लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

व्हांगारेइ

सूची व्हांगारेइ

व्हांगारेइ (Whangarei), जो आमतौर पर फ़ांगारेइ उच्चारित करा जाता है, न्यूज़ीलैण्ड के उत्तर द्वीप पर स्थित एक शहर है। प्रशासनिक रूप से यह नॉर्थलैण्ड क्षेत्र का भाग है और उस प्रशासनिक क्षेत्र की राजधानी है। .

5 संबंधों: न्यूज़ीलैण्ड, न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र, नॉर्थलैण्ड क्षेत्र, अंग्रेज़ी भाषा, उत्तर द्वीप

न्यूज़ीलैण्ड

न्यूज़ीलैंड प्रशान्त महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित देश है। ये दो बड़े द्वीपों से बना है। न्यूजीलैंड (माओरी भाषा में: Aotearoa आओटेआरोआ) दक्षिण पश्चिमि पेसिफ़िक ओशन में दो बड़े द्वीप और अन्य कई छोटे द्वीपों से बना एक देश है। न्यूजीलैंड के ४० लाख लोगों में से लगभग तीस लाख लोग उत्तरी द्वीप में रहते हैं और दस लाख लोग दक्षिणि द्वीप में। यह द्वीप दुनिया के सबसे बडे द्वीपों में गिने जाते हैं। अन्य द्वीपों में बहुत कम लोग रहतें हैं और वे बहुत छोटे हैं। इनमें मुख्य है.

नई!!: व्हांगारेइ और न्यूज़ीलैण्ड · और देखें »

न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र

क्षेत्र न्यूज़ीलैण्ड की स्थानीय सरकार का सबसे उच्च स्तर है। देश में कुल 16 क्षेत्र हैं। इनमें से 11 को निर्वाचित क्षेत्रीय परिषद द्वारा संचालित किया जाता है तथा बाकि के पाँच को प्रादेशिक प्राधिकरण संचालित करते हैं, जो स्थानीय सरकार का दूसरा उच्च स्तर है। ये भी क्षेत्रीय परिषद की तरह कार्य करते हैं इसलिए इन्हें एकात्मक प्राधिकरण के नाम से भी जाना जाता है। .

नई!!: व्हांगारेइ और न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्र · और देखें »

नॉर्थलैण्ड क्षेत्र

नॉर्थलैण्ड क्षेत्र (Northland Region) न्यूज़ीलैण्ड के उत्तर द्वीप के सर्वोत्तरी भाग में स्थित प्रशासनिक क्षेत्र है। .

नई!!: व्हांगारेइ और नॉर्थलैण्ड क्षेत्र · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: व्हांगारेइ और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

उत्तर द्वीप

उत्तर द्वीप न्यूज़ीलैंड के दो मुख्य द्वीपो में से एक है। यह कुक जलसन्धि द्वारा दक्षिण द्वीप से अलग होता है, जो आकार में इससे थोड़ा बड़ा परन्तु आबादी में काफ़ी कम है। उत्तर द्वीप का कुल क्षेत्रफल 113,729 वर्ग किलोमीटर (43,911 वर्ग मील) है, जो इसे विश्व का 14वा सबसे बड़ा द्वीप बनाता है। जून 2012 के आकलन के अनुसार इसकी कुल आबादी 3,393,900 है। देश की राजधानी वेलिंग्टन द्वीप के दक्षिणी सिरे पर स्थित है। न्यूज़ीलैंड की लगभग 77% आबादी उत्तर द्वीप में रहती है। श्रेणी:न्यूज़ीलैण्ड के द्वीप.

नई!!: व्हांगारेइ और उत्तर द्वीप · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »