लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शिवाजीराव पाटील निलंगेकर

सूची शिवाजीराव पाटील निलंगेकर

शिवाजीराव पाटील निलंगेकर (जन्म ९ फ़रवरी १९३१) भारत के महाराष्ट्र राज्य के राजनीतिज्ञ हैं जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से जुडे हैं। वे ३ जून १९८५ से ६ मार्च १९८६ तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करके मेडिकल कॉलेज की परीक्षा में अपनी बेटी की अंक तालिका में छेड़खानी के आरोपों के बाद पद से इस्तीफा दे दिया। .

2 संबंधों: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की सूची

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अधिकतर कांग्रेस के नाम से प्रख्यात, भारत के दो प्रमुख राजनैतिक दलों में से एक हैं, जिन में अन्य भारतीय जनता पार्टी हैं। कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में २८ दिसंबर १८८५ में हुई थी; इसके संस्थापकों में ए ओ ह्यूम (थियिसोफिकल सोसाइटी के प्रमुख सदस्य), दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। १९वी सदी के आखिर में और शुरूआती से लेकर मध्य २०वी सदी में, कांग्रेस भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में, अपने १.५ करोड़ से अधिक सदस्यों और ७ करोड़ से अधिक प्रतिभागियों के साथ, ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरोध में एक केन्द्रीय भागीदार बनी। १९४७ में आजादी के बाद, कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई। आज़ादी से लेकर २०१६ तक, १६ आम चुनावों में से, कांग्रेस ने ६ में पूर्ण बहुमत जीता हैं और ४ में सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व किया; अतः, कुल ४९ वर्षों तक वह केन्द्र सरकार का हिस्सा रही। भारत में, कांग्रेस के सात प्रधानमंत्री रह चुके हैं; पहले जवाहरलाल नेहरू (१९४७-१९६५) थे और हाल ही में मनमोहन सिंह (२००४-२०१४) थे। २०१४ के आम चुनाव में, कांग्रेस ने आज़ादी से अब तक का सबसे ख़राब आम चुनावी प्रदर्शन किया और ५४३ सदस्यीय लोक सभा में केवल ४४ सीट जीती। तब से लेकर अब तक कोंग्रेस कई विवादों में घिरी हुई है, कोंग्रेस द्वारा भारतीय आर्मी का मनोबल गिराने का देश में विरोध किया जा रहा है । http://www.allianceofdemocrats.org/index.php?option.

नई!!: शिवाजीराव पाटील निलंगेकर और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस · और देखें »

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की सूची

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र, एक पश्चिमी भारतीय राज्य, के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। भारत के संविधान के अनुसार, राज्यपाल एक राज्य का न्यायपालक है, परन्तु वास्तविक कार्यकारी प्राधिकारी मुख्यमंत्री के होता है। महाराष्ट्र विधान सभा के चुनाव के बाद राज्य के गवर्नर आम तौर पर सरकार बनाने के लिए बहुमत सीट वाले पार्टी (या गठबंधन) को आमंत्रित करते है। राज्यपाल मुख्यमंत्री को नियुक्त करते है, जिनका मंत्रिमंडल सामूहिक रूप से विधानसभा के लिए जिम्मेदार है। यह देखते हुए कि उन्हें विधानसभा का विश्वास है, मुख्यमंत्री का कार्यकाल पांच साल के लिए होता है। यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री थे। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के थे, जैसा कि ज्यादातर कार्यालयधारक थे। ३१ अक्टूबर २०१४ से देवेन्द्र फड़नवीस वर्तमान विद्यमान हैं, जो कि भारतीय जनता पार्टी से सबसे पहले मुख्यमंत्री हैं। .

नई!!: शिवाजीराव पाटील निलंगेकर और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »