लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शक्तिमान

सूची शक्तिमान

शक्तिमान का भूमिका निभाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना शक्तिमान (Shaktimaan) एक भारतीय काल्पनिक सुपरहीरो पर आधारित टेलिविज़न धारावाहिक है। इसे प्रस्तुत मुकेश खन्ना तथा निर्देशित दिनकर जानी ने किया। इसके 400 से अधिक एपिसोड दूरदर्शन नेशनल पर दिखाये गये। .

6 संबंधों: द टेलीग्राफ, दूरदर्शन (चैनल), दूरदर्शन नेशनल, मुकेश खन्ना, सुरेन्द्र पाल, वैष्णवी महन्त

द टेलीग्राफ

द टेलीग्राफ (The Telegraph) भारत से प्रकाशित होने वाला एक अंग्रेजी भाषा का समाचार पत्र है। .

नई!!: शक्तिमान और द टेलीग्राफ · और देखें »

दूरदर्शन (चैनल)

अंगूठाकार दूरदर्शन नाम से संबोधित अन्य लेखों को देखने के लिये दूरदर्शन (बहुविकल्पी) पर जायें। दूरदर्शन (अंग्रेज़ी: Doordarshan) भारत का सरकारी दूरदर्शन प्रणाल (चैनल) है। यह भारत सरकार द्वारा नामित पर्षद् प्रसार भारती के अंतर्गत चलाया जाता है। दूरदर्शन के प्रसारण की शुरूआत भारत में दिल्ली सितंबर, १९५९ को हुई। प्रसार-कक्ष तथा प्रेषित्रो की आधारभूत सेवाओं के लिहाज़ से यह विश्व का दूसरा सबसे विशाल प्रसारक है। हाल ही मे इसने अंकीय पार्थिव प्रेषित्रो (डिजिटल स्थलचर संचारी (Digital Terrestrial Transmitters)) सेवा शुरु की। दूरदर्शन के राष्‍ट्रीय नेटवर्क में 64 दूरदर्शन केन्‍द्र / निर्माण केन्‍द्र, 24 क्षेत्रीय समाचार एकक, 126 दूरदर्शन रखरखाव केन्द्र, 202 उच्‍च शक्ति ट्रांसमीटर, 828 लो पावर ट्रांसमीटर, 351 अल्‍पशक्ति ट्रांसमीटर, 18 ट्रांसपोंडर, 30 चैनल तथा डीटीएच सेवा भी शामिल है। .

नई!!: शक्तिमान और दूरदर्शन (चैनल) · और देखें »

दूरदर्शन नेशनल

दूरदर्शन नेशनल भारत में एक केन्द्र शासित हिन्दी टीवी चैनल है तथा इस चैनल की पहुँच भारत के लगभग हर हिस्से तक है। यह विभिन्न आयोजनों जैसे गणतंत्र दिवस समारोह, स्वतंत्रता दिवस समारोह, राष्ट्रीय पुरस्कार प्रस्तुति समारोह, राष्ट्रपति और देश के प्रधानमंत्री के भाषण, संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण, महत्वपूर्ण संसदीय बहसों, रेलवे और सामान्य बजट प्रस्तुतियों, लोक सभा और राज्य सभा में प्रश्न काल, चुनाव परिणाम और विश्लेषण, शपथ ग्रहण समारोह, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं और भारत के लिए महत्वपूर्ण विदेशी गणमान्य व्यक्तियों की यात्राओं डीडी नेशनल पर सीधा प्रसारण होता है। यह विभिन्न शिक्षा से संबधित कार्यक्रमों जैसे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), शैक्षिक प्रौद्योगिकी के केन्द्रीय संस्थान (सीआईईटी) और शिक्षा प्रौद्योगिकी के राज्य संस्थान (एस आई इ टी) के साथ-साथ मनोरंजक कार्यक्रमों का भी प्रसारण करता है। .

नई!!: शक्तिमान और दूरदर्शन नेशनल · और देखें »

मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना (अंग्रेजी:Mukesh Khanna) एक भारतीय धारावाहिक तथा फ़िल्म अभिनेता है जिनका जन्म 19 जून, 1958 को मुम्बई, महाराष्ट्र में हुआ था। इन्होंने कई हिन्दी धारावाहिकों तथा फ़िल्मों में अभिनय किया है। इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत 1981 में बनी रूही फ़िल्म से की थी तथा इन्होंने अपनी छवि महाभारत धारावाहिक जो 1988 में दूरदर्शन पर चलता था उस धारावाहिक में इन्होंने भीष्म का अभिनय किया था तथा शक्तिमान धारावाहिक में शक्तिमान तथा गंगाधर का किरदार निभाया था से बनाई थी और इन्हीं टेलीविज़न धारावाहिकों से ये प्रसिद्ध हुए। .

नई!!: शक्तिमान और मुकेश खन्ना · और देखें »

सुरेन्द्र पाल

सुरेन्द्र पाल (अंग्रेजी:Surendra Pal) (जन्म:1953 लखनउ,उत्तर प्रदेश) में हुआ था। ये एक भारतीय फ़िल्म तथा टेलिविज़न अभिनेता है। सुरेन्द्र पाल ने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरूआत 1984 में की थी। ये जोधा अकबर खुदा गवाह तथा शहर जैसी फ़िल्मों में कार्य कर चूके है। इनके अलावा ये टीवी धारावाहिक "रहने वाली महलों की", "लेफ्ट राइट",विष्णु पुराण (धारावाहिक) तथा महाभारत (टीवी धारावाहिक) जैसे कार्यक्रमों में काम कर चूके है। .

नई!!: शक्तिमान और सुरेन्द्र पाल · और देखें »

वैष्णवी महन्त

वैष्णवी महन्त एक अभिनेत्री हैं, इन्हें लोकप्रिय टीवी सीरिअल शक्तिमान में गीता विश्वास की भूमिका के लिए अधिक जाना जाता हैं। 12 अक्टूबर 2001.

नई!!: शक्तिमान और वैष्णवी महन्त · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »