लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शिवसेना नेपाल

सूची शिवसेना नेपाल

शिवसेना नेपाल (नेपाली: शिवसेना नेपाल) नेपाल का एक राजनैतिक दल है। जन आंदोलन की पृष्ठभूमि में धर्मनिरपेक्षता की माँगों की प्रतिक्रिया स्वरूप इस दल का गठन १९९० में अरुण सुबेदी द्वारा किया गया था। नेपाल शिवसेना के विपरीत, शिवसेना नेपाल स्वयं को एक धार्मिक संगठन क्र रूप में प्रस्तुत करता है। जबकि नेपाल शिवसेना से भारतीय शिव सेना से संबंध हैं, शिवसेना नेपाल ऐसे किसी भी संबंध का खण्डन करता है। जब इस्लामी आतंकवादी संगठन तालिबान ने अफ्गानिस्तान में भगवान बुद्ध की हज़ारों वर्ष पुरानी कलाकृतियों को ढहा दिया था, तब नेपाल शिवसेना और शिवसेना नेपाल ने इसकी कड़ी निंदा की। .

3 संबंधों: नेपाल, नेपाल शिवसेना, शिवसेना

नेपाल

नेपाल, (आधिकारिक रूप में, संघीय लोकतान्त्रिक गणराज्य नेपाल) भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित एक दक्षिण एशियाई स्थलरुद्ध हिमालयी राष्ट्र है। नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत अवस्थित है। नेपाल के ८१ प्रतिशत नागरिक हिन्दू धर्मावलम्बी हैं। नेपाल विश्व का प्रतिशत आधार पर सबसे बड़ा हिन्दू धर्मावलम्बी राष्ट्र है। नेपाल की राजभाषा नेपाली है और नेपाल के लोगों को भी नेपाली कहा जाता है। एक छोटे से क्षेत्र के लिए नेपाल की भौगोलिक विविधता बहुत उल्लेखनीय है। यहाँ तराई के उष्ण फाँट से लेकर ठण्डे हिमालय की श्रृंखलाएं अवस्थित हैं। संसार का सबसे ऊँची १४ हिम श्रृंखलाओं में से आठ नेपाल में हैं जिसमें संसार का सर्वोच्च शिखर सागरमाथा एवरेस्ट (नेपाल और चीन की सीमा पर) भी एक है। नेपाल की राजधानी और सबसे बड़ा नगर काठमांडू है। काठमांडू उपत्यका के अन्दर ललीतपुर (पाटन), भक्तपुर, मध्यपुर और किर्तीपुर नाम के नगर भी हैं अन्य प्रमुख नगरों में पोखरा, विराटनगर, धरान, भरतपुर, वीरगंज, महेन्द्रनगर, बुटवल, हेटौडा, भैरहवा, जनकपुर, नेपालगंज, वीरेन्द्रनगर, त्रिभुवननगर आदि है। वर्तमान नेपाली भूभाग अठारहवीं सदी में गोरखा के शाह वंशीय राजा पृथ्वी नारायण शाह द्वारा संगठित नेपाल राज्य का एक अंश है। अंग्रेज़ों के साथ हुई संधियों में नेपाल को उस समय (१८१४ में) एक तिहाई नेपाली क्षेत्र ब्रिटिश इंडिया को देने पड़े, जो आज भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड तथा पश्चिम बंगाल में विलय हो गये हैं। बींसवीं सदी में प्रारंभ हुए जनतांत्रिक आन्दोलनों में कई बार विराम आया जब राजशाही ने जनता और उनके प्रतिनिधियों को अधिकाधिक अधिकार दिए। अंततः २००८ में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि माओवादी नेता प्रचण्ड के प्रधानमंत्री बनने से यह आन्दोलन समाप्त हुआ। लेकिन सेना अध्यक्ष के निष्कासन को लेकर राष्ट्रपति से हुए मतभेद और टीवी पर सेना में माओवादियों की नियुक्ति को लेकर वीडियो फुटेज के प्रसारण के बाद सरकार से सहयोगी दलों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद प्रचण्ड को इस्तीफा देना पड़ा। गौरतलब है कि माओवादियों के सत्ता में आने से पहले सन् २००६ में राजा के अधिकारों को अत्यंत सीमित कर दिया गया था। दक्षिण एशिया में नेपाल की सेना पांचवीं सबसे बड़ी सेना है और विशेषकर विश्व युद्धों के दौरान, अपने गोरखा इतिहास के लिए उल्लेखनीय रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए महत्वपूर्ण योगदानकर्ता रही है। .

नई!!: शिवसेना नेपाल और नेपाल · और देखें »

नेपाल शिवसेना

नेपाल शिवसेना की एक दीवार पेंटिंग, जिसमें लिखा गया है, "माओवाद मुर्दाबाद"। नेपाल शिवसेना (नेपाली: नेपाल शिवसेना) नेपाल का एक हिन्दूवादी राजनैतिक दल है। इस दल का गठन १९९९ में किया गया था। यह भारत के शिव सेना से जुड़ा हुआ है। किरण सिंह बुधाथोकि इसके वर्तमान अध्यक्ष हैं। जब इस्लामी आतंकवादी संगठन तालिबान ने अफ्गानिस्तान में भगवान बुद्ध की हज़ारों वर्ष पुरानी कलाकृतियों को ढहा दिया था, तब नेपाल शिवसेना और शिवसेना नेपाल ने इसकी कड़ी निंदा की। .

नई!!: शिवसेना नेपाल और नेपाल शिवसेना · और देखें »

शिवसेना

शिवसेना भारत का एक राष्ट्रीय राजनैतिक दल है जो मुख्य रूप से महाराष्ट्र प्रान्त में सक्रिय है। इसकी स्थापना १९ जून १९६६ को एक प्रमुख राजनीतिक कार्टूनिस्ट बाळासाहेब ठाकरे ने की थी। वर्तमान समय में इस दल के लोक सभा में 18, राज्य सभा में ४ और महाराष्ट्र विधान सभा में 63 निर्वाचित सदस्य हैं। इस दल का प्रतीक चिन्ह (लोगो) बाघ है। पूरे देश में शिव सेना को एक कट्टर हिन्दू राष्ट्रवादी दल के रूप में जाना जाता है। शिवसेना के मध्यप्रदेश में कुशाग्र शर्मा एक मुख्य हिंदुवादी राजनितीज्ञ है। पिछले कुछ दशकों से मुंबई की महानगरपालिका पर शिवसेना का ही राज है। .

नई!!: शिवसेना नेपाल और शिवसेना · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »