सकती है। इसके चलते शरीर में हमेशा जलने एवं चुभने की अनुभूति होते रहती है। तीक्ष्ण शीत पित्ति के ज़्यादातर मामले (जिनमे चित्तियाँ ६ सप्ताह से कम समय तक रहती हैं) एलर्जिक होते हैं। चीरकलिक शीत पित्ति (जिसमे चित्तियाँ ६ सप्ताह से ज्यादा बनी रहती हैं) गैर-एलर्जिक भी हो सकती है। .

2 संबंधों: त्वचा, ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी

त्वचा

त्वचा या त्वक् (skin) शरीर का बाह्य आवरण होती है जिसे बाह्यत्वचा (एपिडरमिस) भी कहते हैं। यह वेष्टन प्रणाली का सबसे बड़ा अंग है जो उपकला ऊतकों की कई परतों द्वारा निर्मित होती है और अंतर्निहित मांसपेशियों, अस्थियों, अस्थिबंध (लिगामेंट) और अन्य आंतरिक अंगों की रक्षा करती है। चूंकि यह सीधे वातावरण के संपर्क मे आती है, इसलिए त्वचा रोगजनकों के खिलाफ शरीर की सुरक्षा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके अन्य कार्यों मे जैसे तापावरोधन (इन्सुलेशन), तापमान विनियमन, संवेदना, विटामिन डी का संश्लेषण और विटामिन बी फोलेट का संरक्षण करती है। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त त्वचा निशान ऊतक बना कर चंगा होने की कोशिश करती है। यह अक्सर रंगहीन और वर्णहीन होता है। मानव मे त्वचा का वर्ण प्रजाति के अनुसार बदलता है और त्वचा का प्रकार शुष्क से लेकर तैलीय हो सकता है। .

नई!!: शीतपित्त और त्वचा · और देखें »

ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी

द ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी (Oxford English Dictionary; OED; ओईडी), ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा प्रकाशित अंग्रेज़ी भाषा का वर्णात्मक शब्दकोश है। शब्दों के विश्व के प्रत्येक भाग की विभिन्न प्रकार के अंग्रेज़ी भाषा में प्रयोग का वर्णन करने के साथ-साथ यह शब्दकोश भाषा के ऐतिहासिक विकास का अवलोकन, शोधार्थियों एवं अकादमीय शोधार्थियों के लिए व्यापक संसाधन भी उपलब्ध करवाती है। इसका दूसरा संस्करण वर्ष 1989 में प्रकाशित हुआ था और उसके 20 भागों में 21,728 पृष्ठ थे। .

नई!!: शीतपित्त और ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पित्ती

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »