लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

व्यिंचन प्रशासितक्षेत्र

सूची व्यिंचन प्रशासितक्षेत्र

व्यिंचन प्रशासितक्षेत्र (लाओ: ນະຄອນຫຼວງ ວຽງຈັນ, अंग्रेज़ी: Vientiane Prefecture) दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रशासनिक क्षेत्र है जिसमें लाओ की राजधानी, व्यिंचन स्थित है। यह देश के पश्चिमोत्तरी भाग में स्थित है।इसके दक्षिण में मीकोंग नदी स्थित है जो इसकी थाईलैण्ड के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी निर्धारित करती है। .

8 संबंधों: थाईलैण्ड, दक्षिण पूर्व एशिया, मीकांग नदी, लाओ भाषा, लाओस, लाओस के प्रान्त, व्यिंचन, अंग्रेज़ी भाषा

थाईलैण्ड

श्यामदेश (थाईलैण्ड) जिसका प्राचीन भारतीय नाम श्यामदेश है दक्षिण पूर्वी एशिया में एक देश है। इसकी पूर्वी सीमा पर लाओस और कम्बोडिया, दक्षिणी सीमा पर मलेशिया और पश्चिमी सीमा पर म्यानमार है। थाईलैण्ड को सियाम के नाम से भी जाना जाता है जो ११ मई, १९४९ तक थाईलैण्ड का अधिकृत नाम था। थाई शब्द का अर्थ थाई भाषा में आज़ाद होता है। यह शब्द थाई नागरिको के सन्दर्भ में भी इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से कुछ लोग विशेष रूप से यहाँ बसने वाले चीनी लोग, थाईलैंड को आज भी सियाम नाम से पुकारना पसन्द करते हैं। थाईलैण्ड की राजधानी बैंकाक है। .

नई!!: व्यिंचन प्रशासितक्षेत्र और थाईलैण्ड · और देखें »

दक्षिण पूर्व एशिया

दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण पूर्वी एशिया एशिया का एक उपभाग है, जिसके अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि से चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर के देश आते हैं। यह क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के चौराहे पर स्थित है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में भारी भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया को दो भौगोलिक भागों में बांटा जा सकता है: मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशिया, जिसे इंडोचायना भी कहते हैं, के अन्दर कंबोडिया, लाओस, बर्मा (म्यांमार), थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया आते हैं और समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया, जिसमें ब्रुनेई, पूर्व मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, क्रिसमस द्वीप और सिंगापुर शामिल हैं। श्रेणी:दक्षिण पूर्व एशिया श्रेणी:एशिया के क्षेत्र.

नई!!: व्यिंचन प्रशासितक्षेत्र और दक्षिण पूर्व एशिया · और देखें »

मीकांग नदी

मेकाङ नदी का मार्ग थाईलैण्ड विआंग खान में मेकाङ नदी पर सूर्योदय का दृष्य मेकांग विश्व की प्रमुख नदियों में से है जो तिब्बत से शुरु होकर चीन के युनान प्रान्त, म्यानमार, थाईलैंड, लाओस तथा कम्बोडिया से होकर बहती है। लंबाई के अनुसार यह विश्व की १३वीं सबसे बड़ी नदी है और प्रवाह के आयतन दर के अनुसार १०वीं। बहाव में अनियतता तथा जलप्रपातों के कारण से इसका अधिकांश भाग नौकाओं के लिये अगम्य है। .

नई!!: व्यिंचन प्रशासितक्षेत्र और मीकांग नदी · और देखें »

लाओ भाषा

लाओ या लाओतियन ताई-कादाई भाषा-परिवार की भाषा है। यह लाओस की आधिकारिक भाषा है, इसके अलावा यह थाईलैंड के उत्तरपूर्वी क्षेत्रों में बोली जाती है, जहां इसे इशान भाषा कहते हैं। लाओ भाषा अबुगिडा लिपि में लिखी जाती है। आधिकारिक मानक नहीं होने की वजह से वियतनामी बोली मानक बन गई है। श्रेणी:भाषाएँ श्रेणी:ताई-कादाई भाषाएँ श्रेणी:विश्व की प्रमुख भाषाएं श्रेणी:ताई भाषाएँ.

नई!!: व्यिंचन प्रशासितक्षेत्र और लाओ भाषा · और देखें »

लाओस

लाओस (आधिकारिक रूप से लाओस जनवादी लोकतान्त्रिक गणतन्त्र) दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसकी सीमाएं उत्तर पश्चिम में म्यान्मार और चीन से, पूर्व में कंबोडिया, दक्षिण में वियतनाम और पश्चिम में थाईलैंड से मिलती है। इसे हजार हाथियो की भूमि भी कहा जाता है। .

नई!!: व्यिंचन प्रशासितक्षेत्र और लाओस · और देखें »

लाओस के प्रान्त

दक्षिणपूर्वी एशिया का लाओस देश कई प्रान्तों में विभाजित है जो ख्वेंग या खुएंग (लाओ: ແຂວງ, अंग्रेज़ी: khoeng) कहलाते हैं। इनके अलावा देश में एक कम्फेंग नखोन (नगरपालिका) है। .

नई!!: व्यिंचन प्रशासितक्षेत्र और लाओस के प्रान्त · और देखें »

व्यिंचन

व्यिंचन (लाओ: ວຽງຈັນ, अंग्रेज़ी: Vientiane) दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह देश के पश्चिमोत्तरी भाग में मीकोंग नदी के किनारे पर स्थित है जो इस स्थान पर लाओस की थाईलैण्ड के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी निर्धारित करती है। .

नई!!: व्यिंचन प्रशासितक्षेत्र और व्यिंचन · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: व्यिंचन प्रशासितक्षेत्र और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »