लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शिज़ूओका प्रांत

सूची शिज़ूओका प्रांत

शिज़ूओका प्रांत (静岡 県 शिज़ुका-केन) जापान का एक प्रान्त हैं, जो होन्शू द्वीप के चूबु क्षेत्र में स्थित हैं। इसकी राजधानी शिज़ूओका शहर हैं, जबकि हमामात्सू आबादी के अनुसार सबसे बड़ा शहर हैं। .

8 संबंधों: तोकुगावा शोगुनराज, तोकुगावा इयासू, प्रशान्त महासागर, फ़ूजीयामा, शिज़ूओका, शोगुन, हमाना झील, होन्शू

तोकुगावा शोगुनराज

तोकुगावा शोगुनराज या 'तोकुगावा शोगूनशाही जिसे या यह जापान की अंतिम सैन्यवादी सामंती सरकार थी जिसकी स्थापना सन १६०३ में हुई थी और सन १८६८ में इसका अंत हुआ था। इस सरकार का मुखिया शोगुन होता था जो की तोकुगावा वंश का होता था, यह एदो महल से सम्पूर्ण जापान का शाशन सँभालते थे। इसी कारण वह काल इदो काल या तोकुगावा काल से कहलाने लगा। .

नई!!: शिज़ूओका प्रांत और तोकुगावा शोगुनराज · और देखें »

तोकुगावा इयासू

तोकुगावा इयासू (जापानी: 徳川 家康?, 31 जनवरी, 1543 – 1 जून, 1616) जापान के तोकुगावा शोगुनराज का संस्थापक एवं प्रथम शोगुन था। इसने १६०० ई के शेकिगहारा युद्ध से लेकर १८६८ में मेजी संस्थापन तक शासन किया। श्रेणी:जापान का इतिहास.

नई!!: शिज़ूओका प्रांत और तोकुगावा इयासू · और देखें »

प्रशान्त महासागर

श्रेणी:प्रशान्त महासागर प्रशान्त महासागरप्रशान्त महासागर अमेरिका और एशिया को पृथक करता है। यह विश्व का सबसे बड़ा तथा सबसे गहरा महासागर है। तुलनात्मक भौगौलिक अध्ययन से पता चलता है कि इस महासागर में पृथ्वी का भाग कम तथा जलीय क्षेत्र अधिक है। .

नई!!: शिज़ूओका प्रांत और प्रशान्त महासागर · और देखें »

फ़ूजीयामा

फ़ूजी पर्वत, जिसे फ़ूजी यामा ('यामा' का अर्थ जापानी भाषा में 'पर्वत' होता है) भी कहते हैं, जापान के होन्शू द्वीप पर स्थित एक ज्वालामुखी है जो जापान का सबसे ऊँचा पर्वत भी है। इस पर्वत का जापानी संस्कृति में विशेष स्थान है और इसे आदरपूर्वक फ़ूजी सान (यानि 'फ़ूजी जी') भी बुलाया जाता है। .

नई!!: शिज़ूओका प्रांत और फ़ूजीयामा · और देखें »

शिज़ूओका

शिज़ूओका (静岡市; Shizuoka; जापानी) जापान की शिज़ूओका प्रांत की राजधानी हैं, और आबादी और क्षेत्र के अनुसार प्रान्त का दूसरा सबसे बड़ा शहर हैं। यह प्रागैतिहासिक काल से आबाद हैं। शहर का नाम दो कांजी लिपि शब्दो, 静 शिज़ू, जिसका अर्थ है "स्थिर" या "शांत"; और 岡 ओका, जिसका अर्थ है "पहाड़ी" से मिलकर बना हैं।Room, Adrian.

नई!!: शिज़ूओका प्रांत और शिज़ूओका · और देखें »

शोगुन

मिनामोतो योरितोमो जो ११९२-११९९ के काल में जापान के पहले शोगुन रहे शोगुन (जापानी: 将軍, अर्थ: सेनापति, महामंत्री) यह एक राजकीय उपाधि थी जो सन् ११९२ से १८६७ तक जापान के सम्राट के महामंत्री या सेनापति को दी जाती थी। यह सैन्य तानाशाह होते थे और अपने वंश चलाते थे। इस काल के जापानी इतिहास को इन्ही शोगुन वंशों के कालों में बांटा जाता है। औपचारिक रूप से जापान का शासक जापान का सम्राट होता था लेकिन वह केवल नाम का शासक था क्योंकि राजसी शक्तियाँ पूरी तरह शोगुन के नियंत्रण में थी। जब पुर्तगाली १५४३ में जापानियों से संपर्क में आने वाले पहले यूरोपीय शक्ति बने तो उन्होंने ब्यौरा दिया की शोगुन का ठाठ-बाठ भी पूरा राजाओं वाला होता था और वे खुले रूप से शासन करते थे। सम्राट को केवल धार्मिक दृष्टि से जापान का प्रमुख होने का आदर प्राप्त था। शोगुन इतने शक्तिशाली थे की यदि कोई सम्राट उनकी बात न मानता तो वे उन्हें गद्दी छोड़ने पे मजबूर तक कर सकते थे। कामाकुरा काल में पहले शोगुन की मृत्यु के उपरांत होजो वंश और तोकुसो वंश को शिक्केन की उपाधि प्राप्त हुई(शिक्केन का अर्थ है शोगुन के राज्याधिकारी या रीजेंट) और इन्होने जापान के शासक के रूप में राज किया,「執権 (一)」(『国史大辞典 6』(吉川弘文館、1985年) ISBN 978-4-642-00506-7) शोगुन केवल इनकी कठपुतली बनकर रह गए थे जैसे सम्राट शोगुन का था। सन् १८६७ में शोगुन व्यवस्था समाप्त हुई। तोकुगावा योशिनोबू (徳川 慶喜) अंतिम शोगुन रहे और उनके बाद "मेइजी पुनर्स्थापन" नाम के क्रांतिकारी बदलाव में शासन की शक्तियाँ सम्राट के पास लौट आई। शोगुन के शासन को जापानी में बकुफु जाता है जिसका अर्थ होता है दफ्तर या सरकार, अंग्रेजी में बकुफु को शोगुनत कहते हैं। शोगुन का दर्जा लगभग राज्यपाल के बराबर होता था बस फरक यह है कि शासन पूरी तरह से शोगुन के हाथ में होता था। .

नई!!: शिज़ूओका प्रांत और शोगुन · और देखें »

हमाना झील

हमाना झील (浜名湖 हमाना-को) शिज़ुका प्रान्त में स्थित, जापान का दसवां सबसे बड़ा (क्षेत्रफल) झील हैं। यह हमामात्सू और कोसाई के शहरों की सीमाएं तक फैला हैं। .

नई!!: शिज़ूओका प्रांत और हमाना झील · और देखें »

होन्शू

होक्काइदो का नक़्शा फ़ूजी पर्वत का दृश्य क्योतो शहर में गोकोगु जिन्जा मंदिर होन्शू (जापानी: 本州, अंग्रेज़ी: Honshu) जापान का सबसे बड़ा द्वीप है। यह त्सुगारु जलडमरू के पार होक्काइदो द्वीप से दक्षिण में, सेतो भीतरी सागर के पार शिकोकू द्वीप के उत्तर में और कानमोन जलडमरू के पार क्यूशू द्वीप से पूर्वोत्तर में स्थित है। होन्शू दुनिया का सातवा सबसे बड़ा द्वीप है और इंडोनीशिया के जावा द्वीप के बाद विश्व का दूसरा सर्वाधिक जनसँख्या वाला द्वीप भी है। जापान की राजधानी टोक्यो होन्शु के मध्य-पूर्व में स्थित है। होन्शू पर सन् २००५ में १०.३ करोड़ लोग रह रहे थे। इसका क्षेत्रफल २,२७,९६२ वर्ग किमी है, जो ब्रिटेन से ज़रा बड़ा है और भारत के उत्तर प्रदेश राज्य से ज़रा छोटा है।, Paul A. Tucci, Mathew T. Rosenberg, Visible Ink Press, 2009, ISBN 978-1-57859-215-9,...

नई!!: शिज़ूओका प्रांत और होन्शू · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »