लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

व्हाइट हाउस डाउन

सूची व्हाइट हाउस डाउन

व्हाइट हाउस डाउन (अंग्रेजी; White House Down) वर्ष २०१३ की अमेरिकी एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म है जिसका निर्देशन रोलैण्ड एमेरिच ने किया है जो कि व्हाइट हाउस पर हुए अर्द्धसैनिक बलों द्वारा आत्मघाती हमले तथा एक कैपिटल पुलिसकर्मी के बारे में है जो इसे रोकने की कोशिश करता है। फ़िल्म की पटकथा जेम्स वैंडरबिल्ट ने लिखी है, तथा फ़िल्म के मुख्य भूमिकाओं में चैनिंग टैटम तथा जैमी फाॅक्स, के साथ मैगी गिलेन्हाॅल, जेम्स वुड्स, जेसन क्लार्क, जाॅय किंग, और रिचर्ड जेन्किन्स जैसे सहयोगी अदाकार भी शामिल हैं। फ़िल्म का प्रदर्शन जून २८, २०१३ में हुआ तथा वर्ल्डवाईड इसने $२०५ करोड़ की कुल व्यवसाय भी किया। वहीं उसी वर्ष इस विषय पर जेरार्ड बटलर तथा एराॅन एक्हार्ट की अभिनीत फ़िल्म ओलिम्पस हेज फाॅलेन (२०१३) रिलीज हुई थी। .

10 संबंधों: पेंटागन, राष्ट्रपति, जेरार्ड बटलर, ईरान, व्हाइट हाउस, ओलिम्पस हेज फाॅलेन (फ़िल्म), कोलम्बिया पिक्चर्स, अब्राहम लिंकन, अर्बुद, अंग्रेज़ी भाषा

पेंटागन

पेंटागन अमरीका के प्रतिरक्षा विभाग का मुख्यालय है। यह दुनिया का सबसे बङा इमारत है। इस इमारत का निमॉण द्वितीय विश्व युद्व के समय शुरु हो कर १५ जनवरी १९४३ तक चला.

नई!!: व्हाइट हाउस डाउन और पेंटागन · और देखें »

राष्ट्रपति

राष्ट्रपति किसी देश की सरकार का सांवैधानिक प्रमुख होता है। .

नई!!: व्हाइट हाउस डाउन और राष्ट्रपति · और देखें »

जेरार्ड बटलर

जेरार्ड जेम्स बटलर (Gerard James Butler) एक स्कॉटिश फ़िल्म अभिनेता व गायक है। .

नई!!: व्हाइट हाउस डाउन और जेरार्ड बटलर · और देखें »

ईरान

ईरान (جمهوری اسلامی ايران, जम्हूरीए इस्लामीए ईरान) जंबुद्वीप (एशिया) के दक्षिण-पश्चिम खंड में स्थित देश है। इसे सन १९३५ तक फारस नाम से भी जाना जाता है। इसकी राजधानी तेहरान है और यह देश उत्तर-पूर्व में तुर्कमेनिस्तान, उत्तर में कैस्पियन सागर और अज़रबैजान, दक्षिण में फारस की खाड़ी, पश्चिम में इराक और तुर्की, पूर्व में अफ़ग़ानिस्तान तथा पाकिस्तान से घिरा है। यहां का प्रमुख धर्म इस्लाम है तथा यह क्षेत्र शिया बहुल है। प्राचीन काल में यह बड़े साम्राज्यों की भूमि रह चुका है। ईरान को १९७९ में इस्लामिक गणराज्य घोषित किया गया था। यहाँ के प्रमुख शहर तेहरान, इस्फ़हान, तबरेज़, मशहद इत्यादि हैं। राजधानी तेहरान में देश की १५ प्रतिशत जनता वास करती है। ईरान की अर्थव्यवस्था मुख्यतः तेल और प्राकृतिक गैस निर्यात पर निर्भर है। फ़ारसी यहाँ की मुख्य भाषा है। ईरान में फारसी, अजरबैजान, कुर्द और लूर सबसे महत्वपूर्ण जातीय समूह हैं .

नई!!: व्हाइट हाउस डाउन और ईरान · और देखें »

व्हाइट हाउस

ह्वाइट हाउस संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में स्थित एक भवन का नाम है। यह अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास तथा मुख्य कार्यस्थल है। .

नई!!: व्हाइट हाउस डाउन और व्हाइट हाउस · और देखें »

ओलिम्पस हेज फाॅलेन (फ़िल्म)

ओलिम्पस हेज फाॅलेन (अंग्रेजी; Olympus Has Fallen) वर्ष २०१३ की एक एक्शन-थ्रिलर अमेरिकी फ़िल्म है। फ़िल्म का निर्देशन एंटोनी फुक़ुआ ने किया है, तथा मुख्य भूमिकाओं में जेरार्ड बटलर, आराॅन एक्हार्ट एवं माॅर्गन फ़्रीमैन के साथ सह-भूमिकाओं में एंजेला बैसेट, राॅबर्ट फाॅर्स्टेर, काॅले हाॅउसेर, एशली जुड, मेलिसा लियो, डाइलैन मैक'डेर्माॅट, राधा मिचैल व रिक युन आदि सम्मलित हैं। फ़िल्म में उत्तरी कोरिया के अतिवादी संगठन द्वारा अमेरिकी सदन व्हाइट हाउस में घातक गुरिल्ला युद्ध शैली तरीके से हमले करने तथा अमेरिकी राष्ट्रपति (एक्हार्ट) को बचाने के संघर्ष में लगे निलंबित गुप्त सेवा के एजेंट माइक बैनिंग (बटलर) पर केंद्रित है। फ़िल्म का प्रदर्शन मार्च २२, २०१३ में, फ़िल्मडिस्ट्रिक द्वारा जारी किया गया और समीक्षकों की मिश्रित प्रतिक्रिया के बावजूद अपने $७० करोड़ के निर्माण बजट में $१६० करोड़ डाॅलर का मुनाफा बटोरा। ऑलिम्पस हेज फाॅलेन की ही तरह साल २०१३ पर आतंकियों द्वारा व्हाइट हाउस पर हमले के विषय जैसी दूसरी फ़िल्म व्हाइट हाउस डाउन भी आई थी। फ़िल्म की आगामी कड़ी लंदन हेज फाॅलेन शीर्षक नाम से मार्च ४, २०१६ में जारी की गई, जिसमें प्रमुख कास्ट सदस्यों ने पुनः अपनी भूमिका दोहराई है। .

नई!!: व्हाइट हाउस डाउन और ओलिम्पस हेज फाॅलेन (फ़िल्म) · और देखें »

कोलम्बिया पिक्चर्स

कोलम्बिया पिक्चर्स इंक, सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट का अमरीकी विभाग है। यह जापान की प्रसिद्ध इलेक्ट्रानिक कंपनी सोनी का एक हिस्सा है। श्रेणी:फ़िल्म श्रेणी:फ़िल्म कंपनी.

नई!!: व्हाइट हाउस डाउन और कोलम्बिया पिक्चर्स · और देखें »

अब्राहम लिंकन

अब्राहम लिंकन (१२ फरवरी, १८०९ - १५ अप्रैल १८६५) अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १८६१ से १८६५ तक था। ये रिपब्लिकन पार्टी से थे। उन्होने अमेरिका को उसके सबसे बड़े संकट - गृहयुद्ध (अमेरिकी गृहयुद्ध) से पार लगाया। अमेरिका में दास प्रथा के अंत का श्रेय लिंकन को ही जाता है। अब्राहम लिंकन का जन्म एक गरीब अश्वेत परिवार में हुआ था। वे प्रथम रिपब्लिकन थे जो अमेरिका के राष्ट्रपति बने। उसके पहले वे एक वकील, इलिअन्स स्टेट के विधायक (लेजिस्लेटर), अमेरिका के हाउस ऑफ् रिप्रेस्न्टेटिव्स के सदस्य थे। वे दो बार सीनेट के चुनाव में असफल भी हुए। .

नई!!: व्हाइट हाउस डाउन और अब्राहम लिंकन · और देखें »

अर्बुद

अर्बुद, रसौली, गुल्म या ट्यूमर, कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि द्वारा हुई, सूजन या फोड़ा है जिसे चिकित्सीय भाषा में नियोप्लास्टिक कहा जाता है। ट्यूमर कैंसर का पर्याय नहीं है। एक ट्यूमर बैनाइन (मृदु), प्री-मैलिग्नैंट (पूर्व दुर्दम) या मैलिग्नैंट (दुर्दम या घातक) हो सकता है, जबकि कैंसर हमेशा मैलिग्नैंट होता है। .

नई!!: व्हाइट हाउस डाउन और अर्बुद · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: व्हाइट हाउस डाउन और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »