लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शारीरिक भाषा

सूची शारीरिक भाषा

शारीरिक भाषा का अध्ययन शारीरिक भाषा अमौखिक संचार, का एक रूप है जिसे शरीर की मुद्रा, चेहरे की अभिव्यक्ति, इशारों और आँखों की गति के द्वारा व्यक्त किया जाता है। मनुष्य अनजाने में ही इस तरह के संकेत भेजता भी है और समझता भी है। अक्सर कहा जाता है कि मानव संचार का 93% हिस्सा शारीरिक भाषा और परा भाषीय संकेतों से मिलकर बना होता है जबकि शब्दों के माध्यम से कुल संचार का 7% हिस्सा ही बनता है- लेकिन 1960 के दशक में इस क्षेत्र में कार्य करके ये आंकड़े देने वाले शोधकर्ता एल्बर्ट मेहराबियन ने कहा था कि ये दरअसल उनके अध्ययन के परिणाम के आधार पर हो रही एक गलतफहमी है (मेह्राबियन के नियम के अपनिर्वचन या मिसइंटरप्रिटेशन को देखें).

6 संबंधों: ठोड़ी, ध्यान, मनोरंजन, संस्कृति, सुख, आक्रामकता

ठोड़ी

ठोड़ी या ठुड्डी मनुष्यों के चेहरे में होंठ के नीचे वाली हड्डी को कहते हैं। यह चेहरे का सबसे निचला भाग होता है। मनुष्यों को बोलने के लिए होंठों को हिलाना पड़ता है और उसके लिए स्नायुओं की आवश्यकता पड़ती है। होठों के यह स्नायु ठोड़ी की हड्डी से लगे होते हैं जिससे मनुष्य को होंठ हिलाने में सुविधा होती है। इसी कारण से ठोड़ी विकसित हुयी और हम, यानि आज के मानव, अपने आदिम पूर्वजों से चेहरे की रूप-रेखा में ठोड़ी के मामले में कुछ भिन्न हैं। File:Cleft-Chin.jpg|ठोड़ी के बीच में चीर File:Joseph Urban-gezeichnet von R Swoboda, um 1900.jpg|दोहरी ठोड़ी श्रेणी:अंग श्रेणी:शरीर के अंग श्रेणी:शारीरिकी.

नई!!: शारीरिक भाषा और ठोड़ी · और देखें »

ध्यान

ध्यानपूर्वक देखने का एक उदाहरण ध्यान या अवधान चेतन मन की एक प्रक्रिया है, जिसमें व्यक्ति अपनी चेतना बाह्य जगत् के किसी चुने हुए दायरे अथवा स्थलविशेष पर केंद्रित करता है। यह अंग्रेजी "अटेंशन" के पर्याय रूप में प्रचलित है। हिंदी में इसके साथ "देना", "हटाना", "रखना" आदि सकर्मक क्रियाओं का प्रयोग, इसमें व्यक्तिगत प्रयत्न की अनिवार्यता सिद्ध करता है। ध्यान द्वारा हम चुने हुए विषय की स्पष्टता एवं तद्रूपता सहित मानसिक धरातल पर लाते हैं। योगसम्मत ध्यान से इस सामान्य ध्यान में बड़ा अंतर है। पहला दीर्घकालिक अभ्यास की शक्ति के उपयोग द्वारा आध्यात्मिक लक्ष्य की ओर प्रेरित होता है, जबकि दूसरे का लक्ष्य भौतिक होता है और साधारण दैनंदिनी शक्ति ही एतदर्थ काम आती है। संपूर्णानंद आदि कुछ भारतीय विद्वान् योगसम्मत ध्यान को सामान्य ध्यान की ही एक चरम विकसित अवस्था मानते हैं। .

नई!!: शारीरिक भाषा और ध्यान · और देखें »

मनोरंजन

मनोरंजन एक ऐसी क्रिया है जिसमें सम्मिलित होने वाले को आनन्द आता है एवं मन श्रान्त होता हैं। मनोरंजन सीधे भाग लेकर हो सकता है या कुछ लोगों को कुछ करते हुए देखने से हो सकता है। .

नई!!: शारीरिक भाषा और मनोरंजन · और देखें »

संस्कृति

संस्कृति किसी समाज में गहराई तक व्याप्त गुणों के समग्र रूप का नाम है, जो उस समाज के सोचने, विचारने, कार्य करने, खाने-पीने, बोलने, नृत्य, गायन, साहित्य, कला, वास्तु आदि में परिलक्षित होती है। संस्कृति का वर्तमान रूप किसी समाज के दीर्घ काल तक अपनायी गयी पद्धतियों का परिणाम होता है। ‘संस्कृति’ शब्द संस्कृत भाषा की धातु ‘कृ’ (करना) से बना है। इस धातु से तीन शब्द बनते हैं ‘प्रकृति’ (मूल स्थिति), ‘संस्कृति’ (परिष्कृत स्थिति) और ‘विकृति’ (अवनति स्थिति)। जब ‘प्रकृत’ या कच्चा माल परिष्कृत किया जाता है तो यह संस्कृत हो जाता है और जब यह बिगड़ जाता है तो ‘विकृत’ हो जाता है। अंग्रेजी में संस्कृति के लिये 'कल्चर' शब्द प्रयोग किया जाता है जो लैटिन भाषा के ‘कल्ट या कल्टस’ से लिया गया है, जिसका अर्थ है जोतना, विकसित करना या परिष्कृत करना और पूजा करना। संक्षेप में, किसी वस्तु को यहाँ तक संस्कारित और परिष्कृत करना कि इसका अंतिम उत्पाद हमारी प्रशंसा और सम्मान प्राप्त कर सके। यह ठीक उसी तरह है जैसे संस्कृत भाषा का शब्द ‘संस्कृति’। संस्कृति का शब्दार्थ है - उत्तम या सुधरी हुई स्थिति। मनुष्य स्वभावतः प्रगतिशील प्राणी है। यह बुद्धि के प्रयोग से अपने चारों ओर की प्राकृतिक परिस्थिति को निरन्तर सुधारता और उन्नत करता रहता है। ऐसी प्रत्येक जीवन-पद्धति, रीति-रिवाज रहन-सहन आचार-विचार नवीन अनुसन्धान और आविष्कार, जिससे मनुष्य पशुओं और जंगलियों के दर्जे से ऊँचा उठता है तथा सभ्य बनता है, सभ्यता और संस्कृति का अंग है। सभ्यता (Civilization) से मनुष्य के भौतिक क्षेत्र की प्रगति सूचित होती है जबकि संस्कृति (Culture) से मानसिक क्षेत्र की प्रगति सूचित होती है। मनुष्य केवल भौतिक परिस्थितियों में सुधार करके ही सन्तुष्ट नहीं हो जाता। वह भोजन से ही नहीं जीता, शरीर के साथ मन और आत्मा भी है। भौतिक उन्नति से शरीर की भूख मिट सकती है, किन्तु इसके बावजूद मन और आत्मा तो अतृप्त ही बने रहते हैं। इन्हें सन्तुष्ट करने के लिए मनुष्य अपना जो विकास और उन्नति करता है, उसे संस्कृति कहते हैं। मनुष्य की जिज्ञासा का परिणाम धर्म और दर्शन होते हैं। सौन्दर्य की खोज करते हुए वह संगीत, साहित्य, मूर्ति, चित्र और वास्तु आदि अनेक कलाओं को उन्नत करता है। सुखपूर्वक निवास के लिए सामाजिक और राजनीतिक संघटनों का निर्माण करता है। इस प्रकार मानसिक क्षेत्र में उन्नति की सूचक उसकी प्रत्येक सम्यक् कृति संस्कृति का अंग बनती है। इनमें प्रधान रूप से धर्म, दर्शन, सभी ज्ञान-विज्ञानों और कलाओं, सामाजिक तथा राजनीतिक संस्थाओं और प्रथाओं का समावेश होता है। .

नई!!: शारीरिक भाषा और संस्कृति · और देखें »

सुख

सुख एक अनुभूति हैं। इसमे आनन्द, अनुकूलता, प्रसन्नता, शांति इत्यादि की अनुभूति होती हैं उसे सुख कहा जाता हैं। सुख की अनुभूति मन से जूड़ी हुई हैं और बाह्य साधनो सेभी सुख की अनुभूति हो सकती हैं और अन्दर क आत्मानुभव से बिना किसी बाह्य साधन एवम अनुकूल वातावरण के बिना भी हरहँएश सुख की अनुभूति हो सकती हैं। नारद ने युधिष्ठिर को सुख की परिभाषा बताते हुए सबसे पहले 'अर्थ' की बात कहा था। उनके मत में यदि मनुष्य के पास निम्नलिखित ६ वस्तुएँ हों तो वह सुखी है- श्रेणी:बौद्ध शब्दावली.

नई!!: शारीरिक भाषा और सुख · और देखें »

आक्रामकता

आक्रामकता हमारे दैनिक जीवन का एक हिस्सा है, लेकिन मनोवैज्ञानिक आक्रामकता को सिर्फ एक अर्थ से बाँधना मुश्किल है। आक्रामकता विविध रूप ले सकती हैं, और हो सकता है यह दोनों शारीरिक रूप और / या मौखिक रूप से या गैर मौखिक रूप से व्यक्त की जा सकती हैं। आक्रामकता लैटिन शब्द ऐग्ररैसियो (हमले) से आता है। शास्त्रीयों द्वारा आक्रामकता का अध्ययन इस लिये किया जाता है क्योंकि इसका संबंध जानवरों पारस्परिक मेल तथा प्राकृतिक पर्यावरण में विकास संबंधित है। आक्रामकता की परिभाषा: संज्ञा 1.

नई!!: शारीरिक भाषा और आक्रामकता · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

शरीर की भाषा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »